Term Plans
ICICI लाइफ इंश्योरेंस भारत की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में से एक है, जो लोगों को उनके परिवार की वित्तीय सुरक्षा और भविष्य के लक्ष्यों के लिए कई तरह की बीमा योजनाएं प्रदान करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में टर्म इंश्योरेंस, ULIP, सेविंग प्लान, पेंशन प्लान और चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान शामिल हैं। इन योजनाओं के जरिए आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार जीवन बीमा कवर चुन सकते हैं। इस पेज पर ICICI लाइफ इंश्योरेंस के विभिन्न प्लान, उनकी विशेषताएं, क्लेम सेटलमेंट रेशियो, प्रीमियम और ऑनलाइन पॉलिसी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानें।
प्लान को खरीदने की सलाह नहीं है। प्लान लेने से पहले उसका ब्रोशर और पाॅलिसी दस्तावेज़ जरूर पढ़ें।
ICICI लाइफ इंश्योरेंस भारत की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में से एक है, जो लोगों की वित्तीय जरूरतों और भविष्य के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए कई तरह की बीमा योजनाएं प्रदान करती है। कंपनी टर्म इंश्योरेंस, बचत योजनाएं, ULIP, रिटायरमेंट प्लान और चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान जैसे विकल्प उपलब्ध कराती है। इन योजनाओं की मदद से आप अपने परिवार को वित्तीय सुरक्षा दे सकते हैं और लंबे समय के लक्ष्यों के लिए बचत भी कर सकते हैं।
ICICI लाइफ इंश्योरेंस को पहले ICICI Prudential Life Insurance Company Limited के नाम से जाना जाता था। कंपनी ने वर्ष 2000 में अपना परिचालन शुरू किया था और अब इसका नाम ICICI Life Insurance Limited है। कंपनी की योजनाएं अलग-अलग उम्र, आय और वित्तीय लक्ष्यों वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई हैं।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Life Insurance in Hindi) खोजने वाले ज़्यादातर लोग तीन चीज़ें जानना चाहते हैं:
कंपनी भरोसेमंद है या नहीं
कौन-सा प्लान किसके लिए ठीक है
क्लेम आसानी से मिलेगा या नहीं
इन तीनों के जवाब आगे विस्तार से हैं।
कंपनी IRDAI (भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण) के नियमों के तहत काम करती है। यह शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध भी है। NSE और BSE पर सूचीबद्ध होने वाली यह पहली जीवन बीमा कंपनी थी।
कंपनी की जीवन बीमा श्रेणियाँ:
टर्म इंश्योरेंस: कम प्रीमियम में ज़्यादा लाइफ कवर
यूलिप (ULIP): बीमा के साथ बाज़ार से जुड़ा निवेश
पेंशन और रिटायरमेंट प्लान: रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी
चाइल्ड प्लान: बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के लिए
पारंपरिक बचत और मनी-बैक प्लान: गारंटीड रिटर्न वाली योजनाएँ
ग्रुप इंश्योरेंस: कंपनियों और संगठनों के कर्मचारियों के लिए
Term Plans
किसी भी बीमा कंपनी को परखने के लिए कुछ आँकड़े ज़रूर देखने चाहिए। नीचे आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस डिटेल्स इन हिंदी खोजने वालों के लिए कंपनी की मुख्य जानकारी है।
| पैरामीटर | विवरण |
| दावा निपटान अनुपात (सीएसआर) | 99.35 (Q1- वित्त वर्ष 2026) |
| सॉल्वेंसी अनुपात | 227.3% (31 मार्च 2026), जबकि IRDAI की न्यूनतम सीमा 150 प्रतिशत है |
| प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) | ₹ 3.14 लाख करोड़ (31 मार्च, 2026 तक) |
| भुगतान किए गए लाभ | ₹ 40,006 करोड़ (31 मार्च, 2026 तक) |
| मान्यताएँ और उपलब्धियाँ |
|
ICICI लाइफ इंश्योरेंस को चुनने की कुछ ठोस वजहें बताई जाती हैं। हर वजह के साथ यह भी सोचिए कि आपके काम की कितनी है।
एक ही जगह कई तरह के प्लान
एक ही कंपनी में आपको अलग-अलग ज़रूरतों के हिसाब से प्लान मिल जाते हैं:
टर्म इंश्योरेंस: कम प्रीमियम में ज़्यादा कवर
रिटायरमेंट प्लान: बुढ़ापे में पक्की आमदनी के विकल्प
सेविंग्स प्लान: बीमा के साथ-साथ पैसा भी जोड़ते चलिए
चाइल्ड एजुकेशन प्लान: बच्चे की आगे की पढ़ाई का इंतज़ाम पहले से
यूलिप: पैसा बढ़ाने का मौका और जीवन सुरक्षा, दोनों एक साथ
बिना झंझट की सर्विस
प्रीमियम भरना, टैक्स सर्टिफिकेट निकालना और पॉलिसी डॉक्यूमेंट डाउनलोड करना, सब ऑनलाइन हो जाता है।
यूलिप लेने वाले ग्राहक ऑनलाइन टॉप-अप कर सकते हैं, फंड बदल सकते हैं और यूनिट की कीमत भी देख सकते हैं।
PAN, संपर्क जानकारी और नॉमिनी की डिटेल बदलने की सुविधा भी ऑनलाइन मिलती है।
जब ज़रूरत पड़े, मदद मिले
सर्विस से जुड़े सवालों के लिए कंपनी की हेल्पलाइन सोमवार से शनिवार, सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चालू रहती है। क्लेम के लिए अलग से 24x7 क्लेम केयर की सुविधा बताई गई है। सारे नंबर आगे दिए गए हैं।
भरोसा और पारदर्शिताकंपनी IRDAI के पास रजिस्टर्ड है और उसी के नियमों के हिसाब से काम करती है।
एक ज़रूरी सलाह: अगर आप टर्म इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम का अंदाज़ा लगाना चाहते हैं, तो पहले टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर पर अपनी उम्र, आमदनी और कवर डालकर देख लें। इससे बजट तय करना आसान हो जाता है।
Secure Your Family Future Today
₹1 CRORE
Term Plan Starting @
Get an online discount of upto 15%#
Compare 40+ plans from 15 Insurers
ICICI प्रूडेंशइयल टर्म प्लान इन हिंदी समझने से पहले यह जान लें कि टर्म प्लान क्या करता है।
टर्म इंश्योरेंस में आप तय अवधि के लिए कवर लेते हैं। इस दौरान अगर आपकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाए, तो आपके नॉमिनी को मृत्यु लाभ मिलता है। परिवार इस रकम से घर चला सकता है और कर्ज़ चुका सकता है। साधारण टर्म प्लान में पॉलिसी पूरी होने तक आप ज़िंदा रहें तो कोई रकम वापस नहीं मिलती। कुछ प्लान प्रीमियम वापसी का विकल्प देते हैं। वे इसके लिए ज़्यादा प्रीमियम लेते हैं।
| योजना का नाम | प्रवेश आयु | अधिकतम परिपक्वता आयु | पॉलिसी अवधि |
| ICICI प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लस (New) | 18 - 65 वर्ष | 99 वर्ष | 5 - 99 वर्ष |
| ICICI प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट (महिलाओं के लिए) | 18 - 65 वर्ष | 90 वर्ष | 5 -85 वर्ष |
| ICICI प्रू आई प्रोटेक्ट सुपर | 18 - 55 वर्ष | 85 वर्ष | 20-85 वर्ष |
| ICICI प्रू आई प्रोटेक्ट केयर | 18 - 65 वर्ष | 85 वर्ष | 5 - 60 वर्ष |
| ICICI प्रू आई प्रोटेक्ट एन गेन | 18-55 वर्ष | 85 वर्ष | 30-40 वर्ष |
| ICICI प्रू आई प्रोटेक्ट स्मार्ट रिटर्न ऑफ प्रीमियम | 18 - 55 वर्ष | 85 वर्ष | 20-40 वर्ष |
(उम्र और अवधि के ये आँकड़े प्लान के संस्करण और विकल्प के हिसाब से बदल सकते हैं। खरीदने से पहले ताज़ा ब्रोशर ज़रूर देखें।)
ICICI प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट इन हिंदी खोजने वाले ज़्यादातर लोग इसी प्लान के बारे में पढ़ना चाहते हैं। यह एक व्यापक टर्म प्लान है। इसमें लाइफ कवर के साथ गंभीर बीमारी और आकस्मिक मृत्यु जैसे अतिरिक्त विकल्प जुड़ सकते हैं।
ICICI प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लस (New) कि मुख्य विशेषताएं:
मृत्यु लाभ एकमुश्त (लंपसम) लिया जा सकता है।
ऑनलाइन खरीदने पर 5% तक की छूट मिलती है।
पात्र वेतनभोगी ग्राहकों को पहले साल के प्रीमियम पर 15% तक की छूट बताई गई है।
60 गंभीर बीमारियों और आकस्मिक मृत्यु का कवर वैकल्पिक है।
प्रीमियम और क्लेम पर कर लाभ लागू हो सकता है।
ICICI प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लान महिलाओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें लाइफ कवर के साथ महिलाओं से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कवर और परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा मिलती है।
ICICI प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट की मुख्य विशेषताएं:
किफ़ायती प्रीमियम में ऊँचा कवर
महिलाओं के लाइफ कवर पर 15% तक की विशेष छूट
ऑनलाइन खरीदने पर 5% तक की छूट
पात्र वेतनभोगी ग्राहकों को पहले साल के प्रीमियम पर 15% तक की छूट
60 गंभीर बीमारियों का वैकल्पिक कवर
प्रीमियम और क्लेम पर कर लाभ लागू
यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बताया जाता है जो लंबी अवधि का ऊँचा कवर चाहते हैं। इसकी आयु और अवधि की सीमाएँ ऊपर की तालिका में हैं। इसके फीचर कंपनी की वेबसाइट पर अलग-अलग विकल्पों के साथ दिए गए हैं। खरीदने से पहले इसके विकल्पों की ताज़ा जानकारी वहीं से लें।
ICICI प्रू आई प्रोटेक्ट केयर किफ़ायती प्रीमियम पर ऊँचा लाइफ कवर, लचीले विकल्प और लंबी सुरक्षा देने वाला टर्म प्लान है।
ICICI प्रू आई प्रोटेक्ट केयर की मुख्य विशेषताएं:
मृत्यु या टर्मिनल इलनेस (जो पहले हो) पर 100% मृत्यु लाभ
ICICI Pru Life Customer App से निःशुल्क हेल्थ मैनेजमेंट और वेल-बीइंग सेवाएँ
महिलाओं के लिए पुरुषों की तुलना में 15% तक कम प्रीमियम दर
12 महीने का प्रीमियम ब्रेक, जिससे मुश्किल वक़्त में भुगतान टल सकता है और कवरेज जारी रहता है
क्लेम सूचना पर ₹3 लाख तक का इंस्टेंट भुगतान
ICICI प्रू आई प्रोटेक्ट गेन एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है, जिसमें सुरक्षा के साथ-साथ निवेश वाला फ़ायदा भी जुड़ा है। इसमें आपको जीवन कवर तो मिलता ही है, साथ में मैच्योरिटी बेनिफिट भी मिलता है। यानी परिवार की सुरक्षा और आपकी आगे की प्लानिंग, दोनों में एक अच्छा संतुलन बन जाता है।
ICICI प्रू आई प्रोटेक्ट एन गेन की मुख्य विशेषताएं:
मार्केट-लिंक्ड रिटर्न के साथ वेल्थ ग्रोथ की संभावनाएं।
वार्षिक प्रीमियम का 125 गुना तक जीवन बीमा कवर।
मृत्यु और प्रीमियम अलोकेशन चार्ज का रिटर्न मिलने की सुविधा।
बिना शुल्क असीमित टैक्स-फ्री आंशिक निकासी की सुविधा।
फंड स्विचिंग पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं, निवेश पर पूरा नियंत्रण।
प्रीमियम, रिटर्न और क्लेम पर टैक्स लाभ की सुविधा।
ICICI प्रू आई प्रोटेक्ट स्मार्ट रिटर्न ऑफ प्रीमियम एक टर्म प्लान है जिसमें पॉलिसी अवधि पूरी होने पर भुगतान किए गए प्रीमियम का लाभ वापस मिलता है। यह जीवन बीमा सुरक्षा के साथ प्रीमियम रिटर्न का अतिरिक्त फायदा देकर दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
ICICI प्रू आई प्रोटेक्ट स्मार्ट रिटर्न ऑफ प्रीमियम की मुख्य विशेषताएं:
परिवार की सुरक्षा के लिए उच्च जीवन बीमा कवर उपलब्ध।
सर्वाइवल पर 100% प्रीमियम वापसी की गारंटी सुविधा।
प्रीमियम, रिटर्न और क्लेम पर टैक्स लाभ और टैक्स-फ्री भुगतान।
₹3 करोड़ तक का वैकल्पिक एक्सीडेंटल डेथ राइडर कवर।
₹3 करोड़ तक का एक्सीडेंटल टोटल और परमानेंट डिसएबिलिटी राइडर विकल्प।
महिलाओं के लिए जीवनभर 15% तक कम प्रीमियम दर।
icici iprotect smart plan in hindi और icici pru iprotect smart in hindi खोजने पर आपको दो नाम मिलते हैं: iProtect Smart और iProtect Smart Plus। दोनों में उलझना आम है।
सीधा समझें तो iProtect Smart पुराना संस्करण है और iProtect Smart Plus उसका नया रूप।
iProtect Smart की मुख्यत:
प्रवेश आयु 18 से 65 वर्ष थी।
परिपक्वता की अधिकतम उम्र 75 वर्ष थी।
Life, Life Plus जैसे विकल्प थे।
यह शुद्ध टर्म प्लान था। जीवित रहने पर कोई मैच्योरिटी रकम नहीं मिलती थी।
iProtect Smart Plus में नए फीचर आए हैं। इनमें 12 महीने का प्रीमियम ब्रेक, जल्दी भुगतान (इंस्टा पेमेंट) का विकल्प और बेहतर गंभीर बीमारी कवर शामिल हैं। साथ ही इसमें अधिकतम परिपक्वता आयु 99 वर्ष तक बताई जाती है।
ये आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस प्लान यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान हैं जो आपकी जोखिम क्षमता के आधार पर आपके फंड का प्रबंधन करने में आपकी मदद करते हैं। ये जीवन बीमा उत्पाद आपको जीवन की अनिश्चितताओं से सुरक्षा प्रदान करते हुए समय के साथ अपनी संपत्ति बढ़ाने में मदद करते हैं।
| योजना का नाम | प्रवेश आयु | अधिकतम परिपक्वता आयु | पॉलिसी अवधि |
| ICICI प्रु स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस (SIP+) | 0 - 50 वर्ष | 75 वर्ष | 5-15 वर्ष |
| ICICI प्रु सिग्नेचर एश्योर | 18-50 वर्ष | 65 वर्ष | 15-25 वर्ष |
| ICICI प्रु ग्लोबल वेल्श मल्टीप्लाईर | 30 दिन-65 वर्ष | 80 वर्ष | 10 - 25 वर्ष |
| ICICI प्रु सिग्नेचर सिक्योर | 13- 70 वर्ष | 75 वर्ष | 5 वर्ष |
| ICICI प्रु प्लेटिनम | 0 - 60 वर्ष | 75 वर्ष | 70 माइनस
प्रवेश के समय आयु |
| ICICI प्रु सिग्नेचर पेंशन | 18-75 वर्ष | - | 15-72 वर्ष |
| ICICI प्रु 1 वेल्थ | 15 - 60 वर्ष | 70 वर्ष | 10 साल |
| ICICI प्रु स्मार्ट गोल एश्योर | 18-50 वर्ष | 65 वर्ष | 5-15 वर्ष |
| ICICI प्रु सिग्नेचर | 0-60 वर्ष | 99 वर्ष | 10-30 वर्ष |
| ICICI प्रु वेल्थ एलाईट प्रो | 0-65 वर्ष | 75 वर्ष | 5-15 वर्ष |
ICICI प्रु का स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस (SIP+) एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है जो लाइफ कवर के साथ वेल्थ क्रिएशन का अवसर देता है। यह प्लान मार्केट-लिंक्ड रिटर्न, फ्लेक्सिबल प्रीमियम पेमेंट और लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल ग्रोथ के लिए उपयुक्त विकल्प प्रदान करता है।
ICICI प्रु स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस (SIP+) कि मुख्य विशेषताएं:
टैक्स-फ्री मार्केट-लिंक्ड रिटर्न प्राप्त करने की सुविधा।
शून्य शुल्क: कोई प्रीमियम अलोकेशन या पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज नहीं।
बदलते बाजार के अनुसार असीमित फ्री फंड स्विचिंग की सुविधा।
परिवार की वित्तीय सुरक्षा के लिए इनबिल्ट जीवन बीमा कवर उपलब्ध।
ICICI प्रु सिग्नेचर एश्योर एक प्रीमियम यूलिप प्लान है जो उच्च जीवन कवर के साथ मजबूत निवेश विकल्प देता है। यह प्लान आपके भविष्य के लक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए वेल्थ क्रिएशन और फाइनेंशियल प्रोटेक्शन का बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है।
ICICI प्रु सिग्नेचर एश्योर कि मुख्य विशेषताएं:
मार्केट-लिंक्ड रिटर्न के साथ वेल्थ क्रिएशन की सुविधा।
जीवन बीमा कवर के साथ प्रीमियम वेवर और इनकम बेनिफिट, जो परिवार को वित्तीय सुरक्षा देता है।
टैक्स-फ्री रिटर्न का लाभ।
फंड वैल्यू पर 2.5% तक लॉयल्टी एडिशन का लाभ।
फंड से आवश्यकता अनुसार आंशिक निकासी की सुविधा।
ICICI प्रु ग्लोबल वेल्थ मल्टीप्लायर एक अंतरराष्ट्रीय निवेश आधारित इंश्योरेंस प्लान है जो वैश्विक बाजारों में निवेश का अवसर देता है। यह प्लान आपके पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाई कर लॉन्ग टर्म वेल्थ ग्रोथ और फाइनेंशियल सिक्योरिटी सुनिश्चित करता है।
ICICI प्रु ग्लोबल वेल्थ मल्टीप्लायर कि मुख्य विशेषताएं :
अमेरिकी डॉलर में निवेश और रिटर्न, जिससे INR अवमूल्यन का जोखिम कम होता है।
ग्लोबल और भारतीय मार्केट में निवेश के जरिए पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन की सुविधा।
परिवार के भविष्य की सुरक्षा के लिए जीवन बीमा कवर उपलब्ध।
नियमित आय के लिए सिस्टमेटिक विदड्रॉअल प्लान की सुविधा।
जरूरत के अनुसार आंशिक निकासी की सुविधा।
प्रीमियम वेवर विकल्प, जिससे कठिन परिस्थितियों में भुगतान से राहत मिलती है।
ICICI प्रु सिग्नेचर सिक्योर एक यूनिट लिंक्ड प्लान है जो लाइफ इंश्योरेंस के साथ सुरक्षित निवेश विकल्प प्रदान करता है। यह प्लान आपके परिवार की सुरक्षा के साथ-साथ स्थिर और लॉन्ग टर्म वेल्थ बनाने में मदद करता है।
ICICI प्रु सिग्नेचर सिक्योर कि मुख्य विशेषताएं :
गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट (GMB) के साथ पूँजी सुरक्षा
प्रीमियम अलोकेशन और पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज शून्य
सिंगल पे और 5 साल की अवधि
न्यूनतम ₹1 लाख से निवेश
0.75% फंड मैनेजमेंट चार्ज
ICICI प्रु सिग्नेचर पेंशन एक रिटायरमेंट प्लान है जो रिटायरमेंट के बाद नियमित आय सुनिश्चित करता है। यह प्लान लॉन्ग टर्म सेविंग्स और एन्युटी बेनिफिट्स के माध्यम से आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करता है।
ICICI प्रु सिग्नेचर पेंशन कि मुख्य विशेषताएं:
मार्केट-लिंक्ड रिटर्न के जरिए रिटायरमेंट कॉर्पस बनाकर रिटायरमेंट के बाद तनावमुक्त जीवन जीने की सुविधा।
वेस्टिंग बेनिफिट का 60% तक टैक्स-फ्री कम्यूटेशन का विकल्प।
आवश्यकता अनुसार आंशिक निकासी की सुविधा।
3 पोर्टफोलियो स्ट्रैटेजी और विभिन्न फंड विकल्पों का चयन।
कम लागत वाला चार्ज स्ट्रक्चर और वेस्टिंग पर चार्ज वापसी की सुविधा।
ICICI प्रु 1 वेल्थ एक सिंगल प्रीमियम यूलिप प्लान है जो एक बार निवेश के साथ लॉन्ग टर्म वेल्थ ग्रोथ प्रदान करता है। यह प्लान लाइफ कवर और मार्केट-लिंक्ड रिटर्न का संतुलित संयोजन देता है।
ICICI प्रु 1 वेल्थ कि मुख्य विशेषताएं:
केवल एक बार निवेश करें और पूरी पॉलिसी अवधि तक लाभ प्राप्त करें।
100% राशि विभिन्न फंड्स में निवेश की सुविधा।
कई फंड्स में से अपनी पसंद के अनुसार चयन का विकल्प।
परिवार की सुरक्षा के लिए जीवन बीमा कवर उपलब्ध।
प्रीमियम और लाभ पर लागू टैक्स लाभ की सुविधा।
ICICI प्रु स्मार्ट गोल एश्योर एक लक्ष्य आधारित इंश्योरेंस प्लान है जो आपके फाइनेंशियल गोल्स को सुरक्षित करने में मदद करता है। यह प्लान लाइफ कवर के साथ गारंटीड बेनिफिट्स और सेविंग्स का संयोजन प्रदान करता है।
ICICI प्रु स्मार्ट गोल एश्योर कि मुख्य विशेषताएं :
मार्केट-लिंक्ड रिटर्न के माध्यम से अपनी संपत्ति बढ़ाने की सुविधा।
फ्यूचर सिक्योर (प्रीमियम वेवर) के साथ लक्ष्य की गारंटी और वित्तीय सुरक्षा।
जीवन बीमा कवर और फैमिली इनकम बेनिफिट के साथ परिवार की सुरक्षा।
मैच्योरिटी पर प्रीमियम अलोकेशन और पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज की वापसी।
मैच्योरिटी प्रोटेक्ट के माध्यम से निवेश की सुरक्षा का आश्वासन।
ICICI प्रु सिग्नेचर एक प्रीमियम यूलिप प्लान है जो उच्च जीवन बीमा कवर के साथ मजबूत वेल्थ क्रिएशन विकल्प देता है। यह प्लान लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल सिक्योरिटी और निवेश वृद्धि के लिए डिज़ाइन किया गया है।
ICICI प्रु सिग्नेचर कि मुख्य विशेषताएं:
जीवन बीमा कवर के साथ अपने प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करें।
टैक्स-फ्री रिटर्न का लाभ प्राप्त करें।
मृत्यु और पॉलिसी प्रशासन शुल्क की वापसी की सुविधा।
