केनरा बैंक SIP प्लान क्या है?
केनरा बैंक SIP नियमित बचत और निवेश करने का एक सरल माध्यम है। निवेशक 500 - 1,000 रुपए की SIP राशि से केनरा बैंक म्यूचुअल फंड में निवेश की शुरुआत कर सकते है। एक बेहतर आर्थिक योजना बनाने के बाद निवेश किए जाने पर केनरा बैंक SIP से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
केनरा बैंक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान निवेशकों को निवेश अवधि के दौरान सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान राशि को बदलने और SWP जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। ऐसे में निवेशकों के लिए केनरा बैंक SIP प्लान एक अच्छा निवेश विकल्प साबित हो सकता है।
केनरा बैंक बेस्ट SIP प्लान
यहां केनरा बैंक द्वारा प्रदान बेस्ट SIP प्लान की सूची दी गई है:
-
केनरा रोबेको इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड रेगुलर-ग्रोथ
केनरा बैंक रोबेको इन्फ्रास्ट्रक्चर फंंड रेगुलर-ग्रोथ एक इक्विटी आधारिक फंड है, इसका मुख्य उद्देश्य इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी कंपनियों के शेयरो मे निवेश करना है। ओपन एंडेड फंड होने के कारण इसमे किसी भी समय निवेश किया जा सकता है।
-
केनरा रोबेको फोकस्ड फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको फोकस्ड फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड है, जो मुख्यत 30 कंपनियों के शेयरो में निवेश करता है। केनरा रोबेको फोकस्ड फंड रेगुलर ग्रोथ में SIP की शुरुआत न्यूनतम 1,000 रुपए से की जा सकती है।
-
केनरा रोबेको वेल्यु फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको वेल्यू फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारिक म्यूचुअल फंड है, इसका उद्देश्य लंबी अवधि में मुल्य शेयरो के माध्यम से संपत्ति को बढ़ाना है।
-
केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड है, जो इक्विटी में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न उत्पन्न करना है।
-
केनरा रोबेको कंज्यूमर ट्रेंड्स फंड रेगुलर-ग्रोथ
केनरा रोबेको कंज्यूमर ट्रेंड्स फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी म्यूचुअल फंड है। इसका मुख्य उद्देश्य कंज्यूमर ट्रेंड्स संबंधी कंपनियों के शेयरो में निवेश करके लंबी अवधि में लाभ उत्पन्न करना है।
-
केनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित फंड है। इसका मुख्य उद्देश्य मध्यम और बडी कंपनियो में निवेश करके लंबी अवधि में उच्च लाभ अर्जित करना है।
-
केनरा रोबेको फ्लेक्सी कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको फ्लेक्सी कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। इसका उद्देश्य इक्विटी में निवेश करके लंबी अवधि में लाभ अर्जित करना है।
-
केनरा बैंक रोबेको लार्ज कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा बैंक रोबेको लार्ज कैप फंड रेगुलर ग्रोथ एक इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड है, जो बडी कंपनियों के शेयरो में निवेश करके लंबी अवधि में उच्च रिटर्न उत्पन्न करने का लक्ष्य रखता है।
-
केनरा रोबेको ELSS टैक्स सेवर रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको ELSS टैक्स सेवर रेगुलर ग्रोथ का उद्देश्य इक्विटी में निवेश करके लंबी अवधि में लाभ उत्पन्न करना है। इस फंड के अंतर्गत आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख तक की छुट प्राप्त की जा सकती है।
-
केनरा रोबेको इक्विटी हाइब्रिड फंड रेगुलर ग्रोथ
केनरा रोबेको इक्विटी हाइब्रिड फंड रेगुलर ग्रोथ इक्विटी और डेट दोनो में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में दोनो के माध्यम से प्रोफिट बनाना है।
- Insurance Companies
- Mutual Funds
|
Returns |
| Fund Name |
5 Years |
7 Years |
10 Years |
| SBI Life |
11.95% |
13.14% |
|
| HDFC Life |
19.5% |
15.66% |
|
| Axis Max Life |
29.43% |
23.7% |
|
| ICICI Prudential Life |
14.56% |
14.64% |
|
| Tata AIA Life |
29% |
23.3% |
|
| Bajaj Life |
15.36% |
14.26% |
|
| Birla Sun Life |
19.5% |
16.18% |
|
| PNB MetLife |
31.41% |
24.68% |
|
| Canara HSBC Life |
11.66% |
11.67% |
|
| Star Union Dai-ichi Life |
14.54% |
- |
|
Fund rating powered by
Last updated: Dec 2025
केनरा रोबेको गोल प्लान क्या है?
केनरा रोबेको गोल प्लान एक विशेष SIP योजना है, जिसके अंतर्गत निवेशक SIP को अपने लक्ष्य से जैसे घर खरीदने के लिए, बच्चो कि शिक्षा और रिटायरमेंट प्लानिंग आदि से जो जोड सकते है। इससे लक्ष्य निरंतर दिमाग में रहेगा और आप अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित रहेंगे। इस विशेष SIP के तहत SIP को नाम भी दिया जा सकता है।
SIP Calculator
Monthly Investment
₹22.4 L
Top Funds with High Returns (Past 7 Years)
13.26%
Equity Pension
15.9%
Opportunities Fund
18.4%
High Growth Fund
13.45%
Opportunities Fund
21.21%
Multi Cap Fund
14.3%
Accelerator Mid-Cap Fund II
15.9%
Multiplier
15.04%
Frontline Equity Fund
18.41%
Pension Mid Cap Fund
11.47%
Equity II Fund
14.6%
US Equity Fund
15.46%
Growth Opportunities Plus Fund
11.93%
Equity Top 250 Fund
14.44%
Future Apex Fund
12.42%
Pension Dynamic Equity Fund
14.7%
Pension Enhanced Equity
केनरा SIP निवेश के लाभ क्या है?
केनरा SIP निवेश के निम्नलिखित लाभ है:
- रुपया औसत लागत - रुपया औसत लागत एक ऐसी रणनीति है, जिसके अंतर्गत जब मूल्य कम होती है, तो अधिक यूनिट्स खरीदी जाती है और मूल्य कम होने पर थोडी कम। इससे लंबी अवधि में बाज़ार के प्रभाव को कम करने में सहायता मिलती है।
- अनुशासित निवेश - केनरा SIP के तहत निवेशकों को एक नियमित अंतराल पर एक तय राशि का निवेश करना होता है, जिससे अनुशासित निवेश और बचत की आदत बनती है।
- बचत की आदत को प्रोत्साहन - नियमित निवेश करने के कारण निवेशकों में बचत की आदत बनती है। साथ ही वित्तीय प्रबंधन भी बेहतर होता है।
- वित्तीय साक्षरता - अनुशासित रूप से निवेश करने पर व निवेश पर नियमित नज़र रखने से बाज़ार के उतार-चढ़ाव की समझ आती है। इससे निवेशकों में वित्तीय साक्षरता बढ़ती हैं।
- कर लाभ - केनरा ELSS टैक्स सेवर फंड के तहत निवेशकों को आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर लाभ प्रदान किया जाता है।
निष्कर्ष
केनरा बैंक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, म्यूचुअल फंड में नियमित तौर पर एक तय राशि निवेश करने का माध्यम है। केनरा बैंक SIP का मुख्य उद्देश्य लोगों में नियमित और अनुशासित निवेश की आदत को विकसित करना और लंबी अवधि में उच्च रिटर्न प्रदान करना है। केनरा बैंक द्वारा विभिन्न प्रकार के म्यूचुअल फंड प्रदान किए जाते है, जिसे निवेशक अपने अनुसार चुन सकते है। केनरा बैंक SIP की शुरुआत आमतौर पर 500 से 1000 रुपए से की जा सकती है। यदि आप SIP परिपक्वता पर मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगाना चाहते है, तो पॉलिसी बाज़ार के सिप कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते है।