Term Plans
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की अधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह योजना सीमित प्रीमियम भुगतान अवधि के अंतर्गत 10 वर्षों की सालाना 40,000 प्रीमियम पर एक बड़ा जीवन रिस्क कवरेज प्रदान करती है। इस योजना की मुख्य बात यह है कि इसके अंतर्गत केवल 10 वर्षो तक सीमित प्रीमियम भुगतान कर 100 वर्षों की अवधि तक के लिए जीवन कवरेज प्राप्त किया सकता है । एसबीआई बीमा योजना एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए अच्छी और सुलभ योजना है। इस पेज पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की जानकारी मिलेगी, यानी sbi life insurance kya hai, योजना के फायदे, पात्रता, दस्तावेज़ और टैक्स लाभ।
₹40,000 प्रति वर्ष, 10 साल तक” किसी एक प्लान का नाम नहीं है। यह प्रीमियम भरने का तरीका है, जिसे लिमिटेड पे कहते हैं। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अलग-अलग प्लान में यह विकल्प मिलता है, और हर प्लान का फ़ायदा अलग होता है। 10 साल बाद आपको कुछ पैसा वापस मिलेगा या नहीं, यह इस पर निर्भर करता है कि आपने किस तरह का प्लान लिया है। एसबीआई बीमा पॉलिसी इन हिंदी में समझने के लिए इसे तीन हिस्सों में बाँटा जा सकता है:
टर्म प्लान (लिमिटेड पे): इसमें जीवन कवर मिलता है। पॉलिसी अवधि में कुछ हो जाए तो नॉमिनी को राशि मिलती है। आम तौर पर बचे रहने पर कोई मैच्योरिटी रकम नहीं मिलती।
रिटर्न ऑफ़ प्रीमियम (ROP) वाला विकल्प: पॉलिसी पूरी होने पर भरा हुआ प्रीमियम लौटाया जाता है। यह विकल्प हर प्लान में नहीं होता और इसका प्रीमियम सामान्य टर्म प्लान से ज़्यादा होता है।
बचत वाले प्लान: इनमें कवर के साथ गारंटीड या मैच्योरिटी लाभ मिलता है, जिसकी रकम प्लान के नियमों से तय होती है।
आइए इसे एक उदाहरण कि मदद से समझते हैं:
मान लीजिए एक वेतनभोगी व्यक्ति 10 वर्षों के लिए ₹40,000 सालाना प्रीमियम वाली एसबीआई जीवन बीमा योजना शुरू करता है। वह हर वर्ष नियमित रूप से प्रीमियम जमा करता है। 10 वर्षों की अवधि पूरी होने के बाद उसे पॉलिसी के नियमों के अनुसार एक निश्चित राशि एकमुश्त प्राप्त हो सकती है, जिसका उपयोग वह बच्चों की शिक्षा, भविष्य की जरूरतों या अन्य वित्तीय लक्ष्यों के लिए कर सकता है।
Term Plans
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में कितना पैसा मिलता है, यह प्लान के प्रकार पर निर्भर करता है। टर्म प्लान में पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर नॉमिनी को बीमा राशि मिलती है। बचत वाले प्लान में कवर के साथ गारंटीड या मैच्योरिटी लाभ मिल सकता है। यूलिप में रकम फंड के प्रदर्शन पर टिकी होती है और गारंटीड नहीं होती। ₹40,000 सालाना 10 साल भरने पर आपका कुल प्रीमियम ₹4 लाख बैठता है, और इसके बदले क्या मिलेगा, यह प्लान के ब्रोशर में लिखा होता है।
आइए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय योजना खरीदने के लाभों पर एक नज़र डालें:
परिजनों के लिए वित्तीय सुरक्षा: एसबीआई की इस जीवन बीमा योजना पॉलिसीधारक के साथ किसी भी अप्रत्याशित घटना के समय उसके परिवार की वित्तीय जरूरतों को पूरी हो सकती है ।
सीमित अवधि का प्रीमियम: आपको प्रीमियम केवल 10 साल तक भरना होता है, जबकि पॉलिसी का कवर उसके बाद भी जारी रह सकता है। 10 साल बाद प्रीमियम की चिंता नहीं रहती। मैच्योरिटी पर कुछ मिलेगा या नहीं, यह प्लान के प्रकार पर निर्भर करता है।
दीर्घ काल के लिए सुरक्षा : प्रीमियम सिर्फ़ 10 वर्षों के लिए देना होता है, और प्लान के अनुसार 85 वर्ष या लगभग 100 वर्ष की आयु तक कवर रह सकता है।
डेथ बेनेफिट : पाॅलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की असामयिक मृत्यु की स्थिति में यह लाभ उसके परिवार ( नाॅमिनी ) को दिया जाता है। कितनी राशि मिलेगी, यह प्लान की एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस डिटेल्स वाले ब्रोशर मे लिखा होता है।
टैक्स से राहत : पुरानी टैक्स व्यवस्था चुनने पर पात्र जीवन बीमा प्रीमियम पर सालाना ₹1.5 लाख तक की कटौती मिल सकती है। यह कटौती पहले आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C में थी। 1 अप्रैल 2026 से यह आयकर अधिनियम 2025 की धारा 123 में आती है। नई टैक्स व्यवस्था में यह कटौती नहीं मिलती। मृत्यु लाभ और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पर छूट कुछ शर्तों के अधीन है, जैसे सालाना प्रीमियम बीमा राशि के 10% से ज़्यादा न हो।
परिपक्वता पर प्रीमियम वापिस : यदि आप TROP का चयन करते है , तो पॉलिसी अवधि के दौरान भुगतान किए गए प्रीमियम को परिपक्वता प्राप्त करने पर परिपक्वता लाभ के रूप में वापस कर दिया जाता है ।
धन बचत : एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस योजनाएं आपको मुद्रास्फीति को मात देने या किसी भी जीवन भर के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक कोष बनाने का मौका देती हैं।
Secure Your Family Future Today
₹1 CRORE
Term Plan Starting @
Get an online discount of upto 15%#
Compare 40+ plans from 15 Insurers
SBI लाइफ इंश्योरेंस 10 वर्षों के लिए 40,000 प्रति वर्ष वाली योजना चुनते समय आपको अपनी भावी जरूरतों और लक्ष्यों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए । इसके अतिरिक्त किसी भी एसबीआई बीमा योजना को खरीदने से पहले सही योजना चुनने के लिए अन्य बातों पर भी ध्यान देना चाहिए जो कि नीचे सूचीबद्ध है -
अपनी वित्तीय जरूरतों का आकलन करें - सबसे पहले यह तय करें कि आपको कितने जीवन बीमा कवर की जरूरत है।घर के रोजमर्रा के खर्चों , बच्चों की शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जरूरतों को ध्यान में रखकर ही सही कवर का चयन करें ।
योजना की शर्ते और मिलने वाली सुविधाओं की जांच करें - यदि आप ₹40,000 वार्षिक प्रीमियम वाली योजना का चयन कर रहे है तो इस ध्यान रखें की क्या यह योजना आपके लंबें समय के लक्ष्यों से मेल खाती है ? इसके लिए ब्रोशर मे दी गई SBI लाइफ पाॅलिसी डिटेल्स देखें, जैसे कवर कब तक रहेगा, मैच्योरिटी पर कुछ मिलेगा या नहीं. और कौन-सी स्थितियाँ कवर नहीं होती । यह देखें कि योजना आपके भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने में कितनी मदद कर सकती है।
बजट के अनुकूल प्रीमियम का चयन करें - आपको हर वर्ष 10 साल तक 40,000 रूपये का प्रीमियम भुगतान करना होता है, इसलिए अपनी आय और बजट क्षमता के अनुसार ही निर्णय लें। ऐसी योजना चुनें जिसका प्रीमियम भुगतान आप आसानी से भर सकें। अगर 40000 आपके बजट से ज्यादा लगे, तो एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 25000 प्रति वर्ष या 30000 प्रति वर्ष जैसे कम प्रीमियम के विकल्प भी देख सकते हैं। आप इस पाॅलिसी का प्रीमियम कैलकुलेटर से भी कैलकुलेट कर सकते है SBI लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम कैलकुलेटर से भी कर सकते है ।
सही पॉलिसी अवधि का चुनाव करें - ध्यान दें कि 10 साल प्रीमियम भरने की अवधि है, जबकि पॉलिसी अवधि (कवर कितने साल चलेगा) इससे लंबी हो सकती है। योजना चुनते समय अपनी उम्र, परिवार की जिम्मेदारियों और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखें, ताकि सही समय पर पर्याप्त वित्तीय सहायता मिल सके।
अतिरिक्त लाभ और राइडर्स पर विचार करें - योजना के साथ मिलने वाले अतिरिक्त विकल्पों जैसे दुर्घटना कवर, गंभीर बीमारी कवर या प्रीमियम छूट की एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जानकारी अवश्य लें। ये सुविधाएँ आपकी बीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाती हैं। इनके लिए प्रीमियम अलग से देना पड़ता है, इसलिए राइडर जोड़ने पर कुल सालाना प्रीमियम 40000 से ऊपर जा सकता है।
प्लान लेने की उम्र की सीमा हर प्लान में अलग होती है। बीमा कंपनी आम तौर पर आपसे पहचान, पते और उम्र का प्रमाण माँगती है, जैसे आधार या पैन। इसके साथ बैंक खाते का विवरण और फ़ोटो भी लगती है। कवर ज़्यादा हो, तो आय का प्रमाण भी देना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग आम तौर पर सैलरी स्लिप या बैंक स्टेटमेंट देते हैं, और कारोबारी लोग आयकर रिटर्न।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में हर बजट और ज़रूरत के हिसाब से टर्म, बचत, यूलिप, चाइल्ड और रिटायरमेंट, सब तरह के प्लान मिल जाते हैं। पर एक बात पहले ही साफ़ कर दें: सालाना प्रीमियम की रकम देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि कौन सा प्लान मिलेगा। ₹30,000 में आप बचत वाला प्लान भी ले सकते हैं और टर्म प्लान भी, लेकिन दोनों में कवर और फायदे अलग-अलग होंगे। नीचे SBI लाइफ इंश्योरेंस प्लान इन हिंदी में हर प्रीमियम स्लैब के हिसाब से आम विकल्प समझाए गए हैं।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 20,000 प्रति वर्ष
अगर आप कम पैसे से बीमा शुरू करना चाहते हैं, तो एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 20,000 प्रति वर्ष के बजट में टर्म प्लान देख सकते हैं। टर्म प्लान में कवर के मुकाबले प्रीमियम कम पड़ता है। ₹20,000 में कितना कवर बनेगा, यह आपकी उम्र और सेहत पर टिका है।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 25,000 प्रति वर्ष
मिडिल क्लास परिवारों के लिए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 25,000 प्रति वर्ष का बजट ठीक बैठता है। इसमें आप बचत की आदत भी बना सकते हैं और परिवार के लिए सुरक्षा भी ले सकते हैं। प्रीमियम कम रखकर भी अच्छा रिस्क कवर मिल सकता है। बस प्लान लेने से पहले अपनी आमदनी, खर्चे और आगे के लक्ष्य एक बार देख लें।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 30000 प्रति वर्ष
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 30000 प्रति वर्ष का प्रीमियम वे लोग ज़्यादा चुनते हैं जिन्हें लंबे समय की बचत और जीवन कवर, दोनों साथ चाहिए। SBI Life की वेबसाइट पर बचत वाले प्लान में Smart Lifetime Saver जैसे विकल्प दिखते हैं। मैच्योरिटी पर कितना पैसा मिलेगा, कवर कितना रहेगा और टैक्स में कितनी राहत होगी, यह आपकी उम्र, कमाई और पॉलिसी की अवधि पर निर्भर करता है।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 50,000 प्रति वर्ष
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 50,000 प्रति वर्ष के बजट में टर्म प्लान लेकर बड़ा कवर बनाया जा सकता है। अगर आपका मकसद बच्चों की पढ़ाई है, तो Smart Scholar Plus जैसे चाइल्ड प्लान भी देख सकते हैं। हर प्लान के फायदे, अवधि और शर्तें अलग होती हैं, इसलिए खरीदने से पहले ब्रोशर ज़रूर पढ़ें।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 1,00,000 प्रति वर्ष
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 1,00,000 प्रति वर्ष के प्रीमियम में टर्म प्लान से काफ़ी बड़ा कवर लिया जा सकता है। चाहें तो यूलिप या रिटायरमेंट प्लान भी देख सकते हैं। ध्यान रहे, यूलिप का रिटर्न शेयर बाज़ार पर टिका होता है और उसकी कोई गारंटी नहीं होती। इसलिए प्लान चुनते समय अपनी ज़रूरत, आमदनी और लक्ष्य सामने रखकर फैसला करें।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का 10 साल का 40,000 रुपये प्रति वर्ष वाली योजना में आप प्रीमियम सिर्फ 10 साल भरते हैं जबकि कवर उसके बाद भी चल सकता है। इससे परिवार को लंबे समय तक वित्तीय सुरक्षा मिल सकती है। पुरानी टैक्स व्यवस्था चुनने पर पात्र प्रीमियम पर टैक्स कटौती का लाभ भी मिल सकता है। पर मैच्योरिटी पर कुछ मिलेगा या नहीं, कितना कवर बनेगा और प्रीमियम कितना होगा, यह आपकी उम्र, सेहत और चुने गए प्लान पर निर्भर करता है। इसलिए पहले ऊपर दी गई sbi लाइफ इंश्योरेंस प्लान्स लिस्ट फाॅर 10 ईयर्स में से अपनी जरूरत के प्लान देखें, फिर ब्रोशर पढ़ें और SBI जीवन बीमा कैलकुलेटर से अपना प्रीमियम निकालकर ही फैसला करें। आप ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में अलग-अलग प्लान की तुलना कर सकते हैं।
नोट: यदि आप टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको टर्म इंश्योरेंस के लाभों की भी जांच करनी चाहिए।
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest Sum Assured(SA) offered by Policybazaar’s insurer partners offering term insurance plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI.
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
+On the basis of your profile
+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 410/month (Rs.14/day) is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age rounded off to nearest 10
+Rs. 245 is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 8/day is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 15/day is starting price for a 75 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 504/month is starting price for a 1.5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 494/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 636/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 918/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,286/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 453/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs.582/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 786/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,374/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,592/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 525/month is the starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 68 years of age.
+Rs. 668/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 25 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 45 years of age.
+Rs. 1,200/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 35 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 55 years of age.
+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Female, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 577/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Male, self employed, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
*The full refund of premium is available on availing the one-time option of refund of premium. Total premium paid for policy (paid for add-ons) will be the special exit value, payable on availing the one-time option of refund of premium if you wish to completely exit the policy.
+Rs. ₹361/month is the starting price for a ₹1 crore loan cover with an 8% interest rate for an 18-year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, loan tenure up to 20 years, rounded off to the nearest 10
Prices offered by the insurer are as per the approved insurance plans | #All savings and online discounts are provided by insurers as per IRDAI approved insurance plans | Standard Terms and Conditions Apply | **Tax Benefits are subject to changes in tax laws.| Policybazaar Insurance Brokers Private Limited
We will respond in the first instance within 30 minutes of the customers contacting us. 30-minute claim support service is for the purpose of giving reasonable assistance to the policyholder in pursuance of the claim. Settlement of claim (including cashless claim) is the responsibility of the insurer as per policy terms and conditions. The 30-minute claim support is subject to our operations not being impacted by a system failure or force majeure event or for reasons beyond our control. For further details, 24x7 Claims Support Helpline can be reached out at 1800-258-5881
For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure carefully before concluding a sale
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited | CIN: U74999HR2014PTC053454 | Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurgaon, Haryana – 122001 | Registration No. 742, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers. Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved
˜ Policybazaar Promise reflects the guarantee offered by insurers. Price assurance is based on certifications shared by insurers with us.