LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान 2026

एलआईसी (LIC) टर्म इंश्योरेंस प्लान कम प्रीमियम पर उच्च जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करता है। जो पॉलिसीअवधि के दौरान अस्मय मृत्यु में उनके परिवार को वित्तीय सहायता देता है। अगर आप 2026 में एक भरोसेमंद टर्म प्लान ढूंढ रहे है, तो एलआईसी का टर्म इंश्योरेंस प्लान मजबूत विक्लप हो सकता है।

Read more
53 साझेदार इंश्योरेंस साझेदार
13.2 Crore पंजीकृत ग्राहक
6.29 Crore बेची गई पॉलिसियाँ
we are rated ++ rating
₹1 करोड़ का जीवन बीमा ₹478/month+से शुरू
Lowest Price Guarantee ˜
अभी अपना प्रीमियम जांचें
Please wait. We Are Processing..
Term Insurance
By continuing you agree to receive assistance and agree to our Privacy Policy , Terms of use & +Disclaimer
Get Updates on WhatsApp
×

चाहे आप एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान 25 लाख, एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान 50 लाख या उससे अधिक कवरेज की तलाश कर रहे हों, सही बीमा राशि का चयन आपकी आय, देनदारियों और भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों के आधार पर किया जाना चाहिए। साथ ही, कई लोग एलआईसी सबसे सस्ता प्लान 2026 और उसके नवीनतम विकल्पों की भी तुलना करते हैं ताकि कम प्रीमियम में अधिकतम सुरक्षा प्राप्त की जा सके।

one crore term plan
plus

Term Plans

₹1
Crore

Life Cover

@ Starting from ₹ 13/day+

₹50
LAKH

Life Cover

@ Starting from ₹ 8/day+

₹75
LAKH

Life Cover

@ Starting from ₹ 12/day+

LIC टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान क्या है?

एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस एक शुद्ध सुरक्षा योजना है जो आपकी गैर-मौजूदगी में आपके परिवार के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करती है। एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान कम प्रीमियम में अधिक कवरेज प्रदान करता है, जो उन्हें एक किफ़ायती और एक विश्वसनीय विकल्प बनाता है। LIC का यह बीमा प्लान आसानी से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है, और ऑफलाइन खरीदने के लिए बहुत से विकल्प उपल्ब्ध है।

यह टर्म इंश्योरेंस प्लान आपकी अस्मय मृत्यु के बाद आपके परिवार की आय का सहारा बनती है, जिससे मानसिक शांति और दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता मिलती है। LIC की प्रमुख योजना LIC डिजि टर्म (876), LIC न्यू टेक टर्म (954) और LIC यूवा टर्म (875) जैसी किफायती वित्तीय सुरक्षा वाला प्लान प्रदान करता है। जिससे आपके परिवार को आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके।

यदि आप एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान इन हिंदी के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो 25 लाख और 50 लाख के कवर वाले प्लान सबसे अधिक खोजे जाने वाले विकल्पों में शामिल हैं।

नोट: इस लेख को पढ़ने से पहले टर्म लाइफ इंश्योरेंस क्या है के बारे में अधिक जानें।

one crore term plan

Secure Your Family Future Today

₹1 CRORE

Term Plan Starting @

Get an online discount of upto 15%#

Compare 40+ plans from 15 Insurers

+Standard T&C Applied

LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान लिस्ट 2026

यहां LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान लिस्ट दी गई है:

योजना के नाम

प्रवेश आयु (न्यूनतम से अधिकतम)

परिपक्वता आयु

पॉलिसी अवधि (न्यूनतम से अधिकतम)

न्यूनतम बीमित राशि

एलआईसी डिजी टर्म प्लान (876)

18-45 वर्ष

75 वर्ष

15-40 वर्ष

50,00,000 रुपये

अभी अप्लाई करें

एलआईसी डिजी क्रेडिट लाइफ (878)

18-45 वर्ष

75 वर्ष

5-30 वर्ष

50,00,000 रुपये

अभी अप्लाई करें

एलआईसी युवा क्रेडिट लाइफ (877)

18-45 वर्ष

75 वर्ष

5-30 वर्ष

50,00,000 रुपये

अभी अप्लाई करें

एलआईसी युवा टर्म प्लान (875)

18-45 वर्ष

75 वर्ष

10-40 वर्ष

50,00,000 रुपये

अभी अप्लाई करें

एलआईसी न्यू टेक-टर्म (954)

18-65 वर्ष

80 वर्ष

10-40 वर्ष

रु. 5,00,000

अभी अप्लाई करें

एलआईसी न्यू जीवन अमर (955)

18-65 वर्ष

80 वर्ष

10-40 वर्ष

रु. 25,00,000

अभी अप्लाई करें

LIC सरल जीवन बीमा (859)

18-65 वर्ष

70 वर्ष

5-40 वर्ष

रु. 5,00,000

अभी अप्लाई करें

LIC बीमा कवच(887)

18 -65 वर्ष

100 वर्ष

10-82 वर्ष

रु. 2,00,00,000

अभी अप्लाई करें

भारतीय जीवन बीमा निगम विभिन्न विशेषताओं और लाभों के साथ सर्वोत्तम टर्म इंश्योरेंस प्लान प्रदान करता है। एलआईसी ऑनलाइन टर्म प्लान कंपनी की वेबसाइट पर जाकर या किसी मध्यस्थ के माध्यम से कम प्रीमियम दरों पर खरीदे जा सकते हैं। यहाँ, हमने भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा प्रस्तुत विभिन्न टर्म इंश्योरेंस प्लान और उनकी विशेषताओं व लाभों पर चर्चा की है।

एलआईसी डिजी टर्म प्लान (876)

एलआईसी डिजी टर्म प्लान,(प्लान.नं. 876) एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक नॉन लिंक्ड और शुद्ध टर्म इंश्योरेंस हैं जो एक किफायती प्रीमियम में उच्च लाइफ सुरक्षा प्रदान करता है। यह प्लान सुनिश्चित करता है कि यदि आपको कुछ हो जाए तो आपका परिवार आर्थिक रूप से सुरक्षित रहे। एलआईसी डिजी टर्म प्लान उन लोगों के लिए एकदम सही है जो अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक सुविधाजनक और विश्वसनीय तरीका खोज रहे हैं।

एलआईसी डिजी टर्म प्लान की विशेषताएं

  • दो मृत्यु लाभ विकल्प: एलआईसी डिजी टर्म प्लान आपको दो मृत्यु लाभ (Death Benefits) विकल्प- सम एश्योर्ड राशि और बढ़ती हुई एश्योर्ड राशि जैसे प्लान चुनने का मौका देता है।

  • प्रीमियम भुगतान: एकल भुगतान, नियमित भुगतान और सीमित अवधि भुगतान, इनमें से किसी एक विकल्प का चयन करके आप अपनी सुविधा अनुसार प्रीमियम जमा कर सकते हैं।

  • महिलाओं और धूपम्रपान न वाले व्यक्तियों के लिए इस टर्म बीमा प्लान में विशेष प्रीमियम दरें उपल्ब्ध हैं।

एलआईसी डिजी टर्म की पात्रता विवरण

पैरामीटर

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश आयु

18 वर्ष

45 वर्ष

परिपक्वता आयु

33 वर्ष

75 वर्ष

पॉलिसी अवधि

10 वर्ष का नियमित/एकल/सीमित प्रीमियम: 15 से 40 वर्ष

15 वर्षों का सीमित प्रीमियम: 20 से 40 वर्ष

बीमा राशि

50,00,000 रुपये

रु. 5,00,00,000

प्रीमियम भुगतान अवधि

नियमित

10 वर्षों का सीमित प्रीमियम

15 वर्षों का सीमित प्रीमियम

सिंगल प्रीमियम

प्रीमियम भुगतान आवृत्ति

वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक

नोट: इस लेख को पढ़ने के लिए एलआईसी डिजी टर्म प्लान से अधिक जानें।

Life Insurer Details

एलआईसी डिजी क्रेडिट लाइफ (878)

एलआईसी डिजी क्रेडिट लाइफ (प्लान 878) एक प्रकार को लोन प्रोटेक्शन प्लान (Loan Protection Plan) और एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, प्योर रिस्क ऑनलाइन टर्म प्लान है जो मुख्य रूप से लोन लेने वाले व्यक्तियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह निश्चित करता है कि अगर बीमाकर्ता के दुर्भाग्यपुर्ण मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिती में आपके होम लोन और बकाया कर्ज चुकाने में मदद करता हैं। एलआईसी डिजी क्रेडिट लाइफ प्लान कम प्रीमियम में आपके प्रियजनों को आर्थिक तनाव से बचाने और आपके बकाया कर्ज को खत्म करने के लिए एक बेहतर विकल्प है।

एलआईसी डिजी क्रेडिट लाइफ प्लान की विशेषताएं

  • आप एकल या सीमित प्रीमियम भुगतान मोड में प्रीमियम का भुगतान करना चुन सकते हैं

  • अपनी सुविधानुसार पॉलिसी और प्रीमियम भुगतान अवधि चुनें

  • महिला ग्राहकों को विशेष प्रीमियम दरें मिलेंगी

  • आकर्षक उच्च-सम एश्योर्ड छूट प्राप्त करें

  • यह योजना केवल कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन खरीदी जा सकती है

एलआईसी डिजी क्रेडिट लाइफ की पात्रता विवरण

पैरामीटर

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश आयु

18 वर्ष

45 वर्ष

परिपक्वता आयु

23 वर्ष

75 वर्ष

पॉलिसी अवधि

5 वर्ष

30 वर्ष

बीमा राशि

50,00,000 रुपये

5,00,00,000 रुपये

प्रीमियम भुगतान अवधि

अविवाहित, 5 वर्ष, 10 वर्ष और 15 वर्ष

प्रीमियम भुगतान आवृत्ति

वार्षिक, अर्धवार्षिक, मासिक और त्रैमासिक

एलआईसी युवा क्रेडिट लाइफ (877)

एलआईसी युवा क्रेडिट लाइफ (प्लान 877) 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं के लिए एक विशेष ऋण सुरक्षा (Loan Protection ) सीधे शब्दों में कर्ज और देनदारियों को कवर करने के लिए एक आसान और किफायती बीमा योजना है। यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में, आपके बकाया ऋण चुका दिए जाएँ, जिससे आपके परिवार पर वित्तीय तनाव कम हो। यह एलआईसी टर्म प्लान आपको अपने प्रियजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए, आत्मविश्वास से ज़िम्मेदारियाँ निभाने में मदद करता है।

एलआईसी युवा क्रेडिट लाइफ प्लान की विशेषताएं:

  • अपनी जरूरतों को देखते हुए किफायती प्रीमियम भुगतान अवधि को चुन सकते है।

  • पॉलिसी अवधि और प्रीमियम भुगतान अवधि को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार तय किया जा सकता हैं।

  • महिलाओं और धूम्रपान न करने वालों के लिए किफायती प्रीमियम दरें प्रदान हैं।

  • उच्च-सम बीमित छूट प्राप्त करें

  • पॉलिसी खरीदते समय उपयुक्त ऋण ब्याज दर चुनें

एलआईसी युवा क्रेडिट लाइफ की पात्रता विवरण

पैरामीटर

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश आयु

18 वर्ष

45 वर्ष

परिपक्वता आयु

23 वर्ष

75 वर्ष

पॉलिसी अवधि

5 वर्ष

30 वर्ष

बीमा राशि

50,00,000 रुपये

रु. 5,00,00,000

प्रीमियम भुगतान अवधि

पॉलिसी अवधि 5-30 वर्ष के लिए: एकल

पॉलिसी अवधि 10-30 वर्ष के लिए: 5 वर्ष

पॉलिसी अवधि 15-30 वर्ष के लिए: 10 वर्ष

पॉलिसी अवधि 25-30 वर्ष के लिए: 15 वर्ष

प्रीमियम भुगतान आवृत्ति

वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक

एलआईसी युवा टर्म प्लान (875)

एलआईसी युवा प्लान (875) एक शुद्ध प्लान हैं जिसमें युवाओं के लिए किफायती प्रीमियम पर 50 लाख से लेकर 5 करोड़ तक का उच्च जीवन कवर वाला प्लान देते हैं। एक विशेष रूप से डिज़ाइन की गई जीवन बीमा पॉलिसी है जो युवा व्यक्तियों को मजबूत बनाने के लिए आर्थिक सुरक्षा और बचत का संयोजन करती है। किफायती प्रीमियम, लचीली पॉलिसी शर्तों और लॉयल्टी बोनस के अतिरिक्त लाभ के साथ, युवा एलआईसी टर्म प्लान यह सुनिश्चित करता है कि युवा पॉलिसीधारक वित्तीय सुरक्षा से समझौता किए बिना आत्मविश्वास से अपने सपनों को साकार कर सकें।

एलआईसी युवा टर्म प्लान की विशेषताएं

  • 2 मृत्यु लाभ विकल्पों में से चुनें: स्तरीय बीमित राशि और बढ़ती हुई बीमित राशि

  • प्रीमियम का भुगतान एकल, नियमित या सीमित प्रीमियम भुगतान शर्तों में करें

  • लाभ राशि किश्तों में प्राप्त करना चुनें

  • महिला ग्राहकों के लिए विशेष प्रीमियम दरें प्राप्त करें

  • आकर्षक बीमा राशि छूट लाभ प्राप्त करें

  • सबसे उपयुक्त पॉलिसी और प्रीमियम भुगतान अवधि चुनें

एलआईसी युवा टर्म प्लान की पात्रता विवरण

पैरामीटर

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश आयु

18 वर्ष

45 वर्ष

परिपक्वता आयु

33 वर्ष

75 वर्ष

पॉलिसी अवधि

10 वर्षों का नियमित/एकल/सीमित प्रीमियम: 15 - 40 वर्ष

15 वर्षों का सीमित प्रीमियम: 20 से 40 वर्ष

बीमा राशि

50 लाख

5 करोड़

प्रीमियम भुगतान अवधि

नियमित प्रीमियम: पॉलिसी अवधि के समान

10 वर्षों के लिए सीमित प्रीमियम भुगतान

15 वर्षों के लिए सीमित प्रीमियम भुगतान

सिंगल प्रीमियम

प्रीमियम भुगतान आवृत्ति

वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक

एलआईसी न्यू टेक-टर्म प्लान (854)

एलआईसी न्यू टेक टर्म (प्लान.नं 854) एक ऑनलाइन, पूर्णतः जोखिम-मुक्त योजना है जो कम प्रीमियम में पॉलिसी अवधि के बीच मृत्यु होने पर बीमाकर्ता के परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। यह प्लान 18 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक के व्यक्तियों के लिए 50 लाख या उससे अधिक कवरेज बीमा राशी को प्रदान करता है, जिसे सीमिय या रेगुलर प्रीमियम के जरिए भुगतान किया जा सकता है। यदि कोई इस एलआईसी ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस का लाभ उठाना चाहता है, तो वह दुनिया भर में कहीं से भी, कभी भी अपनी सुविधानुसार इसका लाभ उठा सकता है।

एलआईसी न्यू टेक-टर्म प्लान की विशेषताएं

  • मृत्यु लाभ: एलआईसी न्यू टेक-टर्म प्लान आपको मृत्यु लाभ के विक्ल्प - समान बीमा राशी और बढ़ती बीमा राशी प्रदान करता है।

  • प्रीमियम भुगतान: यह प्लान आपको लचीले प्रीमियम भुगतान देता जिसे आप अपनी आवश्यकता अनुसार एकल प्रीमियम, सीमित प्रीमियम और रेगुलर प्रीमियम में भुगतान कर सकते हैं।

  • राइडर लाभ: इस प्लान में आप ‘दुर्घटना लाभ राइडर’ का विकल्प चुन कर पॉलिसी कवरेज को बढ़ा सकते हैं।

  • विशेष दरें: यह प्लान महिलाओं को विशेष और कम प्रीमियम दर वाला प्लान उपलब्ध करता हैं।

  • धूम्रपान प्रीमियम दरें: धूम्रपान करने वाले और धूम्रपान न करने वाले वर्ग की दरें मूत्र परीक्षण पर निर्भर करेंगी। इसके अलावा, किसी अन्य मामले में, धूम्रपान करने वाले की दरें लागू होंगी।

एलआईसी टेक-टर्म की पात्रता विवरण

पैरामीटर

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश आयु

18 वर्ष

65 वर्ष

परिपक्वता आयु

और

80 वर्ष

पॉलिसी अवधि

10 वर्ष

40 वर्ष

बीमा राशि

50 लाख

कोई सीमा नहीं

प्रीमियम भुगतान अवधि

नियमित प्रीमियम - पॉलिसी अवधि के समान

सीमित प्रीमियम: 10-40 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए - पॉलिसी अवधि में से 5 वर्ष घटाएँ

15-40 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए - पॉलिसी अवधि में से 10 वर्ष घटाएँ

सिंगल-प्रीमियम: NA

प्रीमियम भुगतान आवृत्ति

वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक

एलआईसी न्यू जीवन अमर (955)

एलआईसी न्यू जीवन अमर (प्लान नं 955 ) एक ऑफलाइन ऑनलाइन, नॉन-लिंक्ड, और नॉन-पार्टिसिपेटिंग शुद्ध टर्म इंश्योरेंस योजना है जो पॉलिसी के सक्रिय रहने के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु की स्थिति में उसके परिवार की वित्तीय देनदारियों को कवर करती है। यह प्लान 18 वर्ष से 65 वर्ष तक की आयु वाले व्यक्तियों के लिए कम प्रीमियम पर 25 लाख रूपये से शुरू होने वाला जीवन कवर प्रदान करती है।

  • एलआईसी न्यू जीवन अमर योजना की विशेषताएं

  • यह एक शुद्ध बीमा योजना हैं जिसमें कम प्रीमियम पर उच्च लाइफ बीमा का कवर प्रदान करता है।

  • धूम्रपान करने वालों और धूम्रपान न करने वालों दोनों के लिए एलआईसी टर्म प्लान प्रीमियम दरों की अलग-अलग श्रेणियां आवश्यकता अनुसार ले सकते है।

  • एलआईसी न्यू जीवन अमर योजना में मुख्य दो विकल्प को जोड़ा गया है जैसे- लेवल सम इंश्योर्ड और इंक्रीजिंग सम इंश्योर्ड का लाभ चुन सकते हैं।

  • उपयुक्त पॉलिसी अवधि और प्रीमियम भुगतान अवधि को आसानी से चुनने का विकल्प।

एलआईसी जीवन अमर की पात्रता विवरण

पैरामीटर

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश आयु

18 वर्ष

65 वर्ष

परिपक्वता आयु

और

80 वर्ष

पॉलिसी अवधि

10 वर्ष

40 वर्ष

बीमा राशि

25 लाख

कोई सीमा नहीं

प्रीमियम भुगतान अवधि

नियमित प्रीमियम - पॉलिसी अवधि के समान

सीमित प्रीमियम: 10-40 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए - पॉलिसी अवधि में से 5 वर्ष घटाएँ

15-40 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए - पॉलिसी अवधि में से 10 वर्ष घटाएँ

सिंगल-प्रीमियम: NA

प्रीमियम भुगतान आवृत्ति

वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक

LIC सरल जीवन बीमा (859)

एलआईसी की सरल जीवन बीमा एक व्यक्तिगत, गैर-भागीदारी वाली, गैर-लिंक्ड शुद्ध जोखिम वाली जीवन बीमा पॉलिसी है जो बीमित व्यक्ति की मृत्यु के विरुद्ध व्यापक सुरक्षा प्रदान करती है।

एलआईसी की सरल जीवन बीमा प्लान कि मुख्य विशेषताएं:

  • मृत्यु लाभ:बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर पॉलिसी के लाभार्थियों को बीमा राशि का भुगतान किया जाता है।

  • प्रीमियम भुगतान की शर्तें - पॉलिसीधारक तीन अलग-अलग प्रीमियम भुगतान शर्तों में से चुन सकते हैं, जैसे कि नियमित, सीमित और एकल।

  • अधिकतम बीमा राशि - पॉलिसीधारक 25 लाख रुपये तक की राशि का बीमा करा सकते हैं।

  • प्रीमियम भुगतान का तरीका - प्रीमियम का भुगतान वार्षिक, अर्धवार्षिक या मासिक रूप से किया जा सकता है।

एलआईसी की सरल जीवन बीमा की पात्रता मानदंड

पैरामीटर

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश आयु

18 वर्ष

65 वर्ष

परिपक्वता आयु

NIL

70 वर्ष

पॉलिसी अवधि

5 वर्ष

40 वर्ष

बीमा राशि

5 लाख

25 लाख

प्रीमियम भुगतान अवधि

नियमित प्रीमियम - पॉलिसी अवधि के समान। सीमित प्रीमियम - 5 वर्ष और 10 वर्ष।

प्रीमियम भुगतान आवृत्ति

वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक

LIC बीमा कवच (887)

एलआईसी बीमा कवच 887, एक टर्म बीमा योजना है। यह एक विशुद्ध जोखिम योजना है जो पॉलिसीधारक को 100 वर्षों तक आजीवन जोखिम कवरेज प्रदान करती है और जीवन के कुछ निश्चित पड़ावों पर कवरेज बढ़ाने का विकल्प देती है। यह योजना पॉलिसीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की स्थिति में उसके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।

एलआईसी बीमा कवच 887 की मुख्य विशेषताएं

  • LIC बीमा कवच 887 एक शुद्ध सुरक्षा आधारित योजना है, जिसे आपकी जीवन की महत्वपूर्ण जरूरतों के अनुसार समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है।

  • इस एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान में पॉलिसीधारक प्रीमियम का भुगतान सिंगल, लिमिटेड या रेगुलर पेमेंट विकल्पों में से किसी भी तरीके से कर सकते हैं।

  • एलआईसी की इस योजना (887) में लेवल सम एश्योर्ड और इंक्रीजिंग सम एश्योर्ड मृत्यु लाभ के विकल्पों में से चयन करने की सुविधा दी जाती है।

एलआईसी बीमा कवच 887 की पात्रता मानदंड

मानदंड

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश के समय आयु

18 वर्ष

65 वर्ष

परिपक्वता की आयु

28 साल

100 साल

मूल बीमा राशि

2 करोड़ रुपये

कोई सीमा नहीं, अंडरराइटिंग के अधीन।

नीति अवधि

10 वर्ष

82 वर्ष

प्रीमियम भुगतान की शर्तें

एकल प्रीमियम: एकमुश्त भुगतान

सीमित प्रीमियम भुगतान: 5, 10, 15 वर्ष

नियमित: पॉलिसी अवधि के समान

एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान के क्या फायदे हैं?

LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान लेने के कुछ फ़ायदे नीचे दिए गए हैं। एक नज़र डालें:

  • सस्ती प्रीमियम: एलआईसी टर्म इंश्योरेंस के साथ लागत प्रभावी दरों पर उच्च कवरेज प्राप्त करें।

  • धूम्रपान न करने वालों के लिए प्रीमियम छूट: एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस के साथ प्रीमियम पर विशेष छूट का आनंद लें।

  • अनुकूलन योग्य कवरेज: अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप LIC टर्म लाइफ पॉलिसी चुनें।

  • विस्तृत पात्रता सीमा: एलआईसी ऑफ इंडिया टर्म इंश्योरेंस 18 से 75 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है।

  • लचीले भुगतान विकल्प: एलआईसी इंडिया टर्म इंश्योरेंस सुविधा के लिए कई प्रीमियम भुगतान मोड प्रदान करता है।

  • अतिरिक्त राइडर लाभ: अतिरिक्त सुरक्षा के लिए वैकल्पिक राइडर्स के साथ अपने LIC टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान को बेहतर बनाएं।

  • वित्तीय सुरक्षा: एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान किफायती प्रीमियम के साथ सुरक्षित जीवनशैली सुनिश्चित करता है।

  • आसान ऑनलाइन खरीदारी: LIC के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से अपना भारतीय जीवन बीमा टर्म एश्योरेंस प्लान जल्दी और परेशानी मुक्त खरीदें।

एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान में क्या बहिष्करण हैं?

अन्य बीमा पॉलिसियों की तरह, LIC टर्म इंश्योरेंस में भी कुछ विशेष छूट हैं। ये इस प्रकार हैं:

  • एलआईसी टर्म इंश्योरेंस योजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण अपवर्जनों में से एक यह है कि पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमा धारक की आत्महत्या से होने वाली मृत्यु को योजना के अंतर्गत कवर नहीं किया जाता है।

  • हालांकि, मान लीजिए कि पॉलिसीधारक पॉलिसी शुरू होने या उसे दोबारा चालू करने की तारीख से शुरुआती 12 महीनों के भीतर आत्महत्या कर लेता है। ऐसी स्थिति में, पॉलिसी लाभार्थी को कोई मृत्यु लाभ नहीं दिया जाता है।

  • तब तक, योजना के लाभार्थी को भुगतान किए गए प्रीमियम का 80% प्राप्त हो सकता है, बशर्ते कि सभी एलआईसी टर्म बीमा पॉलिसी प्रीमियम का भुगतान विधिवत किया गया हो।

  • इसके अलावा, आपको हमेशा एलआईसी टर्म एश्योरेंस प्लान ऑनलाइन खरीदने से पहले पॉलिसी दस्तावेज को पढ़ना चाहिए और बहिष्करण और समावेशन को समझना चाहिए।

LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

कवरेज राशि

आपके एलआईसी इंडिया टर्म इंश्योरेंस के लिए सही कवरेज राशि निर्धारित करना महत्वपूर्ण है। यह पॉलिसीधारक की अनुपस्थिति में परिवार की वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम होनी चाहिए। निम्नलिखित बातों पर विचार किया जा सकता हैं:

  • परिवार की अभी का जीवन-यापन और सपने।

  • कर्ज या लोन जैसी बकाया देनदारियाँ।

  • बढ़ती महंगाई और बढ़ते खर्चें।

  • पॉलिसीधारक का जीवन चरण और जिम्मेदारियाँ।

जीवन स्तर और पारिवारिक आश्रित

एक सर्वश्रेष्ठ टर्म इंश्योरेंस प्लान आपके प्रियजनों की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। निम्नलिखित बातों पर विचार करें:

  • परिवार में कितने लोग निर्भर हैं उनकी संख्या।

  • पॉलिसीधारक शादीशुदा है या नहीं, अगर है तो बच्चे कितने हैं।

  • ज़िम्मेदारियाँ जो जीवन के विभिन्न चरणों के साथ विकसित होती हैं।

जीवनशैली रखरखाव

बीमित राशि आपके परिवार को अपनी वर्तमान जीवनशैली को आराम से बनाए रखने में सक्षम होनी चाहिए। इसमें निम्नलिखित बातों को शामिल किया जा सकता है:

  • दैनिक खर्च और जरूरी आवश्यकताएं।

  • शिक्षा और विवाह जैसे भविष्य के लक्ष्य।

  • समय के साथ बढ़ती महंगाई और बढ़ती लागतें।

पॉलिसीबाज़ार से LIC टर्म इंश्योरेंस कैसे खरीदें?

स्टेप 1: पॉलिसीबाजार के आधिकारिक एलआईसी पेज पर जाएँ।

स्टेप 2: नाम, जन्मतिथि और फ़ोन नंबर जैसी बुनियादी जानकारी दर्ज करें और 'योजनाएँ देखें' बटन पर क्लिक करें

स्टेप 3: अपना व्यवसाय प्रकार, वार्षिक आय, शैक्षिक योग्यता और धूम्रपान की आदतें सबमिट करें।

स्टेप 4: उपलब्ध विभिन्न टर्म प्लान की पॉलिसी विवरण की तुलना करें।

स्टेप 5: अपनी आवश्यकताओं और बजट के अनुरूप जीवन बीमा योजना का चयन करें

स्टेप 6: नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करें।

नोट: आप LIC कैलकुलेटर का उपयोग करके यह जान सकते हैं कि आपकी जरूरतों और बजट के हिसाब से कौन-सा LIC टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान सबसे उपयुक्त है।

LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान का क्लेम कैसे करे?

एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान का क्लेम, चाहे ऑनलाइन खरीदा गया हो या ऑफलाइन, एक आसान प्रक्रिया है। यह कैसे काम करता है, नीचे सरल तरीके में बताया गया है:

क्लेम फाइल करें:

बीमाकर्ता की दुर्भाग्यपुर्ण मृत्यु होने के बाद, बीमाकर्ता के परिवार से नामांकित व्यक्ति (Nominee) है, उसे दावा प्रपत्र सही-सही भरना पड़ेगा।

आवश्यक दस्तावेज जमा करें:

  • बीमा पॉलिसी का मूल दस्तावेज जमा करें।

  • मृत्यु का कारण बताते हुए एक वैध मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करें।

  • बैंक मैंडेट के लिए भुगतान

भुगतान के लिए बैंक अधिदेश

दावा राशि को सीधे बैंक खाते में पाने के लिए बीमाकर्ता के नॉमिनी को एनईएफटी
फॉर्म बैंक में जमा करना पड़ता है।

सत्यापन और प्रसंस्करण

एलआईसी प्रस्तुत दस्तावेजों और दावा फॉर्म का सत्यापन करता है।

सफल सत्यापन के बाद दावे पर कार्रवाई की जाती है, और लाभ राशि नामांकित व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित कर दी जाती है।

LIC टर्म इंश्योरेंस कितने कवर का लेना चाहिए?

टर्म इंश्योरेंस का सही कवर आपकी आय, वित्तीय जिम्मेदारियों, मौजूदा लोन और भविष्य के लक्ष्यों पर निर्भर करता है। आमतौर पर विशेषज्ञ आपकी वार्षिक आय का 10 से 15 गुना कवर लेने की सलाह देते हैं ताकि आपके परिवार की आर्थिक जरूरतें आपकी अनुपस्थिति में भी पूरी हो सकें।

एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान 25 लाख की योजना क्या है?

LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान 25 लाख की योजना पॉलिसीधारक की आक्समिक मृत्यु की स्थिति में नामांकित व्यकित को मृत्यु लाभ के रूप में 25 लाख की एकमुश्त बीमा प्रदान करती है। एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 25 लाख की योजना काफी सस्ते प्रीमियम पर उच्च लाइफ कवरेज की जीवन सुरक्षा प्रदान करती है, जो आपकी अनुपस्थिति में आपके परिवार के दैनिक खर्चों, वित्तीय जरूरतों, बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करती है। LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान की योजना 18 वर्ष से 65 वर्ष तक की आयु वाले व्यक्तियों के लिए एक बेहतर विकल्प माना जाता है।

उदाहरण के लिए टर्म इंश्योरेंस प्लान 25 लाख की योजना वाले प्लान LIC न्यू जीवन अमर (955)

और सरल जीवन बीमा प्लान(862) है, जो आपको किफायती प्रीमियम पर 25 लाख तक की बीमा राशि प्रदान करते हैं।

एलआईसी सबसे सस्ता प्लान 2026 खोज रहे लोगों के लिए ₹25 लाख कवर वाले विकल्प आकर्षक हो सकते हैं

एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान 50 लाख की योजना क्या है?

LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान 50 लाख का प्लान एलआईसी बीमा कंपनी द्वारा प्रदान किए जाने वाला एक शुद्ध टर्म इंश्योरेंस प्लान है, जो पॉलिसीधारक को किफायती प्रीमियम पर पॉलिसी के नामांकित व्यकित को 50 लाख रुपये तक की जीवन सुरक्षा प्रदान करता है। यह एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 50 लाख की योजना पॉलिसीधारक की आक्समिक मृत्यु की स्थिति में आपकोपरिवार या नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ के रूप में बीमा राशि प्रदान करता है, जो पॉलिसीधारक के परिवार के भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा और उन्हें किसी प्रकार के ऋण की सहायता नहीं लेनी पड़ती है।

उदाहरण के लिए टर्म इंश्योरेंस प्लान 50 लाख की योजना वाले प्लान LIC डिजि टर्म (876)और LIC न्यू टेक टर्म (954) प्लान आपको किफायती प्रीमियम पर 50 लाख तक की बीमा राशि प्रदान करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( FAQs)

  • प्रश्न: LIC टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान कैसे करें? भुगतान के उपलब्ध तरीके क्या हैं?

    उत्तर: आप अपने एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान विभिन्न तरीकों से कर सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:
    ऑफ़लाइन भुगतान विकल्प:
    • एलआईसी शाखाओं में चेक/डीडी भुगतान
    • एक्सिस बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक शाखाओं में भुगतान
    • अधिकृत एजेंटों द्वारा प्रीमियम संग्रहण बिंदु
    • लाइफ प्लस एसबीए और सेवानिवृत्त एलआईसी कर्मचारी संग्रह सेवाएँ
    • फ़ोन बैंकिंग (चुनिंदा शहरों में उपलब्ध)
    एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस के लिए ऑनलाइन भुगतान विकल्प:
    • एलआईसी ऑनलाइन भुगतान (एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से)
    • एनईएफटी और ईसीएस स्थानान्तरण
    • एपी ​​ऑनलाइन और एमपी ऑनलाइन भुगतान सेवाएँ
    • सुविधा इन्फोसर्व और आसान बिल भुगतान
    बैंकिंग और कार्ड भुगतान:
    • क्रेडिट कार्ड
    • डेबिट कार्ड
    • नेट बैंकिंग
  • प्रश्न: मैं अपनी LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान की स्थिति कैसे जांच सकता हूं?

    उत्तर: आप इन तरीकों से अपनी एलआईसी टर्म इंश्योरेंस योजना की स्थिति की जांच कर सकते हैं:
    ऑनलाइन: पॉलिसी की स्थिति की जांच करने के लिए, अपनी क्लाइंट आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करके एलआईसी के ई-पोर्टल पर लॉग इन करें।
    ऑफ़लाइन: अपने एलआईसी ऑफ इंडिया टर्म इंश्योरेंस प्लान की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए निकटतम एलआईसी शाखा पर जाएँ।
  • प्रश्न: एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान के लिए पॉलिसी नवीनीकरण प्रक्रिया क्या है?

    उत्तर: अपनी एलआईसी टर्म लाइफ पॉलिसी को नवीनीकृत करने के लिए:
    • अपनी क्लाइंट आईडी और जन्मतिथि का उपयोग करके एलआईसी ई-पोर्टल पर लॉग इन करें।
    • अपना टर्म इंश्योरेंस प्लान चुनें और पसंदीदा भुगतान विधि (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड) चुनें।
    • भुगतान के बाद, अपनी प्रीमियम जमा रसीद डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
    वैकल्पिक रूप से, पॉलिसीधारक चेक द्वारा अपनी पॉलिसी को नवीनीकृत करने के लिए अपने निकटतम एलआईसी ऑफ इंडिया टर्म इंश्योरेंस शाखा में जा सकते हैं।
  • प्रश्न: एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान के लिए दावा निपटान प्रक्रिया क्या है?

    उत्तर: दावा निपटान सहायता के लिए नामिती को व्यक्तिगत रूप से एलआईसी शाखा में जाना होगा।
    एलआईसी का ग्राहक सेवा डेस्क नामिती को दावा प्रक्रिया के माध्यम से मार्गदर्शन करेगा।
  • प्रश्न: क्या मैं LIC टर्म पॉलिसी ऑनलाइन खरीद सकता हूँ?

    उत्तर: हाँ, आप एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते हैं। अपनी ज़रूरतों के हिसाब से सबसे उपयुक्त पॉलिसी चुनें और ऑनलाइन आवेदन करें।
  • प्रश्न: मैं टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम की ऑनलाइन गणना कैसे कर सकता हूँ?

    उत्तर: LIC अपनी वेबसाइट पर एक टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम कैलकुलेटर प्रदान करता है, जहाँ आप:
    • अपनी आयु, कवरेज राशि और पॉलिसी अवधि जैसे विवरण दर्ज कर सकते हैं।
    • अपने LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए तुरंत अनुमानित प्रीमियम प्राप्त करें।
  • प्रश्न: एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस के क्या लाभ हैं?

    उत्तर: एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान के कुछ प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:
    • सस्ती प्रीमियम: कम लागत पर उच्च कवरेज प्राप्त करें।
    • कर लाभ: भुगतान किए गए प्रीमियम धारा 80सी के अंतर्गत कर कटौती के लिए पात्र हैं।
    • मृत्यु लाभ: दुर्भाग्यपूर्ण घटना की स्थिति में आपके परिवार के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
    • दीर्घकालिक कवरेज: अपनी आवश्यकताओं के अनुसार लचीली पॉलिसी शर्तें चुनें।
  • प्रश्न: LIC टर्म इंश्योरेंस खरीदने के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?

    उत्तर: एलआईसी टर्म लाइफ पॉलिसी खरीदने के लिए, निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:
    • आयु प्रमाण: आधार कार्ड, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, आदि।
    • पहचान प्रमाण: पैन कार्ड, आधार कार्ड, driving लाइसेंस।
    • पता प्रमाण: किराया समझौता, आधार कार्ड, उपयोगिता बिल।
    • आय प्रमाण: वेतन पर्ची, आयकर रिटर्न (आईटीआर).
    • मेडिकल रिपोर्ट: नवीनतम मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट (यदि लागू हो).
  • प्रश्न: एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान में राइडर्स क्या हैं?

    उत्तर: राइडर्स आपके एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान के कवरेज को बढ़ाने के लिए वैकल्पिक ऐड-ऑन हैं। कुछ सामान्य रूप से उपलब्ध राइडर्स में शामिल हैं:
    • दुर्घटनाजन्य मृत्यु लाभ राइडर: आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में अतिरिक्त भुगतान प्रदान करता है।
    • गंभीर बीमारी राइडर: प्रमुख जीवन-धमकाने वाली बीमारियों को कवर करता है।
    • विकलांगता राइडर: पूर्ण या स्थायी विकलांगता की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
  • प्रश्न: क्या मुझे अपने एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान के साथ राइडर्स का विकल्प चुनना चाहिए?

    उत्तर: हाँ, अपने एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान में राइडर्स जोड़ने से दुर्घटनाओं या गंभीर बीमारियों जैसे विशिष्ट जोखिमों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा मिल सकती है। राइडर्स भारतीय जीवन बीमा निगम टर्म इंश्योरेंस प्लान के मानक कवरेज से परे अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
  • प्रश्न: मुझे कितने टर्म इंश्योरेंस की आवश्यकता है?

    उत्तर: मुझे कितने टर्म इंश्योरेंस की ज़रूरत है इसका जवाब देने का एक सामान्य नियम यह है कि आपके पास अपनी वार्षिक आय का 10 से 15 गुना टर्म इंश्योरेंस कवर होना चाहिए। हालाँकि, एक अधिक सटीक अनुमान इन कारकों पर निर्भर करता है:
    • आपकी आयु
    • वर्तमान आय
    • मौजूदा देनदारियाँ (ऋण, कर्ज)
    • परिवार के मासिक खर्च
    • भविष्य के वित्तीय लक्ष्य (जैसे बच्चों की शिक्षा, सेवानिवृत्ति)
    इन कारकों के आधार पर एक व्यक्तिगत अनुमान प्राप्त करने के लिए आप "मुझे कितने टर्म इंश्योरेंस की ज़रूरत है" कैलकुलेटर का उपयोग करके उपयुक्त प्रीमियम की गणना कर सकते हैं।
  • प्रश्न: LIC में टर्म राइडर क्या है?

    उत्तर: एलआईसी टर्म राइडर एक वैकल्पिक लाभ है जिसे मानक जीवन बीमा पॉलिसी में जोड़ा जा सकता है। यह एक निश्चित अवधि के लिए अतिरिक्त जीवन कवरेज प्रदान करता है और राइडर अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर मूल पॉलिसी राशि के अतिरिक्त एक अतिरिक्त मृत्यु लाभ प्रदान करता है।
  • प्रश्न: LIC टर्म इंश्योरेस प्लान की सबसे 3 टॉप पॉलिसी कौन-सी हैं?

    उत्तर: LIC की सबसे लोकप्रिय और टॉप 3 LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान में पहले नं. पर न्यू-टेक-टर्म दूसरी न्यू जीवन अमर बीमा औरन युवा टर्म प्लान शामिल हैं। ये प्लान उच्च लाइफ कवरेज, किफायती प्रीमियम और ऑनलाइन/ऑफलाइन फ्लैक्सबीलिटी के लिए ज्यादा प्रस्द्धि है, जो परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • प्रश्न: LIC युवा टर्म प्लान युवाओं के लिए इतना फायदेमंद क्यों हैं?

    उत्तर: LIC युवा टर्म प्लान युवाओं को किफायती प्रीमियम पर 5 करोड़ रूपये तक का उच्च जीवन बीमा कवरेज देता है। यह सुनिश्चित करता है कि युवा पॉलिसीधारक वित्तीय सुरक्षा से समझौता किए बिना आत्मविश्वास से अपने सपनों को साकार कर सकें।
  • प्रश्न: क्या LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान का क्लैम सीधा नॉमिनी के बैंक खाते में आता हैं?

    उत्तर: हां, LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान का क्लेम या डेथ बेनिफिट सीधे नामांकित व्यक्ति के बैंक खाते में जमा किए जाते है। यह प्रकिया विशेषज्ञों के अंडर पूरी तरह से ऑनलाइन और सेफ तरीके से , एनएफटी (NEFT) के जरिए पूरी की जाती है।
  • प्रश्न: एलआईसी का 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस प्लान क्या है?

    उत्तर: एलआईसी विभिन्न बीमा प्लान ऑफ़र करता है, जो मुख्य रूप से आपकी दुर्भाग्यपुर्ण मृत्यु हो जाती है उस स्थिती में एलआईसी 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता हैं।
  • प्रश्न: एलआईसी सबसे सस्ता प्लान कौन सा है?

    उत्तर: एलआईसी का सबसे सस्ता प्लान टर्म इंश्योरेंस प्लान हैं, लेकिन सबसे सस्ता प्लान एलआईसी न्यू जीवन अमर प्लान जिसमें कम प्रीमियम में 25 लाख रूपये से अधिक उच्च जीवन लाइफ कवरेज देता है।
  • प्रश्न: LIC 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम क्या है?

    उत्तर : एलआईसी का 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस प्लान का वार्षिक प्रीमियम 12,000 रुपये से 1400 रुपये तक हो सकता है। 3
  • प्रश्न: एलआईसी सबसे सस्ता प्लान 2026 में कौन-सा है?

    उत्तर: LIC जीवन बीमा कंपनी आपको किफायती प्रीमियम पर कछ प्लान प्रदान करती है। जैसे, न्यू जीवन अमर ( 955), LIC डीजि टर्म (876), LIC न्यू टेक टर्म (954) टर्म इंश्योरेंस योजना प्रदान करती है, जो आपको उच्च लाइफ सुरक्षा प्रदान करती है।
Premium By Age

Did you Find the Content Helpful?

If yes, Please rate us.

content-usefull
Author's Bio
Varun Agarwal
Varun Agarwal Head - Term Insurance

Varun has spent years in the insurance space, but what drives him isn't policies or premiums — it's the conversations he's had with real people. A young father in Pune wondering if his salary is enough. A newly married couple in Jaipur putting off "the insurance talk" for later. A mother in Chennai who never knew her husband was underinsured until it was too late.
These stories stay with him. As Head of Term Insurance at Policybazaar, Varun knows the numbers well — 52.4% of Indians are aware of term insurance, yet only 9.6% own it. And 87% of families don't realise they're leaving their loved ones with far less protection than they actually need. But behind every statistic, he sees a family that just needed someone to sit with them, explain it simply, and help them take that one step. That's exactly what Policybazaar's term insurance is built to do. In his words, "Most people aren't avoiding protection — they're just waiting for someone to make it easy. That's what we're here for."

Write to Varun

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest Sum Assured(SA) offered by Policybazaar’s insurer partners offering term insurance plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI.

Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in

+On the basis of your profile

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 410/month (Rs.14/day) is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age rounded off to nearest 10

+Rs. 245 is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 8/day is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 15/day is starting price for a 75 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 504/month is starting price for a 1.5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 494/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 636/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 918/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,286/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 453/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs.582/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 786/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,374/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,592/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 525/month is the starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 68 years of age.

+Rs. 668/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 25 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 45 years of age.

+Rs. 1,200/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 35 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 55 years of age.

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Female, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 577/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Male, self employed, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

*The full refund of premium is available on availing the one-time option of refund of premium. Total premium paid for policy (paid for add-ons) will be the special exit value, payable on availing the one-time option of refund of premium if you wish to completely exit the policy.

+Rs. ₹361/month is the starting price for a ₹1 crore loan cover with an 8% interest rate for an 18-year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, loan tenure up to 20 years, rounded off to the nearest 10

Prices offered by the insurer are as per the approved insurance plans | #All savings and online discounts are provided by insurers as per IRDAI approved insurance plans | Standard Terms and Conditions Apply | **Tax Benefits are subject to changes in tax laws.| Policybazaar Insurance Brokers Private Limited

We will respond in the first instance within 30 minutes of the customers contacting us. 30-minute claim support service is for the purpose of giving reasonable assistance to the policyholder in pursuance of the claim. Settlement of claim (including cashless claim) is the responsibility of the insurer as per policy terms and conditions. The 30-minute claim support is subject to our operations not being impacted by a system failure or force majeure event or for reasons beyond our control. For further details, 24x7 Claims Support Helpline can be reached out at 1800-258-5881

For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure carefully before concluding a sale

Policybazaar Insurance Brokers Private Limited | CIN: U74999HR2014PTC053454 | Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurgaon, Haryana – 122001 | Registration No. 742, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers. Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.

© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved

˜ Policybazaar Promise reflects the guarantee offered by insurers. Price assurance is based on certifications shared by insurers with us.



Choose Term Insurance Plan as per you need

Plans starting from @ ₹473/Month*
Term Insurance
1 Crore Term Insurance
Term Insurance
2 Crore Term Insurance
Term Insurance
4 Crore Term Insurance
Term Insurance
5 Crore Term Insurance
Term Insurance
6 Crore Term Insurance
Term Insurance
7 Crore Term Insurance
Term Insurance
7.5 Crore Term Insurance
Term Insurance
8 Crore Term Insurance
Term Insurance
9 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Crore Term Insurance
Term Insurance
20 Crore Term Insurance
Term Insurance
25 Crore Term Insurance
Term Insurance
30 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Lakh Term Insurance
Term Insurance
60 Lakh Term Insurance

Term Insurance Articles

  • Recent Article
  • Popular Articles
24 Jul 2026

Canara HSBC Life Insurance Promise2Secure

Canara HSBC Life Insurance Promise2Secure is a non-linked

Read more
17 Jul 2026

NRI Home Loan Interest Rates 2026

NRI home loan interest rates in India currently range from 8.40%

Read more
16 Jul 2026

ICICI Pru iProtect Care

ICICI Pru iProtect Care is a comprehensive term insurance plan

Read more
03 Jul 2026

Tata AIA Life Insurance Launches Student-Focused...

Tata AIA Life Insurance has launched a student-focused term

Read more
01 Jul 2026

Home Loan Interest Rate in West Bengal

Home loan interest rates in West Bengal typically range between

Read more

Calculate Term Insurance Premium Online in India...

Term Insurance Calculator Term insurance calculator is a free online tool that helps estimate the premium amount of

Read more

Home Loan Insurance Calculator: Estimate Your...

A home loan insurance calculator, also called a mortgage loan insurance calculator, is an easy-to-use online tool

Read more

Buy Best ₹1 Cr Term Insurance Plan Online

A ₹1 Crore term insurance plan provides a high life cover at a highly affordable premium. If the policyholder

Read more

Claim Settlement Ratio of Term Insurance Plan...

Term Life Insurance Claim Settlement Ratio (CSR) is an important parameter to be considered when choosing a term

Read more
Get Call Back Now
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL