आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
-
₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें
सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
-
100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क
150+ फंड विकल्प उपलब्ध
-
18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड
बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता
बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ एसआईपी प्लान 2026
यहाँ बच्चों के लिए निवेश करने के लिए बेस्ट एसआईपी प्लान की सूची दी गई है:
-
आदित्य बिड़ला सन लाइफ बाल भविष्य योजना रेगुलर ग्रोथ
आदित्य बिड़ला सन लाइफ बाल भविष्य योजना रेगुलर ग्रोथ एक फ्लेक्सी कैप चाइल्ड सॉल्यूशन म्यूचुअल फंड है। इस फंड का मुख्य उद्देश्य डेट और इक्विटी में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है। निवेशक 500 रुपए से एसआईपी की शुरुआत कर सकते है, इसके बाद बाजार के प्रदर्शन के आधार पर रिटर्न दिया जाता है।
-
यूनियन चिल्ड्रन्स फंड रेगुलर ग्रोथ
यूनियन चिल्ड्रन्स फंड रेगुलर ग्रोथ एक सॉल्यूशन ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड है। इस फंड का उद्देश्य इक्विटी में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है। यह फंड 5 साल की लॉक इन अवधि के साथ आता है, और बच्चों के भविष्य के लिए फंड बनाने में आपकी सहायता करता है।
-
ICICI प्रूडेंशियल चिल्ड्रन्स फंड ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल चिल्ड्रन्स फंड ग्रोथ एक ओपन एंडेड हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है। जो इक्विटी और डेट में निवेश कर बच्चों के भविष्य के लिए पूंजी को बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। यह फंड 5 साल या बच्चे के 18 वर्ष होने तक की लॉक-इन अवधि के साथ आता है।
-
एक्सिस चिल्ड्रन्स फंड डायरेक्ट कम्पल्सरी लॉक इन ग्रोथ
एक्सिस चिल्ड्रन्स फंड डायरेक्ट कम्पल्सरी लॉक-इन ग्रोथ, एक सॉल्यूशन ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड है। यह एक हाइब्रिड फंड है, इसलिए यह इक्विटी और डेट मे निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। यह फंड 5 साल या बच्चे के 18 वर्ष होने तक की लॉक इन के साथ आता है।
-
एक्सिस चिल्ड्रन फंड रेगुलर नो लॉक इन ग्रोथ
एक्सिस चिल्ड्रन फंड रेगुलर नो लॉक इन ग्रोथ एक हाइब्रिड सॉल्यूशन ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड है। इस फंड में कोई लॉक इन नहीं होता है, हालांकि 3 साल से पहले पैसे निकालने पर एग्जिट लोड लग सकता है। इस फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना है।
-
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जो मुख्य रूप से भारत की 100 लार्ज साइज़ की कंपनियों में निवेश कर पूंजी को बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। अगर आप 5 साल से अधिक समय के लिए निवेशित रहना चाहते है, तो यह फंड आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
ICICI प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। यह फंड भारत की टॉप 100 निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। अगर आप मध्यम स्तर का जोखिम उठाने की क्षमता रखते है साथ ही लंबे समय के लिए निवेशित रह सकते है, तो यह आपके लिए उपयुक्त फंड साबित हो सता है।
-
ICICI प्रूडेंशियल लॉन्ग टर्म वेल्थ एनहांसमेंट फंड ग्रोथ
ICICI प्रूडेंशियल लॉन्ग टर्म वेल्थ एनहांसमेंट फंड ग्रोथ एक क्लोस एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड है। यह फंड मुख्य रूप से लार्ज और मिड कैप साइज़ की कंपनियों में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाने और टैक्स बचत का लक्ष्य रखती है।
-
सुंदरम लॉन्ग टर्म टैक्स एडवांटेज फंड सीरीज़ II रेगुलर ग्रोथ
सुंदरम लॉन्ग टर्म टैक्स एडवांटेज फंड सीरीज II रेगुलर ग्रोथ एक क्लोज एंडेड इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम है। जो 10 साल की अवधि के साथ आती है। इस फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाना और बचत करने में सहायता करना है। यह फंड 3 साल की लॉक-इन के साथ आता है।
-
एडलवाइस ELSS टैक्स सेवर फंड रेगुलर ग्रोथ
एडलवाइस ELSS टैक्स सेवर फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। यह फंड धारा 80C के तहत कर बचत और लंबी अवधि में पूंजी को बढ़ाने का लक्ष्य रखता है। यह फंड 3 साल की लॉक इन अवधि के साथ आता है।
बच्चों के लिए एसआईपी में निवेश करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
बच्चों के लिए एसआईपी में निवेश करने से पहले निम्नलिखित बातों पर जरूर ध्यान दें:
- जल्दी शुरुआत करें - सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान का पूर्ण लाभ लंबे समय में मिलता है, ऐसे में आप जितना जल्दी शुरू करेंग, उतना ही अधिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
- स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें - आप निवेश किस कारण कर रहें है, इस बात को लेकर स्पष्ट रहें। आप बच्चों की शिक्षा, विवाह या अन्य लक्ष्य के लिए निवेश कर रहे हैं, इसे स्पष्ट रखें।
- सह फंड प्रकार चुनें - एसआईपी में निवेश करने से पहले विभिन्न फंड प्रकार के बारें में जानें। इनमें तुलना करके अपने लिए सही फंड का चयन करें।
- सही एसआईपी राशि को चुनें - अपने लक्ष्य के अनुसार एसआईपी के लिए सही राशि का चयन करना बेहद आवश्यक है। इसलिए सोच-समझकर सही राशि का चयन करें, इसके लिए आप एसआईपी कैलकुलेटर का भी उपयोग कर सकते हैं।
- जोखिम सहनशीलता - अपनी जोखिम सहने की क्षमता को जानें, ताकि किसी भी प्रकार के जोखिम से बचा जा सकें।
- लंबी अवधि के लिए निवेशित रहें - अगर आप एसआईपी निवेश करने का सोच रहें है, तो लंबी अवधि की योजना बनाएं। क्योंकि लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का लाभ और जोखिम को कुछ हद तक कम कर सकते हैं।
बच्चों के लिए निवेश करने के लिए मुख्य प्रकार की SIP
अगर आप बच्चों के लिए एसआईपी में निवेश करना चाहते है, तो अपने वित्तीय लक्ष्य के अनुसार इन एसआईपी का चयन कर सकते है:
- चिल्ड्रन्स बेनिफिट फंड - चिल्ड्रन्स बेनिफिट फंड, इस विशेष फंड को बच्चों के भविष्य के लिए आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने में सहायता के लिए डिजाइन किया गया है। यह फंड लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न प्रदान कर सकता है, साथ ही यह फंड लॉक-इन अवधि के साथ आता है।
- इक्विटी फंड - इक्विटी फंड जैसे लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप फंड लंबी अवधि का अच्छा निवेश विकल्प माने जाते है।
- हाइब्रिड और बैलेंस्ड फंड - यह फंड मुख्य रूप से इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करता है। अगर आप मध्यम जोखिम के साथ स्थिर रिटर्न चाहते हैं, तो इस फंड का चयन कर सकते हैं।
- स्टेप अप एसआईपी - स्टेप अप एसआईपी की सहायता से आप कम राशि के शुरू कर सकते है, और निवेश अवधि के दौरान एसआईपी राशि को बढ़ा सकते है। इससे आप अपने लक्ष्यों को जल्दी हासिल कर पाएंगे।
सिप कैलकुलेटर क्या है?
सिप कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण है, जो एसआईपी निवेश के तहत मिलने वाली अनुमानित मैच्योरिटी राशि की गणना करने में सहायता करता है। सिप कैलकुलेटर निवेश अवधि, निवेश राशि और अपेक्षित रिटर्न दर के आधार पर गणना करता है। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए एसआईपी में निवेश करना चाहते है, तो पहले से मैच्योरिटी राशि का अनुमान होने से आप बेहतर वित्तीय योजना बना सकते है।
सिप कैलकुलेटर
Monthly Investment
₹22.4 L
निष्कर्ष
बच्चों के लिए एसआईपी में निवेश करना एक समझदारी वाला निर्णय साबित हो सकता है। क्योंकि अनुशासित निवेश और कंपाउंडिंग की शक्ति की सहायता से आप लंबी अवधि में बच्चों की शिक्षा या विवाह के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते है। बच्चों के लिए कई विशेष प्रकार के फंड भी तैयार किए गए है, जो बच्चों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने में आपकी सहायता कर सकते है। बच्चों के लिए बेस्ट एसआईपी प्लान में निवेश करना एक उपयुक्त निवेश विकल्प साबित हो सकता है।