म्युचुअल फंड में कितना ब्याज मिलता है?

म्यूचुअल फंड से मिलने वाला रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है, यह पहले से फिक्स नहीं हो सकता है। लेकिन अगर म्युचुअल फंड से मिलने वाले औसतन वार्षिक रिटर्न की बात करें तो यह 10-16% तक हो सकता है। म्युचुअल फंड निवेश से मिलने वाले रिटर्न को एक्सपेंस रेशियो, बाजार का प्रदर्शन, फंड प्रकार और अवधि जैसे फैक्टर्स प्रभावित करते हैं।

Read more
आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फंड विकल्प उपलब्ध
  • 18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड

    बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता

Top performing plans˜ with High Returns**

Invest ₹10K/month & Get ₹1 Crore returns*

+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
By clicking on "View Plans" you agree to our Privacy Policy and Terms of use #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company
Get Updates on WhatsApp

म्युचुअल फंड से लंबी अवधि में कितना रिटर्न मिल सकता है?

यहां एक उदाहरण की सहायता से बताया गया है कि म्युचुअल फंड से मिलने वाला रिटर्न, बड़ा फंड तैयार करने में आपकी कैसे सहायता कर सकता है।

मान लीजिए आप 10 सालों के लिए म्यचुअल फंड में एकमुश्त रूप से 20 लाख रुपये निवेश करते हैं। इस पर आपको अनुमानित 14% का रिटर्न मिलता है तो 10 साल में कितना फंड जमा हो जाएगा। चलिए SIP कैलकुलेटर से इसकी गणना करते हैंl

  • निवेश राशि - 20 लाख
  • अवधि - 10 साल
  • अनुमानित रिटर्न - 14%

इस आधार पर कैलकुलेटर आपको बताएगा:

  • 10 साल में कुल अर्जित ब्याज - ₹ 54,14,443
  • मैच्योरिटी अमाउंट - ₹ 74,14,443

कौन से फैक्टर्स म्युचुअल फंड रिटर्न को प्रभावित करते हैं?

यहां निम्नलिखित फैक्टर्स बताएं गए हैं, जो म्युचुअल फंड रिटर्न को प्रभावित करते हैं:

  • फंड का प्रकार - म्युचुअल फंड से मिलने वाला रिटर्न काफी हद तक फंड के प्रकार पर निर्भर करता है। अगर आप स्मॉल कैप म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं तो लगभग 15-18% तक रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है, मिड कैप से 12-14% और लार्ज कैप फंड 10-12% का रिटर्न दे सकते हैं। हालांकि स्मॉल कैप और मिड कैप फंड हाई रिस्क वाले होते हैं।
  • बाजार का प्रदर्शन - म्युचुअल फंड के अंतर्गत आपका पैसा मुख्य रूप से इक्विटी या डेट में निवेश किया जाता है। ऐसे में जब बाजार अच्छा प्रदर्शन करता है तो आपको ज्यादा रिटर्न मिलता है और जब बाजार नीचे आता है तो कम रिटर्न मिलता है।
  • एक्सपेंस रेशियो - अगर आपके म्युचुअल फंड AMC का पैसे को मैनेज करने का चार्ज ज्यादा है तो मिलने वाला रिटर्न कम हो सकता है। इसलिए हमेशा कम एक्सपेंस रेशियो वाले म्युचुअल फंड का ही चयन करें।
  • निवेश की अवधि - म्यूचुअल फंड निवेश आमतौर पर लंबी अवधि का निवेश माना जाता है, ऐसे में अगर आप कम अवधि जैसे 2-3 साल का निवेश करेंगे तो कंपाउंडिंग का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे।
  • फंड मैनेजर का अनुभव - यह एक बहुत जरूरी पॉइंट है, अगर एक सही मैनेजर आपको पैसे को मैनेज नहीं करेगा तो इसका सीधा असर आपके रिटर्न पर पडे़गा।

म्युचुअल फंड से बेहतर ब्याज पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?

म्युचुअल फंड से बेहतर रिटर्न पाने के लिए आप कुछ मुख्य बातों पर ध्यान दिया जा सकता है:

  • सही अवधि का चयन करें - अपने पैसे को बढ़ने के लिए सही समय देना बहुत जरूरी है, तभी आपको एक अच्छा रिटर्न मिलेगा। इसलिए वित्तीय योजना बनाते समय अवधि का खास ध्यान रखें।
  • कम एक्सपेंस रेशियो वाले फंड - म्यूचुअल फंड का चयन करते समय सभी फंड्स का एक्सपेंस रेशियो की जाँच और तुलना करें और जिस फंड का एक्सपेंस रेशियो कम हो उसका चयन करें।
  • जोखिम क्षमता को जाने - निवेश करने से पहले अपनी जोखिम क्षमता को जानकर ही निवेश करें, इससे आप एक अच्छा निवेश कर पाएंगे।
  • नियमित नज़र रखें - बाजार में आपके पैसे कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसकी जाँच करते रहें। यदि किसी बदलाव की जरूरत हो तो समय रहते उसे करें।
  • डायरेक्ट प्लान चुनें - डायरेक्ट प्लान चुन कर आप एक्पेंस रेशियो से छुटकारा पा सकते हैं। लंबी अवधि में इससे बेहतर मैच्योरिटी वैल्यू प्राप्त की जा सकती है।

निष्कर्ष

म्यूचुअल फंड, निवेश की दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेंड है। पिछले कुछ वर्षों में म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों की संख्या में तेज़ी से इजाफा हुआ है, अब वह चाहे एकमुश्त निवेश करने वाले हों या SIP के माध्यम से। निवेश करने से पहले लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि म्यूचुअल फंड से कितना ब्याज मिलेगा?, देखिए म्यूचुअल फंड से ब्याज नहीं मिलती है, इसमें आपका पैसा बाजार में लगाया जाता है, इसलिए इससे रिटर्न मिलता है। मिलने वाला रिटर्न कई कारणों से कम-ज्यादा हो सकता है। लेकिन अगर आप सोच-समझकर एक सही फंड चुनते हैं, तो आप एक बड़ा फंड तैयार करने में सफल हो सकते हैं। साथ ही अगर आप एक साथ बड़ी रकम नहीं लगाना चाहते हैं, तो SIP के माध्यम से थोड़ा-थोड़ा निवेश भी कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • 1 साल में म्यूचुअल फंड कितना रिटर्न देता है?

    म्यूचुअल फंड में मिलने वाला रिटर्न बाजार के प्रदर्शन और आपके द्वारा चुने गए फंड के आधार पर तय होता है। ऐसे में मिलने वाला रिटर्न सुनिश्चित नहीं किया जा सकता है।
  • म्यूचुअल फंड में पैसा डूब जाता है क्या?

    नहीं, ऐसा हर बार हो ऐसा जरूरी नहीं होता है। दरअसल म्यूचुअल फंड्स में जोखिम होता है। इसलिए लोगों को अक्सर लगता है कि इसमें पैसा डूब जाता है लेकिन अगर आप सोच-समझकर एक सही फंड का चयन करेंगे तो आपका पैसा नहीं डूबेगा।
capital guarantee

Mutual Fund Articles

Recent Articles
Popular Articles
म्यूचुअल फंड के नुकसान

18 Aug 2026

म्यूचुअल फंड में फायदा
Read more
एसबीआई म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर

18 Aug 2026

एसबीआई म्यूचुअल फंड
Read more
ICICI Prudential BSE 500 Momentum Value 50 Index Fund

10 Aug 2026

The ICICI Prudential BSE 500 Momentum Value 50 Index Fund is an
Read more
Best Dividend Yield Mutual Funds

03 Aug 2026

Dividend yield mutual funds invest in established, profit-making
Read more
Bajaj Life Nifty 200 Value 30 Index Fund
  • 15 Jul 2026
  • 1375
Bajaj Life has launched the Nifty 200 Value 30 Index Fund, a market-linked plan built on the value investing
Read more
Mutual Funds
  • 23 Sep 2025
  • 8901
A mutual fund is a financial product that collects money from multiple investors and invests it in a variety of
Read more
Axis Max India Sector Leaders Opportunities Fund
  • 29 Jul 2026
  • 988
India's growth story isn't powered by one sector, it's the banks, IT majors, auto makers, energy giants and FMCG
Read more
Axis Max Life India Consumption Opportunities Fund
  • 15 Oct 2025
  • 4116
Axis Max Life India Consumption Opportunities Fund is a newly launched fund (NFO) focusing on India’s
Read more

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
*Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL