आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
डेली SIP उदाहरण
यहां विस्तार से बताया गया है कि डेली SIP कैसे काम करती है:
मान लीजिए आप हर दिन जो 100 रुपये का खर्च बेकार की चिज़ों पर करते हैं, उसे बचाकर डेली SIP में इन्वेस्ट करते हैं। ऐसे में आपके द्वारा रोज किया गया निवेश महीने का 3,000 होगा और साल का ₹36,000। अब मान लेते हैं कि आप इस निवेश को 15 साल तक जारी रखेंगे और इसपर अनुमानित 12% का वार्षिक रिटर्न मिलता है। तो मैच्योरिटी पर आपको कितना राशि मिलेगी? चलिए इसे समझते हैं:
- हर दिन का निवेश - ₹100
- महीने का निवेश - ₹3,000
- अवधि - 15 साल
- कुल अनुमानित रिटर्न - 12%
अब SIP कैलकुलेटर से गणना करने पर यह नतीजा आएगा:
- 15 साल में कुल निवेश - ₹5,40,000
- मैच्योरिटी अमाउंट - ₹15,35,895
बेस्ट डेली एसआईपी म्यूचुअल फंड
यहां बेस्ट डेली एसआईपी म्यूचुअल फंड की सूची दी गई है:
-
आदित्य बिड़ला सन लाइफ गोल्ड फंड रेगुलर-ग्रोथ
आदित्य बिड़ला सन लाइफ गोल्ड फंड रेगुलर-ग्रोथ एक उपयुक्त म्यूचुअल फंड साबित हो सकता है। क्योंकि इस फंड में SIP की शुरुआत मात्र 100 रुपए से शुरु हो जाती है। यह फंड मुख्य रूप से गोल्ड ETF में निवेश करता है।
-
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल रेगुलर गोल्ड सेविंग्स फंड-ग्रोथ
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल रेगुलर गोल्ड सेविंग्स फंड-ग्रोथ यह एक ऐसा म्यूचुअल फंड है जो सोने के रेट्स में फेर बदल होने पर लाभ अर्जित करता है। दैनिक SIP शुरू करने के लिए यह फंड एक अच्छा विकल्प है।
-
क्वांट स्मॉल कैप फंड डाइरेक्ट प्लान ग्रोथ
क्वांट स्मॉल कैप फंड रेगुलर-ग्रोथ एक म्यूचुअल फंड प्लान है, जो स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करता है। इस रेगुलर प्लान का उद्देश्य अलग-अलग पोर्टफोलियों में निवेश करके लंबे समय में निवेश को बढ़ाना है।
-
HDFC मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
HDFC मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। यह फंड विशेष रूप से मिड कैप कंपनियों में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में निवेश में वृद्धि लाना है।
-
कोटक मल्टिकैप फंड रेगुलर ग्रोथ
कोटक मल्टिकैप फंड रेगुलर ग्रोथ, यह एक ऐसा फंड है जो लार्ज, मिड और स्मॉल कंपनियों के शेयरो में निवेश करता है। साथ ही यह फंड Daily SIP की सुविधा भी प्रदान करता है।
-
एक्सिस लिक्विड डायरेक्ट फंड-IDCW डेली
एक्सिस लिक्विड डायरेक्ट फंड-IDCW डेली एक डेट आधारित म्यूचुअल फंड है। जो सुरक्षा और स्थिरता को प्राथमिकता देता है। इसका उद्देश्य कम अवधि में सुरक्षित रूप से आय को बढ़ाना है।
-
सुंदरम मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
सुंदरम मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ, विशेष रूप से मिड कैप कंपनियों के शेयरो में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में फंड में वृद्धि लाना है। इस फंड में निवेश की शुरुआत मात्र 100 रुपए से हो जती है।
-
HDFC लिक्विड डायरेक्ट प्लान IDCW डेली
HDFC लिक्विड डायरेक्ट प्लान IDCW डेली के तहत दैनिक SIP की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। निवेशक मात्र 100 रुपए से दैनिक निवेश की शुरुआत कर सकते है।
-
एक्सिस मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
एक्सिस मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ विशेष रूप से मिड कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करते है। निवेशको को इस फंड के तहत दैनिक SIP का विकल्प उपलब्ध कराया जाता है।
-
HDFC फोकस्ड फंड रेगुलर ग्रोथ
HDFC फोकस्ड फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित फंड है। इसका उद्देश्य 30 से अधिकतम कंपनियों में निवेश करके लंबी अवधि में फंड में वृद्धि करना है।
दैनिक SIP कैसे काम करती है?
Daily SIP, छोटी राशि से निवेश की शुरुआत करने के लिए एक अच्छा विकल्प है। यहा आप जान सकते है, कि कैसे दैनिक SIP की शुरुआत की जा सकती है और यह कैसे काम करती है:
- फंड का चयन करें: दैनिक सिप शुरू करने के लिए सबसे पहले अपने आकलन के अनुसार एक म्यूचुअल फंड का चयन करें।
- दैनिक SIP करें: दैनिक निवेश राशि का चयन करें। यदि आप निवेश में नए है, तो निवेश की शुरुआत कम से ही करें।
- खाता विवरण: बैंक खाता विवरण दर्ज करें और दैनिक SIP राशि कटौती के लिए मंजूरी दे।
- राशि कटौती: अब हर दिन आपके खाते से चयनित राशि स्वाचालित रूप से काट ली जाएगी और चुने गए म्यूचुअल फंड में निवेश की जाएगी।
- फंड वृद्धि: बाज़ार के प्रदर्शन के अनुसार आपके निवेश में वृद्धि होगी।
सिप कैलकुलेटर
Monthly Investment
₹22.4 L
दैनिक SIP के लाभ
दैनिक SIP के निम्निलिखित लाभ है:
- रुपया औसत लागत: रुपया औसत लागत निवेशकों की बाजार में आने वाली अस्थिरता को समझने में सहायता करता है। NAV कम होने पर अधिक यूनिट खरीदी जाती है और NAV कम होने पर कम।
- अनुशासन का निर्माण: दैनिक SIP निवेशकों में अनुशासन का निर्माण करती है।
- अनुकूलता: आमतौर पर डेली SIP में किसी प्रकार की लॉक इन अवधि नहीं होती है। हालांकि कुछ म्यूचुअल फंड 3 महीने की लॉक इन अवधि अनिवार्य करते है। ऐसे में यदि आप SIP बंद करना चाहे या SIP राशि में बदलाव करना चाहे तो कर सकते है।
- लंबी अवधि में अधिक लाभ: यदि निवेशक Daily SIP के माध्यम से लंबे समय के लिए निवेशित रहते है, तो एक बडा फंड तैयार किया जा सकता है।
दैनिक SIP निवेश से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
दैनिक SIP में निवेश करने से पहले निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना आवश्यक है:
- आर्थिक योजना बनाएं: सबसे पहले अपने निवेश को एक लक्ष्य दीजिए। इस बात को समझें कि निवेश का कारण क्या है फिर उसी अनुसार SIP योजना में निवेश करें।
- जोखिम सहनशीलता: म्यूचुअल फंड जोखिमों के अधीन होते हैं। ऐसे में निवेश करने से पहले अपनी जोखिम उठाने की क्षमता को पहचानिए।
- आपात स्थिति के लिए तैयार रहें: केवल SIP ही नहीं, किसी भी निवेश से पहले सुनिश्चित करें की आपके पास आपात परिस्थितियों के लिए फंड हो।
- सही निवेश राशि का चयन करें: अपनी आय और खर्चों का आकलन करे और जाने की आप कितनी राशि निवेश कर सकते है।
- लंबी अवधि की योजना करें: म्यूचुअल फंड आमतौर पर लंबी अवधि में अच्छा लाभ प्रदान करते है, ऐसे में एक लंबी अवधि की योजना बनाएं और फिर निवेश करें।
- म्यूचुअल फंड का चयन: एक सही म्यूचुअल फंड का चयन करना भी आवश्यक है। फंड के प्रदर्शन के आधार पर ही म्यूचुअल फंड का चयन करें। इससे आप एक बेस्ट SIP प्लान में निवेश कर पाएंगे।
- फंड पर नज़र रखे: नियमित तौर पर फंड के प्रदर्शन पर नज़र रखे और यदि बदलाव की आवश्यकता हो तो बदलाव करें।