Secure Your Family Future Today
₹1 CRORE
Term Plan Starting @
Get an online discount of upto 15%#
Compare 40+ plans from 15 Insurers
1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस (1 Crore term Insurance Plan) एक जीवन सुरक्षा योजना है, जिसमें पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को ₹1 करोड़ तक का बीमा लाभ मिलता है। स्वस्थ और युवा व्यक्ति के लिए इसका प्रीमियम लगभग ₹400–₹500 प्रति माह से शुरू हो सकता है। इसका प्रीमियम आपकी उम्र, स्वास्थ्य, पॉलिसी अवधि और अन्य कारकों पर निर्भर करता है।
Read more
यह योजना परिवार की आर्थिक सुरक्षा, होम लोन जैसी बड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करने और भविष्य की वित्तीय जरूरतों को सुरक्षित करने का एक किफायती विकल्प है। आइए , इस लेख के माध्यम से हम 1 crore term insurance plan in hindi के बारे में में विस्तार से समझ सकते हैं।
1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस एक शुद्ध जीवन बीमा योजना है, जिसमें पॉलिसीधारक को ₹1 करोड़ तक का जीवन कवर मिलता है। इसमें आप पॉलिसी अवधि के दौरान नियमित रूप से प्रीमियम का भुगतान करते हैं। यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को ₹1 करोड़ की बीमा राशि प्रदान की जाती है। यह राशि परिवार के दैनिक खर्च, बच्चों की शिक्षा, लोन और अन्य वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। टर्म इंश्योरेंस केवल सुरक्षा के लिए होता है, इसमें आमतौर पर मैच्योरिटी पर कोई राशि वापस नहीं मिलती।
उदाहरण: एक स्वस्थ 29 वर्षीय पुरुष, जो धूम्रपान नहीं करता, को 1 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए 60 वर्ष की आयु तक रु. 700–800 प्रति माह का भुगतान करना होगा। यानी 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस मात्र 26 रुपये प्रतिदिन की दर से मिल सकता है।
Secure Your Family Future Today
₹1 CRORE
Term Plan Starting @
Get an online discount of upto 15%#
Compare 40+ plans from 15 Insurers
1 करोड़ रूपये का टर्म इंश्योरेंस (1 Crore Term Insurance) शुद्ध रुप से काम करता है, जिसमें कम प्रमीयिम के बदले आपके परिवार को उच्च लाइफ कवरेज (sum assured) दिया जाता है। आइए नीचे दिए गए उदाहरण से समझते हैं-
मान लीजिए राहुल ने 30 साल की उम्र में ₹1 करोड़ की बीमा राशि वाला एक टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदा। उन्होंने 25 साल की पॉलिसी अवधि चुनी और अपनी पत्नी को इस प्लान का नॉमिनी बनाया। इसके लिए राहुल को 1 करोड़ रुपये के टर्म इंश्योरेंस के लिए रु.600-रु.800 प्रति महिने के किफायती प्रीमियम पर प्राप्त हो गया। पाँच साल बाद, राहुल की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है। ऐसे में, 1 करोड़ रुपये की पूरी बीमा राशि उनकी पत्नी को प्रदान की जाएगी। यह भुगतान उन्हें अपने पति के बिना आर्थिक सुरक्षा के साथ अपना जीवन जारी रखने में मदद कर सकता है।
30 वर्ष
प्रणव (धूम्रपान न करने वाला) ₹1 करोड़ का जीवन कवर 30 वर्षों के लिए चुनता है।
30–60 वर्ष
प्रणव नियमित रूप से प्रीमियम का भुगतान करता है।
60 वर्ष
दुर्भाग्यवश उसकी मृत्यु के बाद, जीवन बीमा की राशि उसके नॉमिनी को दे दी जाती है।
प्रणव की पत्नी
नॉमिनी को ₹1 करोड़ की राशि एकमुश्त प्राप्त होती है।
क्लेम के बाद
उसकी पत्नी इस राशि का उपयोग अपनी मौजूदा जीवनशैली को बनाए रखने के लिए कर सकती है।
सिर्फ ₹14/दिन पर 1 करोड़ रुपये का टर्म प्लान खरीदें। नीचे 2026 तक के सबसे अच्छे टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan For 1 Crore) की सूची दी गई है:
| नीजि बीमा कंपनी | टर्म इंश्योरेंस प्लान | प्रवेश आयु | बीमा राशि | |
