Term Plans
कोटक की पॉलिसी है आपके पास, और अचानक याद आया कि इस महीने प्रीमियम जाना था। या फिर इनकम टैक्स भरते वक्त पिछले साल की रसीद चाहिए, और वो कागज़ कहीं मिल नहीं रहा। ऐसे मौकों पर कोटक लाइफ इंश्योरेंस लॉगिन सबसे ज़्यादा काम आता है। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन कीजिए, और पॉलिसी की डिटेल, प्रीमियम की तारीख और डाउनलोड वाले कागज़ात सामने खुल जाते हैं। ब्रांच जाना नहीं पड़ता, फोन पर घंटी बजने का इंतज़ार भी नहीं।
आगे इस लेख में हम लॉगिन का तरीका, प्रीमियम भरने के ऑप्शन, रसीद निकालने का रास्ता और कस्टमर केयर के नंबर एक-एक करके बताएँगे।
Term Plans
कोटक लाइफ इंश्योरेंस लॉगिन कंपनी का ऑनलाइन कस्टमर पोर्टल है। इसमें अपने नंबर या ईमेल से साइन इन करके आप अपनी पॉलिसी का पूरा ब्योरा देख सकते हैं। ये लोग इसका सबसे ज़्यादा फायदा उठाते हैं:
इंडिविजुअल पॉलिसीधारक: जिन्होंने टर्म प्लान, सेविंग्स प्लान या यूलिप जैसी पॉलिसी खुद ली है।
ग्रुप पॉलिसी वाले ग्राहक: लॉगिन के समय "ग्रुप कस्टमर" का अलग विकल्प मिलता है।
नए ग्राहक: पॉलिसी खरीदने के बाद पोर्टल पर रजिस्टर करना समझदारी की बात है, क्योंकि आगे प्रीमियम और डॉक्यूमेंट का सारा काम वहीं से होता है।
अगर आपकी पॉलिसी परिवार के किसी सदस्य ने ली है और आप उसे देख रहे हैं, तो भी जानकारी वही नंबर या ईमेल माँगेगी जो पॉलिसी में दर्ज है।
Secure Your Family Future Today
₹1 CRORE
Term Plan Starting @
Get an online discount of upto 15%#
Compare 40+ plans from 15 Insurers
लॉगिन करते ही आपके सामने डैशबोर्ड खुलता है। वहाँ से आम तौर पर ये काम हो जाते हैं:
पॉलिसी की डिटेल और स्टेटस देखना।
प्रीमियम की अगली तारीख चेक करना और भुगतान करना।
प्रीमियम रसीद और पॉलिसी डॉक्यूमेंट डाउनलोड करना। कुछ सोर्स के मुताबिक यहाँ टीडीएस सर्टिफिकेट जैसे कागज़ भी मिल जाते हैं।
सर्विस रिक्वेस्ट डालना, यानी कोई सुधार या सेवा चाहिए तो उसकी रिक्वेस्ट।
कॉन्टैक्ट डिटेल अपडेट करना, अपनी भी और नॉमिनी की भी।
यूलिप में फंड देखना और ज़रूरत हो तो स्विच करना।
मतलब जो काम पहले ब्रांच में फॉर्म भरकर होता था, उसका बड़ा हिस्सा अब पोर्टल पर हो जाता है। जीवन बीमा पॉलिसी सालों चलती है, इसलिए उसकी डिटेल, प्रीमियम और कागज़ात को घर बैठे देख पाना काफी काम की सुविधा है।
कोटक लाइफ इंश्योरेंस लॉगिन के लिए ये स्टेप फॉलो कीजिए:
ब्राउज़र में कोटक लाइफ की आधिकारिक वेबसाइट खोलिए।
होमपेज पर नीचे आकर "हाऊ डू आई" वाला हिस्सा ढूँढिए। यहाँ पॉलिसी से जुड़े अलग-अलग काम के विकल्प दिए रहते हैं।
इनमें से "मैनेज माई पाॅलिसी" पर क्लिक कीजिए।
अगले पेज पर "लाॅगिन नाव" पर क्लिक कीजिए।
बताइए कि आप व्यक्तिगत कस्टमर हैं या ग्रुप कस्टमर।
अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालिए।
आपके नंबर या ईमेल पर ओटीपी आएगा। उसे डालकर वेरिफाई कीजिए।
वेरिफिकेशन होते ही आप अपने डैशबोर्ड पर पहुँच जाएँगे।
मोबाइल नंबर वही डालिए जो पॉलिसी लेते समय दिया था। नंबर बदल गया हो तो ओटीपी पुराने नंबर पर जाएगा।
ओटीपी आने में थोड़ी देर लगे तो बार-बार "रीसेंड" मत दबाइए। थोड़ा रुककर देखिए, और नेटवर्क और एसएमएस इनबॉक्स चेक कीजिए।
कुछ थर्ड-पार्टी साइटें गूगल या फेसबुक से लॉगिन की बात करती हैं, पर आप इनका भरोसा न करें। लॉगिन पेज पर जो विकल्प दिखें, वही इस्तेमाल कीजिए।
कुछ पुराने गाइड यूज़र आईडी और पासवर्ड वाले लॉगिन का ज़िक्र करते हैं। पोर्टल पर "पासवर्ड भूल गए" का लिंक दिखे तो उसी से पासवर्ड रीसेट कर लीजिए।
लॉगिन के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट ही खोलिए। अनजान लिंक पर ओटीपी या पॉलिसी नंबर कभी मत डालिए।
हर समय उपलब्ध: कोटक लाइफ इंश्योरेंस लॉगिन पोर्टल पर आप अपनी सुविधा से कभी भी जा सकते हैं। ब्रांच की टाइमिंग से बंधे नहीं रहते।
कागज़ी झंझट कम: पॉलिसी की कॉपी या रसीद खो जाए तो पोर्टल से दोबारा निकाली जा सकती है। हर बार ब्रांच जाकर आवेदन नहीं देना पड़ता।
सारी पॉलिसियाँ एक जगह: एक से ज़्यादा पॉलिसी हों तो उनका हिसाब एक ही जगह देखना आसान रहता है।
फंड पर नज़र: अपना निवेश कहाँ लगा है, यह देखना और ज़रूरत पड़ने पर फंड बदलना पोर्टल से संभव है।
प्रीमियम की तारीख याद रहती है: अगली देय तारीख डैशबोर्ड पर दिखती है, इसलिए चूकने का जोखिम घटता है। प्रीमियम छूटा तो पॉलिसी लैप्स हो सकती है, यानी बीमा कवर खतरे में पड़ सकता है।
क्लेम की जानकारी: क्लेम से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देखने की सुविधा भी बताई जाती है। आपके मामले में कितनी जानकारी दिखेगी, यह क्लेम के प्रकार पर निर्भर करता है।
कोटक लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम भुगतान तीन तरह से हो सकता है। जिसमें आपको कम मेहनत लगे, वही चुन लीजिए।
वेबसाइट पर सीधे पेमेंट
अगर बस प्रीमियम भरकर निकलना है, तो यह सबसे जल्दी वाला रास्ता है। कोटक की वेबसाइट पर “हाउ डू आई” वाले हिस्से में “पे माई प्रीमियम” मिलेगा। उसे खोलकर पॉलिसी नंबर और अपनी जन्मतिथि डालिए, पेमेंट का तरीका चुनिए और बस हो गया। कंपनी के अपने पेज के हिसाब से नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI और ई-वॉलेट, सब चलते हैं। कार्ड भारतीय बैंक का है तो उसके चलने में दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
ऑटो डेबिट: एक बार लगाओ, भूल जाओ
हर साल तारीख याद रखना और हर बार खुद पैसे भरना आपको थका देता है, तो ऑटो डेबिट लगवा लीजिए। एक बार सेट हो गया तो तय तारीख पर रकम आपके बैंक खाते से अपने आप कट जाएगी। कोटक की साइट पर इसका अलग विकल्प है, नाम है “Register for ECS/Auto Debit”।
बस इतना ध्यान रखिए कि उस दिन खाते में प्रीमियम जितना पैसा पड़ा हो। बैलेंस कम रहा तो कटौती फेल हो जाएगी, और फिर प्रीमियम छूटने का झंझट अलग।
Amazon Pay से
अमेजन पे इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं से भी काम हो जाता है। ऐप में इंश्योरेंस वाले सेक्शन में जाइए, कोटक लाइफ इंश्योरेंस चुनिए, पॉलिसी की डिटेल भरिए और पेमेंट कर दीजिए। कोटक के आधिकारिक पेज पर यह तरीका भी बताया गया है।
पाॅलिसीबाजार जैसे प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से नया प्लान खरीदने के काम आते हैं। चल रही पॉलिसी का रिन्यूअल प्रीमियम भरना हो तो कोटक की अपनी वेबसाइट, पोर्टल या ऊपर बताए गए तरीके ज़्यादा सीधे और भरोसेमंद हैं।
कुछ जगह NEFT का ज़िक्र मिलता है, पर कोटक के आधिकारिक पेज पर हमें इसकी पुष्टि नहीं मिली। NEFT करना हो तो पहले कस्टमर केयर से सही डिटेल पूछ लीजिए, ताकि पैसा आपकी पॉलिसी में ही जमा हो।
नोट - ध्यान दें कि यदि आपने एलआईसी की पॉलिसी भी ली है तो इसके लिए कोटक का पोर्टल काम नहीं करेगा, इसका प्रोसेस अलग है।
कोटक लाइफ इंश्योरेंस रसीद की ज़रूरत अक्सर तब पड़ती है जब टैक्स का हिसाब मिलाना हो या किसी को पेमेंट का सबूत दिखाना हो। इसे निकालने के तीन रास्ते हैं।
पोर्टल पर लॉगिन करके
सबसे पहले कोटक लाइफ इंश्योरेंस लॉगिन कीजिए। फिर डाक्यूमेंट या पाॅलिसी डिटेल्स वाले हिस्से में जाइए, अपनी पॉलिसी चुनिए और रसीद डाउनलोड कर लीजिए। एक बात ध्यान में रखिए कि कुछ सोर्स बताते हैं कि यहाँ सिर्फ़ चालू और पिछले वित्त वर्ष की रसीदें दिखती हैं। उससे पुरानी रसीद चाहिए तो कस्टमर केयर से बात करनी पड़ सकती है।
बिना लॉगिन किए
लॉगिन में अटक रहे हैं तो वेबसाइट के “हाऊ डू आई” सेक्शन में स्टेटमेंट डाउनलोड का विकल्प देखिए। वहाँ आमतौर पर पॉलिसी नंबर, जन्मतिथि और डॉक्यूमेंट का प्रकार भरकर “जमा” दबाना होता है। कंपनी बीच-बीच में मेन्यू के नाम बदलती रहती है, इसलिए पेज पर जो लिखा दिखे, उसी हिसाब से आगे बढ़ें।
फोन या ब्रांच के ज़रिए
ऑनलाइन से काम न बने तो कस्टमर केयर को कॉल कर लीजिए, या नज़दीकी ब्रांच जाकर रसीद माँग लीजिए।
डाउनलोड के बाद एक नज़र ज़रूर डालें
रसीद हाथ में आते ही देख लीजिए कि पॉलिसी नंबर, रकम और भुगतान की तारीख ठीक लिखी है या नहीं। कहीं कुछ गलत दिखे तो देर मत कीजिए, उसी वक्त कंपनी को बता दीजिए।
पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद आप सर्विस रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। नाम, पता, मोबाइल नंबर या नॉमिनी की जानकारी सुधारवानी हो तो पहले डैशबोर्ड में विकल्प ढूँढिए। न मिले तो कस्टमर केयर या व्हाट्सएप पर पूछ लीजिए।
मोबाइल नंबर बदलवाने का तरीका: पोर्टल पर पॉलिसी में साइन इन करके अपडेट कीजिए, या कस्टमर केयर को कॉल करके बदलवाइए। जब तक नया नंबर दर्ज नहीं होता, OTP पुराने नंबर पर ही जाएगा। इसलिए नंबर बदलते ही उसे पॉलिसी में अपडेट करवाना न भूलें।
कोटक लाइफ कस्टमर केयर नंबर टोल-फ्री है: 1800 209 8800। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार यह नंबर रिटेल यानी इंडिविजुअल ग्राहकों के लिए है। यह सोमवार से शनिवार, सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चालू रहता है, सार्वजनिक छुट्टियों में बंद।
कॉल करने से पहले ये चीज़ें हाथ में रखिए:
पॉलिसी नंबर
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
जन्मतिथि
अगर पेमेंट से जुड़ी बात हो तो ट्रांज़ैक्शन की जानकारी
इन चीज़ों के साथ बात करने से समस्या जल्दी हल होती है।
कोटक लाइफ व्हाट्सएप नंबर है 93210 03007। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस पर "हाय" भेजिए। ऑटोमैटिक जवाब आ जाएगा, और उसके बाद आप चैट में अपनी बात आगे बढ़ा सकते हैं। फोन पर इंतज़ार करने का मन न हो या काम छोटा हो, तो यह तरीका ज़्यादा सुविधाजनक है।
कुछ काम आमने-सामने बैठकर करना बेहतर होता है, जैसे कोई जटिल सुधार या दस्तावेज़ों से जुड़ा मामला। कोटक लाइफ की वेबसाइट पर ब्रांच लोकेटर मिलता है। वहाँ से नज़दीकी ऑफिस ढूँढकर जाइए। साथ में पॉलिसी की कॉपी और फोटो आईडी ले जाना न भूलें।
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest Sum Assured(SA) offered by Policybazaar’s insurer partners offering term insurance plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI.
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
+On the basis of your profile
+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 410/month (Rs.14/day) is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age rounded off to nearest 10
+Rs. 245 is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 8/day is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 15/day is starting price for a 75 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 504/month is starting price for a 1.5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 494/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 636/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 918/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,286/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 453/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs.582/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 786/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,374/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,592/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 525/month is the starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 68 years of age.
+Rs. 668/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 25 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 45 years of age.
+Rs. 1,200/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 35 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 55 years of age.
+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Female, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 577/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Male, self employed, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
*The full refund of premium is available on availing the one-time option of refund of premium. Total premium paid for policy (paid for add-ons) will be the special exit value, payable on availing the one-time option of refund of premium if you wish to completely exit the policy.
+Rs. ₹361/month is the starting price for a ₹1 crore loan cover with an 8% interest rate for an 18-year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, loan tenure up to 20 years, rounded off to the nearest 10
Prices offered by the insurer are as per the approved insurance plans | #All savings and online discounts are provided by insurers as per IRDAI approved insurance plans | Standard Terms and Conditions Apply | **Tax Benefits are subject to changes in tax laws.| Policybazaar Insurance Brokers Private Limited
We will respond in the first instance within 30 minutes of the customers contacting us. 30-minute claim support service is for the purpose of giving reasonable assistance to the policyholder in pursuance of the claim. Settlement of claim (including cashless claim) is the responsibility of the insurer as per policy terms and conditions. The 30-minute claim support is subject to our operations not being impacted by a system failure or force majeure event or for reasons beyond our control. For further details, 24x7 Claims Support Helpline can be reached out at 1800-258-5881
For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure carefully before concluding a sale
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited | CIN: U74999HR2014PTC053454 | Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurgaon, Haryana – 122001 | Registration No. 742, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers. Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved
˜ Policybazaar Promise reflects the guarantee offered by insurers. Price assurance is based on certifications shared by insurers with us.