-
2 मिनट में पॉलिसी रिन्यू करें*
-
21+ बीमाकर्ताओं की तुलना करें
-
1.2 करोड़ + वाहन इंश्योरेंस
बीमाकृत घोषित मूल्य बीमा कंपनी द्वारा निर्धारित आपके वाहन की वह अधिकतम कीमत होती है, जो कि वाहन चोरी होने पर या खोने पर, आपको मिल सकती है। सामान्य तौर पर आइडीवी आपके वाहन की वर्तमान बाजार की कीमत है। अगर वाहन पूरी तरह से नष्ट हो जाये तो बीमा कंपनी द्वारा पॉलिसी धारक को दिया जाने वाला मुआवज़ा ही आइडीवी कहलाता है।Read more
2 मिनट में पॉलिसी रिन्यू करें*
21+ बीमाकर्ताओं की तुलना करें
1.2 करोड़ + वाहन इंश्योरेंस
We have found best plans for you!! Our advisor will get in touch with you soon.
आईडीवी की गणना उत्पादक का विक्रय मूल्य में से मूल्यघटन को घटाकर की जाती है। आईडीवी में पंजीकरण और बीमा शुल्क को नहीं गिना जाता। अतिरिक्त सामन, जो फैक्ट्री द्वारा फिट नहीं किये गए हैं उसकी आईडीवी अलग से निकली जाती है अगर उनके लिए बीमा की ज़रुरत पड़े तो।
नीचे दी गयी टेबल में गाडी का आईडीवी तय करने के लिए डेप्रिसिएशन की सारिणी दी गयी है:
|
वाहन की उम्र
|
आईडीवे समायोजित करने के लिए मूल्यघटन प्रतिशत
|
|
6 महीने से कम
|
5% |
|
6 महीने से ज्यादा पर 1 साल से कम
|
15% |
|
1 साल से ज्यादा पर 2 साल से कम
|
20% |
|
2 साल से ज्यादा पर 3 साल से कम
|
30% |
|
3 साल से ज्यादा पर 4 साल से कम |
40% |
|
4 साल से ज्यादा पर 5 साल से कम
|
50% |
5 साल से पुराने वाहन की आईडीवी धारक और बीमा कंपनी की सहमति से होती है। पुरानी कारों की आईडीवी डेप्रिसिएशन की जगह सर्वेयर और डीलरों द्वारा मूल्याङ्कन करने के बाद की जाती है।
आईडीवी कैलकुलेटर एक ऐसे ऑनलाइन उपकरण है जिसकी मदद से आप अपने कार की बाजार की कीमत का पता कर सकते हैं और अपनी गाडी को बीमित करने में लगने वाली उपयुक्त प्रीमियम का पता भी लगा सकते हैं। आपकी गाडी का सही आईडीवी निकालने के लिए यह कैलकुलेटर आपके वाहन की उम्र और मूल्यघटन का इस्तेमाल करते हैं।
यह गाडी बीमा में सबसे उपयोगी कैलकुलेटर में से एक है क्योंकि यह गाडी मालिकों को नुक्सान या चोरी होने पर क्लेम सेटलमेंट से मिलने वाली पूरी रकम के बारे में बताता है।
आईडीवी के गणना उत्पादक द्वारा निर्धारित विक्रय मूल्य में से वाहन के पार्ट की डेप्रिसिएशन घटाकर करी जाती है। इंश्योरेंड डेकलेयर्ड वैल्यू निकलने का फार्मूला नीचे दिया गया है:
बीमाकृत घोषित मूल्य = (कंपनी का मूल्य- डेप्रिसिएशन मूल्य ) + (वाहन के सामान का मूल्य-इन सामानों की डेप्रिसिएशन मूल्य )
ऊपर दिया गया फार्मूला नयी गाडी जिसमें खरीद के बाद नया सामान लगाया गया है उसकी आईडीवी की गणना में काम आता है। अगर आपकी गाडी में कोई अतिरिक्त सामान नहीं है तो आईडीवी की गणना और भी आसान है। ऑनलाइन आइडीवी कैलकुलेटर की मदद से आप आसानी से इंश्योरेंड डेकलेयर्ड वैल्यू निकल सकते हैं। फार्मूला नीचे दिया गया है :
आईडीवी= उत्पादित का विक्रय मूल्य- डेप्रिसिएशन मूल्य
ऊपर दी गयी टेबल के अनुसार डेप्रिसिएशन लागू होगा।
जैसे- आपकी गाडी की आईडीवी पॉलिसी लेते समय 5 लाख पर तय हुई थी तो बीमा कंपनी सम्पूर्ण नुक्सान या चोरी होने पर आपको 5 लाख देगी। आपको मुआवज़ा पॉलिसी अवधि के दौरान पूरा नुक्सान होने पर या गाडी चोरी होने पर मिलेगा।
आईडीवी निकलते समय आपको निम्नलिखित बातें ध्यान में रखनी चाहिए :
आप अपनी गाडी का आइडीवी ऑनलाइन भी तय कर सकते हैं परन्तु यह बीमा कंपनी पर निर्भर करता है। इससे आपको कार रेन्यु करवाते समय आइडीवी समायोजित करने का भी मौका मिलेगाI
नीचे दिए गए कारण आइडीवी कैलकुलेटर को आपकी गाडी के आइडीवी को निकलने में मदद करते हैं। आइये देखें :
आपकी गाडी का आईडीवी आपके गाडी बीमा प्रीमियम पर सीधा अनुपातित होता है। इसका मतलब है जितनी ज्यादा आईसीवी उतना ज्यादा प्रीमियम। उसी तरह जैसे गाडी का आईडीवी उसके पुराने होने के साथ घटता है उसी तरह प्रीमियम भी घटता है।
परन्तु इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपनी गाडी का आईडीवी प्रीमियम कम करने के लिए काम बताएं क्योंकि इससे आपको नुक्सान होगा। कम आईडीवी का मतलब है कि पूरा नुक्सान होने पर या चोरी होने पर आपको काम पैसा मिलेगा।सही यह होगा कि बाजार की कीमत के आस पास का सही आईडीवी बताकर ज्यादा प्रीमियम देने से बचना चाहिए।
जैसे कि बताया गया है, आपका वाहन पूरा ख़राब होने पर या चोरी होने पर मिलने वाली रकम को आइडीवी कहते हैं। यह सुझाया जाता है कि आपको बाजार की कीमत के आस पास आपन आईडीवी करना चाहिए। बीमा कम्पनियाँ 5 से 10 प्रतिशत तक आईडीवी को कम करने का विकल्प देती है और उपभोक्ता को उसमे से चुनना होता है। कम आईडीवी का मतलब है काम प्रीमियम।
आपकी गाडी की आइडीवी गाडी बीमा पॉलिसी खरीदने में सबसे उपयोगी होती है। आपकी गाडी की अधिकतम मुआवज़े को निर्धारित करने के अलावा यह आपके गाडी बीमा पॉलिसी के प्रीमियम को भी निर्धारित करता है।
आपके गाडी बीमा पर आप कितना प्रीमियम देते हैं यह आईडीवी पर निर्धारित होता है। क्योंकि आईडीवी आपकी गाडी की बाजार का मूल्य निर्धारित करता है और आपकी मोटर बीमा कंपनी की क्लेम सेटलमेंट के समय देनदारियों को दर्शाता है। काम आईडीवी का मतलब है बीमा कंपनी की काम देनदारी और इसलिए काम प्रीमियम और इसका उल्टा। हालाँकि आपका भूगोल, कवर, ऐड ऑन आदि भी आपके प्रीमियम को निर्धारित करने में सहायक होते हैं।
इतना ही नहीं। आपकी गाडी का आइडीवी गाडी बेचते समय भी काम आता है। अगर आपकी गाडी का आईडीवी अधिक है तो आपको अच्छी रकम मिलेगी। उसी तरह काम आईडीवी पर आपको काम रकम मिलेगी। हालाँकि क्लेम्स का अनुभव आदि अन्य कारण भी गाडी बेचते समय मूल्य निर्धारित करते हैं पर फिर भी आपको आईडीवी तय करते समय ध्यान देना चाहिए।
आपके वाहन के कम और ज्यादा आइडीवी के फायदे और नुक्सान नीचे टेबल में दिए गए हैं। आइये उनपर एक नज़र डालें :
|
आईडीवी की प्रकृति
|
फायदे
|
नुक्सान
|
|
ज्यादा आईडीवी
|
चोरी या पूरे नुक्सान पर ज्यादा मुआवज़ा
|
ज्यादा प्रीमियम भुगतान
|
|
कम आइडीवी
|
कम प्रीमियम भुगतान
|
चोरी या पूरे नुक्सान पर कम मुआवज़ा
|
आपकी बीमाकृत घोषित मूल्य योजना खरीदते समय और रिन्यूअल के समय आपका प्रीमियम निर्धारित करता है। इसलिए क्लेम प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलने के लिए सही आईडीवी बताना ज़रूरी है। बहुत सी बीमा कम्पनियाँ आपको अनेक ऑफर दे सकती हैं और आप उनमें से बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं। सारे विकल्पों को ध्यान में रखते हुए आप एक अच्छा फैसला ले सकते हैं। इस तरह आप ज्यादा प्रीमियम देने से बच सकते हैं और अपनी गाडी का अच्छी कीमत ले सकते हैं।
उत्तर- एक नयी गाडी की इंश्योरेंड डेकलेयर्ड वैल्यू या आईडीवी उसकी इनवॉइस जितनी होगी। हालाँकिनयी गाडी से भी डेप्रिसिएशन मूल्य घटाया जाता है क्योंकि उसे इस्तेमाल एक लिए बेच दिया
गया है। अधिकतर नयी गाडी से 5 प्रतिशत डेप्रिसिएशन लिया जाता है और इस हिसाब से नयी गाडी का आईडीवी इनवॉइस का 95 प्रतिशत होता है।
उत्तर- गाडी जैसे ही शोरूम से बाहर निकलती है उसका डेप्रिसिएशन लगने लग जाता है। गाडी खरीदने के शुरू के 6 महीने तक मोटर बीमा कम्पनियाँ इनवॉइस का केवल केवल 5 प्रतिशत मूल्यघटन लेती हैं। इसलिए शोरूम के बाहर गाडी का आईडीवी शोरूम मूल्य से 5 प्रतिशत काम होगा। वह इनवॉइस का 95 प्रतिशत होगा।
उत्तर- ज्यादा या काम आइडीवी आपकी गाडी की उम्र और गाडी की दशा पर निर्भर करता है। अगर आपकी गाड़ी नयी है तो ज्यादा आईडीवी के लिए जाना चाहिए। परतु अगर आपकी गाडी पुरानी है और सही हालत में नहीं है तो आपको काम आइडीवी लेना चाहिए।
उत्तर- गाडी बीमा का आइडीवी गाडी की डेप्रिसिएशन मूल्य के आधार पर निर्धारित होती है। हालाँकि मोटर बीमा कम्पनियाँ 15 प्रतिशत तक आईडीवी को बढ़ाने या घटाने का विकल्प देती हैं। तो अगर आपकी गाडी का आइडीवी डेप्रिसिएशन के अनुसार 5 लाख है तो आपके पास 4,25,000 और 5,75,000 के बीच आईडीवी चुनने का विकल्प है।
उत्तर- किसी भी गाडी या अन्य वाहन के लिए बाजार कीमत के सबसे करीब मूल्य ही सही आईडीवी है।
उत्तर- एक बीमा कंपनी से दूसरी बीमा कंपनी पर आईडीवी अलग अलग इसलिए होता है क्योंकि कम्पनियाँ कम प्रीमियम देकर उपभोक्ताओं को लुभाते हैं। कम आईडीवी उनकी देणारी को भी काम करता है जो कि उन्हें क्लेम सेट्लमेंन्ट के समय देनी होती है।
उत्तर- गाडी का आइडीवी हर साल कम इसलिए होता है क्योंकि उसकी बाजार कीमत हर साल कम होती रहती है। यह गाडी का इस्तेमाल, उसके पुराने होने पर और उसके मूल्यघटन पर आधारित होता है।
#Rs 2094/- per annum is the price for third-party motor insurance for private cars (non-commercial) of not more than 1000cc
*Savings are based on the comparison between the highest and the lowest premium for own damage cover (excluding add-on covers) provided by different insurance companies for the same vehicle with the same IDV and same NCB. Actual time for transaction may vary subject to additional data requirements and operational processes.
+Savings are based on the maximum discount on own damage premium as offered by our insurer partners.
^Lowest Price Guaranteed is based on certifications shared by insurers with us. Policybazaar will facilitate price matching subject to the terms and conditions of select insurers.
##Claim Assurance Program: Pick-up and drop facility available in 1400+ select network garages. On-ground workshop team available in select workshops. Repair warranty on parts at the sole discretion of insurance companies. Dedicated Claims Manager. 24x7 Claim Assistance.
Insurance
*Savings are based on the comparison between the highest and the lowest premium for own damage cover (excluding add-on covers) provided by different insurance companies for the same vehicle with the same IDV and same NCB. Actual time for transaction may vary subject to additional data requirements and operational processes.
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited CIN: U74999HR2014PTC053454 Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurugram - 122001, Haryana Tel no. : 0124-4218302 Email ID: care@policybazaar.com
Policybazaar is registered as a Composite Broker | Registration No. 742, Registration Code No. IRDA/ DB 797/ 19, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker
Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers.Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
BEWARE OF SPURIOUS PHONE CALLS AND FICTITIOUS / FRAUDULENT OFFERS IRDAI or its officials do not involve in activities like selling insurance policies, announcing bonus or investment of premiums. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved.