एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान के तहत यदि समय से पहले सावधि जमा को बंद कराया जाता है, तो इसपर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 0.50% - 1.00% का जुर्माना लगाया जाता है। इसी जुर्माने को समझने और जुर्माने के बाद मिलने वाली राशि की गणना करने के लिए FD समय से पहले निकासी जुर्माना कैलकुलेटर SBI बनाया गया है। सावधि जमा समय से पहले निकासी जुर्माना कैलकुलेटर निवेश अवधि, राशि और ब्याज दर के आधार पर गणना करता है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
समयपूर्व निकासी जिसे FD तोडना भी कहते है, जब किसी एफडी को उसकी मूल परिपक्वता अवधि से पहले बंद किया जाता है, उसे समयपूर्व निकासी कहते है। एसबीआई सावधि जमा योजना में समय से पहले निकासी करने की अनुमति तो देता है, लेकिन यदि कोई ग्राहक ऐसा करता है तो, SBI द्वारा उस पर कुछ साधारण जुर्माना लगाया जाता है। यह जुर्माना इस बात को दर्शाता है, कि एसबीआई सावधि जमा समयपूर्व निकासी का समर्थन नहीं करता है।
FD समय से पहले निकासी जुर्माना कैलकुलेटर SBI गणना कर यह दर्शाता है कि, जो ब्याज़ दर जुर्माने के रूप में मूल एसबीआई सावधि जमा ब्याज दर काटी जाएगी, उसके बाद निवेशक को कितनी राशि मिलेगी। FD समय से पहले निकासी जुर्माना कैलकुलेटर यह गणना सावधि जमा राशि, अवधि और ब्याज़ दर के आधार पर करता है। यह एक ऑनलाइन कैलकुलेटर है, जिसके उपयोग से जुर्माने के बाद मिलने वाली राशि का स्पष्ट रूप से अनुमान लगाया जा सकता है।
SBI FD की समय से पहले निकासी करने पर जुर्माना लगाता है, यह जुर्माना FD राशि के आधार पर तय किया जाता है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:
0.50% या 1% जुर्माना लगने का मतलब यह है कि, जो आपकी सावधि जमा के लिए ब्याज़ दर तय की गई होगी, यह जुर्माना उस ब्याज़ दर में से काट लिया जाएगा। समयपूर्व निकासी करने पर निवेशक को जो राशि मिलेगी वह जुर्माना काटने के बाद मिलेगी।
लोग यह भी पढ़ते है: एसबीआई वरिष्ठ नागरिक एफडी
5 लाख तक की FD पर 0.50% जुर्माना लगता है, वही 5 लाख से अधिक की FD पर 1% जुर्माना लगाया जाता है।
यह 0.50 या 1% आपकी सावधि जमा की मूल ब्याज़ दर से काटी जाएगी।
यदि आप SBI FD में 1 लाख रुपए को 2 वर्षो के लिए 7% ब्याज़ दर पर निवेश करते है, लेकिन परिपक्वता से 1 वर्ष पहले ही निकासी करते है, जब 1 वर्ष के लिए ब्याज़ दर 6.5 है, ऐसे में SBI द्वारा 0.50% की पेनल्टी लगाई जाएगी।
ऐसी स्थिति में आपको 7% ब्याज़ दर ना मिलकर केवल 6.50 - 0.50 = 6% ब्याज़ दर के अनुसार ही रिटर्न मिलेगा।
SBI FD समयपूर्व निकासी जुर्माना कैलकुलेटर कई प्रकार से आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है:
भारतीय स्टेट बैंक सावधि जमा में समय से पहले निकासी करने पर जुर्माना लगाता है, यह जुर्माना 0.50% से 1% तक होता है, जिसे निकासी के समय FD की मूल ब्याज़ दर से काटा जाता है। SBI FD समयपूर्व निकासी जुर्माना कैलकुलेटर जुर्माने के बाद मिलने वाली राशि की गणना करने में मदद करता है।