Term Plans
जेनेराली सेंट्रल केयर प्लस एक शुद्ध टर्म इंश्योरेंस प्लान है। इसका मतलब सीधा हिसाब है:आप प्रीमियम भरते रहिए,और पाॅलिसी चलते हुए अगर आपकी मृत्यु हो जाती है तो आपके नाॅमिनी को तय रकम मिल जाती है। अगर आप पूरे टर्म तक जिंदा रहे, तो कोई पैसा वापस नहीं आता। इसी वजह से इसका प्रीमियम बचत वाले प्लान के मुकाबले काफ़ी कम रहता है।
इस लेख में हम इसके हर पहलू को साफ़ भाषा में समझेंगे, ताकि खरीदने से पहले आपके मन में कोई उलझन न रहें।
Term Plans
जेनेराली सेंट्रल केयर प्लस एक इंडिविजुअल, नाॅन-लिंक्ड, नाॅन-पार्टिसिपेटिंग प्योर रिस्क प्रीमियम लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। आसान शब्दों में, इसमें शेयर बाजार का कोई लेना-देना नहीं है और न ही कोई बोनस मिलता है। पैसा सिर्फ़ तब मिलता है जब बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो। यह प्लान उन लोगों के काम का है जिन पर घर की जिम्मेदारी है जैसे होम लोन की किस्त, बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता का ख़र्च। आपके न रहने पर यही रकम परिवार को संभालती है।
एक बात जो कम लोग जानते हैं कि कंपनी का पुराना नाम फ्यूचर जेनेराली इंडिया लाइफ़ इंश्योरेंस था, जो अब जेनेराली सेंट्रल लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड हो गया है। इसलिए इंटरनेट पर आपको "फ्यूचर जेनेराली केयर प्लस" नाम से भी जानकारी मिलेगी। प्लान वही है, बस नाम बदला है।
Secure Your Family Future Today
₹1 CRORE
Term Plan Starting @
Get an online discount of upto 15%#
Compare 40+ plans from 15 Insurers
केनरा लाइफ इंश्योरेंस का केयर प्लस टर्म प्लान में खरीदते समय ही एक विकल्प चुनना पड़ता है, और पाॅलिसी शुरू होने के बाद इसे बदला नहीं जा सकता।
विकल्प 1: लाइफ कवर - बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर नॉमिनी को डेथ बेनिफिट मिलता है। बस इतना ही, सीधा और साफ़।
विकल्प 2: एक्स्ट्रा लाइफ़ कवर - इसमें लाइफ़ कवर तो रहता ही है, ऊपर से एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर एक अतिरिक्त रकम (एक्सीडेंटल डेथ सम एश्योर्ड) भी मिलती है। यानी दुर्घटना से मृत्यु हुई तो नॉमिनी को डेथ बेनिफिट और एक्सीडेंटल डेथ सम एश्योर्ड, दोनों मिलेंगे। अगर मृत्यु बीमारी या किसी और वजह से हुई, तो सिर्फ़ डेथ बेनिफिट मिलेगा।
एक्सीडेंटल कवर की न्यूनतम रकम ₹5 लाख है, और अधिकतम बेस सम एश्योर्ड या ₹2 करोड़, इनमें से जो कम हो।
इस प्लान के लिए ज़रूरी शर्तें नीचे दी गई हैं। उम्र हमेशा पिछले जन्मदिन के हिसाब से गिनी जाती है।)
| बात | शर्त |
| प्रवेश आयु | 18 से 65 वर्ष |
| मैच्योरिटी आयु | 23 से 85 वर्ष |
| न्यूनतम बेस सम एश्योर्ड | ₹25 लाख |
| अधिकतम सम एश्योर्ड | कोई तय सीमा नहीं (कंपनी की अंडरराइटिंग नीति के अनुसार) |
| प्रीमियम भरने का तरीक़ा | रेगुलर पे या लिमिटेड पे |
| प्रीमियम की किस्त | सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक |
पाॅलिसी टर्म और प्रीमियम भुगतान अवधि चुनने के दो तरीके हैं। रेगुलर पे में पाॅलिसी टर्म और प्रीमियम भुगतान अवधि बराबर रहती है, और यह 5 साल तक हो सकती है। लिमिटेड पे में आप कम समय तक प्रीमियम भरतें हैं, जबकि कवर लंबा चलता है। इसमें प्रीमियम 5,10 या 15 साल का हो सकता है,या (60 साल में से प्रवेश आयु घटाकर) उतने साल का, पर कम से कम 5 साल। लिमिटेड पे में पाॅलिसी टर्म आपकी उम्र के हिसाब से 55,60,65,70,75,80 या 85 साल की उम्र तक चुना जा सकता है,बशर्ते टर्म प्रीमियम भुगतान अवधि से लंबा हो।
उदाहरण: 35 साल का व्यक्ति रेगुलर पे में ज़्यादा से ज़्यादा 50 साल का टर्म ले सकता है (85 − 35 = 50)।
डेथ बेनिफिट इन तीन में से जो सबसे ज़्यादा हो, वही मिलता है:
सालाना प्रीमियम का 10 गुना (टैक्स, राइडर प्रीमियम और एक्स्ट्रा अंडरराइटिंग प्रीमियम छोड़कर)
अब तक भरे गए कुल प्रीमियम का 105%
सम एश्योर्ड
आम तौर पर सम एश्योर्ड ही सबसे बड़ा निकलता है, लेकिन बाक़ी दो शर्तें यह पक्का करती हैं कि नॉमिनी को कभी भी भरे हुए पैसे से कम न मिले।
जेनेराली सेंट्रल केयर प्लस में पैसा लेने के तीन तरीके़ हैं, और पाॅलिसी चलते समय क्लेम की घटना से पहले इन्हें बदला भी जा सकता है:
एकमुश्त - पूरी रकम एक बार में। यही डिफ़ॉल्ट है।
तय मासिक आय - डेथ बेनिफिट का 1.8955% हर महीने 60 महीने तक, या 1.0738% हर महीने 120 महीने तक। नॉमिनी चाहे तो बाक़ी बची किस्तें एकमुश्त भी ले सकता है, जिसमें 5.5% सालाना की दर से छूट काटी जाती है।
मिला-जुला - कुछ हिस्सा एकमुश्त और बाक़ी मासिक आय के रूप में।
अगर आपका परिवार एक साथ बड़ी रकम संभालने का अभ्यस्त नहीं है, तो मासिक आय वाला रास्ता काम का हो सकता है।
कंपनी का दावा है कि आखिरी जरूरी दस्तावेज़ मिलने के 2 कामकाजी दिन के अंदर क्लेम का फै़सला बता दिया जाएगा। पर इसकी शर्तें हैं कि पाॅलिसी लगातार कम से कम 3 साल चली हो, मृत्यु के समय चालू हो, डेथ बेनिफिट रुपये 1 करोड़ तक हो और क्लेम में किसी जाँच की जरूरत न पड़े। दोपहर 3 बजे तक मिले दस्तावेज़ उसी दिन गिने जाते हैं। फैसला देर से बताया गया और क्लेम मंजूर हुआ, तो बैंक रेट प्लस 2 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है।
प्रीमियम आपकी उम्र, सम एश्योर्ड, टर्म, सेहत, ध्रूमपान की आदत और चुने गए विकल्प पर टिका होता है। महिलाओं के लिए दरें कम हैं। कंपनी ने पाॅलिसी पूरी चलने तक प्रीमियम की दरें स्थिर रखने की गारंटी दी है।
नीचे 1 रुपये के कवर, 25 साल के टर्म और 25 साल के प्रीमियम भुगतान वाले स्वस्थ, ध्रूमपान न करने वाले पुरुष के लिए सालाना प्रीमियम का नमूना है। (टैक्स और एक्स्ट्रा अंडरराइटिंग प्रीमियम अलग):
| उम्र | विकल्प 1: लाइफ़ कवर | विकल्प 2: एक्स्ट्रा लाइफ़ कवर (₹1 करोड़ एक्सीडेंटल सम एश्योर्ड के साथ) |
| 30 वर्ष | ₹8,534 | ₹13,004 |
| 35 वर्ष | ₹12,277 | ₹16,747 |
| 40 वर्ष | ₹18,541 | ₹23,011 |
| 45 वर्ष | ₹28,796 | ₹33,344 |
| 50 वर्ष | ₹45,373 | ₹50,633 |
| 55 वर्ष | ₹72,016 | ₹78,331 |
यह कंपनी के अप्रैल 2022 के ब्रोशर का नमूना है, इसलिए आज की दरें अलग हो सकती हैं।
न्यूनतम प्रीमियम मासिक 224 रुपये, तिमाही 673 रुपये, छमाही 1139 रुपये और सालाना 2537 रुपये है( टैक्स अलग)। किस्त का तरीका बदलना हो तो पाॅलिसी की सालगिरह से बदल सकते हैं। छमाही किस्त सालाना प्रीमियम की 52 प्रतिशत, तिमाही 26.5 प्रतिशत और मासिक 8.83 प्रतिशत होती है, यानी बार-बार भरने पर कुल रकम थोड़ी बढ़ जाती है।
ग्रेस पीरियड में आप ड्यू डेट के बाद भी प्रीमियम भर सकते हैं, बिना किसी ब्याज के। सालाना, छमाही और तिमाही किस्त पर यह मोहलत 30 दिन की है और मासिक किस्त पर 15 दिन की। इस दौरान पाॅलिसी चालू रहती है, यानी अगर इसी दौरान बीमित की मृत्यु हो गई, तो क्लेम मिलेगा बकाया प्रीमियम काटकर।
लेकिन मोहलत खत्म होने तक भुगतान न हुआ, तो पाॅलिसी लैप्स हो जाती है। लैप्स के दौरान कवर बंद रहता है, और रेगुलर पे पाॅलिसी में लैप्स के बाद कोई मूल्य नहीं बचता।
रिवाइवल का मौका पहली न भरी गई किस्त की तारीख से 5 साल तक है बशर्ते पाॅलिसी टर्म पूरा न हुआ हो। रिवाइवल के लिए आवेदन, बीमित की सेहत से सबूत अंडरराइटिंग के हिसाब से और पूरा बकाया ब्याज समेत चुकाना होता है। कंपनी इस पर सालाना ब्याज लगा सकती है। ब्याज की दरें समय के हिसाब से बदल सकती है।
एक फर्क ध्यान रखने लायक है- लिमिटेड पे पाॅलिसी में अगर पहले तीन साल का प्रीमियम पूरा भरा है और उसके बाद किस्तें रुकी, तो रिवाइवल की अवधि खत्म होने पर पाॅलिसी कैंसिलेशन वैल्यू मिल सकती है।
पॉलिसी के कागज़ मिलने के बाद आपके पास 15 दिन होते हैं इसे पढ़ने और परखने के लिए। अगर साइन अप डिस्टेंस मार्केटिंग (फ़ोन, ई-मेल, इंटरनेट वगैरह) से हुआ है या पॉलिसी इलेक्ट्रॉनिक है, तो यह मोहलत 30 दिन की होती है। पॉलिसी रद्द करवाने के लिए लिखित में कारण सहित अनुरोध भेजना होता है। कंपनी भरा हुआ प्रीमियम लौटाती है, लेकिन उसमें से कवर के दिनों का रिस्क प्रीमियम, स्टाम्प ड्यूटी और मेडिकल जाँच पर हुआ खर्च अगर हुआ हो तो काट लिया जाता है।
केयर प्लस एक शुद्ध टर्म प्लान है, इसलिए कुछ चीज़ें इसमें नहीं हैं, और खरीदने से पहले इन्हें जान लेना अच्छा है:
मैच्योरिटी या सर्वाइवल बेनिफिट नहीं: टर्म पूरा होने पर पैसा वापस नहीं आता।
सरेंडर वैल्यू और पेड-अप बेनिफिट नहीं।
पॉलिसी के ऊपर लोन नहीं मिलता।
अलग से राइडर का विकल्प नहीं है। एक्सीडेंट वाली सुविधा अलग राइडर के बजाय विकल्प 2 (एक्स्ट्रा लाइफ़ कवर) के रूप में आती है।
यानी अगर आप क्रिटिकल इलनेस जैसा कवर चाहते हैं, तो वह इस प्लान के अंदर नहीं मिलेगा।
आत्महत्या: अगर पॉलिसी शुरू होने या रिवाइव होने के 12 महीने के अंदर बीमित आत्महत्या करता है (चाहे वह मानसिक रूप से स्वस्थ हो या न हो), तो नॉमिनी को भरे गए कुल प्रीमियम का 80% या पॉलिसी कैंसिलेशन वैल्यू, इनमें से जो ज़्यादा हो, मिलता है (पॉलिसी चालू होनी चाहिए)। पूरी सम एश्योर्ड नहीं मिलती।
एक्सीडेंटल बेनिफिट में न मिलने वाली वजहें: आत्महत्या या खुद को पहुँचाई चोट; युद्ध, आतंकवाद, दंगे और विद्रोह; आपराधिक गतिविधि या कानून तोड़ने के इरादे से किया गया काम; शराब, सॉल्वेंट या नशे का सेवन (डॉक्टर की पर्ची के बिना); हवाई सफ़र, सिवाय किराए के यात्री के रूप में; पेशेवर खेल या जोखिम भरे शौक (जैसे पैराग्लाइडिंग, स्काईडाइविंग, पहाड़ की चढ़ाई, सेल्फ़ी से हुई दुर्घटना); और पॉलिसी लेते समय मौजूद पहले से चली आ रही बीमारी (48 महीने के भीतर का इलाज या डायग्नोसिस, जिसे कंपनी ने खुद स्वीकार न किया हो)। एक्सीडेंट वाला लाभ तभी मिलता है जब मृत्यु दुर्घटना के 180 दिन के अंदर हो।
एक और कानूनी बात पॉलिसी जारी होने या रिवाइव होने के 3 साल बाद कंपनी किसी भी आधार पर क्लेम को चुनौती नहीं दे सकती। इस दौरान धोखाधड़ी साबित होने पर पॉलिसी को चुनौती दी जा सकती है। इसलिए फ़ॉर्म भरते समय उम्र, आय, काम, धूम्रपान और सेहत की सारी जानकारी सच-सच भरें।
आम तौर पर आपको भरा हुआ आवेदन फॉर्म, पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण, बैंक खाते की जानकारी और हाल की फ़ोटो देनी पड़ती है। कवर बड़ा हो या उम्र ज़्यादा, तो आय का प्रमाण और मेडिकल जाँच भी माँगी जा सकती है। अंतिम सूची हमेशा कंपनी या अपने एडवाइज़र से कन्फ़र्म कर लें।
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest Sum Assured(SA) offered by Policybazaar’s insurer partners offering term insurance plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI.
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
+On the basis of your profile
+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 410/month (Rs.14/day) is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age rounded off to nearest 10
+Rs. 245 is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 8/day is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 15/day is starting price for a 75 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 504/month is starting price for a 1.5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 494/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 636/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 918/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,286/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 453/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs.582/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 786/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,374/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,592/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 525/month is the starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 68 years of age.
+Rs. 668/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 25 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 45 years of age.
+Rs. 1,200/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 35 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 55 years of age.
+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Female, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 577/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Male, self employed, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
*The full refund of premium is available on availing the one-time option of refund of premium. Total premium paid for policy (paid for add-ons) will be the special exit value, payable on availing the one-time option of refund of premium if you wish to completely exit the policy.
+Rs. ₹361/month is the starting price for a ₹1 crore loan cover with an 8% interest rate for an 18-year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, loan tenure up to 20 years, rounded off to the nearest 10
Prices offered by the insurer are as per the approved insurance plans | #All savings and online discounts are provided by insurers as per IRDAI approved insurance plans | Standard Terms and Conditions Apply | **Tax Benefits are subject to changes in tax laws.| Policybazaar Insurance Brokers Private Limited
We will respond in the first instance within 30 minutes of the customers contacting us. 30-minute claim support service is for the purpose of giving reasonable assistance to the policyholder in pursuance of the claim. Settlement of claim (including cashless claim) is the responsibility of the insurer as per policy terms and conditions. The 30-minute claim support is subject to our operations not being impacted by a system failure or force majeure event or for reasons beyond our control. For further details, 24x7 Claims Support Helpline can be reached out at 1800-258-5881
For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure carefully before concluding a sale
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited | CIN: U74999HR2014PTC053454 | Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurgaon, Haryana – 122001 | Registration No. 742, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers. Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved
˜ Policybazaar Promise reflects the guarantee offered by insurers. Price assurance is based on certifications shared by insurers with us.