आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
छात्रों के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान क्या है?
छात्र यदि सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP For Students) के माध्यम से निवेश करते है, तो उनमे बचत की आदत का निर्माण होता है। भारत में आमतौर पर मात्र 100 रुपए से SIP की शुरुआत की जा सकती है, ऐसे में लगभग सभी छात्र SIP में निवेश कर सकते है।
कम उम्र में निवेश करने से छात्रों में वित्तीय साक्षरता का निर्माण होगा, जो जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में उनकी सहायता करेगा। ऐसे छात्र जो निवेश की शुरुआत करना चाहते है या निवेश की दुनिया में अपना कदम रखना चाहते है, उनके लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एक उपयुक्त निवेश विकल्प है।
छात्रों के लिए सर्वश्रेष्ठ SIP प्लान
यहां छात्रों के लिए बेस्ट SIP प्लान की सुची दी गई है। इस सूची में वह म्यूचुअल फंड शामिल है जिनकी शुरुआत 100 से 500 रुपए से की जा सकती है:
-
आदित्य बिड़ला सन लाइफ गोल्ड फंड रेगुलर-ग्रोथ
आदित्य बिड़ला सन लाइफ गोल्ड फंड रेगुलर-ग्रोथ छात्रो को लिए एक उपयुक्त म्यूचुअल फंड साबित हो सकता है। क्योंकि इस फंड में SIP की शुरुआत मात्र 100 रुपए से शुरु हो जाती है। यह फंड मुख्य रूप से गोल्ड ETF में निवेश करता है।
-
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल रेगुलर गोल्ड सेविंग्स फंड-ग्रोथ
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल रेगुलर गोल्ड सेविंग्स फंड-ग्रोथ यह एक ऐसा म्यूचुअल फंड है जो सोने के रेट्स में फेर बदल होने पर लाभ अर्जित करता है। छात्रों के लिए SIP शुरू करने के लिए यह फंड एक अच्छा विकल्प है।
-
एसबीआई पीएसयू डायरेक्ट प्लान ग्रोथ
एसबीआई पीएसयू डायरेक्ट प्लान ग्रोथ, यह विशेष रूप से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में निवेश करता है। इस फंड में SIP मात्र 500 रुपए से शुरु की जा सकती है, ऐसे में निवेश की शुरुआत कर रहे छात्रों के लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
-
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड रेगुलर ग्रोथ
मोतीलाल औसवाल मिडकैप फंड रेगुलर ग्रोथ, यह फंड विशेष रुप से मिड कैप कंपनियों में निवेश करता है। यह फंड इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। 500 रुपए की न्यूनतम SIP होने के कारण छात्र इस फंड में निवेश कर सकते है।
-
फ्रैंक्लिन इंडिया ऑपर्च्युनिटीज डायरेक्ट फंड ग्रोथ
फ्रैंक्लिन इंडिया ऑपर्च्युनिटीज डायरेक्ट फंड ग्रोथ एक जोखिम भरा निवेश विकल्प है। इसका उद्देश्य लबे समय में निवेश में वृद्धि करना है। ऐसे छात्र जो अपनी जोखिम सहने की क्षमता को समझते है, वह इसमे निवेश कर सकते है।
-
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड, विशेष रूप से स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करता है। लंबे समय के लिए निवेशित रहने वाले छात्रों के लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
-
एचडीएफसी निफ्टी 50 इंडेक्स फंड रेगुलर-ग्रोथ
एचडीएफसी निफ्टी 50 इंडेक्स फंड रेगुलर-ग्रोथ यह एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड है। यह फंड आमतौर पर भारत की शिर्ष 50 कंपनियों में निवेश करता है।
-
SBI कॉन्ट्रा डाइरेक्ट प्लान-ग्रोथ
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड ग्रोथ, SBI द्वारा प्रदान किया जाने वाला म्यूचुअल फंड है। जो आमतौर पर कॉन्ट्रेनियम निवेश रणनीति का पालन करती है। यह फंड ऐसे शेयरो में निवेश करता है, जिनसे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होती है।
-
क्वांट स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
क्वांट स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ इस फंड का उद्देश्य छोटी कंपनियों में निवेश करके लंबें समय में निवेश में बढ़ोतरी लाना है। यह फंड एक जोखिम भरा निवेश विकल्प है, ऐसे में सोच समझकर ही निवेश करें।
-
एचडीएफसी फोकस्ड फंड रेगुलर-ग्रोथ
एचडीएफसी फोकस्ड फंड रेगुलर-ग्रोथ एक इक्विटी आधारित फंड है, इसका उद्देश्य 30 विभिन्न कंपनियों में निवेश करके लंबी अवधि में निवेश को बढ़ाना है।
छात्रों के लिए SIP के क्या लाभ है?
छात्रों के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP For Students) के निम्नलिखित लाभ है:
- न्यूनतम निवेश - छात्र मासिक तौर पर कम राशि से निवेश कर सकते है, आमतौर पर SIP की शुरुआत 100 रुपए से की जा सकती है। बाद में इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
- नियमित बचत - निरंतर अंतराल पर निवेश करने से छात्रों में बचत की आदत बनती है, जो बेहतर जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण आदत हैं।
- चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ - SIP में निवेश चक्रवृद्ध होने के कारण तेज़ी से बढ़ता है, ऐसे में छात्र ब्याज पर ब्याज कमा सकते है और एक अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं।
- वित्तीय साक्षरता - पैसो का अनुशासन के साथ प्रबंधन करने से छात्रों में वित्तीय साक्षरता का विकास होता हैं, जो आर्थिक फैसलों में छात्रों की सहायता करेगा।
- अनुकूलता - छात्रों द्वारा राशि को बढ़ाया जा सकता है, साथ ही कुछ SIP छात्रों को विशेष रूप से SIP बंद करने का विकल्प प्रदान करते हैं।
- आर्थिक लक्ष्य - छात्र कम आयु में निवेश की शुरुआत कर अपनी उच्च शिक्षा व आदि लक्ष्यों के लिए फंड तैयार कर सकते हैं।
SIP Calculator
Monthly Investment
₹22.4 L
सही निवेश राशि और परिपक्वता राशि का अनुमान लगाने के लिए SIP कैलकुलेटर का उपयोग कैसें करे?
सिप कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण है, जिसके उपयोग से सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान अपेक्षित रिटर्न का अनुमान लगाया जा सकता है। साथ ही यह जाना जा सकता है, कि इच्छित परिपक्वता राशि के लिए कितनी राशि और कितनी अवधि पर्याप्त रहेगी। सिप कैलकुलेटर यह गणना केवल निवेश राशि, निवेश अवधि और अपेक्षित रिटर्न के आधार पर करता है। यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से सिप कैलकुलेटर का उपयोग किया जा सकता है:
सिप कैलकुलेटर में ‘मुझे अपनी लक्ष्य राशि पता है’ पर क्लिक करें।
- इच्छित परिपक्वता राशि - मान लिजिए शिक्षा संबंधी खर्चों के लिए 30,00,000 की आवश्यकता है।
- निवेश अवधि - आप 10 वर्षों के लिए निवेश करना चाहते हैं।
- वार्षिक ब्याज दर - 15% वार्षिक ब्याज दर
इस आधार पर गणना करने पर कैलकुलेटर द्वारा मासिक निवेश राशि बताई जाएगी:
- मासिक निवेश राशि - 11,400
- कुल निवेश - 13,70,000
- इच्छित राशि - 30,00,000
- लाभ - 16,30,000
छात्र SIP में निवेश करने से पहले किन बातो का ध्यान रखें?
SIP एक लोकप्रिय निवेश विकल्प जरूर है, लेकिन SIP में जोखिम होता है। ऐसे में निवेश करते समय सावधानी रखनी आवश्यक है:
- कम से शुरुआत करें - निवेश की शुरुआत कम राशि से करें, ताकि शुरुआत में खर्चो का प्रबंधन किया जा सकें।
- आर्थिक लक्ष्यों को चुनें - सबसे पहले अपने निवेश को एक लक्ष्य दे, कि आप निवेश कर क्यो रहें है।
- सही अवधि को चुनें - एक सही अवधि का चयन करें, आमतौर पर लंबी अवधि मे चक्रवृद्धि ब्याज का अधिक लाभ मिलता हैं।
- जोखिम सहनशिलता - अपनी जोखिम उठाने की क्षमता को समझें।
- अनुकूलता - ऐसी SIP का चयन करें जिसमे कम जोखिम हो और समयपूर्व निकासी की अनुमति हो।