Term Plans
किसी भी आकस्मिक दुर्घटना के समय आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए या पूर्ण विकलांगता की स्थिति में समस्याओं को कम करने के लिए इस जीवन बीमा योजना की शुरूआत की गई। यह एक निजी लाइफ इंश्योरेंस प्लान है जो बिना किसी बाजारीय जोखिम के आपको प्रत्यक्ष रूप से जीवन सुरक्षा कवर देता है।
इस पाॅलिसी को खास यह बनाता है कि गंभीर बीमारियों की स्थिति में या पूर्ण रूप से विकलांगता की स्थिति में भी यह आपको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है।ऐसी स्थिति के दौरान सभी प्रीमियम माफ कर दिए जाते है । इसके अतिरिक्त आप इसे 5 या 10 वर्ष के लिए ले सकते हैं और अपनी इच्छानुसार एकमुश्त या हर साल थोड़ थोड़ा प्रीमियम चुका सकते हैं।
आइए इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में और अधिक जानने का प्रयास करते हैं।
Term Plans
जेनरैली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस द्वारा पेश की गई जेनरैली सेंट्रल सरल योजना एक ऐसी बीमा योजना है जो जीवन सुरक्षा के साथ साथ गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता भी प्रदान करता है। पाॅलिसी के नियमों के तहत 20 गंभीर बीमारियों और स्थायी विकलांगता के दौरान कवरेज मिलता है।यदि आपके उपर किसी भी प्रकार की कोई आपात स्थिति आती है तो बीमा कंपनी आपको पहली बार क्लेम करने पर ही 50 प्रतिशत हिस्सा तुरंत दे देती हैं। साथ ही भविष्य में भुगतान किए जाने वाले प्रीमियमों को माफ कर दिया जाता हैं। आपकी बची हुई 50 प्रतिशत की राशि इस जीवन बीमा पाॅलिसी के नियमों के अनुसार भावी रूप से कवर की जाने वाली घटना के दौरान दिया जाता है।
Secure Your Family Future Today
₹1 CRORE
Term Plan Starting @
Get an online discount of upto 15%#
Compare 40+ plans from 15 Insurers
जेनरैली सेंट्रल योजना की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित है -
निधन पर आर्थिक सुरक्षा - पाॅलिसी अवधि के दौरान यदि किसी कारणवश बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके द्वारा चयनित व्यक्ति को पूर्ण रूप से मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता हैं।
20 क्रिटीकल इलनेस से सुरक्षा - इसके तहत 20 गंभीर बीमारियां जैसे- कैंसर,स्ट्रोक, किडनी फेल्योर , या पूर्ण अंधापन की स्थिति में कवरेज प्रदान किया जाता हैं।
दुर्घटना में विकलांगता का कवर - इस योजना के तहत किसी दुर्घटना के दौरान यदि आप पूर्ण रूप से अपाहिज हो जाते है तो आपको पहली बार क्लेम करने पर ही तुरंत सहायता की जाती हैं।
आधा भुगतान शीघ्र ही - किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में या स्थायी विकलांगता की स्थिति में पहला दावा करते ही बीमा राशि की 50 प्रतिशत हिस्सा तुरंत भुगतान कर दिया जाता हैं।
भावी रूप से भरे जानें वाले प्रीमियम से राहत - गंभीर बीमारी या विकलांगता की स्थिति में पहला दावा पास होते ही आगे के सभी प्रीमियम भुगतान माफ हो जाता हैं और पाॅलिसी वैसे ही चालू रहती हैं।
लचीले विकल्प - इस योजना के तहत आपको प्रीमियम भुगतान के लिए विकल्प प्राप्त होते है। जिसमें आप 5 या 10 सालों के लिए पाॅलिसी खरीद कर एकमुश्त या नियमित भुगतान कर सकते हैं।
महिलाओं के लिए छूट - इसमें महिला ग्राहकों को प्रीमियम दरों पर 5 प्रतिशत तक की सीधी छूट प्रदान की जाती हैं।
परिपक्वता लाभ नहीं - यह एक शुद्ध जीवन बीमा योजना है जिसमें पाॅलिसी के समाप्त होने पर किसी प्रकार की कोई परिपक्वता राशि प्राप्त नहीं होती हैं।
जेनरैली सेंट्रल योजना का लाभ उठाने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है -
|
पात्रता मानदंड |
न्यूनतम |
अधिकतम |
|
प्रवेश आयु |
18 वर्ष |
60 वर्ष |
|
परिपक्वता आयु |
23 वर्ष |
65 वर्ष |
|
पॉलिसी अवधि |
5 वर्ष |
10 वर्ष |
|
प्रीमियम भुगतान अवधि |
सिंगल पे (एकमुश्त) |
5 वर्ष या 10 वर्ष (रेगुलर पे) |
|
प्रीमियम भुगतान विकल्प |
वार्षिक |
एकल (एकसाथ) |
|
बीमा राशि |
वार्षिक - 977 रुपये |
असीमित |
जेनरैली सेंट्रल सरल आश्रय योजना का लाभ उठाने से पहले उन लाभों को जानना आवश्यक है जो कि निम्नलिखित हैं -
डेथ बेनिफिट - यदि पाॅलिसी अवधि के दौरान पाॅलिसीधारक का निधन हो जाता है , तो नाॅमिनी को मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता हैं। इसके लिए निम्न परिस्थितियां निर्धारित हैं-
नियमित प्रीमियम का चुनाव करने पर - तय की गई बीमा राशि , वार्षिक प्रीमियम का 10 गुना और मृत्यु की तारीख तक जमा किए गए कुल प्रीमियम का 105 प्रतिशत ( टैक्स,राइडर और अतिरिक्त शुल्क शामिल नहीं ) में से जो सबसे सर्वाधिक होगा उसका भुगतान किया जाएगा।
सिंगल प्रीमियम का चुनाव करने पर - इसमें एकमुश्त भरे गए प्रीमियम का 1.25 गुना और तय की गई बीमा राशि में से जो अधिक होगा उसका भुगतान किया जाता हैं।
क्रिटीकल इलनेस और विकलांगता लाभ - यह योजना 20 चुनिंदा गंभीर बीमारियों और दुर्घटना के कारण हुई पूर्ण व स्थायी विकलांगता की स्थिति में तुरंत आर्थिक मदद देती है -
किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में दावा करने पर 50 प्रतिशत तक का हिस्सा तुरंत दे दिया जाता है।
विकलांगता लाभ केवल दुर्घटना के कारण हुई अपाहिजता पर ही लागू होता है। इसके लिए विकलांगता कम से कम 6 महीने लगातार बनी रहनी चाहिए और किसी पंजीकृत डाॅक्टर द्वारा इसके स्थायी होने का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
बकाया 50 प्रतिशत राशि बीमित व्यक्ति की मृत्यु या कोई अन्य कवर की गई घटना घटित होती है तो कवर की जाती हैं।
भविष्य के प्रीमियम की छूट - इस पाॅलिसी का सबसे बड़ा लाभ है कि पहला गंभीर बीमारी या विकलांगता का दावा पास होते ही , बीमाधारक को आगे के किसी भी प्रकार के प्रीमियमों का भुगतान नहीं करना होता हैं। बिना कोई अतिरिक्त पैसा दिए , बची हुई बीमा राशि के साथ योजना लागू रहती हैं।
फ्री-लुक अवधि - पाॅलिसी दस्तावेज़ की प्राप्ति के बाद भी नियमों और शर्तों को जानने और समझने के लिए 30 दिन की अवधि प्रदान की जाती है। यदि आप पाॅलिसी के नियमों और शर्तों से संतुष्ट नहीं है तो आप इस अवधि के भीतर पाॅलिसी को वापस कर सकते हैं।
अनुग्रह अवधि - यह वह अवधि है जिसमें प्रीमियम भुगतान के लिए देय तिथि के बाद 30 दिनों की छूट अवधि प्रदान की जाती है , जिसमें योजना लागू रहती है और अगर आप इस दौरान प्रीमियम भुगतान नहीं कर पाते है तो आपकी पाॅलिसी लैप्स हो जाती हैं।
पाॅलिसी रिवाइवल - प्रीमियम न भरने की स्थिति में लैप्स हुई पाॅलिसी को एक निश्चित समय सीमा के भीतर पुन: शुरू कराया जा सकता हैं।इसके लिए बस आपको कुछ दस्तावेज़ों की जरूरत होती हैं।
ऋण सुविधा - इस योजना के तहत आप किसी भी प्रकार के लोन की प्राप्ति नहीं कर सकते हैं।
सरेंडर मूल्य और परिपक्वता लाभ - यह एक शुद्ध रिस्क टर्म प्लान है, इसलिए इसमें सरेंडर वैल्यू या मैच्योरिटी पर कोई राशि प्रदान नहीं की जाती हैं।
जेनरैली सेंट्रल से प्लान खरीदने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होता हैं -
योजना को क्रय करने के लिए आपको सबसे पहले जेनरैली सेंट्रल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।
अब आप पूछी गई जानकारियों जैसे - आपका नाम, लिंग , मोबाइल नंबर और जन्म तिथि इत्यादि दर्ज कर टर्म कोटेशन देखें पर क्लिक करें ।
अब पूछें गए प्रश्नों जैसे वार्षिक आय, शैक्षणिक योग्यता , व्यवसाय और धूम्रपान की आदतों के बारे में जानकारी दें । जिससे वह आपकी स्थिति का सटीक अनुमान लगा सकें ।
अब उपलब्ध विकल्पों में से अपना पसंदीदा बीमाकर्ता को चुनें ।
अब उसमें मांगी गई व्यक्तिगत जानकारियों के विवरण को भरें । याद रहें योजनाओं को अपनी सुविधाओं के अनुसार ही चयन करें ।
अब भुगतान का विकल्प चुन भुगतान प्रक्रिया को पूर्ण करें और योजना को खरीद लें ।
योजना के मुख्य अपवाद नीचे लिखित है -
मृत्यु लाभ के अपवाद - यदि योजना के रिवाइवल होने या शुरु होने के 12 महीनों के भीतर यदि पाॅलिसी धारक आत्महत्या कर लेता है तो ऐसी स्थिति में उसके द्वारा चयनित व्यक्ति को जमा किए गए प्रीमियम का 80 प्रतिशत ही वापस किया जाता हैं।
दुर्घटनाजन्य स्थायी विकलांगता के अपवाद - इस स्थिति में कुछ मानक तय किए गए है कि कब विकलांगता का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा जिसमें सामान्यत:
पहले से मौजूद बीमारी या आपराधिक गतिविधियों में शामिल होना ।
शराब , ड्रग्स या नशीले पदार्थों का सेवन ।
खुद को चोट पंहुचाना या आत्महत्या का प्रयास करना ।
युद्ध ,दंगे, परमाणु जोखिम , खतरनाक खेल , सैन्य अभियान या बिना मान्यता प्राप्त हवाई यात्रा जैसी परिस्थितियां इसमें शामिल हैं।
गंभीर बीमारी के अपवाद -
वेटिंग पीरियड - पाॅलिसी शुरु या पुनर्जीवित होने से 90 दिनों का प्रतीक्षा काल लागू होता है।
कवर न होने वाले कारण - 20 निर्दिष्ट बीमारियों से अलग स्थितियां , पहले से मौजूद बीमारियों से नशा , अनधिकृत उपचार , आईवीएफ उपचार और गर्भावस्थआ से जुड़ी कुछ विशेष जटिलताएं ।
जेनरैली सेंट्रल सरल आश्रय योजना एक शुद्ध टर्म इंश्योरेंस प्लान है जो कम खर्च में जीवन बीमा के साथ-साथ गंभीर बीमारी और दुर्घटनाजन्य पूर्ण व स्थायी विकलांगता पर दोहरा सुरक्षा कवच प्रदान करती है। इस योजना की सबसे बड़ी खूबी इसका त्वरित भुगतान और प्रीमियम की छूट है। पहली बार 20 निर्दिष्ट गंभीर बीमारियों या विकलांगता का वैध क्लेम मंजूर होने पर 50 प्रतिशत बीमा राशि तुरंत दे दी जाती है और आगे के सभी प्रीमियम माफ हो जाते हैं, जबकि शेष 50 प्रतिशत का जीवन बीमा कवर बना रहता है। यह योजना 5 या 10 वर्ष की अवधि, महिला ग्राहकों के लिए प्रीमियम पर 5 प्रतिशत की छूट, तथा 30 दिनों की फ्री-लुक और ग्रेस पीरियड जैसी सुविधाओं के साथ आती है, हालांकि इसमें कोई मैच्योरिटी बेनिफिट या लोन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest Sum Assured(SA) offered by Policybazaar’s insurer partners offering term insurance plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI.
Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
+On the basis of your profile
+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 410/month (Rs.14/day) is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age rounded off to nearest 10
+Rs. 245 is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 8/day is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 15/day is starting price for a 75 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 504/month is starting price for a 1.5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 494/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 636/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 918/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,286/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 453/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs.582/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 786/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,374/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,592/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 525/month is the starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 68 years of age.
+Rs. 668/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 25 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 45 years of age.
+Rs. 1,200/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 35 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 55 years of age.
+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Female, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 577/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Male, self employed, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
*The full refund of premium is available on availing the one-time option of refund of premium. Total premium paid for policy (paid for add-ons) will be the special exit value, payable on availing the one-time option of refund of premium if you wish to completely exit the policy.
+Rs. ₹361/month is the starting price for a ₹1 crore loan cover with an 8% interest rate for an 18-year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, loan tenure up to 20 years, rounded off to the nearest 10
Prices offered by the insurer are as per the approved insurance plans | #All savings and online discounts are provided by insurers as per IRDAI approved insurance plans | Standard Terms and Conditions Apply | **Tax Benefits are subject to changes in tax laws.| Policybazaar Insurance Brokers Private Limited
We will respond in the first instance within 30 minutes of the customers contacting us. 30-minute claim support service is for the purpose of giving reasonable assistance to the policyholder in pursuance of the claim. Settlement of claim (including cashless claim) is the responsibility of the insurer as per policy terms and conditions. The 30-minute claim support is subject to our operations not being impacted by a system failure or force majeure event or for reasons beyond our control. For further details, 24x7 Claims Support Helpline can be reached out at 1800-258-5881
For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure carefully before concluding a sale
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited | CIN: U74999HR2014PTC053454 | Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurgaon, Haryana – 122001 | Registration No. 742, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers. Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved
˜ Policybazaar Promise reflects the guarantee offered by insurers. Price assurance is based on certifications shared by insurers with us.