SWP (सिस्टेमेटिक विदड्रॉल प्लान) के माध्यम से नियमित रूप से धन निकासी की सुविधा।
ICICI प्रु वेल्थ एलाईट प्रो एक एडवांस्ड वेल्थ प्लान है जो हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स के लिए उपयुक्त है। यह प्लान मल्टीपल फंड ऑप्शंस, फ्लेक्सिबिलिटी और लॉन्ग टर्म वेल्थ ग्रोथ का मजबूत समाधान प्रदान करता है।
ICICI प्रु वेल्थ एलाईट प्रो कि मुख्य विशेषताएं:
जीवन बीमा कवर के साथ अपने प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करें।
कुल प्रीमियम अलोकेशन चार्ज पर 7% वार्षिक चक्रवृद्धि दर से रिटर्न की सुविधा।
हाई प्रीमियम बेनिफिट के जरिए फंड वैल्यू बढ़ाने का लाभ।
होल लाइफ पॉलिसी टर्म के साथ 99 वर्ष की आयु तक पॉलिसी लाभ प्राप्त करें।
सिस्टमेटिक विदड्रॉल प्लान के माध्यम से नियमित रूप से धन निकासी की सुविधा।
यूलिप में रिटर्न की गारंटी नहीं होती। कुछ प्लान सीमित पूँजी सुरक्षा का वादा करते हैं, पर शर्तें ब्रोशर में देख कर ही लें।
यूलिप में आमतौर पर 5 साल का लॉक-इन होता है।
चार्ज और फंड मैनेजमेंट शुल्क पूरी जानकारी में पढ़ें।
टैक्स छूट के नियम समय-समय पर बदलते हैं। खरीदते समय का ताज़ा कानून देखें।
ICICI पेंशन प्लान इन हिंदी खोजने का मतलब है कि आप रिटायरमेंट के बाद की आमदनी के बारे में सोच रहे हैं। यह सही वक़्त पर उठाया हुआ क़दम है।
| योजना का नाम | प्रवेश आयु | अधिकतम वेस्टिंग आयु | पॉलिसी अवधि |
| आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर पेंशन योजना | 18 - 65 वर्ष | 60 - 80 वर्ष | न्यूनतम: 20 वर्ष या प्रवेश के समय आयु में से 80 घटाएँ अधिकतम: 62 वर्ष |
| आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड पेंशन प्लान फ्लेक्सी | 40 - 70 वर्ष | - | पूरा जीवन |
| आईसीआईसीआई प्रू सरल पेंशन | 40 - 80 वर्ष | - | पूरा जीवन |
| आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड पेंशन बचत | 18 - 70 वर्ष | 40 - 80 वर्ष | 10 - 40 वर्ष |
| आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड पेंशन प्लान | 18 - 70 वर्ष | 80 वर्ष | 10 - 30 वर्ष |
ICICI प्रू सिग्नेचर पेंशन योजना एक प्रीमियम रिटायरमेंट प्लान है जो रिटायरमेंट के बाद नियमित आय सुनिश्चित करती है। यह प्लान लॉन्ग टर्म सेविंग्स, एन्युटी ऑप्शंस और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी के साथ सुरक्षित और स्वतंत्र रिटायरमेंट लाइफ प्रदान करने में मदद करता है
ICICI प्रू सिग्नेचर पेंशन योजना कि मुख्य विशेषताएं:
मार्केट-लिंक्ड रिटर्न के जरिए रिटायरमेंट कॉर्पस बनाकर रिटायरमेंट के बाद तनावमुक्त जीवन जीने की सुविधा।
वेस्टिंग बेनिफिट का 60% तक टैक्स-फ्री कम्यूटेशन का विकल्प।
जरूरत के अनुसार आंशिक निकासी की सुविधा।
3 पोर्टफोलियो रणनीतियों और विभिन्न फंड्स में निवेश का विकल्प।
कम लागत वाला चार्ज स्ट्रक्चर और वेस्टिंग पर चार्ज वापसी की सुविधा।
ICICI प्रू गारंटीड पेंशन प्लान फ्लेक्सी एक लचीला रिटायरमेंट समाधान है जो गारंटीड आय के साथ फंड वैल्यू बढ़ाने का अवसर देता है। यह प्लान निवेश और सुरक्षा का संतुलन बनाकर रिटायरमेंट के बाद स्थिर मासिक आय सुनिश्चित करता है।
ICICI प्रू गारंटीड पेंशन प्लान फ्लेक्सी की मुख्य विशेषताएं:
यह आईसीआईसीआई जीवन बीमा पॉलिसी प्रीमियम की वापसी के विकल्प के साथ जीवन भर के लिए गारंटीकृत पेंशन प्रदान करती है।
आपकी सेवानिवृत्ति के बाद की विभिन्न आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न वार्षिकी विकल्प उपलब्ध हैं।
आप चुन सकते हैं कि आप पेंशन मासिक, त्रैमासिक, द्विवार्षिक या वार्षिक आधार पर प्राप्त करना चाहते हैं।
आपको प्रीमियम भुगतान अवधि के साथ-साथ वार्षिकी भुगतान शुरू करने का विकल्प चुनने का विकल्प मिलता है।
आप योजना के 'टॉप-अप' विकल्प के साथ अधिक धनराशि भी बचा सकते हैं।
ICICI प्रू सरल पेंशन प्लान एक आसान और किफायती एन्युटी योजना है जो रिटायरमेंट के बाद नियमित पेंशन प्रदान करती है। यह प्लान बिना जटिल शर्तों के स्थिर आय सुनिश्चित करता है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा मिलती है।
ICICI प्रू सरल पेंशन कि मुख्य विशेषताएं
आपके पास मासिक, त्रैमासिक, वार्षिक या द्विवार्षिक जैसे सबसे उपयुक्त वार्षिकी भुगतान मोड का चयन करने का विकल्प है।
यह आईसीआईसीआई जीवन बीमा पॉलिसी केवल तत्काल वार्षिकी विकल्पों के लिए उपलब्ध है जिसके अंतर्गत आपके पास एकल या संयुक्त जीवन वार्षिकी चुनने का विकल्प होता है।
यह योजना पॉलिसीधारक की मृत्यु पर प्रीमियम की वापसी भी प्रदान करती है।
यह पॉलिसी एकमुश्त प्रीमियम का भुगतान करके आजीवन पेंशन की गारंटी प्रदान करती है।
यह योजना उच्च खरीद मूल्य लाभ (एचपीपीबी), ऑनलाइन बूस्टर, लॉयल्टी बूस्टर और ऋण सुविधा जैसे अन्य लाभ भी प्रदान करती है।
ICICI प्रू गोल्ड पेंशन बचत प्लान एक लॉन्ग टर्म रिटायरमेंट सेविंग प्लान है जो भविष्य के लिए मजबूत फंड तैयार करता है। यह प्लान सुरक्षित निवेश विकल्पों के साथ रिटायरमेंट के बाद वित्तीय स्वतंत्रता और स्थिर आय प्रदान करता है।
ICICI प्रू गोल्ड पेंशन बचत प्लान कि मुख्य विशेषताएं :
गारंटीड लाभ और बोनस के साथ अपने रिटायरमेंट सेविंग्स को बढ़ाएं।
वेस्टिंग बेनिफिट का 60% तक टैक्स-फ्री कम्यूटेशन की सुविधा।
आवश्यकता अनुसार नकद निकासी की लचीलापन सुविधा।
मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध।
ICICI प्रू गारंटीड पेंशन प्लान एक सुरक्षित रिटायरमेंट स्कीम है जो निश्चित और नियमित पेंशन आय सुनिश्चित करती है। यह प्लान जोखिम-मुक्त रिटर्न के साथ भविष्य की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है और स्थिर जीवनशैली प्रदान करता है।
ICICI प्रू गारंटीड पेंशन प्लान कि मुख्य विशेषताएं:
एकल प्रीमियम के साथ जीवनभर गारंटीड आय प्राप्त करने की सुविधा।
अगले महीने से ही एन्युटी आय शुरू करने का विकल्प।
सिंगल या जॉइंट लाइफ कवरेज के साथ एन्युटी प्लान उपलब्ध।
आपकी जरूरत के अनुसार लचीले भुगतान विकल्प।
प्रीमियम और मैच्योरिटी पर टैक्स लाभ की सुविधा।
पेंशन प्लान में एक बात ध्यान रखें। एन्युटी की दर ज़्यादातर प्लान में एक बार तय हो जाने के बाद बदलती नहीं। महँगाई बढ़ने पर आपकी पेंशन की क़ीमत घटेगी। इसलिए पूरी रिटायरमेंट योजना में सिर्फ़ एक पेंशन प्लान पर निर्भर न रहें।
ICICI चाइल्ड प्लान्स के साथ, आप अपनी अनुपस्थिति में भी अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। इन प्लान्स के ज़रिए, आप अपने बच्चे के सपनों के लिए धन जुटा सकते हैं, उसकी उच्च शिक्षा का खर्च उठा सकते हैं, या उसकी शादी का इंतज़ाम कर सकते हैं।
| योजना का नाम | प्रवेश आयु | अधिकतम परिपक्वता आयु | पॉलिसी अवधि |
| ICICI Pru स्मार्टकिड विद स्मार्ट लाइफ | 18- 45 वर्ष | 65 वर्ष | 15 - 25 वर्ष |
| ICICI प्रु स्मार्ट किड 360 (NEW) | 18-50 वर्ष | 65 वर्ष | 12-25 वर्ष |
ICICI Pru स्मार्टकिड विद स्मार्ट लाइफ एक चाइल्ड प्लान है, जो बच्चे की पढ़ाई और आगे के बड़े सपनों के लिए पैसा जोड़ने में मदद करता है। इसमें लाइफ कवर भी मिलता है और पैसा फंड में लगता है, तो लंबे समय में एक अच्छा फंड तैयार हो सकता है।
अब देखिए इसमें क्या-क्या मिलता है:
बच्चे के सपनों के लिए अलग फंड: आप धीरे-धीरे एक रकम जोड़ते जाते हैं, जो आगे चलकर बच्चे के काम आती है।
11 फंड में से अपनी पसंद: आपको कितना जोखिम लेना ठीक लगता है, उसी हिसाब से आप अपना फंड चुन सकते हैं।
आपको कुछ हो जाए तब भी प्लान चलता रहे: अगर दुर्भाग्य से आपकी मृत्यु हो जाती है, तो आगे के सारे प्रीमियम माफ़ हो जाते हैं। पॉलिसी पूरी होने पर फंड की रकम आपके नॉमिनी को मिलती है, ताकि बच्चे की देखभाल में कमी न आए।
प्रीमियम भरने के तीन तरीके: एक बार में पूरा पैसा, कुछ तय सालों तक, या पूरी पॉलिसी अवधि तक। जो आपकी जेब को सूट करे, वही चुनिए।
ज़रूरत पड़ने पर पैसा निकालना: 5 पॉलिसी साल पूरे होने के बाद आप फंड में से कुछ रकम निकाल सकते हैं।
ICICI प्रू स्मार्ट किड 360 (NEW) एक एडवांस्ड चाइल्ड प्लान है जो 360-डिग्री फाइनेंशियल प्रोटेक्शन और ग्रोथ प्रदान करता है। यह प्लान बच्चे की शिक्षा, करियर और अन्य जरूरतों के लिए लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन के साथ-साथ लाइफ इंश्योरेंस सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।
ICICI प्रू स्मार्ट किड 360 कि मुख्य विशेषताएं:
360° सुरक्षा के साथ आपके बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने वाला गारंटीड प्लान।
बच्चे के माइलस्टोन के अनुसार भुगतान प्राप्त करने की लचीलापन सुविधा।
जीवन बीमा कवर, प्रीमियम वेवर और आपके न रहने पर गारंटीड नियमित आय की सुविधा।
100% टैक्स-फ्री रिटर्न और आयकर अधिनियम के तहत प्रीमियम पर टैक्स लाभ।
ये आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस की पारंपरिक बचत या मनी-बैक योजनाएँ हैं। ये योजनाएँ गारंटीड रिटर्न देती हैं और इनके साथ मृत्यु की स्थिति में बीमा कवर भी रहता है। जो लोग शेयर बाज़ार के जोखिम से बचना चाहते हैं, वे अक्सर इन्हें देखते हैं।
| योजना का नाम | प्रवेश आयु | अधिकतम परिपक्वता आयु | पॉलिसी अवधि |
| आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड | 0 - 60 वर्ष | 99 वर्ष | 85 - 99 वर्ष |
| ICICI प्रू सुख समृद्धि प्लान | 0 - 60 वर्ष | 85 वर्ष | 10 - 30 वर्ष |
| आईसीआईसीआई प्रू गिफ्ट प्रो | 18 - 60 वर्ष | 75 वर्ष | 8 - 17 वर्ष |
| आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड इनकम फॉर टुमॉरो लॉन्ग-टर्म | 0 - 60 वर्ष | 101 वर्ष | 8 - 101 वर्ष |
| आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड इनकम फॉर टुमॉरो | 18 - 60 वर्ष | 80 वर्ष | 5 - 20 वर्ष |
| आईसीआईसीआई प्रू बचत सुरक्षा | 0 - 60 वर्ष | 70 वर्ष | 10 - 30 वर्ष |
| आईसीआईसीआई प्रू एश्योर्ड सेविंग्स इंश्योरेंस प्लान | 3 - 60 वर्ष | 72 वर्ष | 10 - 15 वर्ष |
| आईसीआईसीआई प्रू फ्यूचर परफेक्ट | 91 दिन - 58 वर्ष | 70 वर्ष | 10 - 30 वर्ष |
आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड प्लान एक सेविंग्स और इंश्योरेंस आधारित योजना है जो लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल सिक्योरिटी प्रदान करती है। यह प्लान सुरक्षित निवेश विकल्पों के साथ जीवन बीमा सुरक्षा और भविष्य के लक्ष्यों के लिए मजबूत फंड बनाने में मदद करता है।
आईसीआईसीआई प्रू गोल्ड कि मुख्य विशेषताएं:
यह आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस प्लान 99 वर्ष की आयु तक सुरक्षा प्रदान करता है
99 वर्ष की आयु तक गारंटीकृत आय और बोनस से जुड़ी आय का संयोजन प्राप्त करें
आप आय संचित या निकाल सकते हैं या भविष्य के प्रीमियम समायोजित कर सकते हैं
यह आईसीआईसीआई जीवन बीमा पॉलिसी हर 5 साल बाद गारंटीड बूस्टर प्रदान करती है
आप आयकर अधिनियम की धारा 80सी और 10(10डी) के तहत कर लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे
ICICI प्रू सुख समृद्धि प्लान एक सेविंग्स इंश्योरेंस प्लान है जो गारंटीड रिटर्न के साथ वित्तीय स्थिरता प्रदान करता है। यह प्लान जीवन कवर और नियमित बचत के माध्यम से परिवार की भविष्य की जरूरतों को सुरक्षित करता है।
ICICI प्रू सुख समृद्धि प्लान कि मुख्य विशेषताएं:
यह योजना आपकी अनुपस्थिति में आपके प्रियजनों को सुरक्षा प्रदान करती है।
आप एकमुश्त या नियमित आय के रूप में लाभ प्राप्त करने का चयन कर सकते हैं।
इस आईसीआईसीआई जीवन बीमा योजना की लचीली प्रीमियम भुगतान और पॉलिसी शर्तें आपको अपनी सुविधानुसार प्रीमियम का भुगतान करने की अनुमति देती हैं।
आप अपनी पसंद की तारीख पर आय प्राप्त कर सकते हैं या पर्याप्त संचय के बाद इसे बाद में निकाल सकते हैं।
भुगतान किए गए प्रीमियम और प्राप्त लाभों पर कर लाभ प्रचलित कर कानूनों के अनुसार लागू होंगे।
गिफ्ट प्रो एक सेविंग्स वाला बीमा प्लान है। इसमें आपको लाइफ कवर भी मिलता है और साथ में लंबे वक्त तक पैसा जोड़ने का तरीका भी। मान लीजिए आपको कुछ साल बाद बच्चे की पढ़ाई या शादी का खर्चा उठाना है। ऐसे में पहले से एक पक्का इंतज़ाम कर लेना समझदारी की बात है, और यह प्लान उसी काम आ सकता है।
अब देखिए इसमें क्या-क्या मिलता है:
टैक्स में राहत: चालू टैक्स नियमों के हिसाब से आप इस पर टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं।
पैसा पहले निकालने का रास्ता: आगे जो फ़ायदे मिलने वाले हैं, उन्हें एक साथ एकमुश्त रकम में बदलवाकर आप पहले भी निकाल सकते हैं।
"सेव द डेट": पैसा किस तारीख़ को आए, यह आप खुद चुनते हैं।
गारंटीड इनकम आपकी मर्ज़ी से: हर साल बराबर रकम चाहिए या हर साल थोड़ी बढ़ती हुई, यह आप अपनी ज़रूरत देखकर तय कर सकते हैं।
एक ही पॉलिसी में दोनों: परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा भी और आगे के लिए तय आमदनी भी।
यह आईसीआईसीआई जीवन बीमा योजना आपको अपने सपनों को पूरा करने में मदद करने के लिए 15/20/25/30 वर्षों के लिए गारंटीकृत आय प्रदान करती है।
आप 4 अलग-अलग योजना विकल्पों में से चुन सकते हैं।
यह योजना प्रीमियम वापसी विकल्प भी प्रदान करती है, जो पॉलिसी अवधि के दौरान भुगतान किए गए प्रीमियम का 110% वापस करती है।
यह योजना ऋण सुविधा के माध्यम से तरलता प्रदान करती है।
आप आयकर अधिनियम की धारा 80सी और 10(10डी) के तहत कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
यह आईसीआईसीआई जीवन बीमा पॉलिसी आपकी असामयिक मृत्यु की स्थिति में आपके प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।
दूसरे वर्ष से, आप एकमुश्त या नियमित आय के रूप में गारंटीकृत आय प्राप्त करना चुन सकते हैं।
यह योजना विभिन्न प्रीमियम भुगतान और पॉलिसी शर्तों के साथ-साथ योजना विकल्प भी प्रदान करती है।
आप वित्तीय आपात स्थिति में ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
योजना की न्यूनतम और अधिकतम प्रवेश आयु क्रमशः 18 और 60 वर्ष है।
यह आईसीआईसीआई जीवन बीमा पॉलिसी, पॉलिसी की परिपक्वता पर गारंटीकृत परिपक्वता लाभ का भुगतान करती है।
पहले 5 पॉलिसी वर्षों के लिए प्रत्येक वर्ष 5% गारंटीकृत अतिरिक्त राशि अर्जित की जाएगी और पॉलिसी की परिपक्वता पर भुगतान किया जाएगा।
आप अपनी पसंद के अनुसार आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम भुगतान अवधि, प्रीमियम भुगतान मोड और पॉलिसी अवधि चुन सकते हैं।
यह योजना सीमित और नियमित प्रीमियम भुगतान दोनों प्रकार प्रदान करती है।
आप टर्मिनल और रिविजनरी बोनस प्राप्त करने के भी पात्र होंगे।
कुल भुगतान किए प्रीमियम का 9 या 10% गारंटीकृत अतिरिक्त राशि के रूप में पॉलिसी लाभ में जुड़ता है
ये गारंटीकृत अतिरिक्त लाभ आपकी पॉलिसी अवधि पर निर्भर करते हैं।
गारंटीकृत परिपक्वता लाभ का भुगतान पॉलिसी की परिपक्वता पर एकमुश्त किया जाएगा।
आप अपनी पसंद के प्रीमियम और पॉलिसी अवधि के लिए वार्षिक, अर्धवार्षिक या मासिक आधार पर अपने प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
आप आयकर अधिनियम की धारा 80सी और 10(10डी) के तहत कर लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
आपको पॉलिसी अवधि के अंत में गारंटीकृत परिपक्वता लाभ (GMB) प्राप्त होगा।
आप पॉलिसी की परिपक्वता पर लागू निहित और टर्मिनल बोनस प्राप्त करने के भी पात्र होंगे।
यह आईसीआईसीआई जीवन बीमा पॉलिसी प्रीमियम भुगतान की शर्तें और आवृत्ति लचीलापन प्रदान करती है।
आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार पॉलिसी अवधि का चयन कर सकते हैं।
यह योजना आपको अपने प्रीमियम का भुगतान वार्षिक, अर्ध-वार्षिक या मासिक आधार
पर करने की अनुमति देती है।
कोई भी प्लान लेने से पहले इन बुनियादी फ़ायदों को एक बार ज़रूर समझ लीजिए।
परिवार को आर्थिक सहारा: अगर बीमित व्यक्ति की असमय मृत्यु हो जाए, तो घरवालों को पैसों की तंगी से जूझना नहीं पड़ता। कंपनियाँ अपने कर्मचारियों के लिए ग्रुप प्लान भी लेती हैं, जिससे उन्हें भी सुरक्षा मिलती है।
क्लेम सेटलमेंट रेशियो ऊँचा: FY2026 में कंपनी का CSR 99.3% रहा। FY2025 में भी यही आँकड़ा था। यानी हर 100 क्लेम में से करीब 99 का निपटारा हुआ।
नामी कंपनी: यह ICICI बैंक और प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स की साझेदारी है। ₹1 ट्रिलियन की AUM तक पहुँचने वाली यह पहली प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी थी।
जेब पर हल्का प्रीमियम: कुछ प्लान में महिला ग्राहकों को 15% तक की छूट मिलती है। नौकरीपेशा लोगों को पहले साल के प्रीमियम पर अलग से छूट भी मिल सकती है। पर यह हर प्लान में नहीं होता, इसलिए जो प्लान देख रहे हैं, उसकी शर्तें अलग से चेक कर लें।
सब कुछ ऑनलाइन: लॉगिन करके आप पॉलिसी संभाल सकते हैं, प्रीमियम भर सकते हैं, अपनी जानकारी बदल सकते हैं और क्लेम का स्टेटस भी देख सकते हैं।
राइडर आपकी मुख्य पॉलिसी के साथ जुड़ने वाले अतिरिक्त कवर हैं। इनके लिए आपको थोड़ा अतिरिक्त प्रीमियम देना पड़ता है।
उदाहरण- आपने ₹1 करोड़ का टर्म प्लान लिया और उसके साथ क्रिटिकल इलनेस राइडर जोड़ा। अब अगर आपको कोई गंभीर बीमारी डायग्नोज़ हो जाती है, तो पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक इलाज के लिए एक तय रकम मिल सकती है। इस रकम का उपयोग मेडिकल और घरेलू खर्चों में हो सकता है।
कंपनी के मुख्य राइडर:
प्रीमियम की छूट: प्रीमियम की छूट राइडर आपकी पॉलिसी को सक्रिय रखता है, भले ही आप प्रीमियम का भुगतान न कर सकें; भविष्य के प्रीमियम माफ कर दिए जाते हैं, लेकिन लाभ जारी रहते हैं।
गंभीर बीमारी राइडर: यह गंभीर बीमारी राइडर अतिरिक्त शुल्क के साथ विशिष्ट गंभीर बीमारियों (जैसे, कैंसर, दिल का दौरा) के लिए कवरेज प्रदान करता है; धन का उपयोग चिकित्सा और घरेलू खर्चों के लिए किया जा सकता है।
दुर्घटनाजन्य मृत्यु राइडर: दुर्घटनाजन्य मृत्यु लाभ राइडर दुर्घटना में आपकी मृत्यु होने पर आपके लाभार्थी को बीमित राशि का दोगुना भुगतान करता है।
स्थायी एवं आंशिक विकलांगता राइडर: आकस्मिक पूर्ण एवं स्थायी विकलांगता राइडर दुर्घटना के कारण विकलांगता होने पर एक निश्चित अवधि के लिए बीमित राशि प्रदान करता है; भविष्य के प्रीमियम माफ कर दिए जाते हैं।
आय लाभ राइडर: आपकी अचानक मृत्यु या किसी शारीरिक विकलांगता की स्थिति में आपके परिवार को नियमित आय प्रदान करता है।
ICICI लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम भरना अब ऑनलाइन काफ़ी आसान है। आप UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग में से कोई भी तरीक़ा चुन सकते हैं।
ऑनलाइन प्रीमियम कैसे भरें?
प्रीमियम भरना ज़्यादा मुश्किल नहीं है। घर बैठे ऑनलाइन हो जाता है। बस इतना कीजिए:
ICICI Prudential Life Insurance की आधिकारिक वेबसाइट खोलिए।
पॉलिसी नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जन्म तिथि भर दीजिए।
जो कैप्चा दिखे, उसे डाल दीजिए।
पेमेंट का तरीक़ा चुनिए। नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और UPI में से जो आपको सही लगे।
स्क्रीन पर जो-जो स्टेप आएँ, उन्हें पूरा करके पेमेंट कर दीजिए।
पेमेंट होने के बाद पॉलिसी की डिटेल आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर आ जाएगी।
हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक ऐप से ही भुगतान करें। अनजान लिंक या फ़ोन पर बताए गए पेमेंट लिंक से बचें।
ICICI प्रीमियम भुगतान ऑनलाइन के मुख्य लाभ
सुविधा: घर बैठे और छुट्टी के दिन भी, 24x7 भुगतान।
समय की बचत: कतारों और देरी से बचाव।
स्वचालित भुगतान: ऑटो-डेबिट सेट करने से प्रीमियम समय पर कटता रहता है।
सुरक्षित लेनदेन: सुरक्षित पेमेंट माहौल में आपकी संवेदनशील जानकारी की हिफ़ाज़त।
प्रीमियम समय पर भरना बहुत ज़रूरी है। देरी होने पर पॉलिसी लैप्स हो सकती है। सबके लिए एक रियायती अवधि (ग्रेस पीरियड) होती है, पर उसकी लंबाई प्लान की शर्तों पर निर्भर है। लैप्स होने पर कवर रुक जाता है। इसलिए पॉलिसी दस्तावेज़ में ग्रेस पीरियड और रिवाइवल की शर्तें ज़रूर पढ़ें।
अगर आपने यूलिप लिया है, तो आपके हर लेनदेन का हिसाब पॉलिसी स्टेटमेंट में मिल जाता है। इसमें दिखता है कि आपने कब-कब कितना प्रीमियम भरा, और आपकी पॉलिसी की मोटी-मोटी जानकारी भी इसी में रहती है। इसे एक बार देख लेंगे तो आगे पैसा लगाने या न लगाने का फ़ैसला करना आसान हो जाता है।
स्टेटमेंट दो तरह से मिल सकता है:
ईमेल से: lifeline@iciciprulife.com पर मेल भेजकर स्टेटमेंट मँगवा लीजिए।
ऑनलाइन: वेबसाइट पर पॉलिसी नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जन्मतिथि डालिए, फिर पॉलिसी की डिटेल डाउनलोड कर लीजिए।
बीमा की असली परख क्लेम के वक्त होती है। इसलिए प्रक्रिया पहले से जान लेना समझदारी है। यह जानकारी खासकर पॉलिसीधारक के परिवार वालों के काम आती है, क्योंकि क्लेम अक्सर उन्हीं को करना पड़ता है।
क्लेम तीन स्टेप में होता है
पहला स्टेप, कंपनी को खबर देना: क्लेम की सूचना आप ऑनलाइन दे सकते हैं, कंपनी की ब्रांच में जाकर दे सकते हैं, SMS या ईमेल कर सकते हैं, या क्लेम केयर हेल्पलाइन पर फ़ोन कर सकते हैं।
दूसरा स्टेप, कागज़ात जमा करना: कंपनी जो दस्तावेज़ माँगे, वे जमा कर दीजिए। इन्हीं के आधार पर कंपनी क्लेम की जाँच करती है।
तीसरा स्टेप, जाँच और भुगतान: सारे कागज़ मिल जाने के बाद कंपनी क्लेम पर फ़ैसला लेती है और उसका निपटारा करती है।
जब सारे ज़रूरी दस्तावेज़ कंपनी तक पहुँच जाते हैं, तब क्लेम को "सबमिट" मार्क किया जाता है। फ़ैसला कितने दिन में आएगा, यह IRDAI के नियमों (पॉलिसीधारकों के हित संबंधी विनियम, 2017) से तय होता है।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस दावा निपटान प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज यहां दिए गए हैं:
| मृत्यु के प्रकार | आवश्यक दस्तावेज़ |
| अनिवार्य दस्तावेज़ |
|
| अतिरिक्त दस्तावेज़ आवश्यक: | |
| चिकित्सीय//प्राकृतिक मृत्यु के मामले में |
|
| आकस्मिक/अप्राकृतिक मृत्यु के मामले में |
|
सभी आवश्यक दस्तावेज़ प्राप्त होने के बाद, दावे को सबमिट के रूप में चिह्नित कर दिया जाएगा। दावे पर निर्णय लेने का समय भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) द्वारा पॉलिसीधारकों के हित (PPHI) विनियम 2017 के तहत निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस में दावा रिपोर्ट करने या दावा अनुरोध प्रस्तुत करने की सरल सूची यहां दी गई है:
ऑनलाइन दावा प्रस्तुत करने के लिए आईसीआईसीआई वेबसाइट के दावा अनुभाग पर जाएं।
24x7 क्लेमकेयर नंबर पर कॉल करें: 1800 2660
अपना दावा claimsupport@iciciprulife.com पर ईमेल करें
"ICLAIMPolicy No" लिखकर 56767 पर SMS भेजें
सहायता के लिए अपनी निकटतम आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस शाखा पर जाएँ
क्लेम में अड़चन से बचने के उपाय
प्रपोज़ल फ़ॉर्म में अपनी सेहत, आदतें (धूम्रपान, शराब) और आमदनी की जानकारी ईमानदारी से भरें। जानकारी छुपाने पर क्लेम खारिज हो सकता है।
नॉमिनी का नाम सही और अद्यतन रखें।
परिवार को बता दें कि पॉलिसी कहाँ है और किस कंपनी की है।
प्रीमियम समय पर भरें ताकि पॉलिसी चालू रहे।
आप निम्नलिखित चरणों के माध्यम से आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस प्लान ऑनलाइन खरीद सकते हैं:
चरण 1: पॉलिसीबाज़ार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘जीवन बीमा’ पर क्लिक करें।
चरण 2: नाम, लिंग, फ़ोन नंबर और ईमेल आईडी जैसी आवश्यक जानकारी भरें
चरण 3: उपलब्ध योजनाओं को देखने के लिए ‘योजनाएँ देखें’ पर क्लिक करें
चरण 4: अपनी धूम्रपान की आदतों, शैक्षिक पृष्ठभूमि, व्यवसाय के प्रकार और वार्षिक आय के बारे में विवरण सबमिट करें
चरण 5: फ़िल्टर में बीमाकर्ता के रूप में आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस का चयन करें और आवश्यकतानुसार अन्य पॉलिसी विवरण का चयन करें
चरण 6: सबसे उपयुक्त आईसीआईसीआई जीवन बीमा योजना चुनें और भुगतान के लिए आगे बढ़ें
*नोट: यह सलाह दी जाती है कि सबसे पहले टर्म इंश्योरेंस क्या है जानें और फिर आईसीआईसीआई टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदें।
ICICI Life का प्लान लेने से पहले कुछ कागज़ात हाथ में रख लें, बाद में भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। आमतौर पर ये चीज़ें लगती हैं:
पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप
पिछले 3 साल का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR)
पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, जिसमें सैलरी आती हो
उम्र का कोई प्रमाण
पासपोर्ट साइज़ फोटो
मेडिकल रिपोर्ट
सबसे ताज़ा फॉर्म 16
कंपनी से मिला नया सैलरी सर्टिफिकेट
पहचान और पते का प्रमाण
कौन-से कागज़ चाहिए, यह प्लान, कवर की रकम और आपकी उम्र या काम के हिसाब से बदल सकता है।
रसीद निकालनी हो तो ज़्यादा झंझट नहीं है। कंपनी की वेबसाइट पर दो मिनट का काम है। बस ये करिए:
स्टेप 1: ICICI Life की वेबसाइट खोलकर प्रीमियम रसीद वाले पेज पर पहुँचिए।
स्टेप 2: पॉलिसी नंबर, मोबाइल नंबर या ईमेल, इनमें से जो आपके पास हो, वही भर दीजिए।
स्टेप 3: अपनी जन्मतिथि डालिए।
स्टेप 4: नीचे जो कैप्चा आया है, उसे देखकर टाइप कर दीजिए।
स्टेप 5: "आगे बढ़ें" पर क्लिक कीजिए।
ICICI लाइफ इंश्योरेंस ग्राहक सेवा टीम यह सुनिश्चित करती है कि आपके सभी प्रश्नों, अनुरोधों और चिंताओं का तुरंत और कुशलतापूर्वक समाधान किया जाए। चाहे आपको पॉलिसी विवरण, प्रीमियम भुगतान, दावों या अन्य सहायता की आवश्यकता हो, ICICI का ग्राहक सहायता केवल एक कॉल या क्लिक की दूरी पर है।
फ़ोन के माध्यम से संपर्क करें
सेवा-संबंधी प्रश्न: 1860-266-7766 (सोमवार-शनिवार, सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक)
नई पॉलिसी ख़रीद: 1800-267-9777 (सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक, रोज़ाना)
ऑनलाइन/ऐप नीति सहायता: 1860-267-9997 (सोमवार-शनिवार, सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक)
एनआरआई ग्राहक: +91 22-6193-0777 (24x7)
दावा सहायता: 1860-266-7766 (भारत) | +91 22-6193-0777 (भारत के बाहर, 24x7)
समूह एवं वार्षिकी सहायता: 1860-266-7766 (सोमवार-शनिवार, सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक)
SMS सेवाएँ
त्वरित सहायता के लिए विशिष्ट कीवर्ड के साथ 56767 पर संदेश भेजें:
भुगतान सहायता: ASSIST <space> पॉलिसी संख्या
चेक पिक-अप: पॉलिसी नंबर प्राप्त करें
समाप्त पॉलिसी को पुनर्जीवित करें: REVIVE
सलाहकार संपर्क: SMA
दावा रिपोर्टिंग: ICLAIM <space> पॉलिसी संख्या
ईमेल सहायता
नई नीतियां: buyonline@iciciprulife.com
प्रश्न और प्रतिक्रिया: grouplife@iciciprulife.com
वार्षिकी सहायता: myannuity@iciciprulife.com
दावा सहायता: claimsupport@iciciprulife.com
व्हाट्सएप सहायता
अपना आवेदन क्रमांक साझा करके 99206-67766 पर व्हाट्सएप के माध्यम से दस्तावेज या प्रश्न भेजें।
अन्य सहायता विकल्प
मोबाइल ऐप: आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ऐप का उपयोग करके चलते-फिरते पॉलिसियों का प्रबंधन करें।
शाखा सहायता: व्यक्तिगत सहायता के लिए शाखा प्रतिनिधियों का पता लगाएं और उनसे संपर्क करें।
कॉलबैक का अनुरोध करें: वरिष्ठ अधिकारियों से कॉलबैक प्राप्त करने के लिए अपनी पॉलिसी और संपर्क विवरण सबमिट करें।
पहले कंपनी की शिकायत निवारण टीम को लिखें (ईमेल gro@iciciprulife.com)। संतोषजनक जवाब न मिले तो आप IRDAI की शिकायत प्रणाली तक जा सकते हैं। IRDAI का शिकायत कॉल सेंटर नंबर यह 1800 4254 732 है। जाने से पहले IRDAI की वेबसाइट पर ताज़ा नंबर देख लें।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस खरीदने के लिए आप इन हेल्पलाइन नंबरों की मदद से पॉलिसीबाज़ार से संपर्क कर सकते हैं:
नई पॉलिसी खरीदने के लिए: पॉलिसीबाज़ार की हेल्पलाइन पर कॉल करें 1800-208-8787
मौजूदा बुकिंग के संबंध में सहायता के लिए:पॉलिसीबाज़ार की हेल्पलाइन पर 1800-258-5970 पर कॉल करें
दावा सहायता हेल्पलाइन:पॉलिसीबाज़ार की हेल्पलाइन पर 1800-258-5881 पर कॉल करें
*नोट: आप पॉलिसीबाज़ार वेबसाइट पर 'मेरा खाता' में लॉग इन करके भी अपने दावों को आसानी से प्रबंधित कर सकते हैं
पॉलिसीबाज़ार ऐप:त्वरित ग्राहक सहायता के लिए पॉलिसीबाज़ार ऐप डाउनलोड करें। आप ऐप के माध्यम से सीधे बीमा से संबंधित किसी भी प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से संबंधित कुछ क्या करें और क्या न करें:
| क्या करें | क्या न करें |
| पॉलिसी विवरण पढ़ें और समझें. | जीवन बीमा से संबंधित निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। |
| अपनी बीमा आवश्यकताओं का सावधानीपूर्वक आकलन करें। | आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम भुगतान को नज़रअंदाज़ न करें |
| विभिन्न योजनाओं और राइडर्स की तुलना करें. | अपवर्जनों और सीमाओं को नज़रअंदाज़ न करें. |
| यदि आवश्यक हो या कोई योजना खरीदने से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। | अपने पॉलिसी दस्तावेज़ों को गलत जगह न रखें। |
| अपने लाभार्थियों को अद्यतन रखें। | अपनी पॉलिसी की नियमित समीक्षा करना न भूलें। |
| प्रीमियम गणना के लिए ऑनलाइन टूल का उपयोग करें, जैसे पॉलिसीबाज़ार का टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर। | अपना निर्णय केवल कीमत के आधार पर न लें। |
मान लीजिए 33 साल के रोहन की सालाना आमदनी ₹9 लाख है। पत्नी घर संभालती हैं और एक बच्चा 3 साल का है। रोहन पर ₹25 लाख का होम लोन भी है।
पहला क़दम: रोहन को सबसे पहले टर्म प्लान देखना चाहिए, क्योंकि उसका परिवार पूरी तरह उसकी आमदनी पर निर्भर है। एक आम अंदाज़ा यह है कि कवर सालाना आमदनी का 10 से 15 गुना हो। यह कोई सरकारी नियम नहीं, सिर्फ़ मोटा हिसाब है। असली ज़रूरत निकालने के लिए लोन, बच्चे की पढ़ाई और घर के खर्च जोड़ने होंगे।
दूसरा क़दम: अगर पत्नी या परिवार में किसी को गंभीर बीमारी का इतिहास है, तो वह क्रिटिकल इलनेस राइडर देख सकता है।
तीसरा क़दम: बच्चे की पढ़ाई के लिए, टर्म प्लान लेने के बाद, चाइल्ड प्लान या अलग निवेश के विकल्प देखे जा सकते हैं।
चौथा क़दम: रिटायरमेंट के लिए अभी 25-30 साल का वक़्त है। पेंशन प्लान बाद में भी देखा जा सकता है, और ज़रूरी नहीं कि सब कुछ बीमा कंपनी के ज़रिए ही हो।
इस हिसाब का सार यह है कि पहले सुरक्षा, फिर लक्ष्य, फिर निवेश।
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest Sum Assured(SA) offered by Policybazaar’s insurer partners offering term insurance plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI.
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
+On the basis of your profile
+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 410/month (Rs.14/day) is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age rounded off to nearest 10
+Rs. 245 is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 8/day is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 15/day is starting price for a 75 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 504/month is starting price for a 1.5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 494/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 636/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 918/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,286/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 453/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs.582/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 786/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,374/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,592/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 525/month is the starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 68 years of age.
+Rs. 668/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 25 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 45 years of age.
+Rs. 1,200/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 35 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 55 years of age.
+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Female, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 577/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Male, self employed, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
*The full refund of premium is available on availing the one-time option of refund of premium. Total premium paid for policy (paid for add-ons) will be the special exit value, payable on availing the one-time option of refund of premium if you wish to completely exit the policy.
+Rs. ₹361/month is the starting price for a ₹1 crore loan cover with an 8% interest rate for an 18-year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, loan tenure up to 20 years, rounded off to the nearest 10
Prices offered by the insurer are as per the approved insurance plans | #All savings and online discounts are provided by insurers as per IRDAI approved insurance plans | Standard Terms and Conditions Apply | **Tax Benefits are subject to changes in tax laws.| Policybazaar Insurance Brokers Private Limited
We will respond in the first instance within 30 minutes of the customers contacting us. 30-minute claim support service is for the purpose of giving reasonable assistance to the policyholder in pursuance of the claim. Settlement of claim (including cashless claim) is the responsibility of the insurer as per policy terms and conditions. The 30-minute claim support is subject to our operations not being impacted by a system failure or force majeure event or for reasons beyond our control. For further details, 24x7 Claims Support Helpline can be reached out at 1800-258-5881
For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure carefully before concluding a sale
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited | CIN: U74999HR2014PTC053454 | Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurgaon, Haryana – 122001 | Registration No. 742, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers. Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved
˜ Policybazaar Promise reflects the guarantee offered by insurers. Price assurance is based on certifications shared by insurers with us.