2026 में सबसे अच्छे इन्वेस्टमेंट प्लान

आज के समय में महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, ऐसे में अगर हम अपने पैसों को जमा करके रखेंगे तो समय के साथ पैसों की कीमत कम होने लगेगी। इसलिए समय रहते एक सही इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करना आवश्यक है, ताकि बढ़ती महंगाई के साथ आपके पैसों की कीमत भी बढ़ती रहे। एक सही निवेश से हम अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते है।

Read more
kapil-sharma
Bajaj allianz life insurance
loading...
ICICI Prudential Life Insurance Company
loading...
tata aia life insurance
loading...
इन्वेस्टमेंट प्लान
  • money
    संपत्ति बनाएं जीरो LTCG टैक्स के साथ मैच्योरिटी पर 1 करोड़# पाएं
  • tax
    दोगुना टैक्स बचत^ प्रीमियम पर (धारा 80C के तहत) और मैच्योरिटी पर (धारा 10(10D) के तहत)
  • compare
    तुलना करें और चुनें 30+ प्लान और 150+ फंड विकल्प
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Top Performing Plans With High Returns
+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
Please wait. We Are Processing..
आपकी निजी जानकारी हमारे साथ सुरक्षित है
''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company
व्हाट्सएप पर अपडेट पाएं

निवेश योजनाएं क्या है?

निवेश योजनाएं ऐसी योजनाएं होती है, जिसमे लोग अपने पैसों को बढ़ाने के लिए निवेश करते है। आज के समय में निवेश करना एक विकल्प नहीं बल्कि जरूरत बन गया है। यदि समय पर एक सही निवेश नहीं किया जाता है, तो भविष्य में संघर्ष करना पड सकता है। हमारे देश में कई इन्वेस्टमेंट प्लान उपलब्ध है, जिसमें निवेश कर लोग अपना जीवन सुरक्षित कर सकते हैं।

एक सही निवेश लोगों को आत्मनिर्भर बनने, अपने सपनों को पूरा करने और भविष्य के लिए तैयार रहने में सहायता करता है। इस लेख में हमने सभी बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में विस्तार से बताया है।

2026 में भारत में बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान्स 

यहाँ भारत में निवेश के लिए बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान्स की सूची दी गई है। इन प्लान्स को कम, मध्य और उच्च जोखिम के आधार पर बाटा गया है:

  1. कम जोखिम वाले इन्वेस्टमेंट प्लान 

    1. कैपिटल गारंटी योजनाएं 

      कैपिटल गारंटी योजनाएं विशेष रूप से गारंटी रिटर्न प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। यह योजनाएं पूरी तरह से सुरक्षित होती है। कैपिटल गारंटी प्लान के तहत रिटर्न दर 12% से 18% तक हो सकती है। कैपिटल गारंटी योजनाओं में  आपका पैसा बाजार में लगाया जाता है, जिसके बाद बाजार के प्रदर्शन के आधार पर रिटर्न दिया जाता है। इस योजना की विशेष बात यह है, कि शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बाद भी आपका मूल निवेश सुरक्षित रहता है। 

    2. आवर्ती जमा योजनाएं 

      यदि आप नियमित तौर पर निवेश करना चाहते है, तो आपके लिए आवर्ती जमा एक उपयुक्त निवेश विकल्प साबित हो सकता है। आवर्ती जमा योजनाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित होती है। निवेशक थोडी-थोडी बचत आवर्ती जमा योजना में निवेश कर सकते है, जिसपर उच्च ब्याज दिया जाता है। वर्तमान में आवर्ती जमा पर करीब 7.5% तक का ब्याज प्रदान किया जा रहा है। यह ब्याज चक्रवृद्ध होता है, जिससे मैच्योरिटी तक अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है। 

    3. सावधि जमा 

      सावधि जमा भारत में एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है, देश की एक बड़ी संख्या निवेश के लिए सावधि जमा का चयन करती है। इसका मुख्य कारण ब्याज का सुरक्षित और स्थिर होना है। निवेशक बैंक और पोस्ट ऑफिस के माध्यम से एफडी करा सकते है। वर्तमान में कई बैंक सावधि जमा पर 8% तक का ब्याज दे रहे है। इसके साथ ही ग्राहक सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड, लोन और कर लाभ प्राप्त कर सकते है। 

    4. सुकन्या समृद्धि योजना 

      सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक सरकारी योजना है, जिसमे माता-पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा बालिका के लिए निवेश किया जा सकता है। इसपर सरकार द्वारा 8.2% का उच्च ब्याज दिया जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना की मैच्योरिटी अवधि 21 वर्ष होती है, हालांकि योगदान 15 वर्ष ही करना होता है। सरकार समर्थित योजना होने के कारण यह पूरी तरह से सुरक्षित है। 

    5. पीपीएफ खाता 

      पीपीएफ खाता या पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक सरकार समर्थित बचत योजना है। पीपीएफ खाते पर सरकार द्वारा वर्तमान में 7.1% का ब्याज दिया जा रहा है। पीपीएफ खाता की मैच्योरिटी अवधि 15 वर्ष है, जो इसे एक लंबी अवधि का निवेश विकल्प बनाता है। पीपीएफ खाते के तहत आंशिक निकासी, कर लाभ और लोन लाभ प्राप्त किए जा सकते है।

    6. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 

      सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई योजना है, जिसका उद्देश्य लोगों की वृद्धावस्था को सुरक्षा प्रदान करना है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर सरकार द्वारा वर्तमान में 8.2% का ब्याज दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम खाते को अधिकृत बैंक या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से खोला जा सकता है। ऐसे निवेशक जो अपनी वृद्धावस्था में नियमित आय का साधन चाहते है, उनके लिए यह एक उपयुक्त निवेश विकल्प है।

    7. राष्ट्रीय पेंशन योजना 

      राष्ट्रीय पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई लंबी अवधि की बचत योजना है। इस योजना में आपका पैसा बाजार आधारित निवेश जैसे इक्विटी और डेट में लगाया जाता है और बाजार के प्रदर्शन के आधार रिटर्न दिया जाता है। एनपीएस के तहत मैच्योरिटी पर एकमुश्त रिटर्न और नियमित आय दोनों प्रदान की जाती है, जिससे वृद्धावस्था में भी नियमित आय का साधन बना रहता है। 

    8. पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना 

      पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना भारत सरकार की नियमित आय प्रदान करने वाली योजना है। इसमे निवेशकों को एकमुश्त निवेश करना होता है,  जिसके बाद इसपर सरकार द्वारा 7.4% का ब्याज दिया जाता है। यह योजना 5 साल की मैच्योरिटी अवधि के साथ आती है। ऐसे निवेशक जो निवेश के साथ-साथ नियमित आय का साधन भी प्राप्त करना चाहते है, वह पोस्ट ऑफिस के माध्यम से इस योजना में निवेश कर सकते है। 

    9. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट

      नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट एक निश्चित आय वाली योजना है, यह योजना 5 वर्ष की मैच्योरिटी अवधि के साथ आती है। इस बचत सर्टिफिकेट पर वर्तमान में 7.7% का ब्याज दिया जा रहा है, जो हर तीन महीने में चक्रवृद्ध किया जाता है। ग्राहक निवेश की शुरुआत मात्र 1,000 रुपए से कर सकते है। सरकार समर्थित बचत योजना होने के कारण यह एक सुरक्षित निवेश विकल्प है।

    10. सोना 

      सोने में निवेश को भारत में सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक माना जाता है, इसका कारण सोने की वैल्यू में लगातार वृद्धि होना है। सोने की कीमत में पिछले कुछ दशकों में वृद्धि देखी गई है, 1980 के दशक में 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 1,300 रुपए हुआ करती थी, साल 2000 तक सोने की यह कीमत करीब 4,400 तक पहुँची। इसके बाद अगले 20-25 सालों में जिस तेज़ी के साथ सोने की कीमतों में वृद्धि हुई है, उसने इसे भारत में एक लोकप्रिय निवेश विकल्प बना दिया है। जहाँ 2010 में सोना की कीमत करीब 18,000 के आस-पास थी और आज 2026 की शुरुआत तक यह 80,000 से 85,000 तक पहुँच गई है।

    11. रियल एस्टेट

      रियल एस्टेट भी भारत में काफी पसंद किया जाने वाले निवेश विकल्प है। सालों से लोग जोखिम से बचने के लिए रियल एस्टेट में निवेश कर रहे है। भारत के लोगों के पास जब पैसा जमा हो जाता है, तो पहला ख्याल ज़मीन या फ्लैट लेने का ही आता है। ऐसे में अगर आप भी एक बड़ी रकम सुरक्षित रूप से निवेश करना चाहते है, तो रियल एस्टेट में निवेश कर सकते है। 

    12. आरबीआई टैक्सेबल बॉन्ड

      आरबीआई टैक्सेबल बॉन्ड एक फिक्स्ड इनकम इन्वेस्टमेंट प्लान है। इसका उद्देश्य निवेशकों को आय का सुरक्षित और भरोसेमंद साधन प्रदान करना है। इन बॉन्ड का प्रबंधन आरबीआई द्वारा किया जाता है। आरबीआई टैक्सेबल बॉन्ड में इन्वेस्टमेंट की गई मूल राशि की गारंटी है, और ब्याज भुगतान नियमित आधार पर किया जाता है। मौजूदा ब्याज दर 8.05% है जो बाजार में किसी भी एफडी से अधिक है। आरबीआई टैक्सेबल बॉन्ड उन इन्वेस्टर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं और अपने समग्र जोखिम को कम करना चाहते हैं।

    13. किसान विकास पत्र 

      यदि आप किसी ऐसे निवेश विकल्प की तलाश में हैं, जो सुरक्षित रूप से निवेश को डबल करने का अवसर प्रदान करती हो तो आप किसान विकास पत्र में निवेश कर सकते है। यह एक सरकारी योजना है, जो करीब 115 महीने में निवेश को डबल करने का अवसर देती है। सरकार द्वारा किसान विकास पत्र पर 7.5% का ब्याज दिया जा रहा है। निवेशक इसमे 1,000 से निवेश की शुरुआत कर सकते है, साथ ही इस योजना में अधिकतम निवेश राशि पर कोई सीमा नहीं है। 

  2. मध्यम जोखिम वाले इन्वेस्टमेंट प्लान 

    1. चाइल्ड प्लान

      यदि आप अपने बच्चों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते है, तो आप चाइल्ड प्लान में निवेश कर सकते है। आमतौर पर चाइल्ड प्लान 10 वर्षों से अधिक की मैच्योरिटी अवधि के साथ आते है, लेकिन इसमें कुछ समय के बाद निकासी की जा सकती है। साथ ही अगर योजना अवधि के दौरान आपके साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो बच्चों के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आपके न होने पर भी कंपनी द्वारा प्रीमियम भरा जाएगा।

    2. मंथली इनकम प्लान 

      मंथली इनकम प्लान एक ऐसा वित्तीय प्रोडक्ट है, जो निवेशकों को हर माह नियमित आय प्रदान करता है। मंथली इनकम प्लान के तहत निवेशक एकमुश्त राशि निवेश करते है, जिसपर ब्याज दिया जाता है। मिलने वाला ब्याज किस्तों में आपको वापस दिया जाता है। ये मुख्य रूप से डेट-ओरिएंटेड हाइब्रिड फंड होते हैं जो 70-80% निवेश सुरक्षित डेट इंस्ट्रूमेंट्स में करते हैं और 10-30% इक्विटी में, ताकि स्थिरता के साथ कुछ लाभ भी कमाया जा सकें। 

    3. पेंशन प्लान 

      अगर आप अपनी रिटायरमेंट को सुरक्षा प्रदान करना चाहते है, तो पेंशन प्लान आपके लिए उपयुक्त निवेश विकल्प है। पेंशन प्लान्स के तहत आपके पास वृद्धावस्था में भी नियमित आय का साधन रहता है, जिससे निजी जरूतों को पूरा करने में सहायता मिलती है। आमतौर पर वृद्धावस्था में जीवन शैली के स्तर को बना के रखना मुश्किल होता है, ऐसे में अगर आपने एक सही निवेश किया होगा तो आप अपनी वृद्धावस्था में एक अच्छा जीवन व्यतित कर सकते है।

    4. सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान 

      सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान म्यूचुअल फंड में निवेश करने का व्यवस्थित माध्यम है। एसआईपी के माध्यम से आप म्यूचुअल फंड में नियमित निवेश कर सकते है। आमतौर पर एसआईपी 100 या 500 रुपए से शुरू हो जाती है, इस राशि को निवेश अवधि के दौरान कम या ज्यादा किया जा सकता है। एसआईपी में कोई लॉक इन अवधि नहीं होती है, ऐसे में आप अपने अनुसार एसआईपी को बंद भी कर सकते है। 

  3. उच्च जोखिम वाले इन्वेस्टमेंट प्लान 

    1. यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान 

      यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान भारत में एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। इसका कारण निवेश के साथ-साथ बीमा के लाभ का भी होना है। यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान में आपके निवेश का एक हिस्सा बाजार में निवेश किया जाता है, वही दूसरा हिस्सा जीवन कवर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यूलिप प्लान आमतौर पर 5 वर्षों की लॉक इन अवधि के साथ आते है और सालाना 8 से 12% तक का रिटर्न प्रदान करते है। यदी आप एक लंबी अवधि का निवेश विकल्प खोज रहें है, तो यूलिप आपके लिए उपयुक्त विकल्प है। यूलिप प्लान में जोखिम आपकी इच्छा के अनुसार होता है, आप चाहे तो कम, मध्यम और उच्च जोखिम वाले फंडों में चयन कर सकते है।

    2. शेयर बाजार निवेश 

      शेयर बाजार निवेश कमाई का एक ऐसा माध्यम है, जहाँ फायदा बहुत ज्यादा हो सकता है, लेकिन यहाँ जोखिम भी उतना ही बड़ा होता है। शेयर बाजार निवेश के माध्यम से बेहद कम समय में अधिक लाभ कमाया जा सकता हैं। लेकिन इसके जोखिमों को भी नज़रअंदाज़ भी नहीं किया जा सकता है। बाजार के उतार-चढ़ाव के साथ शेयरों की कीमतें बदलती रहती हैं। अगर आप सीधे किसी कंपनी के शेयर खरीदना चाहते हैं, तो आपको उस कंपनी के बारे में बहुत अच्छी जानकारी होनी चाहिए। साथ ही, आपमें इतना सब्र होना चाहिए कि अगर कभी शेयर की कीमत अचानक गिर जाए, तो आप घबराएँ नहीं।

    3. इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 

      आईपीओ या इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग कई लोगों के लिए एक आकर्षक निवेश विकल्प होता है, क्योकिं इसमें उच्च लाभ की संभावना होती है। हालांकि आईपीओ में जोखिम भी उच्च होता है, लेकिन यदि आप जोखिम सहने की क्षमता रखते है, तो आईपीओ में निवेश कर सकते है। आईपीओ के तहत निवेशक किसी कंपनी के कारोबार करने से पहले उस कंपनी के शेयर खरीद सकते है। यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते है, तो पहले कंपनी के बारे में अच्छे से जान लें। 

    4. म्यूचुअल फंड 

      पिछले कुछ दशकों में म्यूचुअल फंड निवेश भारत में तेज़ी से प्रसिद्ध हुआ है। म्यूचुअल फंड निवेश के तहत ग्राहक अपने अनुसार फंड में चयन कर सकते है, इसमे इक्विटी, डेट और हाइब्रिड फंड शामिल होते है। म्यूचुअल फंड के तहत मिलने वाला रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। यदि निवेशक म्यूचुअल फंड में एकमुश्त नहीं करना चाहते है, तो वह एसआईपी के माध्यम से भी म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते है। 

भारत में बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान चुनने से पहल किन बातों का ध्यान रखें?

2026 में बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान चुनने से पहले इन बातों पर ध्यान देना आवश्यक है:

  • अपने वित्तीय लक्ष्यों के पहचानें - सबसे पहले आप अपने वित्तीय लक्ष्यों को जानें, यह सुनिश्चित करें कि आप निवेश क्यों करना चाहते है। 
  • निवेश अवधि और जोखिम - यह सुनिश्चित करें कि आप कितने समय के लिए निवेश करना चाहते है और आप कितना जोखिम सह सकते है। इससे आप एक सही प्लान का चयन कर पाएंगे।
  • अतिरिक्त शुल्कों पर ध्यान दें - प्रबंधन शुल्क, ब्रोकरेज शुल्क आदि से सावधान रहें। ऐसे शुल्क आपकी मैच्योरिटी वैल्यू को कम कर सकते है।
  • तुलना करें - हमारे देश में कई इन्वेस्टमेंट प्लान उपलब्ध है, जो अलग-अलग विशेषताओं के साथ आते है। ऐसे में अपने लक्ष्यों के अनुसार सही इन्वेस्टमेंट प्लान का चयन करना आवश्यक है। 

आप निवेश की शुरुआत कब करें?

निवेश शुरू करने की कोई तय आयु नहीं होती है। इसे जितना जल्दी शुरू किया जाएगा, चक्रवृद्धि ब्याज की शक्ति के कारण उतना ही अधिक लाभ प्राप्त होगा। यहाँ आयु के अनुसार सही निवेश के लिए रणनीति के बारे में बताया गया है:

  • 20 वर्ष की आयु - यदि आपकी आयु 20 से 30 वर्ष के बीच में हैं, तो आप अपनी कमाई का न्यूनतम 10% बचाएं। इसे आप यूलिप,इंडेक्स फंड या इटीएफ में निवेश कर सकते है।
  • 30 वर्ष की आयु - इस आयु में अपनी आय का 15% बचाएं। इसे रियल एस्टेट जैसे विकल्पों में निवेश करें ताकि आपके निवेश की वैल्यू समय के साथ बढ़ती रहें। साथ ही इस आयु में आप कैपिटल गारंटी प्लान में भी निवेश कर सकते है। 
  • 50 वर्ष की आयु - इस आयु में आप रिस्क नहीं लेना चाहेंगे, इसिलए अपने निवेशों को पेंशन प्लान, यूलिप और बॉन्ड में बदलें। ताकि समय के साथ जोखिम को कम किया जा सकें। 
  • रिटायरमेंट - इस समय आप ऐसे निवेश करें जो आपके वृद्धा जीवन को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकें। ताकि आप चिंता मुक्त जीवन जी सकें। ऐसे समय में वार्षिकि योजनाओं में निवेश किया जा सकता है। 

बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान चुनने के लाभ 

बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान का चयन करने के निम्नलिखित लाभ है:

  • लक्ष्य आधारित योजना - एक सही इन्वेस्टमेंट प्लान आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने की आज़ादी देता है। एक सही निवेश प्लान के होने से आप अपने लक्ष्यों के लिए बेहतर योजना बना सकते है। 
  • कर लाभ - सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ, यूलिप और ईएलएलएस जैसे इन्वेस्टमेंट प्लान निवेश वृद्धि के साथ-साथ कर लाभ भी प्रदान करते है।
  • महंगाई से बचाव - यदि आप अपने पैसे को केवल जमा करके रखेंगे तो, बढ़ती महंगाई के कारण समय के साथ उन पैसों की कीमत कम होने लगेगी। इसलिए एक सही प्लान में निवेश करके उन पैसों को मूल्य समय के साथ बढ़ता रहेगा।
  • सपंत्ति बनाने में सहायक - बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करके आप समय के साथ बड़ा फंड तैयार कर सकते है। इससे आपकों अपने लक्ष्यों को हासिल करने में अधिक सहायता मिलेगी। 

बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है:

  • आय प्रमाण - 3 महीने की बैंक स्टेटमेंट/2 वर्षों का आईटीआर
  • पता प्रमाण - आधार कार्ड/पासपोर्ट
  • आयु प्रमाण - आधार कार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी
  • पहचान प्रमाण - आधार कार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी

निष्कर्ष

बढ़ती महंगाई और अनिश्चितताओं के इस दौर में निवेश का महत्व बढ़ता जा रहा है। अब निवेश एक विकल्प तक सीमित नहीं है, बल्कि एक अनिवार्य जरूरत बन गया है। आप चाहे जितना पैसा जमा कर ले, समय के साथ उस पैसे की कीमत घट सकती है। इसलिए अपनी स्थिति के अनुसार बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करना आवश्यक है। हमारे देश मे कई निवेश योजनाएं उपलब्ध है, जो कर लाभ, लोन और उच्च ब्याज जैसे लाभ प्रदान करती है। निवेश करने की कोई तय आयु नहीं होती है, आप जितना जल्दी निवेश करेंगे, उतना ही अधिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • 1 वर्ष के निवेश के लिए सबसे अच्छे इन्वेस्टमेंट प्लान कौन से है?

    यदि आप एक वर्ष के लिए निवेश करना चाहते है, तो आप ऑब्रिटेज फंड, सावधि जमा, आवर्ती जमा और डेट फंड में निवेश कर सकते है। 
  • इन्वेस्टमेंट शुरू करने की सही आयु क्या है?

    निवेश शुरू करने की कोई तय आयु नहीं है, आप जितना जल्दी निवेश की शुरुआत करेंगे उतना ज्यादा रिटर्न पाएंगे। हालांकि निवेश शुरू करने से पहले निवेश के बारे में अच्छे से समझ जरूर लें।
  • भारत में सरकारी निवेश योजना कौन-कौन सी है?

    • पीपीएफ खाता
    • सुकन्या समृद्धि योजना 
    • सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 
    • नेशनल पेंशन स्कीम
    • नेशनल सेविंग स्कीम
    • किसान विकास पत्र
    • पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना
    • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
  • क्या पॉलिसीबाजार के माध्यम से चाइल्ड प्लान में निवेश किया जा सकता है?

    हाँ, पॉलिसीबाजार चाइल्ड प्लान में निवेश करने का आसान माध्यम प्रदान करता है।
Invest More Get More!
You Get
₹1 Crores*
You Invest
₹10K/month
You Get
₹80 Lakhs*
You Invest
₹8K/month
You Get
₹50 Lakhs*
You Invest
₹5K/month
Investment Calculator
  • One time
  • Monthly
/ Year
Sensex has given 10% return from 2010 - 2020
You invest
You get
View plans

Investment plans articles

Recent Articles
Popular Articles
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना

20 Mar 2026

2047 तक बेरोज़गारी से
Read more
सुभद्रा योजना

20 Mar 2026

सुभद्रा योजना ओडिशा
Read more
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना

09 Mar 2026

मुख्यमंत्री महिला
Read more
प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण

27 Feb 2026

प्रधानमंत्री आवास
Read more
दिव्यांग सहारा योजना

27 Feb 2026

दिव्यांग सहारा योजना की
Read more
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
  • 09 Mar 2026
  • 687
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार
Read more
प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण
  • 27 Feb 2026
  • 757
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की
Read more
बिहार सरकार की प्रमुख योजनाएं
  • 30 Sep 2025
  • 5025
बिहार में रहने वाले लगभग 13 करोड़ लोगों के
Read more
पोस्ट ऑफिस डबल मनी स्कीम
  • 07 Sep 2021
  • 7571
हर कोई अपनी बचत को दोगुना करना चाहता है
Read more
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम - 1000 प्रति माह जमा करने पर कितना रिटर्न मिलेगा?
  • 28 Oct 2025
  • 3025
डाकघर आवर्ती जमा योजना 1000 प्रति माह एक
Read more

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in


Disclaimer: #The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CAGR 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%. *Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws. All plans listed here are of insurance companies’ funds.

Past 10 Years' annualised returns as on 01-03-2026

^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.

Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ

^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.

**Returns are based on past 10 years’ fund performance data (Fund Data Source: Value Research).

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL