सुकन्या समृद्धि योजना - बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए निवेश करें
बेटियों के भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए आर्थिक सुरक्षा का होना जरूरी है। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक सरकार समर्थित बचत योजना है जो माता-पिता की बच्चों के लिए बचत करने में सहायता करती है। सुकन्या समृद्धि खाता पर सरकार द्वारा 8.2% ब्याज दिया जा रहा है, जिसकी सहायता से बेटियों के भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।
Read more
अपने बच्चे के भविष्य में निवेश:आपके बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने से ज्यादा आवश्यक और कुछ भी नहीं है।
चाइल्ड प्लान में निवेश करने के लाभ
प्रीमियम माफी का लाभ
पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर, भविष्य के सभी प्रीमियम बीमा कंपनी द्वारा भरे जाते हैं।
अनुकूल भुगतान विकल्प
आपके प्रीमियम एकमुश्त या नियमित भुगतान के जरिए आपके बच्चे के सपनों को पूरा करने में सहायता करते है।
वेल्थ बूस्टर्स
हमारे साथ निवेशित रहने पर आपको 'वेल्थ बूस्टर' और 'लॉयल्टी बोनस' का लाभ मिलता है।
जीरो कमीशन
हमसे पॉलिसी खरीदने पर कोई कमीशन नहीं लगता। साथ ही, आप ऑनलाइन खरीदने पर अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते है।
कर लाभ^
धारा 80(C) के तहत टैक्स में छूट मिलती है और धारा 10 (10D) के तहत मिलने वाले रिटर्न पर कोई टैक्स नहीं लगता।
निवेश में विकल्प
इसमें आपको नियमित अंतराल पर या एकमुश्त निवेश करने की सुविधा मिलती है।
We are rated++
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Invest ₹10k/month your child will get ₹1 Cr# Tax-Free*
सुकन्या समृद्धि खाता विशेष रुप से लड़कियों के लिए शुरू की गई सरकारी योजना है। इसे ‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं’ अभियान के तहत 2015 में शुरू किया गया था। सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य नियमित बचत के माध्यम से बेटियों के भविष्य को आर्थिक स्थिरता प्रदान करना है। सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर के माध्यम से आप मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि का अनुमान लगा सकते है।
बढ़ती महंगाई को देखते हुए यह कहना मुश्किल है, कि भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में कितनी लागत आएगी। इसके लिए अभी से एक सही निवेश करना आवश्यक है, ताकि महंगाई के साथ आपकी बचत भी बढ़ती रहे। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेश चक्रवृद्धि ब्याज की सहायता से लंबी अवधि में तेजी से बढ़ता है, जो बेटियों के भविष्य को साकार करने में उनकी सहायता कर सकता है।
सुकन्या समृद्धि खाता विशेषताएं
सुकन्या समृद्धि योजना की निम्नलिखित विशेषताएं है:
शुरुआत वर्ष - 2015
ब्याज दर - 8.2%
न्यूनतम निवेश - 250
अधिकतम निवेश - 1.5 लाख प्रति वर्ष
परिपक्वता अवधि - 21 वर्ष
कर लाभ - आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत उपलब्ध
सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर क्या है?
सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर एक ऐसा वित्तीय उपकरण है, जिसके माध्यम से सुकन्या योजना के तहत मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगाया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर निवेश राशि, निवेश अवधि, बालिका की आयु और ब्याज दर के आधार पर गणना करता है। एसएसवाई कैलकुलेटर में केवल बालिका की आयु, निवेश राशि और शुरुआत वर्ष दर्ज करना होता है।
Sukanya Samriddhi Yojana Calculator
Latest SSY interest rates: 8.20%
You can invest a maximum amount up to ₹1,50,000
Yearly₹
₹250
₹1,50,000
Govt. allows maximum age of enrollment to 10 years
Years
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
Investment term is 21 years
Year
Total investment
₹1.5 Lakh
Total interest
₹3.3 Lakh
Maturity year
2047
Maturity value
₹4.8 Lakh
Explore Tax Saving Funds
*for market linked plans only
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ कौन पा सकता है?
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित शर्तों के अधीन होना आवश्यक है:
बालिका की आयु 10 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।
माता-पिता या कानुनी अभिभावक द्वारा बालिका के लिए सुकन्या खाता खोला जा सकता है।
एक बालिका के लिए केवल एक ही सुकन्या खाता खोला जा सकता है।
दो बेटियों के लिए योजना में खाता खोला जा सकता है, एक परिवरा में दो से अधिक खाते की अनुमति नहीं है।
हालांकि यदि दुसरे बच्चे के समय जुडवा बेटियों का जन्म होता है, तो तीसरा खाता खोला जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना आवश्यक दस्तावेज़
सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है:
बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
पता प्रमाण
माता-पिता या अभिभावक का पहचान प्रमाण
PAN कार्ड
वोटर ID
Investment
Secure
Secure your child’s future with or without you
Start Investing
₹10,000/Month
& Get
₹1 Crore*
*Standard T & C Apply
सुकन्या समृद्धि खाता कैसे खोले?
सुकन्या समृद्धि खाते को डाकघर और अधिकृत बैंको के माध्यम से खोला जा सकता है:
स्टेप 1 - सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट से सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म डाउनलोड Post Office करें या नजदीकी डाकघर से प्राप्त करें।
स्टेप 2 - आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरे, बडे अक्षरो में।
स्टेप 3 - आवश्यक दस्तावेज़ो को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
स्टेप 4 - डाकघर शाखा में आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेज़ो के साथ जमा कराएं।
स्टेप 5 - निवेश राशि का चेक या कैश से भुगतान करें।
स्टेप 6 - दस्तावेज़ो की सत्यापन करने के बाद डाकघर द्वारा खाता खोल दिया जाएगा।
आवश्यक जानकारी - डाकघर सुकन्या समृद्धि कैलकुलेटर के माध्यम से परिपक्वता पर मिलने वाली राशि का अनुमान लगाया जा सकता है।
बैंक के माध्यम से सुकन्या समृद्धि खाता कैसे खोले?
यदि आप किसी सरकार द्वारा अधिकृत बैंक के माध्यम से खाता खोलना चाहते है, तो यहा प्रक्रिया बताई गई है। उदाहरण के लिए मान लिजिए आप सुकन्या समृद्धि योजना SBI में खाता खोलना चाहते है:
स्टेप 1 - SBI शाखा से आवेदन पत्र का अुनरोध करें।
स्टेप 2 - आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद उसमे सभी आवश्यक जानकारी भरें।
स्टेप 3 - आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज़ो की कॉपी संलग्न करें।
स्टेप 4 - बैंक शाखा में निवेश राशि का भुगतान करें।
स्टेप 5 - प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाता खोल दिया जाएगा।
आवश्यक जानकारी - सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर SBI के माध्यम से SBI सुकन्या खाते के तहत मिलने वाले रिटर्न की गणना की जा सकती है।
स्टेप 1 - अपने मोबाइल पर IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप को डाउनलोड करें।
स्टेप 2 - अपने बैंक खाते से IPPB मोबाइल ऐप में राशि भेजे।
स्टेप 3 - ऐप में लॉग इन करने के बाद सुकन्या समृद्धि योजना का विकल्प चुनें।
स्टेप 4 - सुकन्या समृद्धि योजना खाता ग्राहक ID दर्ज करें।
स्टेप 5 - इसके बाद आप जितनी राशि का भुगतान करना चाहते है, उसका चयन करें।
स्टेप 6 - प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको बैंक द्वारा मेसेज भेजा जाएगा।
ध्यान दे - IPPB मोबाइल ऐप के माध्यम से डाकघर सुकन्या खाते में ऑनलाइन पेमेंट की जा सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना खाते के तहत निकासी कब की जा सकती है?
सुकन्या समृद्धि योजना में निम्नलिखित परिस्थितियों में निकासी की जा सकती है:
पूर्ण निकासी - 21 वर्ष का होने पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पूर्ण निकासी की जा सकती है। ऐसे में निवेश राशि का ब्याज समेत भुगतान किया जाता है।
समयपूर्व निकासी - बालिका की असामयिक मृत्यु, बालिका का विवाह, बालिका के गंभीर बीमारी से ग्रसीत होने पर और 5 वर्ष बाद किसी निजी कारण की वजह से खाता समय से पहले बंद कराया जा सकता है।
10 वर्ष से अधिक आयु की बालिका के लिए खाता नहीं खोला जा सकता है।
निवेश नियमित या एकमुश्त रूप से किया जा सकता है।
खाते पर ब्याज वर्तमान ब्याज दर के आधार पर ही दिया जाएगा, सुकन्या खाते पर ब्याज दर पूर्व निर्धारित नहीं होती है। ब्याज दरों में बदलाव होने पर नई ब्याज दर के आधार पर ब्याज जोड़ा जाएगा।
सुकन्या समृद्धि खाता 21 वर्षों की मैच्योरिटी अवधि के साथ आता है। इससे पहले केवल बालिका के 18 वर्ष का होने पर विवाह या उच्च शिक्षा के लिए आंशिक निकासी की जा सकती है।
NRI सुकन्या खाता खोलने के लिए पात्र नहीं है।
निष्कर्ष
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) की शुरुआत विशेष रूप से बालिकाओं के लिए की गई थी। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं के लिए माता-पिता या अभिभावक द्वारा हर वर्ष निवेश किया जाता है, इसके बाद जब 21 वर्ष पूरे हो जाते है, तब खाता मैच्योर हो जाता है। परिपक्वता पर निवेश राशि का ब्याज समेत भुगतान किया जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना में डाकघर और बैंको के माध्यम से निवेश किया जा सकता है। सरकार समर्थित योजना होने के कारण यह एक सुरक्षित निवेश विकल्प है।
सुकन्या समृद्धि योजना पोस्ट ऑफिस फॉर्म कैसे प्राप्त किया जा सकता है?
सुकन्या समृद्धि योजना फॉर्म डाउनलोड Post Office, इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।
सुकन्या योजना का लाभ कैसे मिलता है?
सुकन्या योजना का लाभ परिपक्वता पर एकमुश्त रूप से ब्याज के साथ दिया जाता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान क्या है?
सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के निम्नलिखित लाभ है, हालांकि की कुछ सीमाएं भी है। इन सीमाओं को समय रहते समझा आवश्यक है:
सुकन्या समृद्धि योजना में केवल 10 वर्ष से कम आयु की बालिका के लिए ही खाता खोला जा सकता है।
एक बालिका के लिए केवल एक ही खाता मान्य है और परिवार में अधिकतम दो खाते।
आमतौर पर पैसा बालिका के 21 वर्ष का होने पर या 18 वर्ष की आयु के बाद विवाह या शिक्षा के लिए मिलता है।
सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर SBI क्या है?
सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर SBI एक उपयुक्त वित्तीय उपकरण है, जिसके माध्यम से परिपक्वता राशि का अनुमान लगाया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना में ऑनलाइन पेमेंट कैसे करें?
यदि आपने डाकघर के माध्यम से खाता खोला है, तो सुकन्या समृद्धि योजना में ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मोबाइल बैंकिंग ऐप का उपयोग कर सकते है।
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in *All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance
plan.
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
#The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CARG 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs. ++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.
Claude
Secure Your Child
Future Premiums are paid by the insurer upon death of policyholder
No Tax on Capital Gain Amount under Section 10 (10D)
View Plans
+All savings provided by insurers as per IRDAI approved insurnace plan. Standard T&C apply.