| HDFC लाइफ इंश्योरेंस | HDFC लाइफ क्लिक 2 प्रोटेक्ट सुप्रीम | 18 – 65 वर्ष | 10,000 लाख - कोई सीमा नहीं | |
| ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस | ICICI प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लस | 18 – 65 वर्ष | 25 लाख – 20 करोड़ | |
| टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस | टाटा AIA संपूर्ण रक्षा वादा | 18 – 65 वर्ष | 25 लाख – कोई सीमा नहीं | |
| SBI लाइफ इंश्योरेंस | SBI स्मार्ट शील्ड प्लस | 18 – 65 वर्ष | 25 लाख – कोई सीमा नहीं | |
| बजाज लाइफ इंश्योरेंस | बजाज लाइफ ईटच II | 18 – 65 वर्ष | 50 लाख – कोई सीमा नहीं | |
| एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस | एक्सिस मैक्स स्मार्ट टर्म प्लान प्लस | 18 – 60 वर्ष | 25 लाख – 20 करोड़ | |
| गो डिजिट लाइफ इंश्योरेंस | डिजिट ग्लो टर्म इंश्योरेंस | 18 – 65 वर्ष | 25 लाख – 1 करोड़ | |
| आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस | ABSLI सुपर टर्म प्लान | 18 - 65 वर्ष | 25 लाख – कोई सीमा नहीं | |
| इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस | इंडिया फर्स्ट लाइफ प्लान | 18 - 60 वर्ष | 1 लाख - 50 करोड़ | |
| कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस | कोटक ई-टर्म इंश्योरेंस | 18 – 65 वर्ष | 51 लाख - कोई सीमा नहीं | |
| केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस | केनरा HSBC यंग टर्म प्लान - लाइफ सिक्योर | 18 – 45 वर्ष | 25 लाख – कोई सीमा नहीं | |
| श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस | श्रीराम लाइफ ऑनलाइन टर्म प्लान | 18 - 55 वर्ष | 25 लाख - 10 करोड़ | |
| पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस | PNB मेटा टर्म प्लान प्लस | 18 - 60 वर्ष | 25 लाख - कोई सीमा नहीं | |
| स्टार यूनियन दाई-इची लाइफ इंश्योरेंस | SUD लाइफ ई-लाइफलाइन | 18 - 60 वर्ष | 25 लाख - 1 करोड़ | |
| प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस | प्रामेरिका लाइफ सरल जीवन बीमा | 18 - 65 वर्ष | 5 लाख - 25 लाख | |
| अवीवा लाइफ इंश्योरेंस | सिग्नेचर 3D टर्म प्लान - प्लैटिनम | 18 - 65 वर्ष | 30 लाख - 5 करोड़ | |
| फ्यूचर जनरली लाइफ इंश्योरेंस | फ्यूचर जेनरली केयर प्लस प्लान | 18 - 60 वर्ष | 10 लाख - कोई सीमा नहीं | |
| रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस | रिलायंस निप्पॉन लाइफ सुपर सुरक्षा प्लस | 18 - 60 वर्ष | 2 करोड़ - कोई सीमा नहीं | |
| एजियास फेडरल लाइफ इंश्योरेंस | टर्मश्योरेंस जीवन सुरक्षा बीमा योजना | 18 - 60 वर्ष | 5 लाख - कोई सीमा नहीं | |
| बंधन लाइफ इंश्योरेंस | बंधन लाइफ iTerm प्राइम | 18 – 65 वर्ष | - | |
| भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस | भारती एक्सा फ्लेक्सी टर्म प्रो | 18 - 65 वर्ष | 25 लाख - कोई सीमा नहीं | |
| एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस | एडलवाइस लाइफ जिंदगी प्रोटेक्ट प्लस | 18 – 65 वर्ष | 50 लाख – कोई सीमा नहीं | |
| सार्वजनिक बीमाकर्ता | ||||
| भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड | LIC जीवन अमर | 18 - 65 वर्ष | 25 लाख - कोई सीमा नहीं |
अस्वीकरण: *उल्लिखित बीमाकर्ता/योजनाएँ, IRDAI द्वारा प्रकाशित '31.03.2025 तक जीवन बीमाकर्ताओं के प्रथम वर्ष के प्रीमियम रिपोर्ट' के अनुसार, हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर टर्म इंश्योरेंस प्लान प्रदान करने वाले पॉलिसीबाज़ार के बीमाकर्ता भागीदारों द्वारा दी जाने वाली उच्चतम से निम्नतम बीमित राशि (SA) के क्रम में व्यवस्थित हैं। पॉलिसीबाज़ार किसी भी बीमाकर्ता द्वारा प्रदान किए जाने वाले किसी विशेष बीमाकर्ता या बीमा उत्पाद का समर्थन, मूल्यांकन या अनुशंसा नहीं करता है। भारत में बीमाकर्ताओं की पूरी सूची के लिए IRDAI की वेबसाइट www.irdai.gov.in देखें।
नोट: आप अपनी आवश्यकताओं और जीवन लक्ष्यों के अनुसार टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ कैलकुलेटर से 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम राशि की गणना कर सकते हैं। LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान 1 करोड़ प्रीमियम कैलकुलेटर का उपयोग भी LIC टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ प्लान के प्रीमियम की गणना के लिए किया जा सकता है। इसी प्रकार, SBI टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ कैलकुलेटर का उपयोग SBI टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ प्लान के प्रीमियम की गणना के लिए किया जा सकता है।
आइए समझते हैं कि 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस (1 crore Term insurance) क्यों जरूरी है और यह आपके परिवार को कैसे वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।
परिवार की वित्तीय सुरक्षा:
1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस कवर पॉलिसीधारक की अनुपस्थिति में परिवार को मजबूत आर्थिक सहायता प्रदान करता है। यह राशि परिवार के दैनिक खर्चों, जीवनशैली को बनाए रखने और भविष्य की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।
बढ़ती महंगाई से सुरक्षा:
समय के साथ महंगाई बढ़ने से खर्चों में भी वृद्धि होती है। 1 करोड़ का पर्याप्त बीमा कवर भविष्य के बढ़ते खर्चों, स्वास्थ्य जरूरतों और अन्य वित्तीय जिम्मेदारियों को पूरा करने में परिवार की सहायता करता है।
बड़े वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति:
यह बीमा राशि बच्चों की शिक्षा, उच्च शिक्षा, शादी और परिवार के अन्य महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पूरा करने में मदद कर सकती है, ताकि पॉलिसीधारक की अनुपस्थिति में भी परिवार की योजनाएं प्रभावित न हों।
लोन और कर्ज की सुरक्षा:
अगर पॉलिसीधारक पर होम लोन, कार लोन या अन्य ऋण हैं, तो 1 करोड़ का बीमा कवर परिवार को इन वित्तीय जिम्मेदारियों को पूरा करने और कर्ज के बोझ से बचने में सहायता करता है।
कम प्रीमियम में बड़ा कवरेज:
टर्म इंश्योरेंस कम प्रीमियम में अधिक जीवन सुरक्षा प्रदान करने वाला विकल्प है। युवा और स्वस्थ व्यक्ति किफायती प्रीमियम पर ₹1 करोड़ तक का उच्च बीमा कवर प्राप्त कर सकते हैं।
मानसिक शांति:
पर्याप्त जीवन बीमा कवर होने से व्यक्ति को यह भरोसा रहता है कि उसकी अनुपस्थिति में भी परिवार आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेगा और भविष्य की जरूरतों को पूरा कर सकेगा।
1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान आपके परिवार को भविष्य में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का एक सरल और किफ़ायती तरीका प्रदान करता है, चाहे कितनी भी चुनौतियाँ क्यों न आएँ। आप 1 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस प्लान के प्रीमियम की जाँच के लिए टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर या 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम कैलकुलेटर (term insurance 1 crore premium calculator ) का उपयोग कर सकते हैं।
Read about Section 80C and Section 80D in English
1 करोड़ रुपये का बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान (Best Term Insurance Plan For 1 Crore) कि विशेषताएं और लाभ इस प्रकार हैं:
कम प्रीमियम में उच्च लाइफ सुरक्षा:
1 करोड़ रुपये के उच्च जीवन सुरक्षा कवर वाला टर्म इंश्योरेंस (Term Insurance) सबसे बेहतरीन विकल्प है। यह मात्र ₹500-₹1000 प्रति महिने की निश्चित राशी पर ₹1 करोड़ या उससे अधिक का जीवन कवर प्रदान करता है, जिससे आपके परिवार को आपके अस्मय जाने के बाद भी वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होती है।
परिवार की वित्तीय सुरक्षा का कवर
1 करोड़ रूपये का टर्म इंश्योरेंस से आपके परिवार में आपकी अनुपस्थिति में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। यह उच्च लाइफ बीमा भविष्य में होने वाले खर्च, कर्जा , बच्चे की उच्च शिक्षा और आर्थिक तंगी से दुर रखता है और एक उच्च जीवन शैली प्रदान करती है।
कर्जों से राहत
1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस से आप अपनी आकस्मिक मृत्यु के कारण आपके परिवार पर होने पर ऐसे मामलों में, इंश्योरेंस से मिली बीमा राशि का उपयोग किसी भी पेंडिंग लोनऔर देनदारियों को चुकाने के लिए किया जा सकता है, जिससे यह तय होता है कि आपके परिवार को बिना किसी कठनाई के अपना जीवन-यापन कर सकते हैं।
प्रीमियम भुगतान
टर्म बीमा प्रीमियम भुगतान के लिए फ्लेक्सिबिलिटी देता है जिसमें आपको भुगतान करने के लिए तीन विक्लप दिए जाते है जैसे- एकल भुगतान, सीमित प्रीमियम भुगतान और नियमीत प्रीमियम भुगतान, जैसे मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक, के लिए प्रीमियम भुगतान की पसंदीदा समयवधि (आसानी से) निर्धारित कर सकते हैं।
लाभ भुगतान
1 करोड़ रूपये का टर्म प्लान में मृत्यु लाभ (Death Benefit) भुगतान के लिए तीन प्रकार में बांट दिया गया है जैसे- एकमुश्त राशि (Lump sum), नियमित मासिक आय (Monthly Income), और नियमित और एकमुश्त भुगतान का संयोजन का मिश्रण (Combination)। ये विकल्प आपके परिवार की आर्थिक ज़रूरतों के अनुसार आय को मैनेज करने में मदद करते हैं।
राइडर्स के साथ बेहतर सुरक्षा
टर्म प्लान में एक ऐड-ऑन विक्लप की तरह जोड़ा जाता है जिससे बीमाधारक को गंभीर बीमारी, अचानक आने वाली घटना में मृत्यु या विकलांगता, चोट और अस्पताल में भर्ती जैसी स्थितियों में सुरक्षा देते हैं। आप इन्हें थोड़ा अतिरिक्त प्रीमियम देकर अपने 1 करोड़ के टर्म प्लान में जोड़ सकते हैं।
वार्षिक टैक्स पर बचत
आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C और 10(10D) के अनुसार, 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस आपको टैक्स बचाने में मदद कर सकता है। आपकी प्रोफ़ाइल के अनुसार सही लाभ जानने के लिए वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना बेहतर है।
यहाँ उन लोगों की सूची दी गई है जिन्हें भारत में ऑनलाइन 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने पर विचार करना चाहिए। पहले टर्म इंश्योरेंस क्या है, यह जान लें और फिर अपने प्रियजनों के लिए एक करोड़ का टर्म प्लान खरीदें।
| किसे खरीदना चाहिए | 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस खरीदने के फायदे |
| युवा/अविवाहित लोग | जिन लोगों ने अभी-अभी काम करना शुरू किया है और जिनकी उम्र 20 और 30 के बीच है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे किफायती प्रीमियम दरों पर लंबी पॉलिसी अवधि के लिए बड़ा जीवन बीमा कवर हासिल कर पाएँगे। |
| लोन या वित्तीय जिम्मेदारियों वाले लोग | जिन लोगों पर होम लोन, बिजनेस लोन या अन्य कर्ज हैं, उनके लिए टर्म इंश्योरेंस परिवार को भविष्य में आर्थिक बोझ से बचाने में मदद करता है। |
| व्यापारी, स्व-रोजगार वाले और कामकाजी महिलाएं | अपनी आय और परिवार की वित्तीय जरूरतों को सुरक्षित रखने के लिए ये लोग टर्म इंश्योरेंस पर विचार कर सकते हैं।आजकल कामकाजी महिलाएं भी परिवार की आय में योगदान देती हैं। महिला टर्म इंश्योरेंस प्लान उनकी अनुपस्थिति की स्थिति में अतिरिक्त आय लाभ जारी रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं |
| माता-पिता और नवविवाहित लोग | बच्चों की शिक्षा, शादी और जीवनसाथी की आर्थिक सुरक्षा के लिए 1 करोड़ का टर्म प्लान एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच हो सकता है। |
| करदाता | आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सी और 10(10डी) के तहत बचत के साथ कर के बोझ को कम करने और अपने परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए, करदाताओं को 1 करोड़ का टर्म प्लान खरीदना चाहिए। |
| गृहिणी और वरिष्ठ नागरिक | गृहिणी के लिए टर्म इंश्योरेंस योजनाएँ गृहिणी की मृत्यु की स्थिति में उसके परिवार को भुगतान की गारंटी देती हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए टर्म इंश्योरेंस प्लान जीवनसाथी के लिए सुरक्षित सेवानिवृत्ति सुनिश्चित करते हैं। |
1 करोड़ के टर्म प्लान के अलावा, कुछ बीमा राशि विकल्प नीचे दिए , और आप अपनी ज़रूरतों के हिसाब से चुन सकते हैं। पॉलिसी दस्तावेज़ों में टर्म इंश्योरेंस की शर्तों के अनुसार उपयुक्त बीमा राशि चुनने की अधिक जानकारी भी उपलब्ध है। टर्म इंश्योरेंस में बीमा राशि (Sum Assured) को चुनते समय आपको आपकी सालाना आय का 10-20 गुना से अधिक चुनना चाहिए, जो आपकी उम्र, देनदारियों और परिवार की आर्थिक जरूरत पर निर्भर करती है।
1 करोड़ तक का कवर- सबसे ज्यादा फायदे वाला और आज की जनरेशन का सबसे भरोसेमंद और पहली पसंद वाला प्लान है जो युवा के लिए अच्छी फाइनेंशियल सुरक्षा प्रदान करता है ।
आय का 20 गुना- अगर आपकी सालाना कमाई 10 लाख है तो आप कम से कम 1 से 2 करोड़ तक का टर्म प्लान लेकर अपने भविष्य के लिए बेफिक्र हो सकते है ।
उच्च बीमा कवर (2 करोड़ तक) - यदि आपके ऊपर होम लोन या कर्जा है तो उच्च बीमा कवर को चुनना चाहिए ।
Term Plans
₹1
Crore
Life Cover
@ Starting from ₹ 13/day+
₹50
LAKH
Life Cover
@ Starting from ₹ 8/day+
₹75
LAKH
Life Cover
@ Starting from ₹ 12/day+
1 करोड़ के लिए सबसे अच्छा टर्म इंश्योरेंस प्लान ढूँढना एक महत्वपूर्ण काम है, क्योंकि विभिन्न बीमा कंपनियाँ प्रतिस्पर्धी दरों पर प्लान पेश करती हैं। हालाँकि, अगर आपने अपनी अनुपस्थिति में अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए 1 करोड़ का टर्म प्लान खरीदने का फैसला कर लिया है, तो यहाँ कुछ महत्वपूर्ण मानदंड दिए गए हैं जिन पर आपको उपयुक्त 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदते समय विचार करना चाहिए।
टर्म प्लान की प्रीमियम दर
पॉलिसी के लाभों, समावेशन और बहिष्करणों पर विचार करने के बाद, प्रीमियम दर किसी भी टर्म इंश्योरेंस प्लान का एक महत्वपूर्ण पहलू है। प्लान की कीमतें एक बीमा कंपनी से दूसरी बीमा कंपनी में भिन्न हो सकती हैं। आप विभिन्न बीमा कंपनियों के 1 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम का पता लगाने के लिए एक ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। आप अपनी आवश्यकताओं और अपनी टर्म इंश्योरेंस शर्तों के अनुरूप एक किफायती प्लान चुनने के लिए इन प्लान की तुलना कर सकते हैं।
कवरेज राशि
आपका मानव जीवन मूल्य (HLV) भविष्य में आपकी अपेक्षित आय का एक अनुमान है। आप इसे HLV कैलकुलेटर का उपयोग करके आसानी से गणना कर सकते हैं, जो आपको सही बीमित राशि चुनने में मार्गदर्शन कर सकता है। एक सामान्य नियम के रूप में, अपनी वार्षिक आय का 10-15 गुना कवरेज चुनने की सलाह दी जाती है।
बीमाकर्ता का दावा निपटान अनुपात (CSR)
सीएसआर, बीमा कंपनी द्वारा एक वर्ष में निपटाए गए कुल दावों की संख्या और उसी वर्ष प्राप्त कुल दावों की संख्या के योग को दर्शाता है। 95% से अधिक CSR यह दिखाता है कि बीमा कंपनी ने वार्षिक रूप से प्राप्त अधिकांश दावों का निपटारा कर दिया है और वह एक भरोसेमंद बीमाकर्ता है जहाँ से आप टर्म प्लान खरीद सकते हैं। इसलिए, आपको उच्च CSR वाली बीमा कंपनी चुननी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपके नामांकित व्यक्तियों/लाभार्थियों को दावा राशि समय पर प्राप्त हो।
सॉल्वेंसी अनुपात
हमेशा उच्च सॉल्वेंसी अनुपात वाली बीमा कंपनियों की जाँच करें। उच्च सॉल्वेंसी अनुपात का अर्थ है बीमाकर्ता की दावों का भुगतान करने की वित्तीय क्षमता। पॉलिसी खरीदारों को बीमाकर्ता की वित्तीय स्थिति और टर्म इंश्योरेंस की शर्तों के बारे में गहन शोध करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके पास दावों का निपटान करने की क्षमता है या नहीं।
मेडिकल टेस्ट की आवश्यकताएँ
चिकित्सा जाँच के बारे में बीमा कंपनी की पॉलिसी पढ़ें । कुछ 1 करोड़ के टर्म प्लान में उम्र और जीवन बीमा राशि के आधार पर मेडिकल टेस्ट की आवश्यकता हो सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जाँच के बारे में जानकारी रखें।
राइडर्स
राइडर्स अतिरिक्त लाभ होते हैं जिन्हें मौजूदा टर्म प्लान के कवरेज को बढ़ाने के लिए बेस प्लान में जोड़ा जा सकता है। राइडर कई प्रकार के होते हैं, जैसे प्रीमियम माफ़ी, गंभीर बीमारी, आकस्मिक पूर्ण और स्थायी विकलांगता, आकस्मिक मृत्यु, हॉस्पिकेयर राइडर, आदि। अपने 1 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस प्लान का अधिकतम लाभ उठाने के लिए उपलब्ध राइडर्स और उनके लाभों की सूची देखें।
बहिष्करण
सभी बहिष्करणों और टर्म इंश्योरेंस की शर्तों को समझने के लिए प्लान के दस्तावेज़ों को ध्यान से पढ़ें। ये ऐसी स्थितियाँ हैं जहाँ प्लान कोई भुगतान नहीं करेगा। सुनिश्चित करें कि आप इन प्रभावों से अवगत हैं।
अपने परिवार के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए 1 करोड़ रुपये के लिए सबसे अच्छा टर्म इंश्योरेंस प्लान चुनना ज़रूरी है। यहाँ बताया गया है कि आप अपने परिवार के लिए सबसे उपयुक्त 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस (1 crore ka term insurance plan) ऑनलाइन कैसे चुन सकते हैं:
अपनी आर्थिक ज़रूरतों को समझे:
अपने परिवार की जरूरतों, आय और सभी वित्तीय देनदारियों का आकलन करना जरूरी है, क्योंकि टर्म इंश्योरेंस आपकी अनुपस्थिति में आय की भरपाई करके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।
1 करोड़ के जीवन बीमा की प्रीमियम दरें:
जब तक प्रीमियम राशि आपके बजट में नहीं आती, आप 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस नहीं खरीद पाएंगे या नियमित रूप से उसकी कीमत नहीं चुका पाएंगे। इसलिए, अपनी आय के अनुसार किफायती प्रीमियम वाली टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने की सलाह दी जाती है।
बढ़ती महंगाई और निजी खर्चों को ध्यान में रखें:
एक करोड़ का टर्म प्लान लंबे समय तक सुरक्षा देता है, इसलिए इसे चुनते समय मुद्रास्फीति और बढ़ती जीवनयापन लागत को ध्यान में रखना जरूरी है ताकि भविष्य में भी यह आपके परिवार की जरूरतों को पूरा कर सके।
1 करोड़ के टर्म इंश्योरेंस प्लान की ऑनलाइन तुलना करें:
आपको अलग-अलग बीमा कंपनियों के 1 करोड़ टर्म प्लान की तुलना प्रीमियम, CSR, लाभ, राइडर्स और पॉलिसी शर्तों के आधार पर करनी चाहिए ताकि सही विकल्प चुना जा सके। NRI ग्राहक भी भारत में अपने परिवार की सुरक्षा के लिए टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते हैं। कुछ कंपनियां OPD लाभ वाले टर्म प्लान भी प्रदान करती हैं, जो अतिरिक्त स्वास्थ्य कवर देते हैं।
अन्य लाभ:
जीवन बीमा कवरेज प्रदान करने के अलावा, बीमा कंपनियां अपने एक करोड़ टर्म प्लान के साथ विभिन्न सुविधाएँ प्रदान करती हैं, जैसे
1 करोड़ जीवन बीमा के आधार कवरेज को बढ़ाने के लिए ऐड-ऑन या राइडर्स
जीवन के बदलते चरणों के साथ कवरेज बढ़ाने का विकल्प
असाध्य बीमारियों के मामले में त्वरित भुगतान
इस प्रीमियम तालिका कि मदद से आप 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम क्या है? और 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस कब खरीदना चाहिए आसानी से समझ सकतें हैं:
| विभिन्न आयु समूहों के लिए प्रीमियम | पॉलिसी अवधि | प्रीमियम (महिला) | प्रीमियम (पुरुष) |
| 20s | 70 वर्ष तक कवर | 526 रुपये | 564 रुपये |
| 30s | 70 वर्ष तक कवर | 692 रूपये | 827 रुपये |
| 40 के दशक | 70 वर्ष तक कवर | 1178 रुपये | 1500 रूपये |
| 50 के दशक | 70 वर्ष तक कवर | 2241रुपये | 2907 रूपये |
| 60 के दशक | 70 वर्ष तक कवर | 4144 रुपये | 5142 रुपये |
न्यूनतम आयु
1 करोड़ रूपये का टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने के लिए न्यूनतम आयु 18 है।
अधिकतम आयु
अधिकतम बीमा कंपनी 60-65 वर्ष की उम्र तक 1 करोड़ रूपये तक के उच्च लाइफ कवर प्रदान करती है। लेकिन बीमीत व्यकित 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए विशेष योजनाएं भी उपलब्ध कराते है, इसलिए सीधे बीमा कंपनी से संपर्क करना उचित रहेगा।
1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान (1 crore ka term insurance plan) चुनते समय अपनी आय, परिवार की जरूरतों, वित्तीय जिम्मेदारियों और भविष्य के लक्ष्यों को ध्यान में रखना जरूरी है। नीचे दिए गए बिंदु आपको अपनी जरूरत के अनुसार सही टर्म प्लान चुनने में मदद करेंगे।
उम्र: कम उम्र में टर्म प्लान लेने पर कम प्रीमियम में अधिक कवरेज मिल सकता है, क्योंकि स्वास्थ्य जोखिम अपेक्षाकृत कम होता है।
आय और जरूरतें: अपनी वार्षिक आय, परिवार की जरूरतों और वित्तीय जिम्मेदारियों के आधार पर सही बीमा राशि चुनें। आमतौर पर आय के 10–15 गुना तक कवर पर विचार किया जाता है।
परिवार और आश्रित: अपने परिवार के भविष्य के खर्च, बच्चों की शिक्षा और अन्य लक्ष्यों को ध्यान में रखकर कवरेज तय करें।
लोन और वित्तीय जिम्मेदारियां: होम लोन, कर्ज और अन्य देनदारियों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त बीमा कवर चुनना जरूरी है।
महंगाई और भविष्य के लक्ष्य: बढ़ती महंगाई और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसा कवर चुनें जो लंबे समय तक परिवार को आर्थिक सुरक्षा दे सके।
यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप पॉलिसीबाजार से 1 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते है:
स्टेप 1: पॉलिसीबाज़ार पर जाएं और टर्म इंश्योरेंस पेज पर जाएं
स्टेप 2: नाम, जन्मतिथि और संपर्क नंबर जैसी बुनियादी जानकारी भरें और ‘योजनाएँ देखें’ पर क्लिक करें
स्टेप 3: धूम्रपान की आदतों, वार्षिक आय, व्यवसाय के प्रकार और शैक्षिक योग्यता के बारे में प्रश्नों के उत्तर दें
स्टेप 4: सभी विवरण सबमिट करने के बाद, सभी उपलब्ध 1 करोड़ टर्म बीमा योजनाओं की सूची प्रदर्शित की जाएगी
स्टेप 5: अपनी वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप 1 करोड़ के लिए सर्वोत्तम टर्म इंश्योरेंस प्लान चुनें और पहला प्रीमियम भुगतान करें
यदि आप टर्म इंश्योरेंस के बारे में अंग्रेजी में पढ़ना चाहते हैं तो Term insurance plan पेज पर जाएं
पॉलिसीबाज़ार टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ के माध्यम से आप अपनी जरूरतों के अनुसार अलग-अलग टर्म प्लान की तुलना कर सकते हैं और परिवार की वित्तीय सुरक्षा के लिए सही कवरेज चुन सकते हैं। आप पॉलिसीबाजार टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ प्लान खरीदने के निम्नलिखित कारण हैं :
कम प्रीमियम पर उच्च कवरेज प्राप्त करें
ऋण और कर्ज से परिवार की सुरक्षा
15% तक ऑनलाइन छूट पाएँ
99/100 वर्ष तक संपूर्ण जीवन कवर
46,800 रुपये तक का कर लाभ प्राप्त करें
If yes, Please rate us.
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest Sum Assured(SA) offered by Policybazaar’s insurer partners offering term insurance plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI.
Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
+On the basis of your profile
+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 410/month (Rs.14/day) is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age rounded off to nearest 10
+Rs. 245 is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 8/day is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 15/day is starting price for a 75 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10
+Rs. 504/month is starting price for a 1.5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 494/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 636/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 918/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,286/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 453/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs.582/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 786/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,374/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 1,592/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 525/month is the starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 68 years of age.
+Rs. 668/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 25 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 45 years of age.
+Rs. 1,200/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 35 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 55 years of age.
+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Female, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
+Rs. 577/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Male, self employed, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.
*The full refund of premium is available on availing the one-time option of refund of premium. Total premium paid for policy (paid for add-ons) will be the special exit value, payable on availing the one-time option of refund of premium if you wish to completely exit the policy.
+Rs. ₹361/month is the starting price for a ₹1 crore loan cover with an 8% interest rate for an 18-year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, loan tenure up to 20 years, rounded off to the nearest 10
Prices offered by the insurer are as per the approved insurance plans | #All savings and online discounts are provided by insurers as per IRDAI approved insurance plans | Standard Terms and Conditions Apply | **Tax Benefits are subject to changes in tax laws.| Policybazaar Insurance Brokers Private Limited
We will respond in the first instance within 30 minutes of the customers contacting us. 30-minute claim support service is for the purpose of giving reasonable assistance to the policyholder in pursuance of the claim. Settlement of claim (including cashless claim) is the responsibility of the insurer as per policy terms and conditions. The 30-minute claim support is subject to our operations not being impacted by a system failure or force majeure event or for reasons beyond our control. For further details, 24x7 Claims Support Helpline can be reached out at 1800-258-5881
For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure carefully before concluding a sale
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited | CIN: U74999HR2014PTC053454 | Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurgaon, Haryana – 122001 | Registration No. 742, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers. Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved
˜ Policybazaar Promise reflects the guarantee offered by insurers. Price assurance is based on certifications shared by insurers with us.
हाँ, टर्म इंश्योरेंस पर आयकर अधिनियम के तहत टैक्स बेनिफिट उपलब्ध होता है। टर्म इंश्योरेंस
Read more
हाँ, महिलाएं भी टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीद सकती हैं। टर्म इंश्योरेंस महिलाओं को कम प्रीमियम
Read more
एडलावाइस टर्म इंश्योरेंस (Edelweiss Term Insurance Plan) एक प्रकार का जीवन बीमा प्लान हैं, जो एडलवाइस लाइफ
Read more
केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस का टर्म इंश्योरेंस प्लान आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने
Read more
अॅक्सिस मॅक्स लाईफ स्मार्ट टर्म प्लॅन प्लस ही एक टर्म इन्शुरन्स योजना आहे, जी अशा
Read more
टर्म लाइफ इंश्योरेंस क्या है टर्म इंश्योरेंस का अर्थ और amp; परिभाषा टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी
Read more
जीवन बीमा कैलकुलेटर एक मुफ्त आनॅलाइन उपकरण है जिसका प्रयोग बीमाधारक द्वारा अपनी उम्र, आय और
Read more
एसबीआई 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान 2026 कम भुगतान के साथ आपको ज्यादा समय के लिए कवरेज देता है ।
Read more
₹2 करोड़ का टर्म इंश्योरेंस प्लान एक शुद्ध प्रकार की जीवन बीमा योजना है जो बीमित व्यक्ति की
Read more
वृद्धावस्था वह समय है जब अधिकांश व्यक्ति आराम करना चाहते हैं और अपने जीवन का सुखपूर्वक आनंद
Read moreInsurance
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited CIN: U74999HR2014PTC053454 Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurugram - 122001, Haryana Tel no. : 0124-4218302 Email ID: care@policybazaar.com
Policybazaar is registered as a Composite Broker | Registration No. 742, Registration Code No. IRDA/ DB 797/ 19, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker
Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers.Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
BEWARE OF SPURIOUS PHONE CALLS AND FICTITIOUS / FRAUDULENT OFFERS IRDAI or its officials do not involve in activities like selling insurance policies, announcing bonus or investment of premiums. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved.