NFO म्यूचुअल फंड

जब कोई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) निवेशकों के लिए कोई नया फंड ऑफर लॉन्च करती है, तब उसे NFO कहते हैं। आमतौर पर निवेश के दौरान NFO स्कीम की शुरुआती NAV वैल्यू ₹10 प्रति यूनिट रखी जाती है और यह ऑफर केवल 10 से 15 दिन के लिए खोला जाता है। इसके बाद जो भी राशि छोटे-छोटे निवेश के बाद जुड़ती है, उसे फंड मैनेजर शेयर बाज़ार या बॉन्ड्स में लगा देता है।

Read more
आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फंड विकल्प उपलब्ध
  • 18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड

    बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता

Top performing plans˜ with High Returns**

Invest ₹10K/month & Get ₹1 Crore returns*

+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
By clicking on "View Plans" you agree to our Privacy Policy and Terms of use #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company
Get Updates on WhatsApp

NFO का मतलब क्या है?

NFO का मतलब New Fund Offer होता है, जिसका मतलब ऐसे म्यूचुअल फंड ऑफर से होता है, जो बाजार में पहली बार उपलब्ध कराए गए होते हैं। ये ऑफर एक निश्चित समय सीमा के लिए बनाए जाते हैं, जिनकी NAV यानी यूनिट का मूल्य भी कम होता है। इसके बाद जैसे ही ऑफर का तय समय खत्म होता है, यह एक सामान्य ओपन-एंडेड या अन्य म्यूचुअल फंड बन जाता है, जिसमें आप वर्तमान NAV पर पैसा लगा सकते हैं।

NFO म्यूचुअल फंड निवेश से जुड़ी मुख्य बातें

म्यूचुअल फंड NFO में निवेश करने से पहले इन बातों की जानकारी होना आवश्यक है:

  • NAV की कम कीमत - आमतौर पर नए फंड ऑफर में यूनिट्स के लिए शुरुआती निवेश राशि मात्र ₹10 प्रति यूनिट होती है, जिससे कि लोग कम कीमत में ज्यादा खरीद कर सकते हैं।
  • विभिन्न कैप में निवेश - एनएफओ में भी आपका पैसा फंड मैनेजर ही संभालता है और बाजार के प्रदर्शन को देखकर तीनों कैप से जुड़े फंड में निवेश करता है।
  • सीमित समय सीमा - NFO म्यूचुअल फंड अपने ऑफर की एक सीमा रखते हैं, जोकि अधिकतर 10 से 15 दिन के बीच की होती है।
  • समय समाप्त होने के बाद - जब NFO द्वारा तय ऑफर सीमा समाप्त हो जाती है, तब वह फंड भी अन्य फंड की तरह NFO न रहकर ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड बन जाता है।

NFO में इन्वेस्ट कैसे करें?

NFO म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए आपके पैन कार्ड की KYC और निवेश राशि कम से कम ₹1000 या ₹5000 तक होना जरूरी है। आइए NFO में ऑनलाइन निवेश करने की प्रक्रिया जानते हैं:

  • स्टेप 1 - अपने पसंदीदा फंड हाउस की वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2 - पेज पर दिए गए ‘New Fund Offer’ विकल्प चुनें।
  • स्टेप 3 - अपनी पसंद के अनुसार मैनेजमेंट, जोखिम आदि देखकर NFO चुनें।
  • स्टेप 4 - एकमुश्त भुगतान या SIP चुनें और पेमेंट कर दें।

क्या NFO में निवेश करना सही है?

NFO में निवेश करना थोड़ा रिस्की हो सकता है। अक्सर ₹10 जैसी सस्ती NAV देखकर निवेशक इसे बेहतर मान लेते हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है, क्योंकि NFO एक नया फंड होता है, जिसका पिछला कोई प्रदर्शन या रिकॉर्ड नहीं होता है, तो आपके पैसे डूब भी सकते हैं। इसीलिए यदि आप निवेश करना ही चाहते हैं, तो आपके लिए NFO की जगह 3-5 साल पुराने बेहतर प्रदर्शन वाले म्यूचुअल फंड में SIP करना ज़्यादा सुरक्षित है।

इसके बारे में और जानें : म्यूचुअल फंड्स के बारे में और जानें

निष्कर्ष

NFO म्यूचुअल फंड आपको कम कीमत में यूनिट खरीदने का मौका देता है। यदि आप वर्तमान में एनएफओ में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि एसबीआई, इन्वेस्को और Edelweiss आदि फंड हाउस द्वारा कई नए फंड ऑफर हाल ही में निकाले गए हैं। लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो NFO में तभी निवेश करें जब उस फंड की थीम तथा फंड मैनेजर के अनुभव पर पूरा भरोसा करते हों।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या NFO में निवेश करने के नुकसान हैं?

    NFO म्यूचुअल फंड में निवेश करने से नुकसान हो सकता है क्योंकि ये फंड शेयर बाजार में पहली बार निवेश करते हैं, जिस वजह से इनके प्रदर्शन की कोई गारंटी या ठीक अनुमान नहीं हो पाता है।
  • क्या हम NFO से पैसे निकाल सकते हैं?

    हाँ, ओपन-एंडेड NFO में से कुछ दिनों बाद आसानी से पैसे निकाले जा सकते हैं। लेकिन क्लोज-एंडेड या ELSS NFO में तय लॉक-इन पीरियड पूरा होने से पहले पैसा निकालना मुश्किल है।
  • स्टॉक मार्केट में NFO का मतलब क्या होता है?

    स्टॉक मार्केट में NFO का फुल फॉर्म New Fund Offer होता है। सरल रूप में जब कोई एसेट मैनेजमेंट कंपनी पहली बार बाजार में नई म्यूचुअल फंड स्कीम लॉन्च करती है, तो उसे NFO कहा जाता है।
capital guarantee

Mutual Fund Articles

Recent Articles
Popular Articles
म्यूचुअल फंड में फोलियो नंबर

27 Aug 2026

फोलियो नंबर सभी
Read more
मिड कैप म्यूचुअल फंड क्या है?

27 Aug 2026

मिड कैप फंड एक ऐसा
Read more
फ्लेक्सी कैप फंड क्या है

27 Aug 2026

फ्लेक्सी कैप फंड एक
Read more
नो लोड फंड

27 Aug 2026

नो-लोड फंड में यूनिट्स
Read more
हाइब्रिड फंड क्या है

27 Aug 2026

हाइब्रिड म्यूचुअल फंड
Read more
टॉप 10 म्यूचुअल फंड
  • 05 Aug 2026
  • 176
आपके लिए सबसे टॉप म्यूचुअल फंड वहीं हैं, जो
Read more
लंपसम कैलकुलेटर
  • 29 Jul 2026
  • 64
लंपसम कैलकुलेटर एक ऑनलाइन गणना टूल है, जो
Read more

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
*Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL