एसआईपी (SIP) प्लान के लाभ
₹1000 जितनी कम राशि से एसआईपी शुरू करें
कोई छुपा हुआ शुल्क नहीं
₹46,800 तक की टैक्स बचतधारा 80C के तहत^
जीरो LTCG टैक्स¶
अनुशासित और चिंता मुक्त निवेश
₹3,000 प्रति माह के लिए एसआईपी प्लान
यहां ₹3,000 प्रति माह के सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के लिए टॉप म्यूचुअल फंड की सूची दी गई है:
-
ICICI प्रूडेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ग्रोथ
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ग्रोथ एक इक्वटी आधारित म्यूचुअल फंड है। जो बुनियादी ढ़ाचे से संबंधी कंपनियों में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में उच्च रिटर्न प्रदान करना है।
-
मोतीलाल ओसवाल मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
मोतीलाल ओसवाल मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड है। इसका उद्देश्य मिड साइज़ की कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में बड़ा लाभ बनाना है।
-
SBI PSU फंड ग्रोथ
एसबीआई पीएसयू फंड ग्रोथ एक इक्विटी म्यूचुअल फंड है। यह फंड PSUs में निवेश करने को प्राथमिकता देता है। इसका उद्देश्य लंबे समय में अच्छा फंड तैयार करना है।
-
HDFC इंफ्रास्ट्रक्चर फंड रेगुलर ग्रोथ
एचडीएफसी इंफ्रास्ट्रक्चर फंड रेगुलर ग्रोथ एक उच्च जोखिम वाला इक्विटी फंड है। इस फंंड का उद्देश्य लंबी अवधि में उच्च लाभ बनाने में सहायता करना है।
-
क्वांट स्मॉल कैप फंड ग्रोथ
क्वांट स्मॉल कैप फंड ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में अच्छा लाभ उत्पन्न करना है।
- Insurance Companies
- Mutual Funds
|
Returns |
| Fund Name |
5 Years |
7 Years |
10 Years |
| SBI Life |
9.06% |
10.7% |
|
| HDFC Life |
15.27% |
- |
|
| Axis Max Life |
18.36% |
20.46% |
|
| ICICI Prudential Life |
15.25% |
- |
|
| Tata AIA Life |
21% |
19.99% |
|
| Bajaj Life |
12.56% |
12.4% |
|
| Birla Sun Life |
14.55% |
14.32% |
|
| PNB MetLife |
12.86% |
15.35% |
|
| Canara HSBC Life |
8.79% |
9.24% |
|
| Star Union Dai-ichi Life |
13.31% |
- |
|
Fund rating powered by
Last updated: Feb 2026
₹3,000 प्रति माह की एसआईपी करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
₹3,000 प्रति माह की एसआईपी करने से पहले निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना आवश्यक है:
- निवेश अवधि - ₹3,000 की एसआईपी शुरू करने से पहले सही निवेश अवधि का चयन करें। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान बेहतर रिटर्न के लिए आपका समय और धैर्य मांगता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि निवेश अवधि में उतनी रकम बन जाएं जितनी आप चाहते है। इसके लिए एसआईपी कैलकुलेटर का भी उपयोग कर सकते है।
- निवेश लक्ष्य को जानें - ₹3,000 प्रति माह की एसआईपी को किसी लक्ष्य से जोड़े। इससे आप लंबे समय तक निवेश के लिए प्रेरित रह पाएंगे।
- एसआईपी को समझें - अगर आप पहली बार एसआईपी कर रहें, तो एसआईपी के बारें में अच्छे से जानें।
- जोखिम सहनशीलता - अपनी जोखिम सहने की क्षमता को समझें इसके बाद ही किसी एसआईपी प्लान का चयन करें।
- फंड प्रकार - फंड प्रकार के बारें में समझना बेहद जरूरी है, इसलिए निवेश करने से पहले फंड के प्रकार के बारें में जानकारी प्राप्त करें।
- फंड का पहले प्रदर्शन चेक करें - फंड के पहले के प्रदर्शन से एक सही फंड चुनने में सहायता मिलती है। इसलिए ऐसे फंड का चयन करें जिसका रिटर्न देने का रिकॉर्ड अच्छा हो।
- सिप कैलकुलेटर का उपयोग करें - सिप कैलकुलेटर से आप मैच्योरिटी पर मिलने वाली अनुमानित राशि के बारे में जान सकते है। इससे आप एक बेहतर निवेश राशि और निवेश अवधि का चयन कर सकते है।
सिप कैलकुलेटर
सिप कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण है, जिसकी सहायता से सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान निवेश के तहत मिलने वाले रिटर्न की गणना की जा सकती है। यह कैलकुलेटर निवेश अवधि, निवेश राशि और अपेक्षित ब्याज दर के आधार पर गणना करता है। यह कैलकुलेटर सटीक, तेज़ और स्पष्ट रूप से आपको बताता है, कि मैच्योरिटी पर आपको कितनी राशि मिल सकती है। म्यूचुअल फंड निवेश जोखिमों के अधीन होते है, इसलिए पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही इसमे निवेश करें।
₹3,000 प्रति माह एसआईपी गणना
सिप कैलकुलेटर को एक उदाहरण की सहायता से समझते है, मान लिजिए आप 10 सालों के लिए ₹3,000 प्रति माह की एसआईपी, 12% अपेक्षित ब्याज के आधार पर निवेश करने का तय करते है।
- एसआईपी राशि - ₹3,000 प्रति माह
- निवेश अवधि - 10 साल
- अपेक्षित ब्याज दर - 12%
जब आप कैलकुलेटर में यह विवरण दर्ज करेंगे तो कैलकुलेटर आपको बताएं कि:
- आपने कुल कितना निवेश किया - ₹3,60,000
- आपने कितना ब्याज प्राप्त किया - ₹3,12,000
- मैच्योरिटी पर आपको कितना मिलेगा - ₹6,72,000
SIP Calculator
Monthly Investment
₹22.4 L
Top Funds with High Returns (Past 7 Years)
12.42%
Equity Pension
16.68%
Global Blue Chip Anchor Strategy
18.31%
High Growth Fund
18.03%
US Growth Fund
22%
Multi Cap Fund
14.09%
Accelerator Mid-Cap Fund II
15.47%
Multiplier
14.04%
Frontline Equity Fund
14.7%
Virtue II
10.58%
Equity II Fund
13.59%
US Equity Fund
14.89%
Growth Opportunities Plus Fund
11.47%
Equity Top 250 Fund
12.46%
Future Opportunity Fund
11.34%
Pension Dynamic Equity Fund
13.81%
Accelerator Fund
निष्कर्ष
₹3,000 प्रति माह की एसआईपी बड़ा फंड तैयार करने के लिए एक अच्छी राशि है। लंबे समय तक ₹3,000 प्रति माह निवेश करने से आप कंपाउंडिंग का बेहतर लाभ प्राप्त कर सकते है। अगर आप किसी वित्तीय लक्ष्य के लिए एसआईपी शुरू करना चाहते है, तो ₹3,000 की राशि एक अच्छा विकल्प है, लेकिन इसके लिए बेस्ट एसआईपी प्लान का चयन करना आवश्यक है। इस लेख में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के लिए कुछ म्यूचुअल फंड के बारे में बताया गया है।