आमतौर पर अधिकतम बैंक सावधि जमा को तोड़ने की अनुमति देते है, हालांकि ऐसा करने पर बैंक द्वारा जुर्माना लगाया जाता है। इसी जुर्माने के बाद मिलने वाली राशि का अनुमान लगाने के लिए FD समय से पहले निकासी कैलकुलेटर का उपयोग किया जाता है। कैलकुलेटर निवेश अवधि, निवेश राशि, ब्याज दर और जुर्माना दर के आधार पर गणना करता है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
एफडी तोडना आपने इन शब्दों कभी न कभी को सुना होगा। जब किसी एफडी को उसकी मूल परिपक्वता अवधि से पहले तोडा, मतलब बंद किया जाता है, उसे समयपूर्व निकासी कहते है। जब निवेशकों को पैसो की अत्यंत आवश्यकता पडती है, तो वे एफडी तोड़ देते हैं।
आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) और समयपूर्व निकासी (Premature Withdrawal) दो प्रकार की निकासी होती है। भारत में कुछ बैंक आंशिक निकासी की सुविधा प्रदान करते है, जिसका मतलब है कि, बिना FD तोडे कुछ पैसे प्राप्त किए जा सकते है। वही समय से पहले निकासी का मतलब है, कि एफडी को तोडना पूर्ण रूप से उसे बंद करा देना। ऐसा करने पर बैंक द्वारा जुर्माना लगाया जाता है। इस जुर्माने को एफडी ब्याज दर से काट लिया जाता है।
सावधि जमा समयपूर्व निकासी कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जो जुर्माने का बाद मिलने वाली राशी का अनुमान लगाने में सहायता करता है। कैलकुलेटर यह गणना अवधि और सावधि जमा राशि के आधार पर करता है। जुर्माना आमतौर पर मूल ब्याज़ दर से काटा जाता है। समयपूर्व निकासी करने पर जो राशि प्राप्त होती है, उसमे से पहले ही जुर्माना काट लिया गया होता है।
सावधि जमा की समय से पहले निकासी करने पर जुर्माना लगाया जाता है, यह जुर्माना FD राशि के आधार पर तय किया जाता है, जिसकी मुख्य जानकारी निम्नलिखित है:
0.50% या 1% जुर्माना लगने का मतलब यह है कि, जो शुरुआत में सावधि जमा के लिए ब्याज़ दर तय की गई होगी, यह जुर्माने के तौर पर लगी ब्याज़ दर उस मूल ब्याज़ दर में से काट ली जाएगी।
जब आप एफडी से समय से पहले निकलते है, तो आपको बैंक में एक सावधि जमा निकासी अनुरोध पत्र देना होता है। इसके बाद ही समय से पहले निकासी मंजूर की जाती है।
5 लाख तक की FD पर 0.50% जुर्माना लगता है, और 5 लाख से अधिक की सावधि जमा पर 1% जुर्माना लगाया जाता है।
मान लीजिए आपने 2 लाख रुपए की सावधि जमा 2 वर्ष की अवधि और 7% ब्याज दर पर करी। अब यदि आप इसे 1 वर्ष पहले ही तोड़ देते हैं, तो बैंक उस समय के 1 वर्ष की ब्याज दर (6.5%) को आधार बनाएगा और उस पर 0.50% का जुर्माना लगेगा और मूल ब्याज़ दर में से यह 0.50 काट लिया जाएगा। । ऐसी स्थिति में आपको सिर्फ 6% ब्याज ही मिलेगा।
सावधि जमा समयपूर्व निकासी कैलकुलेटर जुर्माने के बाद मिलने वाली राशि की गणना करने में सहायता करता है। FD समयपूर्व निकासी कैलकुलेटर यह गणना अवधि और FD राशि के आधार पर यह गणना करता है। इस जुर्माने को जो प्रमख बैंको द्वारा FD ब्याज दरे दी जाती है, उसमे से काटा जाता है। यह कैलकुलेटर गणना का आसान बनाता है, यदि यह सारी गणना खुद करी जाती है, तो इसे काफी समय लग सकता है।