Summarize with :
  • ChatGPT
  • Claude
  • Perplexity

बजाज लाइफ ई-टच II टर्म प्लान

बजाज लाइफ ई-टच II आपके न रहने पर परिवार का खर्चा, लोन की EMI और बच्चों की पढ़ाई जैसे खर्चों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। ये बजाज लाइफ इंश्योरेंस का ऑनलाइन टर्म प्लान है, जिसमें लाइफ कवर के साथ प्रीमियम होलीडे, ऑटो कवर कंटिन्यूएंस और लाइफ स्टेज अपग्रेड जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

Read more
53 साझेदार इंश्योरेंस साझेदार
15.8 Crore पंजीकृत ग्राहक
7.16 Crore बेची गई पॉलिसियाँ
we are rated ++ rating
₹1 करोड़ का जीवन बीमा ₹478/month+से शुरू
Lowest Price Guarantee ˜
अभी अपना प्रीमियम जांचें
Please wait. We Are Processing..
Term Insurance
By continuing you agree to receive assistance and agree to our Privacy Policy , Terms of use & +Disclaimer
×

इस पेज पर हम बजाज लाइफ ई-टच II के फायदे, तीनों वेरिएंट का फर्क, एलिजिबिलिटी, प्रीमियम का अंदाज़ा, डिस्काउंट, राइडर्स और एक्सकल्यूजन , सब कुछ आम बोलचाल की भाषा में समझाएंगे, ताकि खरीदने से पहले कोई उलझन न बचे।

one crore term plan
plus

Term Plans

₹1
Crore

Life Cover

@ Starting from ₹ 13/day+

₹50
LAKH

Life Cover

@ Starting from ₹ 8/day+

₹75
LAKH

Life Cover

@ Starting from ₹ 12/day+

बजाज लाइफ ई-टच II टर्म प्लान क्या है?

बजाज लाइफ ई-टच II एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल टर्म इंश्योरेंस प्लान है। सीधी भाषा में कहें तो इसका पैसा शेयर बाज़ार से नहीं जुड़ा होता और ये सिर्फ़ रिस्क कवर के लिए है। पॉलिसी चलते हुए आपकी मौत हो जाए, तो आपके नॉमिनी को पहले से तय रकम मिलती है। कंपनी का पुराना नाम बजाज लाइफ आलियांज इंश्योरेंस था, अब ये बजाज लाइफ इंश्योरेंस के नाम से जानी जाती है।

ये प्लान ऑनलाइन खरीदा जाता है। कम से कम 50 लाख रुपये का सम एश्योर्ड लेना पड़ता है और ऊपर की कोई तय सीमा नहीं है, वो कंपनी की अंडरराइटिंग पॉलिसी पर निर्भर करती है। सम एश्योर्ड 1 लाख रुपय के गुणकों में चुना जाता है।

one crore term plan

Secure Your Family Future Today

₹1 CRORE

Term Plan Starting @

Get an online discount of upto 15%#

Compare 40+ plans from 15 Insurers

+Standard T&C Applied

बजाज लाइफ ई-टच II के 3 वेरिएंट: लाइफ शील्ड, लाइफ शील्ड प्लस और लाइफ शील्ड ROP

बजाज लाइफ ई-टच II टर्म प्लान तीन वेरिएंट में आता है। बेसिक सुरक्षा तीनों में एक जैसी है, फर्क आगे के फायदों में है।

फीचर Life Shield Life Shield Plus Life Shield ROP
डेथ बेनिफिट हां हां हां
टर्मिनल इलनेस बेनिफिट हां हां हां
ATPD / टर्मिनल इलनेस पर प्रीमियम माफी हां हां हां
एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट नहीं हां नहीं
मैच्योरिटी पर प्रीमियम वापसी नहीं नहीं हां
लाइफ स्टेज अपग्रेड हां हां नहीं
अर्ली एग्जिट वैल्यू हां हां नहीं
प्रीमियम होलीडे हां हां हां
ऑटो कवर कंटिन्यूएंस हां हां हां

लाइफ शील्ड शुद्ध टर्म कवर है और सबसे सस्ता पड़ता है। लाइफ शील्ड प्लस में वही सब कुछ मिलता है, ऊपर से एक्सीडेंट में मौत होने पर एक अलग रकम भी। लाइफ शील्ड ROP में पॉलिसी पूरी करके ज़िंदा रहने पर चुकाए हुए प्रीमियम लौटते हैं, लेकिन इसकी कीमत भी बढ़ जाती है।

कितना फर्क पड़ता है, इसका अंदाज़ा बजाज की अपनी इलस्ट्रेशन से आप लगा सकते है। 25 साल का नॉन-स्मोकर पुरुष, 1 करोड़ का कवर, 30 साल का पॉलिसी टर्म और 30 साल का प्रीमियम पेमेंट टर्म। इसमें Life शील्ड का सालाना प्रीमियम 6,211रुपये, लाइफ शील्ड प्लस का 9,327 रुपये और लाइफ शील्ड ROP का 12,276 रुपये बताया गया है। यानी ROP वेरिएंट लगभग दोगुना महंगा है। एक बात और याद रखिए, पॉलिसी शुरू होने के बाद वेरिएंट बदला नहीं जा सकता, इसलिए खरीदते वक्त ही सोच-समझकर चुनें।

बजाज लाइफ ई-टच टर्म प्लान की विशेषताएं क्या है?

  • पॉलिसी टर्म में मौत या टर्मिनल इलनेस का पता चलने पर परिवार को आर्थिक सहारा मिलता है।

  • आपके पास डेथ बेनिफिट को एकमुश्त, महीने की इनकम या दोनों के मिक्स रुप में लेने का ऑप्शन होता है ।

  • लाइफ शील्ड ROP में पॉलिसी के अंत में चुकाए गए प्रीमियम वापस प्राप्त करने का विकल्प होता है।

  • लाइफ शील्ड प्लस में एक्सीडेंटल डेथ पर एक्स्ट्रा रकम नाॅमिनी को मिलती है।

  • प्रीमियम होलीडे बेनिफिट के तहत यह आपको 1, 2 या 3 पॉलिसी साल तक प्रीमियम भरना रोकने की सुविधा देती है।

  • ऑटो कवर कंटिन्यूएंस के अंतर्गत आपके पास 12 महीने तक प्रीमियम टालने की छूट होती है वो भी कवर चालू रहते हुए ।

  • इसके अंतर्गत आपको अर्ली एग्जिट वैल्यू और लाइफ स्टेज अपग्रेड का विकल्प प्राप्त होता है।

  • ज़रूरत के हिसाब से राइडर्स और मुफ्त हेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज़ भी आपको मिलती है।

Life Insurer Details

बजाज ई-टच II पात्रता क्या है : उम्र, सम एश्योर्ड और पॉलिसी टर्म

बजाज ई टच II टर्म इंश्योरेंस एलिजिबिलिटी जानने के लिए नीचे की टेबल देखिए। सारी उम्र पिछले जन्मदिन के हिसाब से गिनी जाती है।

पैरामीटर लाइफ शील्ड लाइफ शील्ड प्लस लाइफ शील्ड ROP
न्यूनतम प्रवेश आयु 18 साल 18 साल 18 साल ( भुगतान 60 में 25 साल)
अधिकतम प्रवेश आयु 65 साल (भुगतान 60 में 55 साल) 65 साल (भुगतान 60 में 55 साल) 65 साल (भुगतान 60 में 55 साल)
कवर की अधिकतम उम्र 99 साल 99 साल (ADB कवर 85 साल तक) 85 साल
पॉलिसी टर्म 99 साल की उम्र तक का कवर 99 साल की उम्र तक का कवर 10 से 50 साल
प्रीमियम पेमेंट टर्म लिमिटेड पे लिमिटेड पे लिमिटेड पे या पॉलिसी टर्म के बराबर
न्यूनतम सम एश्योर्ड 50 लाख रुपये 50 लाख रुपये 50 लाख रुपये
अधिकतम सम एश्योर्ड कोई तय सीमा नहीं (अंडरराइटिंग पर निर्भर) कोई तय सीमा नहीं (अंडरराइटिंग पर निर्भर) कोई तय सीमा नहीं (अंडरराइटिंग पर निर्भर)
प्रीमियम भरने का तरीका सालाना, छमाही, तिमाही, मासिक सालाना, छमाही, तिमाही, मासिक सालाना, छमाही, तिमाही, मासिक

ध्यान दें - लाइफ शील्ड ROP में अगर लिमिटेड प्रीमियम चुना है, तो पॉलिसी टर्म प्रीमियम पेमेंट टर्म से कम से कम 5 साल ज़्यादा होना चाहिए। छमाही, तिमाही और मासिक प्रीमियम सिर्फ़ ऑटो-डेबिट के ज़रिए भरे जा सकते हैं। और महिलाओं के लिए प्रीमियम रेट तीन साल कम उम्र मानकर तय किए जाते हैं, इसीलिए उन्हें आम तौर पर कम प्रीमियम देना पड़ता है।

बजाज लाइफ ई-टच के फायदे क्या है?

मृत्यु लाभ

पॉलिसी टर्म में आपकी मौत हो जाए तो नॉमिनी को डेथ बेनिफिट मिलता है। अगर आपने पहले टर्मिनल इलनेस का क्लेम ले लिया है, तो डेथ बेनिफिट में से वो रकम घटाकर बाकी पैसा दिया जाता है।

टर्मिनल इलनेस बेनिफिट

अगर पॉलिसी टर्म में आपको ऐसी बीमारी निकलती है जिसे डॉक्टर टर्मिनल मानें , तो ये बेनिफिट मिलता है। ये कोई एक्स्ट्रा पैसा नहीं है, बल्कि डेथ बेनिफिट का एडवांस पेमेंट है। हिसाब सीधा है:

  • सम एश्योर्ड 2 करोड़ रुपये या उससे कम है, तो पूरा सम एश्योर्ड एक साथ मिल जाता है और पॉलिसी खत्म हो जाती है।

  • सम एश्योर्ड 2 करोड़ रुपये से ज़्यादा है, तो 2 करोड़ रुपये तुरंत मिलते हैं। बाकी रकम के लिए पॉलिसी चलती रहती है, आगे के प्रीमियम माफ हो जाते हैं और बची हुई रकम नॉमिनी को डेथ बेनिफिट के रूप में मिलती है।

आकस्मिक मृत्यु

ये फायदा सिर्फ़ लाइफ शील्ड प्लस में है। एक्सीडेंट से मौत होने पर नॉमिनी को बेस डेथ बेनिफिट के ऊपर ADB सम एश्योर्ड भी मिलता है। ऐक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट की रकम बेस सम एश्योर्ड का 10 से 100 प्रतिशत तक चुनी जा सकती है, न्यूनतम 5 लाख रुपये और अधिकतम 2 करोड़ रुपये । मिसाल के तौर पर, बेस कवर 1 करोड़ रुपये है और ADB भी 1 करोड़ रुपये, तो एक्सीडेंटल मौत पर परिवार को कुल 2 करोड़ रुपये मिलेंगे। ये कवर 85 साल की उम्र तक चलता है और रकम हमेशा एकमुश्त दी जाती है।

टर्मिनल इलनेस पर प्रीमियम माफी

अगर एक्सीडेंट की वजह से आप पूरी तरह और हमेशा के लिए अपंग हो जाते हैं , या टर्मिनल इलनेस निकलती है, तो आगे के सारे प्रीमियम माफ हो जाते हैं और पॉलिसी पूरे फायदों के साथ चलती रहती है। तीनों वेरिएंट में ये सुविधा है। लाइफ शील्ड ROP में ATPD के बाद भी मैच्योरिटी बेनिफिट पूरा मिलता है।

मैच्योरिटी बेनिफिट

लाइफ शील्ड और लाइप शील्ड प्लस में मैच्योरिटी पर कुछ नहीं मिलता। लाइफ शील्ड ROP में अगर आप पॉलिसी टर्म पूरा होने तक ज़िंदा रहते हैं और सारे प्रीमियम भरे हैं, तो चुकाए गए बेस प्रीमियम एकमुश्त लौटा दिए जाते हैं। अगर बीच में टर्मिनल इलनेस का क्लेम हो चुका है, तो मैच्योरिटी रकम उसी हिसाब से घट जाती है।

फॉर्मूला है - [1 − (टर्मिनल इलनेस पर दिया गया सम एश्योर्ड ÷ पूरा सम एश्योर्ड)] × कुल चुकाया प्रीमियम।

चाहें तो ये रकम एक साथ लेने की जगह 5 सालाना किस्तों में भी ले सकते हैं। हर किस्त (मैच्योरिटी रकम ÷ 5) से 20 प्रतिशत बढ़ाकर दी जाती है, और पहली किस्त मैच्योरिटी की तारीख से शुरू होती है।

डेथ बेनिफिट पेआउट ऑप्शन: परिवार को पैसा कैसे मिले?

पॉलिसी शुरू करते वक्त आप तय कर सकते हैं कि नॉमिनी को पैसा किस शक्ल में मिले। इसके लिए आपके पास तीन विकल्प हैं:

  • 100 प्रतिशत एकमुश्त - पूरी रकम एक बार में।

  • कॉम्बिनेशन - 10 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक एकमुश्त, बाकी मंथली इनकम के रूप में।

  • 100 प्रतिशत मंथली इनकम: 5, 10, 20, 30 या 40 साल में किस्तों में। पहली किस्त बीमित व्यक्ति की मौत की तारीख से बनती है।

किस्तें शुरू होने के बाद भी नॉमिनी के पास गुंजाइश रहती है। वो बची हुई सारी किस्तों को एक साथ ले सकता है, जिसकी वैल्यू 5 प्रतिशत के डिस्काउंट रेट पर निकाली जाती है। ध्यान रहे कि टर्मिनल इलनेस बेनिफिट, ADB और लाइफ स्टेज अपग्रेड से बढ़ी हुई रकम हमेशा एकमुश्त ही मिलती है।

प्रीमियम होलीडे: प्रीमियम भरना रोकें, कवर चालू रखें

जिनकी कमाई महीने-दर-महीने ऊपर-नीचे होती रहती है, उनके लिए बजाज लाइफ ई-टच II का प्रीमियम होलीडे काफी काम की चीज़ है। इसमें आप 1, 2 या 3 पॉलिसी साल तक प्रीमियम भरना रोक सकते हैं और लाइफ कवर पूरा चालू रहता है। इसके निम्नलिखित नियम है :

  • ये विकल्प पॉलिसी लेते समय ही चुनना पड़ता है और बाद में बदला नहीं जा सकता। प्रीमियम भी इसी चुनाव के हिसाब से शुरू से तय होता है।

  • पॉलिसी टर्म और प्रीमियम पेमेंट टर्म, दोनों कम से कम 20 साल के होने चाहिए।

  • पहली छुट्टी 5 पूरे पॉलिसी साल के बाद मिलती है, बशर्ते अब तक के सारे प्रीमियम समय पर भरे हों।

  • हर छुट्टी 12 पॉलिसी महीने की होती है, और दो छुट्टियों के बीच 5 पॉलिसी साल का फासला रखना पड़ता है।

  • छुट्टी के बारे में कंपनी को पहले बताना ज़रूरी है (पॉलिसी डॉक्यूमेंट में 30 दिन पहले बताने की शर्त है)। बिना बताए प्रीमियम छोड़ा तो पॉलिसी लैप्स या पेड-अप हो सकती है।

  • छोड़े गए प्रीमियम "कुल चुकाए गए प्रीमियम" में नहीं गिने जाते।

  • अगर चुनी हुई छुट्टियां टर्म के आखिर तक इस्तेमाल नहीं हुईं, तो कंपनी उतने ही प्रीमियम माफ कर देती है।

  • यदि आपने प्रीमियम होलीडे का विकल्प चुना है तो लाइफ स्टेज अपग्रेड नहीं मिलता है।

आटो कवर कंटिन्यूएंस - 12 महीने तक प्रीमियम टालने की छूट

कभी-कभी हाथ तंग हो जाता है और प्रीमियम की तारीख निकल जाती है। आटो कवर कंडिन्यूएंस बेनिफिट में आप 12 महीने तक प्रीमियम टाल सकते हैं, बिना एक्स्ट्रा प्रीमियम और बिना ब्याज के, और बेस प्लान व राइडर्स का पूरा कवर चलता रहता है। इस दौरान अगर क्लेम आता है, तो बिना भरे प्रीमियम क्लेम की रकम में से काट लिए जाते हैं।

ये सुविधा 3 पूरे पॉलिसी साल होने और सारे प्रीमियम भरे होने पर ही मिलती है। इसे कई बार लिया जा सकता है, पर दो बार के बीच 5 साल का अंतर चाहिए। कंपनी को प्रीमियम की तारीख से 30 दिन पहले बताना होता है। प्रीमियम पेमेंट टर्म के आखिरी साल में ये उपलब्ध नहीं है। पीरियड खत्म होने पर टाला हुआ प्रीमियम और अगला ड्यू प्रीमियम, दोनों ग्रेस पीरियड खत्म होने तक भरने होते हैं, वरना पॉलिसी लैप्स या पेड-अप हो जाती है।

लाइफ स्टेज अपग्रेड: शादी, बच्चे और होम लोन पर कवर बढ़ाएं

जिंदगी के साथ ज़िम्मेदारियां बढ़ती हैं, तो कवर भी बढ़ना चाहिए। लाइफ स्टेज अपग्रेड सिर्फ लाइफ शील्ड और लाइफ शील्ड प्लस में मिलता है और 45 साल की उम्र से पहले इस्तेमाल करना होता है। इसे पॉलिसी लेते समय ही चुनना पड़ता है।

लाइफ इवेंट सम एश्योर्ड में बढ़ोतरी ज्यादा से ज्यादा
शादी बेस सम एश्योर्ड का 50% ₹50 लाख
पहले बच्चे का जन्म या गोद लेना 25% ₹25 लाख
दूसरे बच्चे का जन्म या गोद लेना 25% ₹25 लाख
होम लोन 25% ₹50 लाख
बच्चों के लिए एजुकेशन लोन 25% ₹25 लाख

कुल बढ़ोतरी मूल सम एश्योर्ड के 100 प्रतिशत से ज़्यादा नहीं हो सकती, और एक बार बढ़ाया हुआ कवर घटाया नहीं जा सकता। बढ़े हुए कवर का एक्स्ट्रा प्रीमियम लगता है और कंपनी जो कागज़ात मांगे, वो देने पड़ते हैं। एक बात और अगर आपने लाइफ स्टेज अपग्रेड ले लिया, तो अर्ली एक्जिट वैल्यू का फायदा नहीं मिलता है।

Early Exit Value: 60 की उम्र के बाद भरे हुए प्रीमियम वापस

ये फीचर लाइफ शील्ड और लाइफ शील्ड प्लस में है, लाइफ शील्ड ROP में नहीं। मतलब ये कि जब आपकी ज़िम्मेदारियां पूरी हो जाएं और कवर की ज़रूरत न रहे, तब आप पॉलिसी से बाहर निकलकर अपने चुकाए हुए प्रीमियम वापस ले सकते हैं। शर्तें ये हैं:

  • 25 पूरे पॉलिसी साल हो चुके हों और आपकी उम्र कम से कम 60 साल हो।

  • पॉलिसी चालू हो और सारे प्रीमियम भरे हों।

  • पॉलिसी के आखिरी 5 सालों में ये विकल्प नहीं लिया जा सकता।

  • लाइफ स्टेज अपग्रेड का सम एश्योर्ड न लिया गया हो।

वापसी में बेस पॉलिसी के कुल चुकाए प्रीमियम (टैक्स छोड़कर) और अंडरराइटिंग एक्स्ट्रा प्रीमियम, अगर लगा हो, शामिल होते हैं। रकम मिलते ही पॉलिसी खत्म हो जाती है।

बजाज लाइफ ई-टच II के राइडर्स: कवर को और मज़बूत बनाएं

मामूली एक्स्ट्रा प्रीमियम देकर आप बेस प्लान के साथ ये राइडर्स जोड़ सकते हैं:

  • बजाज लाइफ न्यू क्रिटिकल इलनेस बेनिफिट राइडर

  • बजाज लाइफ ऐक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर II (सिर्फ चुनिंदा वेरिएंट के साथ)

  • बजाज लाइप ऐक्सीडेंटल स्थायी या आंशिक राइडर II

  • बजाज लाइफ फैमिली प्रोटेक्ट राइडर

  • बजाज लाइफ केयर प्लस राइडर, जिसमें सालाना वॉलेट, डॉक्टर टेली-कंसल्टेशन, डाइट-न्यूट्रिशन और साइकोलॉजिस्ट कंसल्टेशन जैसे हेल्थ और वेलनेस फायदे आते हैं

राइडर की शर्तें, लिमिट और वेटिंग पीरियड हर राइडर के अपने डॉक्यूमेंट में लिखे होते हैं, इसलिए जोड़ने से पहले उन्हें पढ़ लें।

फ्री हेल्थ मैनेजमेंट सर्विस में क्या-क्या मिलता है?

बजाज लाइफ ई-टच II के साथ बिना अलग पैसे के हेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज़ भी मिलती हैं, और पुरुष व महिला पॉलिसीधारकों के लिए सुविधाएं थोड़ी अलग हैं। पुरुषों के लिए हर महीने 3 डॉक्टर इंस्टा-कंसल्टेशन, 1 डाइट और न्यूट्रिशन कंसल्टेशन, 1 साइकोलॉजिस्ट कंसल्टेशन, और दवाओं व लैब टेस्ट पर 10 प्रतिशत नेटवर्क डिस्काउंट। महिलाओं के लिए यही सब, साथ में साल में एक कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ चेक-अप (कैंसर स्क्रीनिंग, डायबिटीज़, थायरॉइड, लिपिड प्रोफाइल जैसे टेस्ट), साल में एक OPD कंसल्टेशन और प्रेग्नेंसी में 2,000 रुपये का OPD वॉलेट।

बजाज ने अपने औसत रेट और अनुमानित इस्तेमाल के आधार पर इन सुविधाओं की सालाना वैल्यू पुरुषों के लिए करीब 31,000 रुपये और महिलाओं के लिए करीब 36,500 रुपये आंकी है। ये आंकड़ा कंपनी का अपना अनुमान है, कोई तय कैश बेनिफिट नहीं। कंपनी सर्विस प्रोवाइडर बदलने या सेवाएं बंद करने का हक रखती है।

बजाज लाइफ ई-टच II का प्रीमियम कितना पड़ता है?

प्रीमियम किसी एक नंबर पर तय नहीं होता। इसमें आपकी उम्र, जेंडर, स्मोकिंग स्टेटस, वेरिएंट, सम एश्योर्ड, पॉलिसी टर्म, प्रीमियम पेमेंट टर्म और अंडरराइटिंग का असर पड़ता है।

उदाहरण के लिए 25 साल के नॉन-स्मोकर पुरुष के लिए ₹1 करोड़ के कवर (30 साल का टर्म, 40% एकमुश्त और 60% मंथली इनकम पेआउट) का सालाना प्रीमियम ऐसे बताया गया है:

वेरिएंट मंथली मोड सालाना प्रीमियम
Life Shield ₹543 ₹6,211
Life Shield Plus (ADB ₹50 लाख) ₹816 ₹9,327
Life Shield ROP ₹1,010 ₹12,276

कंपनी इसे ₹1 करोड़ के कवर के लिए करीब 14 रुपये रोज़ का खर्च बताती है। ये सिर्फ एक उदाहरण है, आपका असली प्रीमियम प्रोफाइल पर निर्भर करेगा, इसलिए बजाज लाइफ के प्रीमियम कैलकुलेटर पर अपनी डिटेल डालकर देख लें।

ग्रेस पीरियड, फ्री लुक, सरेंडर, पेड-अप और रिवाइवल के नियम

  • ग्रेस पीरियड: प्रीमियम की तारीख चूकने पर सालाना, छमाही और तिमाही प्रीमियम के लिए 30 दिन और मंथली के लिए 15 दिन।

  • फ्री लुक पीरियड: पॉलिसी डॉक्यूमेंट मिलने के बाद 30 दिन। शर्तें पसंद न आएं तो पॉलिसी लौटा सकते हैं, हालांकि कुछ चार्ज कट सकता है।

  • प्रीमियम न भरने पर: लाइफ शील्ड और लाइफ शील्ड प्लस में ग्रेस पीरियड के बाद पॉलिसी लैप्स हो जाती है और कोई पेड-अप वैल्यू नहीं मिलती। लाइफ शील्ड ROP में एक साल पूरा होने से पहले यही होता है। एक साल पूरा होने के बाद पॉलिसी अपने आप पेड-अप हो जाती है और उस सूरत में डेथ बेनिफिट चुकाए गए कुल प्रीमियम के 105% से कम नहीं होता।

  • सरेंडर वैल्यू (ROP वेरिएंट): पूरे 1 साल बाद स्पेशल सरेंडर वैल्यू और पूरे 2 साल बाद गारंटीड सरेंडर वैल्यू मिलती है। दोनों में जो ज़्यादा हो, वो दी जाती है, पर चुकाए गए कुल प्रीमियम के 100% तक ही।

  • रिवाइवल: पहले न भरे गए प्रीमियम से 5 साल के अंदर, बकाया प्रीमियम पर टैक्स और ब्याज चुकाकर लैप्स या पेड-अप पॉलिसी दोबारा शुरू कराई जा सकती है। मेडिकल चेक-अप और अंडरराइटिंग की शर्तें लग सकती हैं, और मंज़ूरी देना या न देना कंपनी के हाथ में है।

किन हालात में क्लेम नहीं मिलता?

  • सुसाइड: पॉलिसी शुरू होने या रिवाइवल की तारीख (जो बाद की हो) से 12 महीने के अंदर आत्महत्या होने पर पूरा डेथ बेनिफिट नहीं मिलता। उस स्थिति में नॉमिनी को पॉलिसी की शर्तों के हिसाब से सीमित रकम दी जाती है।

  • एक्सीडेंटल डेथ और ATPD के मामले में: अपराध की नीयत से कानून तोड़ने, शराब या बिना डॉक्टर की सलाह के नशीली दवाओं के असर, खुद को पहुंचाई चोट, खतरनाक खेल और रेसिंग, शेड्यूल्ड कमर्शियल एयरलाइन में किराया देने वाले यात्री के अलावा किसी भी तरह की हवाई उड़ान, युद्ध-दंगे-विद्रोह, डॉक्टरी सलाह की अनदेखी और परमाणु संदूषण जैसी वजहों से हुई मौत या विकलांगता पर ये फायदे नहीं मिलते। हर शर्त पॉलिसी डॉक्यूमेंट में देखें।

अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न -

  • प्रश्न - सबसे अच्छा टर्म प्लान कौन सा है?

    उत्तर - 2026 में भारत के सबसे बेहतरीन टर्म इंश्योरेंस प्लान में Axis Max Life Smart Term Plan Plus, HDFC Life Click2Protect Supreme Plus और ICICI Life iProtect Smart Plus सबसे प्रमुख एवं शीर्ष रेटिंग वाले विकल्प हैं।
  • प्रश्न - क्या लाइफ शील्ड ROP में सारा पैसा वापस मिलता है?

    उत्तर - इसमें चुकाए गए बेस प्रीमियम वापस मिलते हैं, टैक्स और अंडरराइटिंग एक्स्ट्रा प्रीमियम छोड़कर। टर्मिनल इलनेस का क्लेम पहले हो चुका हो तो रकम उसी अनुपात में घट जाती है।
  • प्रश्न - टर्मिनल इलनेस बेनिफिट अलग से मिलता है या डेथ बेनिफिट का हिस्सा है?

    उत्तर - ये डेथ बेनिफिट का ही एडवांस पेमेंट है, अलग से मिलने वाली एक्स्ट्रा रकम नहीं। 2 करोड़ रुपये तक के सम एश्योर्ड पर पूरी रकम मिलती है और पॉलिसी खत्म हो जाती है। उससे ज़्यादा हो तो 2 करोड़ रुपये मिलते हैं और बाकी रकम पर पॉलिसी चलती रहती है।
  • प्रश्न - Early Exit Value कब मिलता है?

    उत्तर - 25 पॉलिसी साल पूरे होने और 60 साल की उम्र के बाद, लाइफ शील्ड और लाइफ शील्ड प्लस में। पॉलिसी के आखिरी 5 साल में नहीं।
  • प्रश्न - बजाजा ई-टच टर्म इंश्योरेंस के लिए कम से कम और ज़्यादा से ज़्यादा उम्र क्या है

    उत्तर - एंट्री उम्र 18 से 65 साल है। भुगतान विकल्प 60 तक के ऑप्शन में अधिकतम एंट्री उम्र 55 साल है, और लाइफ शील्ड ROP के भुगतान विकल्प 60 तक के विकल्प में न्यूनतम उम्र 25 साल है।
Premium By Age

Did you Find the Content Helpful?

If yes, Please rate us.

content-usefull

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest Sum Assured(SA) offered by Policybazaar’s insurer partners offering term insurance plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI.

Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in

+On the basis of your profile

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 410/month (Rs.14/day) is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age rounded off to nearest 10

+Rs. 245 is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 8/day is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 15/day is starting price for a 75 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 504/month is starting price for a 1.5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 494/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 636/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 918/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,286/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 453/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs.582/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 786/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,374/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,592/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 525/month is the starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 68 years of age.

+Rs. 668/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 25 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 45 years of age.

+Rs. 1,200/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 35 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 55 years of age.

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Female, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 577/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Male, self employed, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

*The full refund of premium is available on availing the one-time option of refund of premium. Total premium paid for policy (paid for add-ons) will be the special exit value, payable on availing the one-time option of refund of premium if you wish to completely exit the policy.

+Rs. ₹361/month is the starting price for a ₹1 crore loan cover with an 8% interest rate for an 18-year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, loan tenure up to 20 years, rounded off to the nearest 10

Prices offered by the insurer are as per the approved insurance plans | #All savings and online discounts are provided by insurers as per IRDAI approved insurance plans | Standard Terms and Conditions Apply | **Tax Benefits are subject to changes in tax laws.| Policybazaar Insurance Brokers Private Limited

We will respond in the first instance within 30 minutes of the customers contacting us. 30-minute claim support service is for the purpose of giving reasonable assistance to the policyholder in pursuance of the claim. Settlement of claim (including cashless claim) is the responsibility of the insurer as per policy terms and conditions. The 30-minute claim support is subject to our operations not being impacted by a system failure or force majeure event or for reasons beyond our control. For further details, 24x7 Claims Support Helpline can be reached out at 1800-258-5881

For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure carefully before concluding a sale

Policybazaar Insurance Brokers Private Limited | CIN: U74999HR2014PTC053454 | Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurgaon, Haryana – 122001 | Registration No. 742, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers. Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.

© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved

˜ Policybazaar Promise reflects the guarantee offered by insurers. Price assurance is based on certifications shared by insurers with us.



Choose Term Insurance Plan as per you need

Plans starting from @ ₹473/Month*
Term Insurance
1 Crore Term Insurance
Term Insurance
2 Crore Term Insurance
Term Insurance
4 Crore Term Insurance
Term Insurance
5 Crore Term Insurance
Term Insurance
6 Crore Term Insurance
Term Insurance
7 Crore Term Insurance
Term Insurance
7.5 Crore Term Insurance
Term Insurance
8 Crore Term Insurance
Term Insurance
9 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Crore Term Insurance
Term Insurance
20 Crore Term Insurance
Term Insurance
25 Crore Term Insurance
Term Insurance
30 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Lakh Term Insurance
Term Insurance
60 Lakh Term Insurance

Term Insurance Articles

  • Recent Article
  • Popular Articles
29 Oct 2026

डिजिट ग्लो प्लस टर्म इंश्योरेंस...

डिजिट ग्लो प्लस टर्म इंश्योरेंस, डिजिट लाइफ इंश्योरेंस का प्योर रिस्क प्लान है। यह

Read more
29 Oct 2026

पीएनबी मेटलाइफ मेरा टर्म प्लान...

पीएनबी मेटलाइफ मेरा टर्म प्लान प्लस उन लोगों के लिए है जो चाहते हैं कि उनके न रहने पर भी घर की

Read more
29 Oct 2026

अवीवा सिग्नेचर 3D टर्म प्लान...

अवीवा सिग्नेचर 3D टर्म प्लान प्लैटिनम तकनीकी भाषा में एक नाॅन लिंक्ड, नाॅन पार्टिसिपेटिंग

Read more
21 Oct 2026

बजाज लाइफ टर्म इंश्योरेंस...

बजाज लाइफ इंश्योरेंस ग्राहकों को अपनी पॉलिसियों तक आसानी से पहुंचने और उन्हें प्रबंधित

Read more
01 Oct 2026

जेनेराली सेंट्रल टर्म इंश्योरेंस...

जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस एक जानी-मानी बीमा कंपनी है। पहले लोग इसे फ्यूचर जेनेराली

Read more

2 करोड़ टर्म इंश्योरेंस...

2 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस लेना मतलब अपने परिवार को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना। अगर पॉलिसी

Read more

What Is Term Insurance In Hindi

टर्म लाइफ इंश्योरेंस ऐसा जीवन बीमा है जिसमें थोड़ा-सा प्रीमियम देते हैं और उसके बदले बड़ा

Read more

जीवन बीमा प्रीमियम...

जीवन बीमा कैलकुलेटर एक मुफ्त आनॅलाइन उपकरण है जिसका प्रयोग बीमाधारक द्वारा अपनी उम्र, आय और

Read more

1 करोड़ के एसबीआई टर्म इंश्योरेंस के बारे में आपको जो कुछ पता होना...

एसबीआई 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान 2026 कम भुगतान के साथ आपको ज्यादा समय के लिए कवरेज देता है ।

Read more

55 वर्ष के लिए टर्म...

उम्र के आखिरी दौर में हर कोई शांति से जीना चाहता है। लोग अपनी जिंदगी भर की कमाई के दम पर आगे का

Read more
Get Call Back Now
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL