Summarize with :
  • ChatGPT
  • Claude
  • Perplexity

अवीवा सिग्नेचर 3D टर्म प्लान प्लैटिनम

अवीवा सिग्नेचर 3D टर्म प्लान प्लैटिनम तकनीकी भाषा में एक नाॅन लिंक्ड, नाॅन पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत शुद्ध रिस्क लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। सीधी बात यह एक शुद्ध टर्म प्लान है। इसमें न निवेश का हिस्सा है, न बोनस, सिर्फ़ जान के जोखिम का कवर है। इस लेख में हम दोनों ऑप्शन, पात्रता की शर्तें, प्रीमियम के सैंपल रेट, राइडर्स, प्रीमियम होलीडे, स्मार्ट एक्जिट वैल्यू और पॉलिसी की बारीक शर्तें एक-एक करके समझेंगे, ताकि खरीदने से पहले आपके पास पूरी जानकारी हो।

Read more
53 साझेदार इंश्योरेंस साझेदार
15.8 Crore पंजीकृत ग्राहक
7.16 Crore बेची गई पॉलिसियाँ
we are rated ++ rating
₹1 करोड़ का जीवन बीमा ₹478/month+से शुरू
Lowest Price Guarantee ˜
अभी अपना प्रीमियम जांचें
Please wait. We Are Processing..
Term Insurance
By continuing you agree to receive assistance and agree to our Privacy Policy , Terms of use & +Disclaimer
×

अवीवा सिग्नेचर 3D टर्म प्लान प्लैटिनम क्या है और किसके काम का है?

अवीवा सिग्नेचर 3D टर्म प्लान प्लैटिनम अवीवा लाइफ इंश्योरेंस का टर्म प्लान है, जिसे पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर, तीनों खरीद सकते हैं। पॉलिसी टर्म के अंदर बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाए, तो नॉमिनी को क्लेम की रकम मिलती है। अगर आप पूरी पॉलिसी अवधि निकाल लेते हैं, तो आम टर्म प्लान की तरह यहाँ भी मैच्योरिटी पर कुछ नहीं मिलता।

यह प्लान खासतौर पर इन लोगों के लिए ठीक बैठता है:

  • जिनके ऊपर परिवार की आर्थिक ज़िम्मेदारी है और जो कम से कम 25 लाख रुपये का कवर लेना चाहते हैं।

  • जिन्होंने होम लोन, कार लोन या कोई और बड़ा कर्ज़ लिया है और चाहते हैं कि उनके बाद परिवार पर वह बोझ न आए।

  • महिलाएँ और तंबाकू का सेवन न करने वाले लोगों को प्रीमियम में खास रेट प्राप्त होता है।

  • जो चाहते हैं कि कभी पैसों की तंगी आए तो प्रीमियम भरने से कुछ समय की छुट्टी मिल सके।

one crore term plan
plus

Term Plans

₹1
Crore

Life Cover

@ Starting from ₹ 13/day+

₹50
LAKH

Life Cover

@ Starting from ₹ 8/day+

₹75
LAKH

Life Cover

@ Starting from ₹ 12/day+

अवीवा सिग्नेचर 3D टर्म प्लान प्लैटिनम की मुख्य खूबियाँ क्या है?

  • दो कवर ऑप्शन: लाइफ प्रोटेक्ट और क्रेडिट प्रोटेक्ट। आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से एक चुनते हैं।

  • सम एश्योर्ड का तरीका: लाइफ प्रोटेक्ट में कवर पूरी अवधि में एक जैसा रहता है, जबकि क्रेडिट प्रोटेक्ट में हर साल घटता जाता है।

  • प्रीमियम होलीडे: पैसों की दिक्कत के दौर में प्रीमियम भरना 12 महीने तक टाला जा सकता है ।

  • स्मार्ट एक्जिट वैल्यू: लाइफ प्रोटेक्ट में एक तय उम्र के बाद आप पॉलिसी बंद करके अब तक भरे प्रीमियम के बराबर रकम वापस ले सकते हैं।

  • 80 साल की उम्र तक कवर: लाइफ प्रोटेक्ट में अधिकतम मैच्योरिटी उम्र 80 साल है।

  • ऑप्शनल राइडर्स: एक्सीडेंट, क्रिटिकल इलनेस और कैंसर-कार्डियो जैसे राइडर्स जोड़कर कवर बढ़ाया जा सकता है सिर्फ़ लाइफ प्रोटेक्ट वाले प्लान में।

  • MWP एक्ट के तहत पॉलिसी: आप चाहें तो पॉलिसी मैरिड वुमैन प्रोपर्टी एक्ट के तहत ले सकते हैं, ताकि बीमा की रकम पर कोई और गलत दावा न कर सके।

  • खास प्रीमियम रेट: महिलाओं और नॉन-टोबैको यूज़र्स के लिए।

  • प्रीमियम भरने के पाँच तरीके: एकमुश्त, सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक।

one crore term plan

Secure Your Family Future Today

₹1 CRORE

Term Plan Starting @

Get an online discount of upto 15%#

Compare 40+ plans from 15 Insurers

+Standard T&C Applied

लाइफ प्रोटेक्ट और क्रेडिट प्रोटेक्ट में असली फर्क क्या है?

दोनों ऑप्शन एक ही प्लान के हैं, पर काम अलग करते हैं। एक नज़र में फर्क:

बात लाइफ प्रोटेक्ट क्रेडिट प्रोटेक्ट
उद्देश्य परिवार के भविष्य के लिए एकमुश्त रकम लोन की बकाया रकम चुकाने में मदद
कवर का स्वरूप पूरी अवधि में एक जैसा हर साल घटता हुआ
मृत्यु पर बेस सम एश्योर्ड उस पॉलिसी साल का सम एट रिस्क
अधिकतम पॉलिसी टर्म 62 साल 30 साल
अधिकतम मैच्योरिटी उम्र 80 साल 70 साल
राइडर्स उपलब्ध उपलब्ध नहीं
प्रीमियम होलीडे/स्मार्ट एग्जिट वैल्यू उपलब्ध उपलब्ध नहीं
मैच्योरिटी पर कुछ नहीं कुछ नहीं

लाइफ प्रोटेक्ट कैसे काम करता है?

Life Protect में आप जो बेस सम एश्योर्ड चुनते हैं, वही पूरे पॉलिसी टर्म में कवर रहता है। बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर यही रकम नॉमिनी को एकमुश्त मिल जाती है और पॉलिसी बंद हो जाती है। उदाहरण के लिए, अगर आपने 1 करोड़ का कवर लिया है और 20वें साल में दुर्भाग्य से मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को 1 करोड़ रुपये मिलेंगे, 20 साल बीत जाने से कवर घटेगा नहीं बशर्ते प्रीमियम समय पर भरे गए हों।

एक और बात रेगुलर या लिमिटेड पे पॉलिसी में न्यूनतम गारंटीड डेथ बेनिफिट सालाना प्रीमियम के 7 गुना से कम नहीं होगा, और यह अब तक भरे कुल प्रीमियम के कम से कम 105 प्रतिशत के नियम के अधीन है।

Life Insurer Details

क्रेडिट प्रोटेक्ट कैसे काम करता है?

Credit Protect असल में घटते कवर वाला टर्म प्लान है, यानी जैसे-जैसे लोन की किस्तें चुकती हैं, वैसे-वैसे डेथ बेनिफिट भी कम होता जाता है। आप अपने लोन के हिसाब से बेस सम एश्योर्ड और पॉलिसी टर्म चुनते हैं। पॉलिसी शुरू होने पर डेथ बेनिफिट बेस सम एश्योर्ड के बराबर होता है।

हर साल का डेथ बेनिफिट "सम एट रिस्क शेड्यूल" से तय होता है, जो पॉलिसी डॉक्यूमेंट में दिया रहता है। यह शेड्यूल 11 प्रतिशत सालाना की तय इफेक्टिव दर पर बराबर सालाना किस्तों के हिसाब से बनता है, चाहे आपका असली लोन किसी भी ब्याज दर पर हो या आपने उसे कैसे भी चुकाया हो। इसका मतलब किसी साल पॉलिसी से मिलने वाली रकम आपके बकाया लोन से थोड़ी ज़्यादा भी हो सकती है और कम भी।

मृत्यु होने पर उस पॉलिसी साल का सम एट रिस्क मिलता है और पॉलिसी खत्म हो जाती है। पॉलिसी टर्म पूरा करके जीवित रहने पर यहाँ भी कोई रकम नहीं मिलती।

अवीवा सिग्नेचर 3D टर्म प्लान प्लैटिनम के लिए पात्रता क्या है?

प्लान खरीदने से पहले सबसे पहले यह देखना होता है कि आप इसकी शर्तों में फिट बैठते हैं या नहीं।

शर्त लाइफ प्रोटेक्ट क्रेडिट प्रोटेक्ट
एंट्री एज 18 से 65 साल 18 से 65 साल
न्यूनतम मैच्योरिटी एज सिंगल प्रीमियम: 23 साल; रेगुलर/लिमिटेड: 28 साल सिंगल प्रीमियम: 23 साल; रेगुलर/लिमिटेड: 28 साल
अधिकतम मैच्योरिटी एज 80 साल 70 साल
बेस सम एश्योर्ड ₹25 लाख से ₹5 करोड़ प्रति व्यक्ति (कंपनी की बोर्ड-अप्रूव्ड अंडरराइटिंग पॉलिसी के अधीन) ₹25 लाख से ₹5 करोड़ प्रति व्यक्ति (उसी शर्त के अधीन)
न्यूनतम पॉलिसी टर्म सिंगल: 5 साल, रेगुलर: 10 साल, लिमिटेड: 10/15/20/25 साल सिंगल, रेगुलर: 10 साल, लिमिटेड: 5/10/15 साल
अधिकतम पॉलिसी टर्म 62 साल 30 साल
प्रीमियम भरने की अवधि रेगुलर: 10 साल; लिमिटेड पे: 5/10/15/20 साल रेगुलर: 10 साल; सिंगल/लिमिटेड पे: 5/10/15 साल
प्रीमियम मोड एकमुश्त, सालाना, छमाही, तिमाही, मासिक एकमुश्त, सालाना, छमाही, तिमाही, मासिक

बेस सम एश्योर्ड कितने-कितने के गुणकों में मिलता है?

कवर की रकम कोई भी आंकड़ा नहीं हो सकती। बेस सम एश्योर्ड एक तय पैटर्न में ही मिलता है:

  • 25 लाख से 40 लाख तक: 1 लाख के गुणकों में।

  • 40 लाख से ऊपर और 75 लाख तक: 5 लाख के गुणकों में।

  • 75 लाख से ऊपर: 25 लाख के गुणकों में।

तो अगर आप 1 करोड़ का कवर चाहते हैं, तो यह आंकड़ा सीधे फिट बैठता है।

कितना कवर और कितना टर्म चुनना ठीक रहेगा?

कवर कितना लें, इसका कोई एक पक्का फ़ॉर्मूला नहीं है, पर एक अनुमान के अनुसार आपका लाइफ कवर आपकी सालाना आमदनी का करीब 20 गुना होना चाहिए। मान लीजिए आपकी सालाना कमाई 8 लाख है, तो इस नियम से 1.6 करोड़ के आसपास का कवर बनता है। इसे शुरुआती अंदाज़ा समझिए। आपके लोन, बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्च के हिसाब से आंकड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।

अवीवा सिग्नेचर 3D टर्म प्लान प्लैटिनम का प्रीमियम कितना आता है?

प्रीमियम की बात करें तो ब्रोशर में लाइफ प्रोटेक्ट के लिए कुछ सैंपल रेट दिए गए हैं। ये रेट एक पुरुष, नॉन-स्मोकर के लिए हैं, जिसकी पॉलिसी टर्म 30 साल है और जो रेगुलर प्रीमियम चुन रहा है। GST इन आंकड़ों में शामिल नहीं है।

उम्र ₹50 लाख का कवर ₹75 लाख का कवर ₹1 करोड़ का कवर
30 साल ₹6,382 ₹9,573 ₹10,631
40 साल ₹13,203 ₹19,805 ₹22,612
50 साल ₹29,781 ₹44,671 ₹51,822

तालिका से एक बात साफ़ दिखती है कि उम्र 30 से 40 होते ही प्रीमियम लगभग दोगुना हो जाता है, और 50 पर पहुँचते-पहुँचते करीब चार-पाँच गुना। इसलिए टर्म इंश्योरेंस जल्दी लेना लगभग हमेशा सस्ता पड़ता है।

याद रखिए, ये सिर्फ़ उदाहरण के रेट हैं। आपका असली प्रीमियम आपकी उम्र, सेहत, धूम्रपान की आदत, पेशे और चुने हुए कवर के हिसाब से अलग निकलेगा। पक्का रेट जानने के लिए अवीवा या किसी अधिकृत प्लेटफ़ॉर्म जैसे पाॅलिसीबाजार पर अपनी डिटेल डालकर कोट निकालिए।

राइडर्स: अवीवा सिग्नेचर 3D टर्म प्लान प्लैटिनम में कवर कैसे बढ़ाएँ?

बेस कवर के ऊपर आप तीन ऑप्शनल राइडर जोड़ सकते हैं। पहली और सबसे ज़रूरी शर्त: ये राइडर सिर्फ़ लाइफ प्रोटेक्ट के साथ मिलते हैं। क्रेडिट प्रोटेक्ट चुना है, तो कोई राइडर नहीं लगेगा।

राइडर राइडर सम एश्योर्ड कवर कब तक
अवीवा ऐक्सीडेंटल कैजुअली नाॅन-लिंक्ड राइडर 5 लाख से 50 लाख बेस प्लान की पूरी पॉलिसी अवधि
अवीवा न्यू क्रिटिकल इलनेस नाॅन-लिंक्ड राइडर (सिर्फ़ एकमुश्त पेआउट) 1 लाख से 20 लाख शुरू के 10 पॉलिसी साल या प्रीमियम भरने की अवधि, जो कम हो
अवीवा कैंसर कार्डियो नाॅन-लिंक्ड राइडर 1 लाख से 20 लाख शुरू के 10 पॉलिसी साल या प्रीमियम भरने की अवधि, जो कम हो

इन राइडर्स के बारे में कुछ बातें ध्यान में रखने लायक हैं। न्यू क्रिटिकल इलनेस और केंसर कार्डियो राइडर एक साथ नहीं लिए जा सकते, आपको इनमें से एक चुनना होगा। राइडर का सम एश्योर्ड बेस सम एश्योर्ड से ज़्यादा नहीं हो सकता, और हर राइडर की ऊपरी सीमा कंपनी की अंडरराइटिंग पॉलिसी पर भी निर्भर है। एक और बारीक बात क्रिटिकल इलनेस और कैंसर-कार्डियो राइडर का कवर सिर्फ़ शुरुआती 10 साल तक चलता है। यानी अगर आपने 30 साल का टर्म लिया है, तो बीमारी का यह अतिरिक्त कवर पूरे 30 साल नहीं मिलेगा।

प्रीमियम होलिडे क्या है?

प्रीमियम होलिडे इस प्लान का वह फ़ीचर है जो नौकरी जाने या कारोबार में मंदी जैसे हालात में काम आ सकता है। यह सिर्फ़ लाइफ प्रोटेक्ट में मिलता है। इसमें आप प्रीमियम भरना अधिकतम 12 महीने के लिए टाल सकते हैं। पर इसकी शर्तें समझ लेना ज़रूरी है:

  • पॉलिसी को शुरू हुए कम से कम 5 साल पूरे होने चाहिए।

  • होलिडे ख़त्म होने पर आपको बीच के सारे बकाया प्रीमियम और उस वक़्त का चालू प्रीमियम, दोनों भरने होंगे।

  • इस ऑप्शन को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए पिछले होलिडे के ख़त्म होने के बाद 5 साल का इंतज़ार करना पड़ेगा। प्रीमियम पेमेंट टर्म के आख़िरी साल में इसे नहीं लिया जा सकता।

  • होलिडे के दौरान अगर बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो क्लेम की रकम में से बकाया प्रीमियम काटकर बाकी रकम क्लेमेंट को दी जाती है।

  • होलिडे ख़त्म होने के बाद प्रीमियम ग्रेस पीरियड के भीतर न भरे गए, तो पॉलिसी पर प्रीमियम डिसकंटिन्यूएंस वाली शर्त लागू होगी।

अवीवा सिग्नेचर 3D टर्म प्लान प्लैटिनम में स्मार्ट एग्जिट वैल्यू क्या है?

टर्म प्लान में आमतौर पर पैसा वापस नहीं आता, पर स्मार्ट एग्जिट वैल्यू इसका एक अपवाद है। यह भी सिर्फ़ लाइफ प्रोटेक्ट में मिलता है। इसमें आप चालू पॉलिसी को बंद करके अब तक भरे कुल प्रीमियम के बराबर रकम पा सकते हैं। "कुल प्रीमियम" में एक्स्ट्रा प्रीमियम, राइडर/ऐड-ऑन का प्रीमियम और टैक्स गिने नहीं जाते।

इसे इस्तेमाल करने की शर्तें कुछ यूँ हैं:

  • पॉलिसी के आख़िरी 5 सालों में यह ऑप्शन नहीं मिलता।

  • लिमिटेड पे पॉलिसी: प्रीमियम पेमेंट टर्म तक सारे देय प्रीमियम भरे हों। बीमित व्यक्ति के 60 साल पूरे होने के बाद से 64 साल तक, सिर्फ़ एक बार।

  • रेगुलर पे पॉलिसी: सिर्फ़ उसी पॉलिसी साल में, जब बीमित व्यक्ति की उम्र 60 साल हो। 61 साल या उससे ऊपर होने पर यह ऑप्शन नहीं मिलेगा।

प्रीमियम पेमेंट टर्म पॉलिसी टर्म कम से कम एंट्री के समय अधिकतम उम्र मैच्योरिटी की उम्र
लिमिटेड पे 5 और 10 साल 30 साल 50 साल 73 से 80 साल
लिमिटेड पे 15 और 20 साल 35 साल 40 साल 74 से 80 साल
रेगुलर पे 45 साल 35 साल 73 से 80 साल

मतलब, अगर आपको आगे चलकर यह फ़ायदा चाहिए, तो प्लान लेते समय ही उम्र और पॉलिसी टर्म इस दायरे में रखने होंगे। बाद में इसे जोड़ा नहीं जा सकता।

प्रीमियम बंद करने या पॉलिसी छोड़ने पर एग्जिट वैल्यू कब और कितनी मिलती है?

एग्जिट वैल्यू उस हालत की बात है जब आप लिमिटेड या सिंगल प्रीमियम पॉलिसी में प्रीमियम पेमेंट टर्म तक सारे देय प्रीमियम भर चुके हैं और अब बची हुई अवधि में पॉलिसी से बाहर निकलना चाहते हैं। रेगुलर प्रीमियम पॉलिसी में कोई एग्जिट वैल्यू नहीं मिलती। फ़ॉर्मूले ये हैं:

  • लाइफ प्रोटेक्ट, लिमिटेड पे: 60% × (एग्ज़िट की तारीख़ तक भरा कुल प्रीमियम × बची हुई पॉलिसी अवधि पूरे महीनों में ÷ मूल पॉलिसी टर्म महीनों में)।

  • क्रेडिट प्रोटेक्ट, लिमिटेड पे: ऊपर वाला ही फ़ॉर्मूला, उसे (एग्ज़िट वाले पॉलिसी साल का Sum at Risk ÷ बेस सम एश्योर्ड) से गुणा करके।

  • क्रेडिट प्रोटेक्ट, सिंगल प्रीमियम: वही ढाँचा, पर 60% की जगह 80%।

ग्रेस पीरियड और लैप्स पॉलिसी का रिवाइवल

प्रीमियम की तारीख़ निकल जाए तो घबराइए मत, ग्रेस पीरियड मिलता है। सालाना, छमाही और तिमाही मोड में यह 30 दिन का है, और मासिक मोड में 15 दिन का। इस दौरान बिना जुर्माने के प्रीमियम भरा जा सकता है और कवर चालू रहता है। अगर इस बीच बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो अगली पॉलिसी एनिवर्सरी तक के बकाया प्रीमियम क्लेम रकम में से काटे जाते हैं।

लैप्स या पेड-अप हुई पॉलिसी को पहले अनपेड प्रीमियम की तारीख़ से 5 साल के भीतर दोबारा चालू कराया जा सकता है। इसके लिए आपको अच्छी सेहत का प्रमाण देना होगा, सारे बकाया प्रीमियम भरने होंगे और उन पर 9% सालाना ब्याज और लागू टैक्स देना होगा। मेडिकल जाँच का खर्च भी आपको उठाना पड़ेगा, और कंपनी चाहे तो अंडरराइटिंग के आधार पर एक्स्ट्रा प्रीमियम लगा सकती है।

फ्री लुक पीरियड: पॉलिसी पसंद न आए तो क्या करें?

पॉलिसी का दस्तावेज़ मिलने की तारीख़ से 30 दिन तक आपके पास उसे परखने का समय रहता है। अगर शर्तें ठीक नहीं लगतीं, तो आप पॉलिसी लौटाकर रद्द करवा सकते हैं और अपनी आपत्ति का कारण लिखकर दे सकते हैं। रिफ़ंड में से आनुपातिक रिस्क प्रीमियम, मेडिकल जाँच का खर्च और स्टांप ड्यूटी काट ली जाती है। यहाँ गिनती दस्तावेज़ मिलने के दिन से शुरू होती है, पॉलिसी लेने के दिन से नहीं।

सुसाइड क्लॉज़ और बाकी ज़रूरी कानूनी बातें

अगर पॉलिसी शुरू होने के 12 महीने के भीतर बीमित व्यक्ति की आत्महत्या से मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को भरे गए कुल प्रीमियम का कम से कम 80% या उस दिन की सरेंडर वैल्यू, जो ज़्यादा हो, मिलती है ।

इंश्योरेंस एक्ट की धारा 45 के हिसाब से पॉलिसी जारी होने, रिस्क शुरू होने, रिवाइवल या राइडर जुड़ने की तारीख़ से 3 साल बीतने के बाद पॉलिसी को किसी भी आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती। इन 3 सालों में धोखाधड़ी या किसी ज़रूरी तथ्य के ग़लत बताए जाने या छिपाए जाने पर बीमा कंपनी सवाल उठा सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • प्रश्न- अवीवा सिग्नेचर 3D टर्म प्लान प्लैटिनम में कौन-से दो ऑप्शन मिलते हैं?

    उत्तर - लाइफ प्रोटेक्ट और क्रेडिट प्रोटेक्ट। पहले में पूरी अवधि में एक जैसा कवर रहता है, दूसरे में कवर हर साल घटता है और यह लोन चुकाने में मदद के लिए बना है।
  • प्रश्न- इस प्लान में कितना न्यूनतम और अधिकतम कवर मिलता है?

    उत्तर - इस प्लान में बेस सम एश्योर्ड 25 लाख से शुरू होता है और प्रति व्यक्ति अधिकतम 5 करोड़ तक जा सकता है, जो कंपनी की अंडरराइटिंग पॉलिसी के अधीन है।
  • प्रश्न- इसे किस उम्र में खरीदा जा सकता है?

    उत्तर - इसमें एंट्री की उम्र 18 से 65 साल है। जिसमें अधिकतम मैच्योरिटी उम्र लाइफ प्रोटेक्ट में 80 साल और क्रेडिट प्रोटेक्ट में 70 साल है।
  • प्रश्न- क्या इसमें राइडर लिए जा सकते हैं?

    उत्तर - हाँ, पर सिर्फ़ लाइफ प्रोटेक्ट के साथ: ऐक्सीडेंटल कैजुएलिटी , न्यू क्रिटीकल इलनेस और कैंसर कार्डियो। न्यू क्रिटीकल इलनेस और कैंसर कार्डियो एक साथ नहीं लिए जा सकते है।
Premium By Age

Did you Find the Content Helpful?

If yes, Please rate us.

content-usefull

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest Sum Assured(SA) offered by Policybazaar’s insurer partners offering term insurance plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI.

Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in

+On the basis of your profile

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 410/month (Rs.14/day) is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age rounded off to nearest 10

+Rs. 245 is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 8/day is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 15/day is starting price for a 75 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 504/month is starting price for a 1.5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 494/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 636/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 918/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,286/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 453/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs.582/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 786/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,374/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,592/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 525/month is the starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 68 years of age.

+Rs. 668/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 25 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 45 years of age.

+Rs. 1,200/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 35 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 55 years of age.

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Female, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 577/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Male, self employed, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

*The full refund of premium is available on availing the one-time option of refund of premium. Total premium paid for policy (paid for add-ons) will be the special exit value, payable on availing the one-time option of refund of premium if you wish to completely exit the policy.

+Rs. ₹361/month is the starting price for a ₹1 crore loan cover with an 8% interest rate for an 18-year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, loan tenure up to 20 years, rounded off to the nearest 10

Prices offered by the insurer are as per the approved insurance plans | #All savings and online discounts are provided by insurers as per IRDAI approved insurance plans | Standard Terms and Conditions Apply | **Tax Benefits are subject to changes in tax laws.| Policybazaar Insurance Brokers Private Limited

We will respond in the first instance within 30 minutes of the customers contacting us. 30-minute claim support service is for the purpose of giving reasonable assistance to the policyholder in pursuance of the claim. Settlement of claim (including cashless claim) is the responsibility of the insurer as per policy terms and conditions. The 30-minute claim support is subject to our operations not being impacted by a system failure or force majeure event or for reasons beyond our control. For further details, 24x7 Claims Support Helpline can be reached out at 1800-258-5881

For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure carefully before concluding a sale

Policybazaar Insurance Brokers Private Limited | CIN: U74999HR2014PTC053454 | Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurgaon, Haryana – 122001 | Registration No. 742, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers. Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.

© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved

˜ Policybazaar Promise reflects the guarantee offered by insurers. Price assurance is based on certifications shared by insurers with us.



Choose Term Insurance Plan as per you need

Plans starting from @ ₹473/Month*
Term Insurance
1 Crore Term Insurance
Term Insurance
2 Crore Term Insurance
Term Insurance
4 Crore Term Insurance
Term Insurance
5 Crore Term Insurance
Term Insurance
6 Crore Term Insurance
Term Insurance
7 Crore Term Insurance
Term Insurance
7.5 Crore Term Insurance
Term Insurance
8 Crore Term Insurance
Term Insurance
9 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Crore Term Insurance
Term Insurance
20 Crore Term Insurance
Term Insurance
25 Crore Term Insurance
Term Insurance
30 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Lakh Term Insurance
Term Insurance
60 Lakh Term Insurance

Term Insurance Articles

  • Recent Article
  • Popular Articles
29 Oct 2026

डिजिट ग्लो प्लस टर्म इंश्योरेंस...

डिजिट ग्लो प्लस टर्म इंश्योरेंस, डिजिट लाइफ इंश्योरेंस का प्योर रिस्क प्लान है। यह

Read more
29 Oct 2026

बजाज लाइफ ई-टच II टर्म...

बजाज लाइफ ई-टच II आपके न रहने पर परिवार का खर्चा, लोन की EMI और बच्चों की पढ़ाई जैसे खर्चों को पूरा

Read more
29 Oct 2026

पीएनबी मेटलाइफ मेरा टर्म प्लान...

पीएनबी मेटलाइफ मेरा टर्म प्लान प्लस उन लोगों के लिए है जो चाहते हैं कि उनके न रहने पर भी घर की

Read more
21 Oct 2026

बजाज लाइफ टर्म इंश्योरेंस...

बजाज लाइफ इंश्योरेंस ग्राहकों को अपनी पॉलिसियों तक आसानी से पहुंचने और उन्हें प्रबंधित

Read more
01 Oct 2026

जेनेराली सेंट्रल टर्म इंश्योरेंस...

जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस एक जानी-मानी बीमा कंपनी है। पहले लोग इसे फ्यूचर जेनेराली

Read more

2 करोड़ टर्म इंश्योरेंस...

2 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस लेना मतलब अपने परिवार को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना। अगर पॉलिसी

Read more

What Is Term Insurance In Hindi

टर्म लाइफ इंश्योरेंस ऐसा जीवन बीमा है जिसमें थोड़ा-सा प्रीमियम देते हैं और उसके बदले बड़ा

Read more

जीवन बीमा प्रीमियम...

जीवन बीमा कैलकुलेटर एक मुफ्त आनॅलाइन उपकरण है जिसका प्रयोग बीमाधारक द्वारा अपनी उम्र, आय और

Read more

1 करोड़ के एसबीआई टर्म इंश्योरेंस के बारे में आपको जो कुछ पता होना...

एसबीआई 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान 2026 कम भुगतान के साथ आपको ज्यादा समय के लिए कवरेज देता है ।

Read more

55 वर्ष के लिए टर्म...

उम्र के आखिरी दौर में हर कोई शांति से जीना चाहता है। लोग अपनी जिंदगी भर की कमाई के दम पर आगे का

Read more
Get Call Back Now
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL