Summarize with :
  • ChatGPT
  • Claude
  • Perplexity

पोस्ट आफॅिस बीमा योजना 2026

डाक जीवन बीमा (Postal Life Insurance-PLI) भारत सरकार द्वारा संचालित एक विश्वसनीय जीवन बीमा योजना है, जिसे इंडिया पोस्ट द्वारा संचालित किया जाता है। इसका प्रारंभ 1 फरवरी 1884 को हुआ था । इसी कारण से यह देश की पुरानी एवं भरोसेमंद बीमा योजनाओं में से एक है। यह योजना मुख्य रूप से उन सरकारी और गैर- सरकारी कर्मचारी , पेशेवरों और अन्य पात्र लोगों के लिए बनाई गई है जो कम प्रीमियम भुगतान के साथ उच्च प्रतिफल और बीमा कवरेज प्रदान करती है ।

Read more
55 साझेदार इंश्योरेंस साझेदार
17.3 Crore पंजीकृत ग्राहक
7.7 Crore बेची गई पॉलिसियाँ
we are rated ++ rating
₹1 करोड़ का जीवन बीमा ₹478/month+से शुरू
Lowest Price Guarantee ˜
अभी अपना प्रीमियम जांचें
Please wait. We Are Processing..
Term Insurance
By continuing you agree to receive assistance and agree to our Privacy Policy , Terms of use & +Disclaimer
×

आइए डाक जीवन बीमा योजना को सरलता से समझने का प्रयास करते है । अगर आप पोस्ट आफॅिस बीमा योजना 2026 के बारे में जानना चाहते है , तो यही वह योजना हा जिसे आम बोल-चाल में डाक जीवन बीमा भी कहा जाता है।

डाक जीवन बीमा योजना (PLI) क्या है?

PLI का फुल फॉर्म Postal Life Insurance (पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस) है। हिंदी में इसका अर्थ डाक जीवन बीमा योजना से है। पोस्ट आफॅिस बीमा योजना 2026 की जब भी बात होती है तो सबसे पहले PLI की नाम आता है। कई लोग इसे पोस्ट आफॅिस एलआईसी स्कीम इन हिंदी के रूप में भी सर्च करते है । इस योजना का शुरूआती उद्देश्य डाक विभाग के कर्मचारियों को सेवाएं पॅदान करना था परंतु धीरे धीरे इसका विस्तार हुआ और अब यह केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU), राष्ट्रीयकृत बैंक, तथा सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारियों के लिए भी उपलब्ध है।

डाक जीवन बीमा (PLI) की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित सूचीबद्ध है -

  • डाक जीवन बीमा की इस जीवन बीमा योजना के तहत आपको अधिकतम बीमा कवरेज 50 लाख रूपये तक का प्राप्त होता है ।

  • आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 C और नए आयकर अधिनियम की धारा 123 तथा धारा 10 (10D) के तहत कर लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।

  • यदि आप 6 महीने का प्रीमियम एक साथ निर्धारित समय से पूर्व में जमा करते है , तो आपको प्रीमियम पर 1% की छूट मिलती है।

  • यदि आप 12 महीने का प्रीमियम अग्रिम रूप से भर देते है तो, प्रीमियम राशि पर 2% की छूट आपको प्राप्त होती है ।

  • डाक जीवन बीमा में पॉलिसीधारक अपने अनुसार नॉमिनी (लाभार्थी) का चयन कर सकता है और जरूरत पड़ने पर उसमें बदलाव भी कर सकता है।

  • Dak jeevan bima का एक अतिरिक्त लाभ है लोन उठाने की सुविधा ।

  • यदि किसी कारणवश आप प्रीमियम भुगतान नहीं कर पाते है और आपकी पॉलिसी बंद हो जाती है, तो निर्धारित शर्तों के तहत इसे दोबारा चालू (रिवाइवल) किया जा सकता है।

  • पॉलिसी को आप आपनी सुविधा अनुसार संपूर्ण जीवन बीमा (Whole Life) से एंडोमेंट प्लान में या इसके विपरीत भी बदल सकते है।

डाक जीवन बीमा योजना (PLI) मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारियों और कुछ निर्धारित श्रेणियों के लोगों के लिए शुरू की गई थी। हालांकि, बाद में इसका विस्तार हुआ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी इस योजना का लाभ उठाने की सुविधा प्राप्त हुई । इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणवासियों को कम कीमत पर प्रीमियम उपलब्ध कराना और भविष्य के लिए उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। यानी पोस्ट आफॅिस बीमा योजना 2026 का फायदा अब गांव में रहने लोग भी उठा सकते है।

ग्रामिण डाक जीवन बीमा क्या है?

मल्होत्रा समिति की सिफारिशों के आधार पर 1995 में ग्रामीण डाक जीवन बीमा की शुरूआत की गई । 1990 के दशक की शुरूआत में किए गए एक अध्ययन से पता चला कि देश की केवल 22 प्रतिशत आबादी ही बीमा सुरक्षा के दायरे में थी , जबकि कुल घरेलु बचत में जीवन बीमा का योगदान मात्र 10 प्रतिशत था । इसी स्थिति में परिवर्तन के उद्देश्य से सरकार ने समिति के सुझावें को स्वीकार किया । ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक डाकघर नेटवर्क और कम लागत के कारण वहां के व्यक्तियों तक पहुंचना काफी सुविधाजनक हो गया। आज डाक जीवन बीमा की पहुंच गांव - गांव तक इसी डाकघर नेटवर्क की वजह से है।

one crore term plan
plus

Term Plans

₹1
Crore

Life Cover

@ Starting from ₹ 13/day+

₹50
LAKH

Life Cover

@ Starting from ₹ 8/day+

₹75
LAKH

Life Cover

@ Starting from ₹ 12/day+

डाक जीवन बीमा (PLI) के फायदे क्या हैं?

डाक जीवन बीमा (PLI) के निम्नलिखित फायदे इस प्रकार हैं:

कम प्रीमियम में बड़ा कवर

डाक जीवन बीमा में प्रीमियम की दरें बाकी कई बीमा योजनाओं से कम रखी गई हैं। कम पैसे में बड़ा जीवन बीमा कवर मिलना ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। पॉलिसी भारत सरकार से जुड़ी है, इसलिए भरोसे के मामले में भी लोग इसे पसंद करते हैं।

बोनस के साथ तय रिटर्न का भरोसा

PLI में हर साल बोनस घोषित होता है। बाज़ार के उतार-चढ़ाव से इसका सीधा लेना-देना नहीं है, इसलिए जो लोग जोखिम से बचना चाहते हैं उन्हें यह सुरक्षित लगती है। बोनस की दर समय के साथ बदल सकती है, इसलिए पॉलिसी खरीदते समय ताज़ा बोनस दर डाक विभाग की वेबसाइट पर देख लें।

प्रीमियम भरने के कई तरीके और आसानी

आप अपनी सुविधा के हिसाब से मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना प्रीमियम चुन सकते हैं। इन तरीकों से प्रीमियम जमा करने की सुविधा है:

  • पोस्ट ऑफिस जाकर

  • ऑनलाइन, PLI के पोर्टल पर

  • सैलरी से कटौती के ज़रिए (जहां यह व्यवस्था उपलब्ध है)

अगर आप तय तारीख तक प्रीमियम नहीं भर पाए, तो अगले महीने भर सकते हैं। इसके लिए हर महीने प्रीमियम का 1 प्रतिशत जुर्माना लगता है।

एडवांस प्रीमियम पर छूट

यह वह फायदा है जिसे बहुत से लोग छोड़ देते हैं। छह महीने का प्रीमियम एक साथ भरने पर 1 प्रतिशत और बारह महीने का एक साथ भरने पर 2 प्रतिशत की छूट मिलती है।

इसके अलावा एक और रिबेट है। EA, WLA और AEA पॉलिसी में हर 20,000 रुपये की बीमा राशि पर हर महीने 1 रुपये की छूट मिलती है। मतलब एक लाख की पॉलिसी पर महीने के 5 रुपये कम देने पड़ते हैं।

इनकम टैक्स में छूट (धारा 80C)

PLI में भरे गए प्रीमियम पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। टैक्स बचाने के साथ बीमा कवर भी मिल जाता है। छूट की सीमा और नियम समय-समय पर बदलते रहते हैं, इसलिए रिटर्न भरते समय मौजूदा नियम देख लें।

पॉलिसी पर लोन की सुविधा

ज़रूरत के वक्त पॉलिसी पर लोन लिया जा सकता है। लेकिन यह हर पॉलिसी पर नहीं मिलता। आम तौर पर यह सुविधा एंडोमेंट एश्योरेंस जैसी पॉलिसियों में तीन साल पूरे होने के बाद मिलती है। कुछ पॉलिसियों में लोन की सुविधा नहीं है। इसलिए जिस प्लान को लेने जा रहे हैं, उसकी शर्तें पहले पढ़ लें।

पॉलिसी पासबुक की सुविधा

डाक जीवन बीमा में पॉलिसीधारक को पासबुक दी जाती है। इसमें आप प्रीमियम जमा करने और लोन के लेन-देन का हिसाब देख सकते हैं।

पॉलिसी ट्रांसफर की सुविधा

अगर आपकी नौकरी या शहर बदलता है, तो पॉलिसी को देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर कराया जा सकता है। हर बार नई पॉलिसी लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

नॉमिनी की सुविधा

आप अपनी पॉलिसी में नॉमिनी बना सकते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर उसे बदल भी सकते हैं।

one crore term plan

Secure Your Family Future Today

₹1 CRORE

Term Plan Starting @

Get an online discount of upto 15%#

Compare 40+ plans from 15 Insurers

+Standard T&C Applied

डाक जीवन बीमा के कितने प्रकार है ?

डाक जीवन बीमा योजना बीमा योजना में 6 प्रकार की पॉलिसी शामिल है, जो इस तरह से है, आइए डाक जीवन बीमा योजना के विवरण देखें:

डाक जीवन बीमा योजना - संपूर्ण जीवन बीमा पॉलिसी (सुरक्षा)

इस डाकघर बीमा योजना (Dak jeevan bima) के तहत, संचित बोनस या बीमा राशि का भुगतान 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर किया जाता है । यदि इससे पहले बीमित व्यक्ति की मृत्त्यु हो जाती है तो उसके द्वारा चयनित लाभर्थियों को लाभ प्रदान किया जाता है । पाॅलिसी धारक की इच्छा अनुसार 59 वर्ष तक की आयु तक इसे एंडोनमेंट योजना में भी परिवर्तित किया जा सकता है । इसमें प्रवेश की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष है । न्यूमतम बीमा राशि 20 हजार और अधिकतम 50 लाख रूपये तक है । चार साल होने के बाद आप ऋण प्राप्त कर सकते है। तीन साल बाद आप पॉलिसी सरेंडर कर सकते है। 59 वर्ष की आयु के बाद इस योजना को एंडोनमेंट योजना में भी परिवर्तित किया जा सकता है ।

डाक जीवन बीमा योजना - परिवर्तनीय संपूर्ण जीवन बीमा पॉलिसी (सुविधा)

यह एक परिवर्तनीय संपूर्ण जीवन बीमा योजना है जिसमें पाॅलिसी लेने के पांच वर्ष पूरे होने के बाद ( 6 साल समाप्त होने से पहले ) इसे एंडोंमेंट योजना में परिवर्तित किया जा सकता है । यदि इसे 6 साल से पहले एंडोंमेंट प्लान में नहीं बदला जाता है तो यह खुद-ब-खुद संपूर्ण जीवन बीमा में बदल जाती है । पॉलिसीधारक की मृत्यु के मामले में कानूनी उत्तराधिकारी को अर्जित बोनस के साथ बीमा राशि का भुगतान किया जाता है । इसकी न्यूयतम आयु 19 और अधिकतम 50 वर्ष है । न्यूनतम बीमा राशि 20 हजार और अधिकतम 50 लाख है । इसके अतिरिक्त इस पॉलिसी को लेने के 6 साल से पहले एवं 5 साल के बाद एंडोमेंट इश्योरेंस प्लान में बदला जा सकता है।इसमें भी 4 साल बाद ऋण की सुविधा उपलब्ध है और पॉलिसी के 3 साल के बाद पॉलिसी को सरेंडर कर सकते है।

डाक जीवन बीमा योजना - बंदोबस्ती आश्वासन पॉलिसी (संतोष)

यह जीवन बीमा योजना प्रस्तावक को पूर्व-निर्धारित अवधि के लिए जीवन कवरेज प्राप्त करने और पूर्व-निर्धारित परिपक्वता आयु (35 से 60 वर्ष की आयु) पर अर्जित बोनस के साथ बीमा राशि प्राप्त करने की पेशकश करती है। आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में बीमा राशि और बोनस नामांकित व्यक्ति को दे दिया जाता है । इसमें प्रवेश की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष है । इसकी न्यूनतम बीमा राशि 20,000 हजार रूपये और अधिकतम 50 लाख है । 3 वर्ष के बाद ऋण सुविधा उपलब्ध है । पॉलिसी को 5 साल बाद सरेंडर करने के बाद बीमित राशि पर बोनस प्रदान किया जाता है । 3 वर्ष के बाद पॉलिसी सरेंडर कर सकते है।

डाक जीवन बीमा योजना - प्रत्याशित बंदोबस्ती आश्वासन पॉलिसी (सुमंगल)

सुमंगल पॉलिसी एक मनी-बैक योजना है जिसमें अधिकतम जीवन कवर रु। 50 लाख. यह योजना उन व्यक्तियों के लिए उपयुक्त है जिन्हें समय-समय पर रिटर्न की आवश्यकता होती है। इसमें उत्तरजीविता लाभ का भुगतान समय-समय पर किया जाता है। इसमें प्रवेश की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है । न्यूनतम बीमा राशि ₹ 20 हजार रूपये और अधिकतम बीमा राशि ₹ 50 लाख रूपये है । यह पॉलिसी उत्तरजीविता लाभ भी प्रदान करती है। यह प्लान 15 से 20 वर्ष की अवधि के लिए प्रदान किया जाता है।

पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस प्लान – जॉइंट लाइफ एश्योरेंस प्लान (युगल सुरक्षा)

युगल सुरक्षा योजना (संयुक्त जीवन बीमा योजना) का अर्थ है जहां पति-पत्नी में से कम से कम एक डाक जीवन बीमा योजना के लिए पात्र हो। इसके तहत, पति-पत्नी दोनों को बीमा राशि की सीमा तक जीवन कवरेज दिया जाता है और एक ही प्रीमियम के साथ बोनस अर्जित किया जाता है। इसकी प्रवेश आयु 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है । इसकी न्यूनतम बीमा राशि 20 हजार एवं अधिकतम 50 लाख है । इसमें 3 वर्षों के बाद लोन की सुविधा उपलब्ध है । पॉलिसी सरेंडर करने के बाद बीमित राशि पर बोनस प्रदान किया जाता है और 3 साल बाद पॉलिसी सरेंडर कर सकते है । परिपक्वता के समय बीमित व्यक्ति की अधिकतम आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और दंपत्ति की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

डाक जीवन बीमा योजना - बच्चों की पॉलिसी (बाल जीवन बीमा)

यह योजना बच्चों का बीमा करने के लिए और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए एक भरोसेमंद योजना है। इस योजना के तहत पॉलिसीधारक के अधिकतम 2 बच्चे होने चाहिए। बच्चों की उम्र 5 से 20 वर्ष तक हो सकती है । इसकी अधिकतम बीमा राशि 3 लाख है । इसके अतिरिक्त माता-पिता की मृत्यु होने पर बच्चों की पॉलिसी का प्रीमियम नहीं देना पड़ता है।

*पॉलिसीधारक (माता-पिता) की मृत्यु पर कोई प्रीमियम राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। अवधि पूरी होने पर अर्जित बोनस के साथ पूरी बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा।

डाक जीवन बीमा योजना बोनस दरें 2025-26 क्या हैं?

डाक जीवन बीमा योजनाओं की बोनस दरें इस प्रकार हैं: डाक जीवन बीमा में दरें हर साल घोषित की जाती है इसलिए नीचे की दरें देखकर ही पाॅलिसी चुनें -

बीमा योजना के प्रकार पीएलआई योजना की बोनस दरें
संपूर्ण जीवन बीमा (सुरक्षा पॉलिसी) रु. 76/- प्रति 1000 एसए प्रति वर्ष
परिवर्तनीय संपूर्ण जीवन बीमा (सुविधा पॉलिसी) रु. 76/- प्रति 1000 एसए प्रति वर्ष ( कन्वर्जन ना कराने पर )
बंदोबस्ती आश्वासन (संतोष) रु. 52/- प्रति 1000 एसए प्रति वर्ष
जॉइंट लाइफ एश्योरेंस प्लान (युगल सुरक्षा) रु. 52/- प्रति 1000 एसए प्रति वर्ष
प्रत्याशित बंदोबस्ती आश्वासन (सुमंगल पॉलिसी) रु. 48/- प्रति 1000 एसए प्रति वर्ष
बाल जीवन बीमा - बच्चों की नीति रु. 52/- प्रति 1000 एसए प्रति वर्ष

Life Insurer Details

पिछले कुछ वर्षों में डाक जीवन बीमा की बोनस दरें क्या हैं?

वित्तीय वर्ष अधिक
प्रति हजार बीमा राशि पर बोनस की दर
संपूर्ण जीवन बीमा (डब्ल्यूएलए) बंदोबस्ती बीमा (ईए) (संयुक्त जीवन और बच्चों की पॉलिसियों सहित) प्रत्याशित बंदोबस्ती आश्वासन (एईए)
2009-10 85 60 55
2010-11 85 60 55
2011-12 85 58 53
2012-13 85 58 53
2013-14 85 58 53
2014-15 85 58 53
2015-16 85 58 53
2016-17 85 58 53
2017-18 85 58 53
2018-19 85 58 53
2019-20 85 58 53
2020-21 76 52 48
2021-22 76 52 48
2022-23 76 52 48
2023-24 76 52 48
2024-25 76 52 48
2025-26 76 52 48

पीएलआई प्रीमियम तालिका

PLI प्रीमियम तालिका में विभिन्न आयु वर्ग, पॉलिसी अवधि, और बीमा राशि के अनुसार देय प्रीमियम की जानकारी दी जाती है। पॉलिसी खरीदने से पहले प्रीमियम तालिका की समीक्षा करना लाभदायक होता है। खासकर पोस्ट आफॅिस बीमा योजना 2026 में पैसा लगाने से पहले यह तालिका जरूर देख लें।

डाक जीवन बीमा के प्रीमियम भुगतान तरीके

डाक जीवन बीमा के प्रीमियम भुगतान के तरीके नीचे दिए गए हैं:

  • डाकघर काउंटर पर जमा करना - पूरे देश में कहीं भी किसी भी पोस्ट आफॅिस में जाकर कैश या चैक के माध्यम से प्रीमियम भुगतान किया जा सकता है । नकद तरीके से भुगतान करने पर बीमाधारक को प्रीमियम रशीद बुक उपलब्ध कराई जाती है जिसमें रशीद चिपकाई जाती है ।

  • वेतन से स्वत: कटौती - सरकारी , अर्धसरकारी , रक्षा एवं अर्ध सैनिक बलों के जवानों के लिए वेतन से सीधे प्रीमियम कटने की सुविधा उपलब्ध है ।

  • डिजिटल भुगतान - डाक जीवन बीमा का प्रीमियम पीएलआई के अधिकारिक कस्टमर पोर्टल पर जाकर यूपीआई, क्रेडिट और डिजिटल वाॅलेट के माध्यम से आनॅलाइन भुगतान किया जा सकता है ।

  • कैशलेस और अन्य माध्यम - इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ऐप , स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन और ग्रामीण डाक सेवकों के माइक्रो - एटीएम के माध्यम से भी भुगतान किया जा सकता है ।

नोट: आप डाक जीवन बीमा का प्रीमियम कैलकुलेट करने के लिए डाक जीवन बीमा कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अपना प्रीमियम और मैच्योरिटी राशि की गणना आसानी से कर सकते हैं।

डाक जीवन बीमा कैलकुलेटर से प्रीमियम कैलकुलेट कैसे करें?

डाक जीवन बीमा कैलकुलेटर एक मुफ्त ऑनलाइन टूल हैं, जिसकी मदद से आप अपनी डाक जीवन बीमा पॉलिसी के प्रीमियम और पॉलिसी अवधि पूरी होने पर मैच्योरिटी राशि कि गणना आसानी से कर सकते हैं। आइए, समझते हैं डाक जीवन बीमा कैलकुलेटर की मदद से पॉलिसी प्रीमियम की गणना कैसे करें?

डाक जीवन बीमा प्रीमियम कैलकुलेट करने के लिए विभिन्न स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

स्टेप 1: डाक जीवन बीमा की अधिकारिक वेबसाइट पर डाक जीवन बीमा प्रीमियम कैलकुलेटर पर जाएं

स्टेप 2: पोर्टल पर जाने के बाद Purchase Policy या Premium Calculate के विकल्प पर क्लिक करें

स्टेप 3: पॉलिसी से जुड़ी बुनियादी जानकारी नाम, लिंग, उम्र और मोबाइल नंबर दर्जं करें

स्टेप 4: धूम्रपान की आदतें, पॉलिसी की अवधि और बीमा राशि विकल्प दर्ज करें

स्टेप 5: फिर सभी विवरण दर्जं करके अपनी पॉलिसी के प्रीमियम की गणना करें

नोट: डाक जीवन बीमा की अन्य बीमा योजना के प्रीमियम गणना के लिए आप PLI प्रीमियम तालिका का उपयोग कर सकते है, जिसकी मदद से आप आसानी से अपना प्रीमियम देख सकते हैं।

डाक जीवन बीमा मैच्योरिटी कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?

डाक जीवन बीमा मैच्योरिटी कैलकुलेटर का उपयोग इन स्टेप्स को फॉलो करके कर सकते हैं प्रकार कर सकते हैं:

  • स्टेप 1: डाक जीवन बीमा मैच्योरिटी कैलकुलेटर पर जाएं।

  • स्टेप 2: जरूरी विवरण जैसे नाम, आयु और नंबर दर्जं करें

  • स्टेप 3: बीमा राशि और पॉलिसी अवधि दर्जं करें

  • स्टेप 4: डाक जीवन बीमा मैच्योरिटी कैलकुलेटर पर क्लिक करे, अब आप PLI मैच्योरिटी राशि का अनुमान लगा सकते हैं।

डाक जीवन बीमा पॉलिसी कैसे खरीदें?

डाक जीवन बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • चरण 1: डाक जीवन बीमा की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  • चरण 2: पोर्टल पर जाने के बाद ‘Purchase Policy’ के विकल्प पर क्लिक करें

  • चरण 3: नाम, उम्र, नंबर और आवश्यक डॉक्यूमेंट सबमिट करें

  • चरण 4: अपनी आवश्यकता के अनुसार 6 योजना विकल्प में से योजना का चयन करें

  • चरण 5: योजना का चयन करने के बाद प्रीमिय भुगतान करें।

अगर आप पोस्ट आफॅिस बीमा योजना 2026 के तहत पाॅलिसी लेना चाहते है, तो भी यही प्रक्रिया अपनानी होगी ।

डाक जीवन बीमा पॉलिसी किससे खरीद सकते हैं?

आप डाक जीवन बीमा की उपरोक्त में से कोई भी पॉलिसी निम्नलिखित व्यक्तियों से खरीद सकते हैं:

  • डाक विभाग के कर्मचारी जैसे निरीक्षक कर्मचारी, लिपिक कर्मचारी, डाकिया आदि।

  • डाक जीवन बीमा के फील्ड अधिकारी।

  • ग्रामीण डाक सेवक के ब्रांच पोस्ट आफॅिस / ग्रामीण डाक घर

  • प्रत्यक्ष एजेंट.

डाक जीवन बीमा का पॉलिसी स्टेटस कैसे चेक करें?

आप अपनी डाक जीवन बीमा पॉलिसी का स्टेटस निम्न तरीकों से चेक कर सकते हैं:

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से:

  • इंडिया पोस्ट के डाक जीवन बीमा पोर्टल पर जाएं

  • क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें

  • "My Policy" विकल्प पर जाएं

  • प्रीमियम भुगतान तारिख, बीमा राशि, नामांकित व्यक्ति और ऋण की स्थिति देखें

ऑफ़लाइन:

  • किसी भी नजदीकी डाकघर में जाकर अपना पॉलिसी नंबर जमा करें।

  • स्थिति की जानकारी या मुद्रित रसीद का अनुरोध करें

मोबाइल ऐप के माध्यम से:

  • इंडिया पोस्ट ऐप डाउनलोड करें

  • डाक जीवन बीमा योजना विकल्प पर जाएं

  • पॉलिसी से जुड़ी अन्य जानकारी पॉलिसी अवधि, बीमा राशि, पॉलिसी नंबर के माध्यम से डाक जीवन बीमा पॉलिसी स्टेटस चेक कर सकते हैं।

डाक जीवन बीमा की दावा निपटान प्रक्रिया क्या है?

डाक जीवन बीमा में क्लेम लेने की प्रक्रिया काफी सरल है । परेशानी मुक्त प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए, बीमाधारक/दावेदार संबंधित केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) को निम्नलिखित जानकारी प्रदान कर सकता है:

  • निम्नलिखित के साथ दावा प्रपत्र जमा करें:

    • मूल पॉलिसी बांड.

    • प्रीमियम रसीद बुक (पीआरबी)।

    • ऋण चुकौती रिकॉर्ड, यदि लागू हो।

  • दावों की समीक्षा की जाती है और निर्धारित समय (दावे के प्रकार के आधार पर 15-90 दिन) के भीतर संसाधित किया जाता है।

  • दावा राशि इलेक्ट्रॉनिक या चेक के माध्यम से प्राप्त करें।

पॉलिसीधारकों को कई अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाती हैं जैसे:

  • उसकी व्यपगत पॉलिसी का पुनरुद्धार

  • नामांकित व्यक्ति का परिवर्तन

  • ऋण के लिए किसी वित्तीय संस्थान को पॉलिसी सौंपना

  • संपूर्ण जीवन बीमा को बंदोबस्ती बीमा में और बंदोबस्ती बीमा को अन्य बंदोबस्ती बीमा में परिवर्तित करना (पॉलिसी अवधि में बदलाव के लिए)।

  • डुप्लीकेट पॉलिसी बांड जारी करना।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  • प्रश्न: डाक जीवन बीमा (पीएलआई) योजना क्या है?

    उत्तर: डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट द्वारा संचालित एक सरकारी जीवन बीमा योजना है जो जीवन बीमा के साथ-साथ बचत लाभ भी प्रदान करती है। इसे डाक जीवन बीमा के नाम से भी जाना जाता है।
  • प्रश्न: डाक जीवन बीमा पॉलिसियां कौन खरीद सकता है?

    उत्तर: पोस्टल टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी विभिन्न समूहों के लोगों के खरीदने के लिए उपलब्ध है, जिनमें सरकारी कर्मचारी, रक्षा कर्मी, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर और अकाउंटेंट जैसे पेशेवर, सूचीबद्ध कंपनियों में काम करने वाले व्यक्ति और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के स्नातक शामिल हैं। ग्रामीण पीएलआई योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए उपलब्ध है।
  • प्रश्न: भारत में डाक जीवन बीमा कब शुरू किया गया था?

    उत्तर: डाक जीवन बीमा (पीएलआई) 1 फरवरी 1884 को शुरू किया गया था।
  • प्रश्न: डाक जीवन बीमा के क्या लाभ हैं?

    उत्तर: डाकघर बीमा योजना का लाभ कम प्रीमियम और उच्च बोनस के रूप में प्राप्त होता है ।
  • प्रश्न: क्या डाक जीवन बीमा प्रीमियम भुगतान में छूट की अनुमति है?

    उत्तर: 6 महीने और 12 महीने या अधिक अग्रिम जमा के प्रीमियम भुगतान पर क्रमशः 1% और 2% की छूट लागू होगी। इसके अलावा, प्रत्येक रुपये के लिए. 20,000 बीमा राशि, WLA/EA/AE योजनाओं में प्रत्येक मासिक प्रीमियम के लिए ₹1/- की छूट की अनुमति है।
  • प्रश्न: यदि मैं अपना 1 महीने का प्रीमियम भुगतान करना भूल जाऊं तो क्या होगा?

    उत्तर: आप प्रति माह प्रीमियम दर का 1% जुर्माना देकर अगले महीने में आसानी से प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
  • प्रश्न: क्या पीएलआई योजना आयकर छूट के लिए पात्र है?

    उत्तर: हां, यह आयकर अधिनियम की धारा 80सी और धारा 10(10D) के तहत आयकर छूट के लिए पात्र है।
  • प्रश्न:क्या प्रस्तावक की मेडिकल जांच अनिवार्य है?

    उत्तर: 2 लाख रुपये तक के जीवन कवर वाली डाकघर बीमा योजना को आयु सीमा के बावजूद गैर-चिकित्सा माना जाएगा और ऐसी योजनाओं के लिए मेडिकल जांच की आवश्यकता नहीं है जहां पीएलआई में 5 लाख तक, बशर्ते प्रस्तावक की आयु 40 वर्ष से अधिक न हो,आरपीएलआई में 1 लाख तक, बशर्ते प्रस्तावक की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो ।
  • प्रश्न: पीएलआई में चिकित्सीय जांच के क्या लाभ हैं?

    उत्तर: यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु पॉलिसी स्वीकार करने की तारीख से तीन साल के भीतर हो जाती है, तो गैर-चिकित्सा परीक्षा पॉलिसियां ​​मृत्यु दावा भुगतान के एक निश्चित प्रतिशत की कटौती को आकर्षित करती हैं।
  • प्रश्न: मैं अपनी पीएलआई योजना को कब परिवर्तित कर सकता हूं?

    उत्तर: पॉलिसी रूपांतरण का सीधा सा मतलब बीमा अनुबंध की परिपक्वता तिथि को प्रभावित करने वाले किसी भी बदलाव से है। परिवर्तन के साथ-साथ, इसमें योजना की परिपक्वता की पोस्ट-डेटिंग या पूर्व-डेटिंग और, परिणामस्वरूप, प्रीमियम में कमी/वृद्धि भी शामिल है।
  • प्रश्न: पीएलआई योजना बोनस की घोषणा कब करती है?

    उत्तर: प्रत्यावर्ती पीएलआई योजना बोनस प्रतिवर्ष घोषित करती है।
  • प्रश्न: मैं अपनी डाकघर बीमा योजना पॉलिसी का विवरण कैसे प्राप्त कर सकता हूं?

    उत्तर: आप सीधे डाकघर बीमा योजना के टोल-फ्री नंबर -1800 266 6868 पर कॉल कर पाॅलिसी का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
  • प्रश्न: मैं डाक जीवन बीमा पॉलिसी में अपना संपर्क विवरण कैसे अपडेट कर सकता हूं?

    उत्तर: आप अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए उनके टोल-फ्री नंबर 1800 266 6868 पर कॉल कर सकते हैं।
  • प्रश्न: पीएलआई योजना खरीदने के क्या लाभ हैं?

    उत्तर: पीएलआई योजना खरीदने का लाभ यह है कि आप विभिन्न बीमा कंपनियों द्वारा दी जाने वाली अन्य जीवन बीमा पॉलिसियों की तुलना में कम प्रीमियम और उच्च बोनस का आनंद ले सकते हैं।
  • प्रश्न:क्या पीएलआई एलआईसी से बेहतर है?

    उत्तर. पीएलआई और एलआईसी अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं। पोस्ट ऑफिस टर्म इंश्योरेंस कम प्रीमियम और अधिक बोनस प्रदान करता है लेकिन यह सरकारी कर्मचारियों और पेशेवरों तक ही सीमित है। एलआईसी सभी के लिए विविध पॉलिसी विकल्प और व्यापक पहुंच प्रदान करता है। चुनाव व्यक्तिगत लक्ष्यों, पात्रता और प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। विशिष्ट :पॉलिसियों की तुलना करने से यह निर्धारित करने में मदद मिल सकती है कि कौन सी आपकी वित्तीय और बीमा आवश्यकताओं के लिए बेहतर अनुकूल है।
  • प्रश्न: डाक जीवन बीमा ब्याज दर क्या है?

    उत्तर. डाक जीवन बीमा (पीएलआई) योजनाओं पर ऋण की ब्याज दर 10% सालाना है। पॉलिसीधारकों को निर्धारित दर पर अर्धवार्षिक आधार पर ब्याज का भुगतान करना आवश्यक है। पॉलिसी के लाभों को बनाए रखने और ऋण शर्तों के साथ किसी भी जटिलता से बचने के लिए समय पर ब्याज भुगतान सुनिश्चित करना आवश्यक है।
  • प्रश्न: ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसी स्टेटस कैसे चेक करें?

    उत्तर: आप पोस्ट ऑफिस की अधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी पॉलिसी की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं ।
  • प्रश्न : पोस्ट ऑफिस में 10 लाख का बीमा क्या है?

    उत्तर: पोस्ट ऑफिस में ₹10 लाख का बीमा पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के तहत लिया जा सकता है। PLI में अधिकतम सम एश्योर्ड आमतौर पर ₹50 लाख तक उपलब्ध होता है, इसलिए ₹10 लाख एक सामान्य प्लान अमाउंट है।
  • प्रश्न : डाक जीवन बीमा PLI के कितने प्रकार होते हैं?

    उत्तर: डाक जीवन बीमा में मुख्य रूप से 6 प्रकार की पॉलिसियाँ होती हैं जो अलग-अलग जरूरतों के लिए बनाई गई हैं, जिसमें संपूर्ण जीवन कवर भी शामिल है। इसके अतिरिक्त डाक जीवन बीमा-होल लाइफ (सुरक्षा), एंडोमेंट एश्योरेंस (संतोष) ,कन्वर्टिबल होल लाइफ एश्योरेंस (सुविधा), एंटीसीपिटेड एंडोमेंट एश्योरेंस (सुमंगल), ज्वाइंट लाइफ एंडोमेंट एश्योरेंस (युगल), बाल जीवन बीमा इत्यादि शामिल है ।
  • प्रश्न: पोस्ट ऑफिस में सबसे अच्छी बीमा पॉलिसी कौन-सी है?

    उत्तर: पोस्ट ऑफिस में सबसे अच्छी बीमा पॉलिसी डाक जीवन बीमा-PLI को माना जाता है, क्योंकि यह पॉलिसी आपको कम प्रीमियम पर 50 लाख का लाइफ कवर प्रदान करती हैं।
  • प्रश्न: पोस्ट ऑफिस में कितने पैसे का बीमा होता है?

    उत्तर: पोस्ट ऑफिस के अनुसार अलग-अलग पॉलिसी प्रदान की जाती है। मुख्य रूप से, डाक जीवन बीमा के तहत ₹50 लाख तक का उच्च बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
  • प्रश्न: डाक घर की 10 लाख रुपये की बीमा योजना क्या है?

    उत्तर: डाक घर की 10 लाख रुपये की बीमा योजना मुख्य रूप से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा टाटा AIG के साथ मिलकर शुरू की गई एक ग्रुप ऐक्सिडेंट इंश्योरेंस योजना है।
  • प्रश्न: post office lic scheme in hindi क्या है?

    उत्तर: पोस्ट ऑफिस और एलआईसी दो अलग-अलग संस्थान हैं। आमतौर पर जब लोग "Post Office LIC Scheme" की बात करते हैं, तो उनका मतलब पोस्ट ऑफिस की डाक जीवन बीमा या ग्रामीण डाक जीवन बीमा से होता है, क्योंकि यह एलआईसी की तरह ही भारत सरकार द्वारा संचालित जीवन बीमा योजनाएं हैं।
  • प्रश्न: post office bima yojana in hindi क्या है?

    उत्तर: पोस्ट ऑफिस बीमा योजना निम्नलिखित मुख्य प्रकार की होती है:
    डाक जीवन बीमा : सरकारी कर्मचारियों व पेशावरों के लिए; कम प्रीमियम में अधिक बोनस और 50 लाख तक का कवर।
    ग्रामीण डाक जीवन बीमा : ग्रामीण निवासियों के लिए किफायती दरों पर जीवन बीमा।
    ग्रुप एक्सीडेंट इंश्योरेंस: पोस्ट ऑफिस और टाटा AIG द्वारा मात्र ₹399/₹520 सालाना प्रीमियम में 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर।
Premium By Age

Did you Find the Content Helpful?

If yes, Please rate us.

content-usefull

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest Sum Assured(SA) offered by Policybazaar’s insurer partners offering term insurance plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI.

Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in

+On the basis of your profile

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 410/month (Rs.14/day) is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age rounded off to nearest 10

+Rs. 245 is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 8/day is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 15/day is starting price for a 75 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 504/month is starting price for a 1.5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 494/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 636/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 918/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,286/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 453/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs.582/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 786/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,374/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,592/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 525/month is the starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 68 years of age.

+Rs. 668/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 25 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 45 years of age.

+Rs. 1,200/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 35 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 55 years of age.

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Female, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 577/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Male, self employed, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

*The full refund of premium is available on availing the one-time option of refund of premium. Total premium paid for policy (paid for add-ons) will be the special exit value, payable on availing the one-time option of refund of premium if you wish to completely exit the policy.

+Rs. ₹361/month is the starting price for a ₹1 crore loan cover with an 8% interest rate for an 18-year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, loan tenure up to 20 years, rounded off to the nearest 10

Prices offered by the insurer are as per the approved insurance plans | #All savings and online discounts are provided by insurers as per IRDAI approved insurance plans | Standard Terms and Conditions Apply | **Tax Benefits are subject to changes in tax laws.| Policybazaar Insurance Brokers Private Limited

We will respond in the first instance within 30 minutes of the customers contacting us. 30-minute claim support service is for the purpose of giving reasonable assistance to the policyholder in pursuance of the claim. Settlement of claim (including cashless claim) is the responsibility of the insurer as per policy terms and conditions. The 30-minute claim support is subject to our operations not being impacted by a system failure or force majeure event or for reasons beyond our control. For further details, 24x7 Claims Support Helpline can be reached out at 1800-258-5881

For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure carefully before concluding a sale

Policybazaar Insurance Brokers Private Limited | CIN: U74999HR2014PTC053454 | Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurgaon, Haryana – 122001 | Registration No. 742, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers. Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.

© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved

˜ Policybazaar Promise reflects the guarantee offered by insurers. Price assurance is based on certifications shared by insurers with us.

Choose Term Insurance Plan as per you need

Plans starting from @ ₹473/Month*
Term Insurance
1 Crore Term Insurance
Term Insurance
2 Crore Term Insurance
Term Insurance
4 Crore Term Insurance
Term Insurance
5 Crore Term Insurance
Term Insurance
6 Crore Term Insurance
Term Insurance
7 Crore Term Insurance
Term Insurance
7.5 Crore Term Insurance
Term Insurance
8 Crore Term Insurance
Term Insurance
9 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Crore Term Insurance
Term Insurance
20 Crore Term Insurance
Term Insurance
25 Crore Term Insurance
Term Insurance
30 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Lakh Term Insurance
Term Insurance
60 Lakh Term Insurance

Term Insurance Articles

  • Recent Article
  • Popular Articles
11 Nov 2026

केनरा एचएसबीसी यंग टर्म...

केनरा एचएसबीसी यंग टर्म प्लान एक प्योर प्रोटेक्शन पॉलिसी है। इसमें आप पैसे जमा या निवेश नहीं

Read more
04 Nov 2026

संयुक्त जीवन अवधि बीमा पॉलिसियाँ क्या...

संयुक्त जीवन अवधि बीमा, जिसे पति-पत्नी के लिए संयुक्त अवधि योजना भी कहा जाता है, एक ऐसी योजना

Read more
02 Nov 2026

इंडसइंड निप्पॅान लाइफ सुपर सुरक्षा...

इंडसइंड निप्पॅान लाइफ सुपर सुरक्षा प्लस एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है, जो आपके न रहने पर

Read more
30 Oct 2026

जेनेराली सेंट्रल केयर प्लस...

जेनेराली सेंट्रल केयर प्लस एक शुद्ध टर्म इंश्योरेंस प्लान है। इसका मतलब सीधा हिसाब है:आप

Read more
29 Oct 2026

डिजिट ग्लो प्लस टर्म इंश्योरेंस...

डिजिट ग्लो प्लस टर्म इंश्योरेंस, डिजिट लाइफ इंश्योरेंस का प्योर रिस्क प्लान है। यह

Read more

जीवन बीमा प्रीमियम...

जीवन बीमा कैलकुलेटर एक मुफ्त आनॅलाइन उपकरण है जिसका प्रयोग बीमाधारक द्वारा अपनी उम्र, आय और

Read more

What Is Term Insurance In Hindi

टर्म इंश्योरेंस लाइफ इंश्योरेंस का ही एक रूप है। इसमें आप हर साल थोड़ा प्रीमियम भरते हैं, और

Read more

टर्म इंश्योरेंस...

टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर टर्म इंश्योरेंस एक मुफ्त ऑनलाइन टूल है जो सही लाइफ कवर और प्लान के

Read more

55 वर्ष के लिए टर्म...

55 वर्षीय व्यक्ति के लिए टर्म इंश्योरेंस एक शुद्ध जीवन बीमा पॉलिसी है, जिसमें आप 55 साल की उम्र

Read more

क्या टर्म इंश्योरेंस आत्मघाती मृत्यु को कवर करता...

भारत में टर्म इंश्योरेंस के तहत आत्महत्या के मामलों में भी कवर मिलता है । लेकिन इसके लिए 1 से 2

Read more

40 वर्ष की आयु के लिए सर्वश्रेष्ठ टर्म इंश्योरेंस...

40 साल का टर्म इंश्योरेंस एक लाॅन्ग टर्म प्लान होता है। यह लाइफ इंश्योरेंस पाॅलिसी आपके

Read more
Get Call Back Now
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL