प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) क्या है?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) भारत सरकार की योजना है, जिसकी शुरुआत 9 मई 2015 को को कोलकाता में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने की थी। यह कम प्रीमियम वाली जीवन बीमा योजना है, जो पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति (नॉमिनी) को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह एक वार्षिक नवीकरणीय टर्म इंश्योरेंस योजना है, जिसका प्रीमियम बैंक खाते से ऑटो-डेबिट के माध्यम से जमा किया जाता है।
इस योजना में किसी भी कारण से मृत्यु होने पर ₹2 लाख का कवर मिलता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में प्रीमियम राशि मात्र ₹436/- प्रति वर्ष है, लेकिन बीमित व्यक्ति के परिवार को ₹2 लाख तक का बीमा मिलता है। 18 से 50 साल के बैंक खाताधारक यह कवर ले सकते हैं। कम प्रीमियम और आसान प्रक्रिया की वजह से यह बुनियादी वित्तीय सुरक्षा के लिए काम की सरकारी योजना है।

Read more
55 साझेदार इंश्योरेंस साझेदार
17.3 Crore पंजीकृत ग्राहक
7.7 Crore बेची गई पॉलिसियाँ
we are rated ++ rating
₹1 करोड़ का जीवन बीमा ₹478/month+से शुरू
Lowest Price Guarantee ˜
अभी अपना प्रीमियम जांचें
Please wait. We Are Processing..
Term Insurance
By continuing you agree to receive assistance and agree to our Privacy Policy , Terms of use & +Disclaimer
×

PMJJBY policy details - एक नज़र में

बिंदु जानकारी
योजना का नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
शुरुआत 9 मई 2015
नोडल विभाग वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग
बीमा राशि ₹2,00,000 (किसी भी कारण से मृत्यु पर)
सालाना प्रीमियम ₹436
उम्र 18 से 50 वर्ष (कवर 55 वर्ष तक जारी रह सकता है)
पॉलिसी अवधि 1 जून से 31 मई, हर साल रिन्यू
मैच्योरिटी / सरेंडर वैल्यू नहीं मिलती (शुद्ध टर्म प्लान)
प्रीमियम भुगतान बैंक/पोस्ट ऑफिस खाते से ऑटो-डेबिट

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2026 तक इस योजना में 27.43 करोड़ से ज़्यादा कुल नामांकन हो चुके हैं। 10.75 लाख से अधिक क्लेम में करीब ₹21,512 करोड़ का भुगतान भी हुआ है।

Life Insurer Details

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) की मुख्य विशेषताएं:

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ( pradhan mantri jeevan jyoti bima yojana ) की कुछ मुख्य विशेषताएं ये हैं -

  • बीमा कवर: अगर किसी भी वजह (प्राकृतिक या दुर्घटना) से मृत्यु हो जाती है, तो ₹2 लाख तक की राशि दी जाती है।

  • प्रीमियम राशि: सालाना केवल ₹436, जो आपके बैंक खाते से अपने आप कट जाती है।

  • कौन ले सकता है: 18 से 50 साल की उम्र का कोई भी व्यक्ति, जिसके पास बैंक या पोस्ट ऑफिस खाता हो। सक्रिय रहने पर कवर चलता रहता है।

  • पॉलिसी अवधि: यह एक साल के लिए वैध रहती है और हर साल 1 जून से 31 मई तक चलती है, जिसे समय पर रिन्यू करना होता है।

  • जानकारी के लिए: Jan-Dhan Se Jan Suraksha की वेबसाइट पर पूरी डिटेल देखी जा सकती है।

  • कैसे अप्लाई करें: अपने बैंक, नेट बैंकिंग, एटीएम या India Post Payments Bank के माध्यम से आसानी से जुड़ सकते हैं।

  • लियन पीरियड: योजना लेने के पहले 30 दिनों में (दुर्घटना को छोड़कर) मृत्यु होने पर क्लेम नहीं मिलता।

one crore term plan
plus

Term Plans

₹1
Crore

Life Cover

@ Starting from ₹ 13/day+

₹50
LAKH

Life Cover

@ Starting from ₹ 8/day+

₹75
LAKH

Life Cover

@ Starting from ₹ 12/day+

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के फायदे

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के फायदे सीधे हैं - कम खर्च, आसान प्रक्रिया और परिवार के लिए 2 लाख रुपये की सुरक्षा । जो लोग pmjjby benefits खोज रहें हैं, उनके लिए मुख्य फायदे ये हैं -

  1. मृत्यु लाभ

    बीमित व्यक्ति की मृत्यु के मामले में, PMJJBY पॉलिसी के लाभार्थी को 2,00,000 रुपये का मृत्यु कवरेज प्रदान करता है।

  2. परिपक्वता लाभ

    चूंकि यह एक शुद्ध टर्म बीमा योजना है, PMJJBY कोई परिपक्वता या समर्पण लाभ प्रदान नहीं करता है।

  3. कर लाभ

    PMJJBY का प्रीमियम पुरानी कर व्यवस्था में आयकर कानून के तहत छूट के लिए गिना जा सकता है। नई कर व्यवस्था चुनने पर यह छूट नहीं मिलती। नियम बदलते रहते हैं, इसलिए फाइल करने से पहले टैक्स सलाहकार से पुष्टि करें।

  4. जोखिम कवरेज

    PMJJBY में एक साल का कवर मिलता है, जो हर साल रिन्यू होता है। ऑटो-डेबिट चालू रखने पर रिन्यूअल अपने आप हो जाता है, इसलिए आपको हर साल अलग से फॉर्म नहीं भरना पड़ता।

बीमा क्यों जरूरी है?कम आय वाले परिवारों के लिए PMJJBY की भूमिका

कमाने वाले सदस्य की अचानक मृत्यु पर घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और कर्ज की किस्तें रुकती नहीं हैं। ऐसे समय में 2 लाख की रकम बड़ी मदद नहीं तो छोटा सहारा ज़रूर बनती है। जिनके पास अभी कोई बीमा नहीं है, वे पहले कदम के तौर पर यह योजना ले सकते हैं। ध्यान रखें कि 2 लाख किसी परिवार की पूरी जरूरत के लिए काफी नहीं होते। ज्यादा जिम्मेदारियाँ हैं तो अलग से प्राइवेट टर्म प्लान भी देखें।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) पात्रता शर्तें

पात्रता मानदंड विवरण
आयु सीमा 18 वर्ष (पूर्ण) से 50 वर्ष (निकटतम जन्मदिन की आयु)
बैंक खाता भारत स्थित किसी बैंक शाखा में पात्र बचत बैंक खाता होना चाहिए
ऑटो-डेबिट सहमति प्रीमियम के लिए ऑटो-डेबिट की अनुमति देना आवश्यक
भारतीय निवासी पात्र व्यक्ति योजना की शर्तों के अनुसार नामांकन कर सकता है
अनिवासी भारतीय (NRI) भारत में पात्र बैंक खाता रखने वाले NRI भी योजना के लिए पात्र हैं
नियम एवं शर्तें योजना के सभी नियमों और शर्तों को पूरा करना जरूरी है
दावा भुगतान दावा लाभ केवल भारतीय मुद्रा (INR) में देय होगा
लाभार्थी/नॉमिनी दावा राशि नामित व्यक्ति/लाभार्थी को भुगतान की जाएगी

एक व्यक्ति एक ही बैंक खाते के ज़रिए PMJJBY ले सकता है। कई खातों से लेने पर भी कवर एक ही बार मिलेगा, इसलिए अलग-अलग खातों से प्रीमियम कटवाने का कोई फायदा नहीं।

यदि आप टर्म इंश्योरेंस के बारे में अंग्रेजी में पढ़ना चाहते हैं तो Term insurance plan पेज पर जाएं

PMJJBY का प्रीमियम कितना है? साल के बीच में जुड़ने पर कितना देना होगा

ज़्यादातर लोग 1 जून के बाद किसी भी महीने में जुड़ सकते हैं। ऐसे में कवर उसी साल 31 मई को खत्म होता है और प्रीमियम महीने के हिसाब से घट जाता है (पिछले साल की तरह अब रिन्यूअल पर पूरा ₹436 ही कटेगा):

जुड़ने का महीना प्रीमियम
जून, जुलाई, अगस्त ₹436
सितंबर, अक्टूबर, नवंबर ₹342
दिसंबर, जनवरी, फरवरी ₹228
मार्च, अप्रैल, मई ₹114

ध्यान दें कि अगले साल रिन्यूअल पर हर किसी को पूरा ₹436 देना होता है, चाहे वह साल के बीच में क्यों न जुड़ा हो।

PMBJJY योजना में प्रीमियम का भुगतान कैसे किया जाएगा ?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) में वार्षिक प्रीमियम ₹436 होता है, जो पॉलिसीधारक के बैंक खाते से ऑटो-डेबिट के माध्यम से स्वतः कट जाता है। यह कटौती आम तौर पर मई के आखिरी दिनों में होती है, ताकि 1 जून से नया कवर शुरू हो सके।

प्रीमियम भुगतान की प्रक्रिया :

  • बैंक खाता लिंक करें – PMJJBY के लिए अपना पात्र बैंक खाता पंजीकृत करें।

  • ऑटो-डेबिट की अनुमति दें – बैंक को प्रीमियम स्वतः काटने की सहमति दें।

  • खाते में पर्याप्त बैलेंस रखें – प्रीमियम कटौती की निर्धारित तिथि से पहले खाते में पर्याप्त राशि सुनिश्चित करें।

  • वार्षिक प्रीमियम कटौती – हर वर्ष ₹436 प्रीमियम स्वतः आपके खाते से डेबिट हो जाएगा।

  • कवरेज सक्रिय बनाए रखें – समय पर प्रीमियम कटने से योजना का कवरेज जारी रहता है। बैलेंस कम होने पर प्रीमियम नहीं कटता और कवर बंद हो सकता है।

PMJJBY रजिस्ट्रेशन के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट आवश्यक हैं?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) में नामांकन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड – पहचान प्रमाण के रूप में।

  • बैंक खाता विवरण – पात्र बचत खाते की जानकारी।

  • भरा हुआ आवेदन फॉर्म – PMJJBY नामांकन फॉर्म।

  • ऑटो-डेबिट सहमति फॉर्म – प्रीमियम कटौती की अनुमति के लिए।

  • नॉमिनी विवरण – लाभार्थी/नामित व्यक्ति की जानकारी।

इन दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने के बाद योजना में नामांकन पूरा किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना नामांकन की विभिन्न प्रक्रिया

जनसुरक्षा पॉर्टल से :

  • jansuraksha.gov.in पर जाएँ और PMJJBY के आवेदन फॉर्म वाले सेक्शन में जाकर फॉर्म डाउनलोड करें।

  • "आवेदन प्रपत्र" टैब पर क्लिक करें।

  • फॉर्म नौ भाषाओं में उपलब्ध है: बांग्ला, अंग्रेज़ी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मराठी, उड़िया, तमिल और तेलुगु।

  • फॉर्म भरकर अपनी बैंक शाखा में जमा करें।

टोल-फ्री नंबर से:
नामांकन की प्रक्रिया नेट बैंकिंग से, या जुड़ने वाले संस्थान के टोल-फ्री नंबर पर संदेश भेजकर भी शुरू की जा सकती है।

एसएमएस (SMS) सुविधा का उपयोग करके पॉलिसी को सक्रिय करना

  • कुछ बैंकों में सक्रियण का संदेश आता है।

  • इसके बाद, "PMJJBY Y" टाइप करके एसएमएस सक्रियण का उत्तर दें।

  • पावती की रसीद प्राप्त होगी.

  • बचत खाते के बैक-एंड से बैंक प्रसंस्करण जानकारी का प्रबंधन करेगा।

कोई व्यक्ति PMJJBY के लिए ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान कर सकता है:

  • इंटरनेट बैंकिंग खाते में लॉग इन करें।

  • बीमा पर क्लिक करें।

  • इसके बाद, उस खाते की पहचान करें जिसका उपयोग प्रीमियम राशि का भुगतान करने के लिए किया जाना है। सभी विवरण जांचें और फिर पुष्टि करें।

  • रसीद डाउनलोड करें और बताए गए संदर्भ संख्या को नोट कर लें।

लियन पीरियड क्या है? पहले 30 दिन में मृत्यु होने पर क्या होगा

लियन पीरियड एक वेटिंग पीरियड है। इसमें दुर्घटना को छोड़कर किसी और वजह से मृत्यु होने पर क्लेम नहीं मिलता। योजना में नए जुड़ने वालों पर यह लागू होता है। जिन्होंने योजना छोड़ने के बाद दोबारा जॉइन किया, उन पर भी लागू होता है।

  • अगर मृत्यु दुर्घटना से हुई है, तो लियन पीरियड में भी क्लेम मिलेगा।

  • रिन्यूअल (लगातार चलने वाले कवर) पर यह वेटिंग पीरियड दोबारा लागू नहीं होता।

PMJJBY कवर कब खत्म हो जाता है?

ये स्थितियाँ बनने पर कवर बंद हो सकता है -

  • उम्र 55 साल पूरी होने पर।

  • बेंक खाता बंद हो जाने या खाते में बैलेंस न होने से प्रीमियम न कटने पर।

  • एक से ज्यादा खातों से लिया गया कवर - दोबारा वाले खाते का कवर मान्य नहीं होता ।

  • आप खुद योजना छोड़ दें।

प्राृीमियम कटने में देरी होने पर कुछ शर्तों के साथ कवर दोबारा चालू किया जा सकता है, पर तब नए सिरे से लियन पीरियड लग सकता है।

भारत में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कैसे खरीदें?

भारत में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना खरीदने के निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

चरण 1 : पॉलिसी लेने के लिए आपको बचट बैंक की शाखा में जाकर या जन सुरक्षा (Jan Suraksha) पोर्टल पर जाकर इस योजना का फॉर्म भर सकते हैं।

चरण 2 : फॉर्म में पूधी गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़े और आवश्यक दस्तावेज के साथ बैंक या डाक घर में जमा करें।

चरण 3 : बचत खाते में ऑटो-पे की अनुमति दे, जिससे आपका प्रीमियम हर साल ऑटो-डेबिट हो सके ।

पीएमजेजेबीवाई योजना प्रदान करने वाले बैंकों की सूची

नीचे ग्रिड में भारत में उन बैंकों की सूची है जो अपनी-अपनी शाखाओं में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की पेशकश करते हैं:

एक्सिस बैंक लिमिटेड एचडीएफसी बैंक लिमिटेड आरबीएल बैंक लिमिटेड यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
बंधन बैंक लिमिटेड आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
सीएसबी बैंक लिमिटेड इंडसइंड बैंक लिमिटेड यस बैंक लिमिटेड पंजाब एंड सिंध बैंक
सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड आईडीबीआई बैंक लिमिटेड पंजाब नेशनल बैंक
डीसीबी बैंक लिमिटेड कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड जम्मू एवं कश्मीर बैंक लिमिटेड इंडियन ओवरसीज बैंक
धनलक्ष्मी बैंक लिमिटेड लक्ष्मी विलास बैंक लिमिटेड कर्नाटक बैंक लिमिटेड इंडियन बैंक
फेडरल बैंक लिमिटेड नैनीताल बैंक लिमिटेड करूर वैश्य बैंक लिमिटेड सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक ऑफ इंडिया बैंक ऑफ महाराष्ट्र केनरा बैंक
यूको बैंक

अस्वीकरण: पॉलिसीबाजार किसी बीमाकर्ता द्वारा पेश किए गए किसी विशेष बीमाकर्ता या बीमा उत्पाद का समर्थन, मूल्यांकन या अनुशंसा नहीं करता है।

*सभी बचत बीमाकर्ता द्वारा IRDAI द्वारा अनुमोदित बीमा योजना के अनुसार प्रदान की जाती है। मानक नियम एवं शर्तें लागू होती हैं।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना क्लेम फॉर्म

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना क्लेम फॉर्म भरने के लिए पॉलिसीधारक को नजदीकी बैंक शाखा में जाकर या जन सुरक्षा पॉर्टल से डाउनलोड कर सकते है। इसके बाद नामांकित व्यक्ति पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद 30 दिन के भीतर फॉर्म जमा करके प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

क्लेम के चरण

  • नाॅमिनी बैंक शाखा से क्लेम फाॅर्म ले, या पोर्टल से डाउनलोड करे।

  • फाॅर्म पर नाॅमिनी के हस्ताक्षर के साथ ज़रूरी दस्तावेज़ लगाएँ। आम तौर पर मृत्यु प्रमाण - पत्र और नाॅमिनी की पहचान व बैंक जानकारी माँगी जाती है। सही सूची बैेक से पूछ लें, क्योंकि बैंक के हिसाब से इसमें फर्क हो सकता है।

  • बैंक दस्तावेज़ जाँचकर क्लेम बीमा कंपनी को भेजता है।

  • बीमा कंपनी जाँच के बाद राशइ का भुगतान करती है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ₹330 और PMJJBY: भ्रम दूर करें

कई लोग "प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 330" या "जीवन ज्योति बीमा योजना 330" खोजते हैं। इसकी वजह ये है:

  • ₹330 PMJJBY का पुराना प्रीमियम था, जो योजना की शुरुआत (2015) से चला। 1 जून 2022 से यह बढ़कर ₹436 हो चुका है। अगर कहीं ₹330 लिखा दिखे, तो वह जानकारी पुरानी है।

  • "प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY, pradhan mantri suraksha bima yojana)" एक अलग योजना है। यह सिर्फ दुर्घटना बीमा है, जिसका प्रीमियम ₹20 सालाना है (शुरू में ₹12 था)।

बिंदु PMJJBY PMSBY
बीमा का प्रकार जीवन बीमा (किसी भी कारण से मृत्यु) दुर्घटना बीमा
सालाना प्रीमियम ₹436 ₹20
बीमा राशि ₹2 लाख दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण विकलांगता पर ₹2 लाख, आंशिक विकलांगता पर ₹1 लाख
आयु सीमा (age limit) 18–50 वर्ष (कवर 55 तक) 18–70 वर्ष

दोनों योजनाएँ अलग हैं और एक व्यक्ति दोनों ले सकता है। PMJJBY किसी भी कारण की मृत्यु को कवर करती है, जबकि PMSBY सिर्फ दुर्घटना से जुड़े मामलों को।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  • प्रश्न: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना क्या है ?

    उत्तर: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एक सरल और किफायती सरकारी जीवन बीमा योजना है। यह योजना प्राकृतिक और दुर्घटनात्मक दोनों प्रकार की मृत्यु पर उच्च लाइफ कवर देती है।
  • प्रश्न : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा कितने साल का होता है?

    उत्तर: यह जीवन ज्योति बीमा आमतौर पर 18 से 50 वर्ष तक की आयु तक के लिए होता है। हालांकि इसका लाभ ग्राहकों को 1 साल तक के लिए मिलता है।
  • Q1: जीवन ज्योति बीमा का पैसा कब मिलेगा?

    उत्तर: PMJJBY (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना) का पैसा बीमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद मिलता है। जब योजना से जुड़े व्यक्ति की किसी भी कारण (प्राकृतिक या दुर्घटना) से मृत्यु हो जाती है, तब उसके नॉमिनी (जिसका नाम दिया गया हो) को ₹2 लाख की बीमा राशि दी जाती है।
  • Q2: pm jeevan jyoti bima नामांकन अवधि क्या है?

    उत्तर:प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में नामांकन किसी भी समय किया जा सकता है, हालांकि इसका बीमा कवर 1 जून से 31 मई तक के लिए होता है।इसे हर साल 31 मई तक देना जरूरी है। 01 जून के बाद जुड़ने वाले किसी भी ग्राहक के लिए, कवर खाताधारक के अनुरोध की तारीख से शुरू होगा और अगले साल 31 मई को समाप्त होगा।
  • Q3: pm जीवन ज्योति बीमा योजना कब शुरू हुई?

    उत्तर: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) की शुरुआत 9 मई 2015 को कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी।
  • Q4: PMJJBY प्रीमियम का भुगतान कैसे किया जाएगा?

    उत्तर: नामांकन पर दी गई सहमति के अनुसार प्रीमियम एक किस्त में ऑटो-डेबिट लाभ के माध्यम से खाताधारक के बैंक खाते से डेबिट किया जाएगा। सदस्य योजना के सक्रिय होने तक प्रत्येक वर्ष ऑटो-डेबिट के लिए एक बार का आदेश भी दे सकते हैं, जो पुन: अंशांकन के अधीन है, जिसे योजना के अनुभव की समीक्षा पर आवश्यक समझा जा सकता है।
  • Q5: PMJJBY योजना की प्रकृति क्या है?

    उत्तर: यह योजना अनिवार्य रूप से एक साल का सावधि बीमा कवर है जो हर साल नवीकरणीय होता है और किसी भी कारण से मृत्यु के लिए जीवन बीमा कवर प्रदान करता है।
  • Q7: क्या मैं पीएमजेजेबीवाई योजना छोड़ने के बाद फिर से इसमें शामिल हो सकता हूं?

    उत्तर: यदि आप PMJJBY योजना में फिर से शामिल होना चाहते हैं तो आपको वार्षिक प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा और एक प्रमाणपत्र भी जमा करना होगा जो आपके अच्छे स्वास्थ्य को प्रमाणित करता हो।
  • Q8: क्या होगा यदि कोई पात्र व्यक्ति प्रारंभिक वर्ष में योजना में शामिल होने में असफल रहा और बाद के वर्षों में शामिल होना चाहता है?

    उत्तर: हां, उन्हें बस योजना के लिए प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा और साथ ही अच्छे स्वास्थ्य का स्व-प्रमाणन भी जमा करना होगा।
  • Q9: PMJJBY योजना का मास्टर पॉलिसीधारक कौन होगा?

    उत्तर: भाग लेने वाले बैंक मास्टर पॉलिसीधारक हैं। दावा निपटान प्रक्रिया के साथ एक ग्राहक-अनुकूल और सरल प्रशासन को एलआईसी या चयनित बीमा कंपनी द्वारा भाग लेने वाले बैंक के परामर्श से अंतिम रूप दिया जाएगा।
  • Q10: जीवन ज्योति बीमा योजना क्या है?

    उत्तर: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) गरीबों के विकास के लिए भारत की केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक जीवन बीमा योजना है। और समाज के निम्न-आय वर्ग। एक शुद्ध टर्म बीमा योजना के रूप में, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, 18-50 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है।
  • प्रश्न: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को बंद कैसे करें?

    उत्तर: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को बंद करने के लिए आप अपने बैंक की शाखा में जाकर बीमा रद्द फॉर्म भरना होगा, जिससे आपकी पॉलिसी बंद हो जाएगी।
  • प्रश्न: PMJJBY में कितना प्रीमियम लगता है और क्या यह 2026-27 में भी रुपये 436 है?

    हाँ, 2026-27 के लिए भी सालाना प्रीमियम रुपये 436 है। साल के बीच में जुड़ने पर यह महीने के हिसाब से कम हो सकता है।
  • प्रश्न: क्या jeevan jyoti yojana में मैच्योरिटी पर पैसा वापस मिलता है?

    नहीं, यह शुद्ध टर्म प्लान है, इसलिए पाॅलिसी अवधि पूरी होने पर कोई राशि वापस नहीं मिलती।
  • प्रश्न: प्रधनामंत्री सुरक्षा बीमा योजना 330 age limit क्या है?

    रुपये 330 PMJJBY का पुराना प्रीमियम था, और PMJJBY की उम्र सीमा 18-50 वर्ष है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) अलग योजना है, जिसकी उम्र सीमा 18 से 70 वर्ष है।
  • प्रश्न: jeevan jyoti bima yojana in hindi क्या है?

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एक सरल और किफायती सरकारी जीवन बीमा योजना है। यह योजना प्राकृतिक और दुर्घटनात्मक दोनों प्रकार की मृत्यु पर उच्च लाइफ कवर देती है।


Premium By Age

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest Sum Assured(SA) offered by Policybazaar’s insurer partners offering term insurance plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI.

Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in

+On the basis of your profile

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 410/month (Rs.14/day) is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age rounded off to nearest 10

+Rs. 245 is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 8/day is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 15/day is starting price for a 75 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 504/month is starting price for a 1.5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 494/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 636/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 918/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,286/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 453/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs.582/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 786/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,374/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,592/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 525/month is the starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 68 years of age.

+Rs. 668/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 25 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 45 years of age.

+Rs. 1,200/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 35 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 55 years of age.

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Female, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 577/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Male, self employed, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

*The full refund of premium is available on availing the one-time option of refund of premium. Total premium paid for policy (paid for add-ons) will be the special exit value, payable on availing the one-time option of refund of premium if you wish to completely exit the policy.

+Rs. ₹361/month is the starting price for a ₹1 crore loan cover with an 8% interest rate for an 18-year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, loan tenure up to 20 years, rounded off to the nearest 10

Prices offered by the insurer are as per the approved insurance plans | #All savings and online discounts are provided by insurers as per IRDAI approved insurance plans | Standard Terms and Conditions Apply | **Tax Benefits are subject to changes in tax laws.| Policybazaar Insurance Brokers Private Limited

We will respond in the first instance within 30 minutes of the customers contacting us. 30-minute claim support service is for the purpose of giving reasonable assistance to the policyholder in pursuance of the claim. Settlement of claim (including cashless claim) is the responsibility of the insurer as per policy terms and conditions. The 30-minute claim support is subject to our operations not being impacted by a system failure or force majeure event or for reasons beyond our control. For further details, 24x7 Claims Support Helpline can be reached out at 1800-258-5881

For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure carefully before concluding a sale

Policybazaar Insurance Brokers Private Limited | CIN: U74999HR2014PTC053454 | Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurgaon, Haryana – 122001 | Registration No. 742, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers. Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.

© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved

˜ Policybazaar Promise reflects the guarantee offered by insurers. Price assurance is based on certifications shared by insurers with us.

Choose Term Insurance Plan as per you need

Plans starting from @ ₹473/Month*
Term Insurance
1 Crore Term Insurance
Term Insurance
2 Crore Term Insurance
Term Insurance
4 Crore Term Insurance
Term Insurance
5 Crore Term Insurance
Term Insurance
6 Crore Term Insurance
Term Insurance
7 Crore Term Insurance
Term Insurance
7.5 Crore Term Insurance
Term Insurance
8 Crore Term Insurance
Term Insurance
9 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Crore Term Insurance
Term Insurance
20 Crore Term Insurance
Term Insurance
25 Crore Term Insurance
Term Insurance
30 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Lakh Term Insurance
Term Insurance
60 Lakh Term Insurance

Term Insurance Articles

  • Recent Article
  • Popular Articles
23 Nov 2026

एसबीआई लाइफ सरल स्वधन...

एसबीआई लाइफ सरल स्वधन सुप्रीम एक सावधि बीमा योजना है जो प्रीमियम वापसी के साथ जीवन बीमा

Read more
11 Nov 2026

केनरा एचएसबीसी यंग टर्म...

केनरा एचएसबीसी यंग टर्म प्लान एक प्योर प्रोटेक्शन पॉलिसी है। इसमें आप पैसे जमा या निवेश नहीं

Read more
04 Nov 2026

संयुक्त जीवन अवधि बीमा पॉलिसियाँ क्या...

संयुक्त जीवन अवधि बीमा, जिसे पति-पत्नी के लिए संयुक्त अवधि योजना भी कहा जाता है, एक ऐसी योजना

Read more
02 Nov 2026

इंडसइंड निप्पॅान लाइफ सुपर सुरक्षा...

इंडसइंड निप्पॅान लाइफ सुपर सुरक्षा प्लस एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है, जो आपके न रहने पर

Read more
30 Oct 2026

जेनेराली सेंट्रल केयर प्लस...

जेनेराली सेंट्रल केयर प्लस एक शुद्ध टर्म इंश्योरेंस प्लान है। इसका मतलब सीधा हिसाब है:आप

Read more

जीवन बीमा प्रीमियम...

जीवन बीमा कैलकुलेटर एक मुफ्त आनॅलाइन उपकरण है जिसका प्रयोग बीमाधारक द्वारा अपनी उम्र, आय और

Read more

What Is Term Insurance In Hindi

टर्म इंश्योरेंस लाइफ इंश्योरेंस का ही एक रूप है। इसमें आप हर साल थोड़ा प्रीमियम भरते हैं, और

Read more

टर्म इंश्योरेंस...

टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर टर्म इंश्योरेंस एक मुफ्त ऑनलाइन टूल है जो सही लाइफ कवर और प्लान के

Read more

55 वर्ष के लिए टर्म...

55 वर्षीय व्यक्ति के लिए टर्म इंश्योरेंस एक शुद्ध जीवन बीमा पॉलिसी है, जिसमें आप 55 साल की उम्र

Read more

क्या टर्म इंश्योरेंस आत्मघाती मृत्यु को कवर करता...

भारत में टर्म इंश्योरेंस के तहत आत्महत्या के मामलों में भी कवर मिलता है । लेकिन इसके लिए 1 से 2

Read more
Get Call Back Now
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL