आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
निप्पॉन एसआईपी प्लान लिस्ट 2026
यहां निप्पॉन इंडिया द्वारा पेश किए एसआईपी प्लान की सूची दी गई है:
निप्पॉन एसआईपी प्लान की जानकारी
यहां निप्पॉन इंडिया द्वारा पेश किए गए एसआईपी प्लान के बारे मे विस्तार से बताया गया है:
-
निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF FoF रेगुलर ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF FoF रेगुलर ग्रोथ सीधा सिल्वर ETF में निवेश करता है। इसका उद्देश्य चांदी की कीमतों पर रिटर्न प्रदान करना है। यह उच्च जोखिम वाला म्यूचुअल फंड माना जाता है, लेकिन लंबे समय में अच्छा रिटर्न प्रदान कर सकता है।
-
निप्पॉन इंडिया गोल्ड सेविंग फंड ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया गोल्ड सेविंग फंड ग्रोथ एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड है। यह निवेशकों को वास्तवीक रूप में सोना खरीदे बीना, सोने में निवेश करने का अवसर प्रदान करता है। इस फंड का उद्देश्य निप्पॉन इंडिया ETF गोल्ड BeES में निवेश कर लंबी अवधि में अच्छा लाभ उत्पन्न करना है।
-
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। यह फंड मुख्य रूप से मिड कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है। यह फंड उच्च जोखिम के साथ आता है, ऐसे में अगर लंबे समय के लिए इसमे निवेश किया जाए तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
-
निप्पॉन इंडिया पावर और इंफ्रा फंड ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया पावर और इंफ्रा फंड ग्रोथ एक सेक्टर आधारित म्यूचुअल फंड है। जो मुख्य रूप से बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश कर लंबी अवधि में वेल्थ बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। यह फंड उच्च जोखिम वाला माना जाता है।
-
निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड ग्रोथ एक सेक्टर केंद्रीत म्यूचुअल फंड है। यह फंड मुख्य रूप से हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है। यह फंड उच्च जोखिम के साथ आता है, ऐसे में एक लंबी अवधि का निवेश आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
निप्पॉन इंडिया निफ्टी मिड कैप 150 इंडेक्स फंड रेगुलर ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया निफ्टी मिड कैप 150 इंडेक्स फंड रेगुलर ग्रोथ मुख्य रूप से मिड कैप कंपनियों में निवेश करता है। यह फंड निफ्टी 150 इंडेक्स को ट्रैक करने वाला फंड है। मिड कैप होने के कारण यह एक उच्च जोखिम वाला म्यूचुअल फंड माना जाता है। अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेशित रहना चाहते है, तो इस फंड का चयन कर सकते है।
-
निप्पॉन इंडिया वैल्यू फंड ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया वैल्यू फंड ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। यह फंड अवसर के अनुसार स्मॉल, मिड और लार्ज कैप फंड में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। यह फंड वैल्यू इन्वेस्टिंग रणनीति पर केंद्रीत है। अगर आप लंबे समय का निवेश करना चाहते है, तो इस फंड का चयन कर सकते है।
-
निप्पॉन इंडिया मल्टी एसेट एलोकेशन फंड रेगुलर ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया मल्टी एसेट एलोकेशन फंड रेगुलर ग्रोथ एक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है। इसका उद्देश्य इक्विटी, डेट और गोल्ड में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है। लंबे समय का निवेश खोज रहे निवेशकों के लिए यह एक उपयुक्त विकल्प साबित हो सकता है।
-
निप्पॉन इंडिया निफ्टी नेक्स्ट 50 जूनियर BeES FoF रेगुलर ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया निफ्टी नेक्स्ट 50 जूनियर BeES FoF रेगुलर ग्रोथ एक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है। यह फंड मुख्य रूप से निप्पॉन इंडिया ETF निफ्टी नेक्स्ट 50 जूनियर BeES में निवेश कर मध्यम से लंबी अवधि में वेल्थ बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। यह एक उच्च जोखिम वाला म्यूचुअल फंड माना जाता है।
-
निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड है। यह फंड स्मॉल, मिड और लार्ज कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है। अगर आप उच्च जोखिम उठाने की क्षमता रखते है, तो यह फंड आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
निप्पॉन एसआईपी प्लान के फायदे क्या हैं?
निप्पॉन इंडिया सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के निम्नलिखित फायदे है:
- अनुशासित निवेश की आदत - निप्पॉन एसआईपी प्लान में नियमित निवेश करने से निवेश और बचत की आदत का निर्माण होता है। इससे आपकी वित्तीय साक्षरता भी बढ़ती है।
- कम राशि से शुरू - निप्पॉन एसआईपी प्लान में 100 या 500 रुपए से एसआईपी की शुरुआत की जा सकती है।
- कंपाउंडिंग का लाभ - अगर आप लंबे समय तक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेशित रहते है, तो कंपाउंडिंग शक्ती का अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है।
- सुविधाजनक - आप अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार निवेश अवधि और निवेश राषि का चयन कर सकते है। इसके लिए कोई तय राशि या अवधि नहीं होती है।
- ऑटो पे की सुविधा - इसके तहत हर माह आपके खाते से एसआईपी राशि अपने आप कट जाती है, जिससे अनुशासित रूप से निवेश जारी रहता है।
- विभिन्न म्यूचुअल फंड - निप्पॉन इंडिया द्वारा कई प्रकार के म्यूचुअल फंड पेश किए गए आप अपने अनुसार उनमे निवेश कर सकते है।
निप्पॉन एसआईपी प्लान में निवेश करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
निप्पॉन एसआईपी प्लान में निवेश करने से पहले कुछ मुख्य बातों के बारे मे सोचा जा सकता है:
- निवेश को वित्तीय लक्ष्य से जोडे - अपने निवेश को किसी लक्ष्य से जोड़कर आप लंबे समय तक निवेशित रह सकते है। ऐसा करने से आपको बाजार की अस्थिरता के बाद भी निवेशित रहने के लिए प्रेरणा मिलती है।
- जोखिम सहनशीलता - इस बात का आकलन करें कि आप कितना जोखिम सहन कर सकते है। इससे आप अपने लिए बेस्ट एसआईपी प्लान का चयन कर पाएंगे।
- सही फंड प्रकार चुनें - विभिन्न प्रकार के म्यूचुअल फंड उपलब्ध होते है, ऐसे में उनकी विशेषताओं के बारे में जानकर सही का चयन करना आवश्यक है।
- सही निवेश राशि और अवधि का चयन - अपने वित्तीय लक्ष्य के अनुसार सही निवेश राशि का चयन करें और उसे बढ़ने के लिए सही समय भी दें।
SIP कैलकुलेटर क्या है?
सिप कैलकुलेटर एक ऐसा वित्तीय उपकरण है, जो सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की मैच्योरिटी राशि का पता लगाने में आपकी सहायता करता है। सिप कैलकुलेटर निवेश अवधि, निवेश राशि और अपेक्षित ब्याज दर के आधार पर गणना करता है। इस कैलकुलेटर का उपयोग आसान, तेज और सटीक है।
SIP Calculator
Monthly Investment
₹22.4 L
निष्कर्ष
निप्पॉन इंडिया एसआईपी प्लान, कंपाउंडिंग, रुपया औसत लागत और अनुशासित निवेश की सहायता से लंबी अवधि में बड़ा फंड बनाने में आपकी सहायता कर सकता है। निप्पॉन इंडिया द्वारा कई म्यूचुअल फंड पेश किए गए है, इनके बारे में जानकर आप इसमे निवेश कर सकते है। निवेश करने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना भी आवश्यक है, जिसे इस लेख में अच्छे से समझाया गया है।