5 वर्षों के लिए SIP क्या है?
5 वर्षों के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान मध्यम अवधि का एक उपयुक्त निवेश विकल्प है। ऐसे निवेशक जो कम राशि से निवेश की शुरुआत करना चाहते है, वह 5 वर्षों के लिए SIP में निवेश कर सकते है। इससे निवेशकों में वित्तीय समझ और अनुशासन का विकास होता है।
आमतौर पर SIP का लाभ लंबी अवधि में अधिक मिलता है। लेकिन यदि आप लंबे समय के लिए निवेश नहीं करना चाहते है, तो आप 5 वर्षों के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश कर सकते है।
5 वर्षों के लिए बेस्ट SIP योजनाएं
यहां 5 वर्षों के लिए बेस्ट SIP प्लान की सूची दी गई है:
-
SBI PSU फंड ग्रोथ
एसबीआई पीएसयू फंड ग्रोथ एक म्यूचुअल फंड योजना है। यह फंड मुख्य रूप से सरकारी कंपनियों में निवेश करती है। इस फंड का उद्देश्य सरकारी कंपनियों के स्टॉक में निवेश करके लंबी अवधि में फंड में वृद्धि लाना है।
-
आदित्या बिडला सन लाइफ PSU इक्विटी फंड रेगुलर ग्रोथ
आदित्या बिडला सन लाइफ PSU इक्विटी फंड रेगुलर ग्रोथ का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में निवेश करके लंबी अवधि में लाभ उत्पन्न करना है। 5 वर्षों की SIP के लिए यह एक अच्छा फंड है।
-
इनवेस्को इंडिया PSU इक्विटी फंड ग्रोथ
इनवेस्को इंडिया PSU इक्विटी फंड ग्रोथ एक इक्विटी आधारित फंड है, जो सरकारी स्वामित्व कंपनियों के शेयरो में निवेश करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है।
-
ICICI प्रूडेंशियल पीएसयू इक्विटी फ़ंड ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल पीएसयू इक्विटी फंड ग्रोथ एक इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड है, जो विशेष रूप से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में प्रोफिट के साथ रिटर्न प्रदान करना है।
-
क्वांट पीएसयू फंड रेगुलर ग्रोथ
क्वांट पीएसयू फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में निवेश करके लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है।
-
मोतिलाल ओसवाल मिडकैप फंड रेगुलर ग्रोथ
मोतिलाल ओसवाल मिडकैप फंड रेगुलर ग्रोथ, यह फंड मुख्य रूप से मिड कैप कंपनियों में निवेश करता है। मोतिलाल ओसवाल मिडकैप फंड रेगुलर ग्रोथ 5 वर्षों की SIP के लिए उपयुक्त विकल्प साबित हो सकता है।
-
निप्पॉन इंडिया पावर एंड इंफ्रा फंड ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया पावर एंड इंफ्रा फंड ग्रोथ एक ऐसा म्यूचुअल फंड है, जो विशेष रूप से बिजली और बुनियादी ढांचे से संबंधी कंपनियों में निवेश करके लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करने का उद्देश्य रखता है।
-
बंधन इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड डायरेक्ट प्लान ग्रोथ
बंधन इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड डायरेक्ट प्लान ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जिसका मुख्य उद्देश्य बुनियादी ढांचे से संबंधी क्षेत्र की कंपनियों में निवेश करके लंबी अवधि में उच्च रिटर्न देना है।
-
HDFC फ्लेक्सी कैप डायरेक्ट प्लान ग्रोथ
HDFC फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है, यह फंड लंबी अवधि में उच्च रिटर्न देने का लक्ष्य रखता है। यह फंड आमतौर पर स्मॉल, मिड और लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करता है।
-
पराग परीख फ्लेक्सी कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
पराग परिख फ्लेक्सी कैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ यह फंड स्मॉल, मिड और लार्ज कैप कंपनियों में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबे समय में लाभ उत्पन्न करना है।
- Insurance Companies
- Mutual Funds
|
Returns |
| Fund Name |
5 Years |
7 Years |
10 Years |
| SBI Life |
11.3% |
12.7% |
|
| HDFC Life |
19.5% |
15.44% |
|
| Axis Max Life |
29.43% |
23.7% |
|
| ICICI Prudential Life |
15.25% |
- |
|
| Tata AIA Life |
29% |
23.3% |
|
| Bajaj Life |
14.8% |
13.87% |
|
| Birla Sun Life |
19.5% |
15.7% |
|
| PNB MetLife |
31.41% |
24.68% |
|
| Canara HSBC Life |
11.48% |
11.26% |
|
| Star Union Dai-ichi Life |
14.54% |
- |
|
Fund rating powered by
Last updated: Dec 2025
5 वर्षों के लिए SIP में निवेश करने के लाभ
5 वर्षों के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करने के निम्नलिखित लाभ है:
- चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ - 5 वर्षों के लिए SIP में निवेश करने पर निवेशक चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ प्राप्क कर सकते है। इससे निवेश तेज़ी से बढ़ता है और परिपक्वता तक एक अच्छा फंड तैयार हो जाता है।
- रुपया औसत लागत - रुपया औसत लागत एक रणनीति है, जिसके तहत मूल्य कम होने पर अधिक यूनिट खरीदी जाती है और मूल्य अधिक होने पर कम। इससे लंबी अवधि में बाजार के प्रभाव को कम करने में सहायता होती है।
- अनुशासित निवेश - नियमित अंतराल पर निवेश करने पर निवेशकों में अनुशासन विकसित होता है।
- कम राशि से शुरुआत - आमतौर पर सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की शुरुआत 500 रुपए से हो जाती है, ऐसे में अधिक श्रेणी के लोग इसमें निवेश कर सकते है।
- सिप कैलकुलेटर लाभ - सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान निवेश के तहत निवेशक सिप कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते है, जिससे परिपक्वता पर मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगाया जा सकता है। सिप कैलकुलेटर निवेश अवधि, निवेश राशि और अपेक्षित रिटर्न के आधार पर गणना करता है।
SIP Calculator
Monthly Investment
₹22.4 L
Top Funds with High Returns (Past 7 Years)
13.24%
Equity Pension
16.3%
Global Blue Chip Anchor Strategy
18.4%
High Growth Fund
18.03%
US Growth Fund
20.89%
Multi Cap Fund
14.37%
Accelerator Mid-Cap Fund II
15.9%
Multiplier
14.95%
Frontline Equity Fund
18.41%
Pension Mid Cap Fund
11.46%
Equity II Fund
14.6%
US Equity Fund
15.46%
Growth Opportunities Plus Fund
12.12%
Equity Top 250 Fund
14.38%
Future Apex Fund
12.39%
Pension Dynamic Equity Fund
14.68%
Pension Enhanced Equity
SIP SWP क्या है?
SWP, जिसका पूर्ण रूप सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान है, यह म्यूचुअल फंड निवेश के तहत एक निकासी विकल्प है। SWP विकल्प की सहायता से निवेशक नियमित तौर पर सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान निवेश से राशि निकाल सकते है। आमतौर पर अधिकतम SIP योजनाओं के तहत यह विकल्प प्रदान किया जाता है, हालांकि कुछ फंड में लॉक इन अवधि के बाद यह विकल्प उपलब्ध होता है। यदि आप SWP विकल्प को लेना चाहते है, तो फंड का चयन करते समय सुनिश्चित करें की फंड के निकासी नियम क्या है।
निष्कर्ष
मध्यम अवधि के निवेश के लिए 5 वर्षों की सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश किया जा सकता है। इस SIP के तहत निवेशक 5 वर्षों तक नियमित अंतराल पर एक तय राशि म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते है। हालांकि निवेश अपनी इच्छा अनुसार बाद में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान राशि को बढ़ा भी सकते है। तमाम PSU फंड 5 वर्ष की अवधि में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। ऐसे निवेशक जो नियमित निकासी की सुविधा प्राप्त करना चाहते है, वह अपनी SIP के साथ SWP का विकल्प प्राप्त कर सकते है।