एसआईपी (SIP) प्लान के लाभ
₹1000 जितनी कम राशि से एसआईपी शुरू करें
कोई छुपा हुआ शुल्क नहीं
₹46,800 तक की टैक्स बचतधारा 80C के तहत^
जीरो LTCG टैक्स¶
अनुशासित और चिंता मुक्त निवेश
2026 में 30 साल के लिए बेस्ट एसआईपी प्लान
यहां लंबी अवधि के लिए बेस्ट एसआईपी प्लान की सूची दी गई है:
-
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड - ग्रोथ
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड ग्रोथ एक ओपन-एंडेड इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जिसका उद्देश्य लंबी अवधि में उच्च लाभ बनाना है। यह फंड मुख्य रूप से मिड कैप कंपनियों में निवेश करता है। इस फंड का जोखिम स्तर बहुत अधिक है। अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव को समझते है, तो आप इस फंड का चयन कर सकते है।
-
क्वांट ELSS टैक्स सेवर फंड ग्रोथ
क्वांट ELSS टैक्स सेवर फंड ग्रोथ, लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि का लक्ष्य रखता है, साथ ही टैक्स बचत के लिए लोकप्रिय है। यह एक ओपन एंडेड इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जो करीब 80% इक्विटी में निवेश करता है।
-
इन्वेस्को इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ग्रोथ
इन्वेस्को इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड ग्रोथ एक इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी क्षेत्रों में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है।
-
कोटक इन्फ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमिक रिफॉर्म फंड स्टैंडर्ड फंड ग्रोथ
कोटक इन्फ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमिक रिफॉर्म फंड स्टैंडर्ड फंड ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड है, जिसका उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है। यह फंड मुख्य रूप से बुनियदी ढांचे और आर्थिक सुधारों से संबंधित कंपनी में निवेश करता है। यह फंड अधिक जोखिम की श्रेणी में आता है।
-
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी बेस्ड म्यूचुअल फंड है। यह फंड ऐसी स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करता है, जिनसे भविष्य में लाभ की उम्मीद की जा सकती है। यह फंड उच्च जोखिम के साथ आता है। लेकिन अगर आप शेयर बाजार की समझ रखते है, तो यह फंड आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
टाटा स्मॉल कैप फंड रेगुलर ग्रोथ
टाटा स्मॉल कैप फंड रेगुलर ग्रोथ मुख्य रूप से स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश करता है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में आपके निवेश को बढ़ाना है। स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड होने के कारण यह फंड उच्च जोखिम की श्रेणी में आता है।
-
JM फ्लेक्सी कैप फंड ग्रोथ
जेएम फ्लेक्सी कैप फंड ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड है, जिसका उद्देश्य लंबी अवधि में आपके पैसें को बढ़ाना है। अगर आप लंबे समय तक निवेशित रहना चाहते है, तो यह फंड आपको अच्छा रिटर्न प्रदान कर सकता है।
-
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड ग्रोथ
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड ग्रोथ, ओपन एंडेड इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड है। इसका उद्देश्य लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि करना है। यह फंड कॉन्ट्रा रणनीति पर काम करता है। यह एक लोकप्रिय म्यूचुअल फंड है, यदि आप लंबी अवधि के लिए निवेशित रहना चाहते है, तो यह विकल्प उपयुक्त साबित हो सकता है।
-
HDFC फोकस्ड फंड रेगुलर ग्रोथ
एचडीएफसी फोकस्ड फंड रेगुलर ग्रोथ एक ओपन एंडेड इक्विटी फंड है, जो लार्ज, मिड और स्मॉल कैप में निवेश करता है। इस फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में अनुशासित रूप से आपके पैसे को बढ़ाना है।
-
बंधन ELSS टैक्स सेवर फंड रेगुलर ग्रोथ
बंधन ELSS टैक्स सेवर फंड रेगुलर ग्रोथ एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड है, जिसका उद्देश्य लंबी अवधि में उच्च लाभ बनाना है। यह फंड आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर लाभ भी प्रदान करता है। यह फंड 3 साल की लॉक इन अवधि के साथ आता है।
- Insurance Companies
- Mutual Funds
|
Returns |
| Fund Name |
5 Years |
7 Years |
10 Years |
| SBI Life |
9.06% |
10.7% |
|
| HDFC Life |
15.27% |
- |
|
| Axis Max Life |
18.36% |
20.46% |
|
| ICICI Prudential Life |
15.25% |
- |
|
| Tata AIA Life |
21% |
19.99% |
|
| Bajaj Life |
12.56% |
12.4% |
|
| Birla Sun Life |
14.55% |
14.32% |
|
| PNB MetLife |
12.86% |
15.35% |
|
| Canara HSBC Life |
8.79% |
9.24% |
|
| Star Union Dai-ichi Life |
13.31% |
- |
|
Fund rating powered by
Last updated: Feb 2026
30 साल के एसआईपी निवेश के क्या लाभ है?
30 साल तक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करने के निम्नलिखित लाभ है:
- छोटे निवेश से बड़ी रकम - 30 साल का समय एक लंबा समय होता है, ऐसे मे नियमित तौर पर छोटी-छोटी बचत करके आप बड़ा फंड बना सकते है।
- कंपाउंडिंग का लाभ - आप जितना अधिक समय तक निवेशित रहेंगे, चक्रवृद्धि ब्याज की सहायता से उतना ही अधिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
- बाजार को समझना - यदि आप निवेश में नए है, तो शुरूआती दौर में बाजार के उतार - चढ़ाव को समझ सकते है। इससे बाद में बेहतर निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।
- रिटायरमेंट प्लानिंग में सहायक - यदि आपका निवेश लक्ष्य रिटायरमेंट प्लानिंग करना है, तो आपके लिए 30 साल की एसआईपी एक बड़ा फंड बना सकती है। इससे आप रिटायरमेंट के बाद आर्थिक तौर पर सुरक्षित रहेंगे।
- जोखिम प्रबंधन - म्यूचुअल फंड निवेश जोखिमों के अधीन होता है। लेकिन लंबे समय तक निवेशित रह कर आप इस जोखिम को कुछ हद तक कम कर सकते है।
सिप कैलकुलेटर क्या है?
सिप कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण है, जिसकी सहायता से आप 30 साल की एसआईपी की मैच्योरिटी पर मिलने वाले लाभ का अनुमान लगा सकते है। यह कैलकुलेटर अनुमानित ब्याज दर, निवेश राशि और निवेश अवधि के आधार पर गणना करता है।
चलिए इसे उदाहरण की सहायता से समझते है:
रमेश की वर्तमान आयु 30 साल है, वह अपनी रिटायरमेंट को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने के लिए 30 साल की एसआईपी करने का निर्णय लेता है। इसके लिए वह हर माह 5,000 रुपए, 14% अनुमानित ब्याज दर के आधार पर निवेश करेगा। जब वह यह विवरण सिप कैलकुलेटर में दर्ज करेगा तो परिणाम आएगा:
- कुल निवेश राशि 30 साल में - 18 लाख
- प्राप्त ब्याज - 2.12 करोड
- मैच्योरिटी राशि - 2.30 करोड
SIP Calculator
Monthly Investment
₹22.4 L
Top Funds with High Returns (Past 7 Years)
12.42%
Equity Pension
16.68%
Global Blue Chip Anchor Strategy
18.31%
High Growth Fund
18.03%
US Growth Fund
22%
Multi Cap Fund
14.09%
Accelerator Mid-Cap Fund II
15.47%
Multiplier
14.04%
Frontline Equity Fund
14.7%
Virtue II
10.58%
Equity II Fund
13.59%
US Equity Fund
14.89%
Growth Opportunities Plus Fund
11.47%
Equity Top 250 Fund
12.46%
Future Opportunity Fund
11.34%
Pension Dynamic Equity Fund
13.81%
Accelerator Fund
निष्कर्ष
30 साल की एसआईपी एक लंबे समय का निवेश माना जाता है। इस अवधि में कंपाउंडिंग का अच्छा लाभ प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप किसी वित्तीय लक्ष्य के लिए नियमित रूप से छोटी-छोटी राशि निवेश करना चाहते है, तो 30 साल की एसआईपी एक अच्छा निवेश विकल्प साबित हो सकती है।